Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदेश के जिलों में छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को सरगुजा जिले के बतौली साप्ताहिक हॉट-बाजार में छायसाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्याें पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी को लागों की जानकारी के लिए बेहद उपयुक्त बताया।  
    मंत्री भगत द्वारा इस मौके पर शासन की जनकल्या.ाकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, संबल सहित अन्य प्रचार सामग्र्रियों का वितरण किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय, लघुवनोपज की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित शासन की द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा के चोरभट्ठी में दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत डेयरी पॉलिटेक्निक (चोरभठ्ठी) बेमेतरा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि हमने डेयरी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शुभारंभ किया, जो दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं कों तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में कामयाब होंगे। आने वाले समय में दुग्ध संयत्रों के परिचालन करने एवं दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में नये उद्यमी तैयार करने में यह पाठ्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। डेयरी टेक्नोलॉजी पॉलीटेक्निक के प्रथम बैच में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
 रविन्द्र चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना को ग्रामीण उद्योग केन्द्र के रूप में विकसित करने में डेयरी डिप्लोमा के छात्र भविष्य मंे विशेष योगदान देंगे। जिले महाविद्यालय खुलने से यहां के स्थानीय विद्यार्थी डेयरी के क्षेत्र में अपना ज्ञान अर्जित करेंगे और आने वाले समय में आत्मनिर्भर होकर जिले में दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करेंगे जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नये-नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होने कवर्धा के कृषि महाविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी कृषि संवर्ग से स्नातक किये हैं वे रोजगार से जुड़ गये हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी तो दुध से बनने वाले सामग्री मे भी वृद्धि होगी जिससे छत्तीसगढ़ में इसका प्रोडक्शन बढ़ेगा और किसानों के आय में वृद्धि होगी। श्री चौबे ने डेयरी उत्पादन से संबंधित आये हुए लोग जो वर्तमान में राज्य के बाहर कार्यरत है उनसे चर्चा की और अपना अनुभव बच्चों से साझा करने को कहा और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं गौठान का भी जिक्र किया। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राजीवगांधी किसान न्याय योजना की चौथे किश्त की राशि इस माह के अन्त तक किसानों के खाते मंे अन्तरित कर दी जायेगी।
      इस अवसर पर विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी दक्षिणकर, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अधिष्ठाता दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के डॉ. ए.के. त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, एपीओ लाईवलीहुड कॉलेज रोशन वर्मा, बंशी पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा एवं ग्राम पंचायत चोरभट्ठी की सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी वर्मा उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में सिविल लाइन पुलिस ने दो मुंह वाले सांप की बिक्री करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी केरल के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोमुंहा सांप बरामद किया है. आरोपियों ने 10 लाख में इस सांप को आंध्रप्रदेश से खारीदा था. जिसे रायपुर में किसी ग्राहक को 30 लाख रूपए में बेचने जा रहा था । 
आरोपी इसे आंध्रप्रदेश के चित्तूर से खरीद कर लाए थे. रायपुर में इस सांप को बेचने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही साइबर सेल की टीम को मुखबिर से इसकी सूचना मिल गई. इसके बाद इनको पकड़ लिया गया. हालांकि जिस व्यक्ति को सांप बेचना था, वह मौके से फरार हो गया है. पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है. आरोपियों में किरण आरपी, राज किरण, रीनू बी और सनील शामिल है । 
गिरफ्तार 2 आरोपी केरल के कोल्लम और 2 तिरुअनंतपुरम के रहने वाले है. आरोपियों ने पूछताछ में सांप को आंध्रप्रदेश के चित्तूर से किसी राजेंद्र प्रसाद नाम के व्यक्ति से 10 लाख रुपए में खरीदना बताया है. वही पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना देकर सांप को उनके सुपुर्द कर दिया है । 
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिविल लाइन के शिव चौक स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति दुर्लभ प्रजाति का सांप बिक्री करने लाए है. मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया.आरोपी आंध्रप्रदेश से सांप को 10 लाख रुपए में खरीद कर लाये थे. आरोपियों ने सांप का बिक्री मूल्य 30 लाख रुपए रखा था. आरोपी पिछले ढाई साल से यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे. ये चारों यहां पुताई का काम करते थे । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में बीजेपी की प्रेस कांफ्रेस में सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है. कांग्रेस सहकारिता का पूरी तरह से सरकारीकरण कर रही है । 
शशिकांत द्विवेदी और किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी संदीप शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस ली. उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से बदले की भावना से काम रही है.सहकारिता का सरकारीकरण किया जा रहा है. सोसायटियों को नियम विरुद्ध बंद किया गया.रिकार्ड धान खरीदी की वाहवाही मुख्यमंत्री लूट रहे है. वर्तमान समय में भी 32 लाख मीट्रिक टन धान पड़ा हुआ है. उसका उठाव नही हो रहा है । 
रखरखाव के लिए व्यवस्था नहीं की जा रही. 6 से 7 प्रतिशत धान सुख गया है. बारदाने के नाम पर प्रदेश सरकार ने केंद्र को टारगेट किया. आज तक किसानों को बोनस सरकार ने नही दे पाई. सरकार पर भरोसे का संकट उत्पन्न हो गया है. चारो तरह भ्रष्टाचार का आलम है. सरकार से मांग है कि उपार्जन केंद्रों में पड़े धान को तत्काल संग्रहण केंद्रों में परिवहन कराया जाए. सरकार आज तक किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं कर पाई है. प्रदेश में लगभग एक लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए । 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मंत्री ने पिस्टल उठाकर धाँय-धाँय कई राउण्ड फायर कर दिए। मंत्री जी के हाथों में पिस्टल और एक आँख बंद कर निशाना साधते देख आईजी,एसपी सहित बड़े रैंक के अधिकारी भौंचक थे। सभी बिना नजर हटाये पलक झपके एक बारगी से मंत्री को ही देख रहे थे। आखिरकार मंत्री जी ने पिस्टल की ट्रिगर दबाई और गोली सामने जा लगी। मंत्री जी अपना निशाना सही जगह पर लगने पर खुश थे। दरअसल पूरा मामला प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से संबंधित है। अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में पुलिस विभाग का राज्य प्रशिक्षण संस्थान है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में पुलिस के अधिकारियों की विशेष ट्रेनिंग होती है। यहाँ ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षको को संबोधित करने के साथ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुँचे मंत्री डॉ डहरिया ने अपने प्रेरक उदबोधन से प्रशिक्षु डीएसपी को सेवा के प्रति समर्पित रहने और न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने चंदखुरी में पुलिस प्रशिक्षण की गतिविधियों से संबंधित कुछ ट्रेनिंग का अवलोकन मंत्रियों को कराया। ट्रेनिंग के अहम हिस्से से जुड़े फायरिंग की गतिविधियों की जानकारी भी मंत्रियों को दी गई। इस दौरान फायरिंग रेंज की प्रैक्टिस का पहले पुलिस अधिकारियों ने निशाना लगाकर बताया। एक कमरे में आभासी जैसी प्रक्रिया लेकिन ट्रेनिंग में पुलिस के निशाने को अचूक बनाने की यह प्रक्रिया मंत्री डॉ डहरिया ने भी समझी। उन्होंने ट्रेंनिग वाली अलग-अलग पिस्टल से डेमो के दौरान फायरिंग रेंज के टारगेट में अपना निशाना लगाया। आधुनिक तकनीक से एक कमरे के भीतर बिना किसी शोर के पिस्टल चलाने की इस ट्रेनिंग का प्रत्यक्ष अवलोकन और निशाने की प्रैक्टिस के पश्चात मंत्री डॉ डहरिया ने पुलिस अकादमी के अधिकारियों की सराहना की। पुलिस अकादमी की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए यहाँ के डायरेक्टर श्री जी पी सिंह ने मंत्री डॉ डहरिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक भी है और हमेशा उनका सहयोग मिलता रहता है। आगे भी उनका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा तो यहाँ की कई समस्याएं दूर हो जाएगी। इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने भी कहा कि चंदखुरी एक ऐतिहासिक जगह है। राज्य शासन द्वारा रामवनगमन पथ के साथ पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है। उनके इस विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अकादमी का होना बहुत गौरव की बात है। पहले पुलिस का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के सागर में होता था। उन्होंने यहाँ के सभी जरूरी मांगों को दूर करने की बात कही। इस दौरान गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ मंत्री डॉ डहरिया ने यहाँ 1 करोड़ 20 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर श्री जी पी सिंह, उपनिदेशक श्री संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर/असम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वह रैली को संबोधित करेंगे। साथ में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद है. बता दें कि इस सभा में राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। वहीं 21 मार्च से प्रियंका गांधी भी दो दिन की दौरे पर असम पहुंचेगी। बताते चलें कि असम प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी 2 दिन में कई सभाओं को संबोधित करेंगी।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए राजस्व प्रशासन को सहज और सुलभ बनाया जा रहा है। लोगों के राजस्व संबंधी काम उनके निवास के नजदीक ही हो जाए, इसके लिए राजस्व प्रशासन की नई ईकाइयां प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में उपतहसील का शुभारंभ नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 51 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नवीन उपतहसील में 45 ग्राम पंचायत एवं दो राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावंड तथा मर्दापाल सम्मिलित होगें। जिनके अंतर्गत 19 हल्के एवं 78 आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे। 
 तहसील शुभारंभ के अवसर पर श्री चंदन कश्यप ने कहा कि मर्दापाल एवं आस-पास के गांव कई वर्षों से पहाड़ी-जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण विकास की धीमी गति से जूझते रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक बार-बार आना पड़ता था। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मर्दापाल में उपतहसील कार्यालय स्थापित होने से अब ग्रामीणों के आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र एवं नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के कार्य उप तहसील के माध्यम से ही पूर्ण हो जाएंगे। उन्हें इसके लिए मुख्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मर्दापाल का विकास अधिक तीव्र गति से हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र मीणा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.com, रायपुर। एक पैर से दिव्यांग बुधारू के भी कुछ सपने हैं। वह चाहता है कि उसकी पढ़ाई पूरी हो। नौकरी मिल जाए और वह भी कुछ कमाकर परिवार की गरीबी दूर कर सके। कुछ इन्हीं उम्मीदों को पूरा करने वह अपने गाँव से राजधानी आकर पढ़ाई कर रहा है। एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे बुधारू का अरमान था कि उसे छात्रावास से कॉलेज आने जाने एक बैटरी वाली ट्राइसिकल मिल जाए। उसका यह अरमान बहुत दिनों तक अधूरा ही था। आखिरकार वह अपनी फरियाद लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के पास पहुँचा तो मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने तत्काल ही उसकी माँग पूरी कर दी। पहले उसकी समस्या जानी और हाल चाल की पूछपरख करते हुए सम्मानपूर्वक चाय पिलवाई और बैटरी वाली ट्रायसिकल फौरन उपलब्ध करवाई। अब उसका अरमान पूरा होने के साथ छात्रावास से लेकर कॉलेज तक का कठिन सफर भी आसान हो गया है। 
 दिव्यांग छात्र बुधारू देवपुरी के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। उच्च शिक्षा लेकर वह अपना बेहतर भविष्य बनाना चाहता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज सहित अपने जरूरी काम से घर से बाहर जाना उसके लिए बहुत मुश्किल काम था। हाथ से चलाने वाला ट्रायसिकल तो उसके पास था लेकिन इससे उसे कहीं पहुँचने से लेकर आने-जाने में बहुत मेहनत और परेशानी भी उठानी पड़ती थी। अपनी इस समस्या को जब उसने मंत्री डॉ डहरिया से मिलकर बताई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश देकर बैटरी वाली ट्रायसिकल अपने कार्यालय मंगवाएं और छात्र बुधारू को अपने हाथों से प्रदान किए। अपनी फरियाद तत्काल पूरी होने पर बुधारू ने मंत्री का आभार ही नहीं जताया, उसने कहा कि आपकी सोच और संवेदनशीलता का मैं कायल हूँ।उसने बताया कि वह गाँव जुनवानी से राजधानी आकर पढ़ाई करता है। परिवार के लोग बहुत गरीब है।इसलिए बैटरी वाली ट्राइसिकल खरीद पाना संभव नहीं हो पा रहा था। आपने मेरी मांग पल भर में पूरी करके मेरी बहुत बड़ी समस्या का अंत किया है। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यंगों को शासन की योजनाओं के तहत निःशुल्क में ट्राइसिकल दी जाती है।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम वैज्ञानिक ने आरेंज अलर्ट जारी की है. इसमें पिछले दो दिन में बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिन से प्रदेश में मौसम का मिजाज हुआ है. राजधानी रायपुर समेत विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
ऊपरी हवा के चक्रवात का असर
इसके साथ ही द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से अगले दो दिनों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 24 घंटे में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 
अंधड़ के साथ बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक आरके वैश्य ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के आसपास 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है. उत्तर कर्नाटक से दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक 1.5 किमी की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है. जिसके असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है. फिलहाल मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी। 
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा, मुंगेली, बेमतरा, कवर्धा जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कई जिलों में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आएगी. रायपुर में बुधवार से ही बादल छाये हुए हैं। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। सीमेंट ट्रासपोर्ट के भाड़े को लेकर ट्रांसपोर्टर 26 फरवरी से हड़ताल पर है. इससे मजदूरों व डीलर्स के आजीविका की समस्या उत्पन्न हो गई है. इस समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हस्तक्षेप किया है. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. मंत्री अकबर की बैठक में सभी सीमेंट कंपनियों के यूनिट प्रमुख, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में लंबे समय से चल रहे हड़ताल का समाधान निकल सकता है। 
गौरतलब है कि डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण सीमेंट परिवहन के भाड़ा दर में वृद्धि हो गई है. जिससे ट्रांसपोर्टर और सीमेंट निर्माताओं-एजेंसियों के बीच गतिरोध पैदा हो गया है. ट्रांसपोर्टर ने सीमेंट परिवहन बंद है. इससे सीमेंट की उपलब्धता में परेशानी के साथ-साथ दरों में भी वृद्धि हुई है। 
ट्रांसपोर्टर्स के हड़ताल पर जाने से सीमेंट की सप्लाई बंद होने से रायपुर में 240 रुपए सीमेंट की बोरी 300 रुपए या ज्यादा में बिक रही है. वहीं जिनके पास पुराना स्टॉक है, वे मनमानी मुंहमांगी कीमत मांग रहे हैं. इससे आम लोगों से लेकर कंस्ट्रक्शन का काम ठप पड़ गया है. यहां तक सरकारी और निजी निर्माण कार्य बंद हो गया है। 
सीमेंट प्लांट से उठाव ठप
ट्रक वालों की हड़ताल की वजह से अंबुजा सीमेंट, नोवोको लाफार्ज सीमेंट, इमामी सीमेंट, श्री सीमेंट बलौदाबाजार, अल्ट्राटेक सीमेंट रावन, अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी, अल्ट्राटेक सीमेंट तिल्दा-नेवरा, जेके लक्ष्मी सीमेंट अहिवारा दुर्ग, एसीसी सीमेंट जामुल दुर्ग से सीमेंट की सप्लाई नहीं हो पा रही है. ट्रक एसोसिएशन के इंकार के कारण इन प्लांट्स से 26 फरवरी से सीमेंट की लोडिंग-अनलोडिंग बंद है। 
मजदूरों की बढ़ गई परेशानी
सीमेंट परिवहन ठप होने की वजह से दिहाड़ी मजदूरों के अलावा सीमेंट परिवहन में लगे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सीमेंट निर्माता और ट्रांसपोर्टर के बीच में कोई राह नहीं निकलने से इन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकला तो इन मजदूरों के सामने बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। 
उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा नुकसान
हड़ताल से मार्केट में शार्टेज होने की संभावनाएं बढ़ गई है. इसका फायदा बिचौलिएं उठा रहे है. वो बिचौलिएं जिनके पास सीमेंट मौजूद है उन्होंने दाम बढ़ा दिए है और इसका नुकसान उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। 
इस उद्योग से जुड़े लोग बताते है कि 8 मार्च से सीमेंट कंपनी से सीमेंट की बोरियां डिस्पैच नहीं हुई है. कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के बीच इस विवाद का हल निकालने मीटिंग भी हुई, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला।