Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले छेरछेरा पर्व पर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ी में ट्वीट कर उन्होंने कहा, “छेरिक छेरा छेर मरकनीन छेर छेरा, माई कोठी के धान न हेर हेरा हमर लोकपरब, दान के महापरब छेर-छेरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ल बधई।”
छेरिक छेरा छेर मरकनीन छेर छेरा, माई कोठी के धान न हेर हेरा
हमर लोकपरब, दान के महापरब छेर-छेरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ल बधई। 
क्या है छेरछेरा
पौष माह की पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व मनाया जाता है। इसे शाकंभरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व खरीफ की नई फसल के खलिहान से घर आज जाने के बाद मनाया जाता है। इस दिन दान करने का रिवाज है। इस दौरान गांव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हुए अन्ना का दान मांगते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम कोंगेरा में आयोजित भूमिपूजन और लोर्कापण कार्यक्रम में 278 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। बस्तर में वनवासियों सहित आम आदमी के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार और सिंचाई सुविधा पर सरकार विशेष फोकस कर रही है। बस्तर में बंद स्कूलो को प्रारंभ कराने और लोगों के आर्थिक स्तर को निरतंर ऊंचा उठाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव पहल की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान लघुवनोपजों की खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई और इसे निरंतर बढ़ाते हुए वर्तमान में वनवासियों के हित में 52 लघु वनोपजों की खरीदी की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के अंतर्गत विश्रामपुरी में महाविद्यालय की स्थापना, धनोरा और मर्दापाल को तहसील तथा बांसकोट, बड़ेडोंगर और बीजापुर में उपतहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने इसी तरह ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में कॉमप्लेक्स निर्माण, गम्हरी से नयापारा तक सड़क निर्माण, विश्रामपुरी में मिनी स्टेडियम, कोण्डागांव जिले में लघुवनोपज के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण तथा कोण्डागांव जिला में बंदोबस्त भूमि सुधार की शुरूआत करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा के वितरण की शुरूआत बस्तर के कोण्डागांव जिले से हई है। सामुदायिक वन अधिकार क्षेत्रो में फलदार एवं औषधीय पौधे लगाये जायेंगे। इससे वनवासियों को सभी तरह के वनोपज मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रो में कोई भी आदिवासी भूमिहीन नहीं रहेगा। हर व्यक्ति को राजस्व विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की विलुप्त संस्कृति को पुर्नजीवित कर रही है। बस्तर की पहचान दशहरा महोत्सव, दंतेश्वरी मेटल कार्य, मुर्गा लड़ाई और घोटुल के नाम पर रही है। सरकार यहां की पुरातन संस्कृति को संवारने जन समुदाय के सहयोग से संकल्पित है। उन्होंने कोण्डागांव के प्रत्येक देवगुड़ी के लिए 5 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा करते हुए परांपरागत घोटुल व्यवस्था को विकसित करने की बात कही।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत सरकार द्वारा गोबर खरीदी से लोगों की माली हालत में हुई सुधार और नरवा योजना अंतर्गत जन संरक्षण एवं सवंर्धन का जीर्क करते हुए का कि बस्तर के विकास के लिए सिंचाई संसाधनो को विकसित करना जरूरी है। उन्होने कहा कि बोधघाट परियोजना के पूर्ण होने से यहां कि सिंचाई रकबा बढ़ोत्तरी होगी। लिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से बोधघाट का पानी नारायणपुर और कोण्डागांव जिला तक पंहुचेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर में जल जंगल और जमीन का जीर्क करते हुए यहां के खनिजो की समुचित दोहन की उद्योग स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर में शासकीय जमीन में उद्योग लगाई जाएगी। उन्होने लोगो को भरोसा दिलाया कि उद्योग स्थापना के लिए आदिवसियों की जमीने नही ली जाएगीं। नये स्थापित उद्योगों में रोजगार के लिए यहां के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने उधबोधन में सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक रेखाकिंत किया।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अपने संक्षिप्त उधबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्षेत्र के विकास की दिशा और दशा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि हर स्तर पर बस्तर का विकास जरूरी है। कार्यक्रम को कोण्डागांव के विधायक मोहन मरकाम और क्षेत्रीय विधायक संतराम ने भी संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह स्थल पर विभिन्न विभागो के विकास प्रर्दशनी, पारंपरिक वाद्ययंत्रो की प्रर्दशनी का अवलोकन किया। समारोह में शामिल मांझी, चालकी, गांयता, पुजारी, से भेंट एवं चर्चा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कोण्डागांव जिले के लोगों (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया और जिले के पर्यटन ब्रोसर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर 6 हितग्राहियों को वन संसाधन पत्र, नगर पालिका कोण्डागांव को चिखलपुटी का सामुदायिक अधिकार, दो हितग्राही को तेंदुपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दो-दो लाख रूपए की राशि का चेक और ग्राम मुराहनगोहान की पार्वति बाई और बड़ेराजपुर के फूलेश्वरी मरकाम को कृषि यांत्रिकरण मिशन के तहत टेªक्टर की चाबी प्रदान किया।

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. अधिकारियों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर व जनपद सीईओ शामिल हैं. बीजापुर अपर कलेक्टर ओपी सिंह को रायपुर गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. वहीं बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को राजस्व व आपदा विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

सुमन राज को डिप्टी कलेक्टर कोरिया तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त नगर निगम पालिका चिरमिरी से डिप्टी कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है. वहीं जनपद पंचायत भोपालपट्टनम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे को बीजापुर डिप्टी कलेक्टर जिम्मेदारी दी गई है।
देखिये आदेश की कॉपी-

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग प्रवास के दौरान आज कोण्डागांव जिले के बड़े राजपुर विकासखण्ड के ग्राम कोंगेरा पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श गौठान कोंगेरा सहित विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने गौठान परिसर में संचालित बकरीपालन, कुक्कुट पालन, दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र, दाल प्रोसेसिंग-पैकेजिंग इकाई, गोधन दुग्ध उत्पादन केंद्र सहित समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों व गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, प्रदेश के आबकारी एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री बघेल का आदर्श गौठान परिसर में बिहान समूह की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर तथा लोकनर्तकों ने बस्तर के पारम्परिक आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गोठान परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री द्वारा समूह की गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर अमृता स्वसहायता समूह विश्रामपुरी की अध्यक्ष अनिता साहू ने बताया कि उनके समूह में 12 सदस्य हैं जो मिर्च, मसाला, हल्दी, धनिया का पाउडर तैयार तथा पैकेजिंग करके बेचती हैं। इससे उनके समूह को एक साल के भीतर 50 हजार रुपए की शुद्ध आय हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद मशरूम उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया, जिसमें प्रगति स्वसहायता समूह की जनतो मंडावी और शीतला स्वसहायता समूह की प्रेमलता नेताम ने एस्ट्रॉएड मशरूम उत्पादन एवं उनसे होने वाली आय की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बकरीपालन शेड, कुक्कुट पालन शेड, गोधन दुग्ध उत्पादन केन्द्र, दाल प्रोसेसिंग- पैकेजिंग कक्ष का अवलोकन कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।
धान की बोरियों से तौले गए मुख्यमंत्री
आदर्श गौठान कोंगेरा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तराजू में बिठाकर धान की बोरियों से तौला गया। स्थानीय विधायक संतराम नेताम ने उन्हें किसानपुत्र निरूपित करते हुए फूलों से सुसज्जित तराजू के एक पलड़े में मुख्यमंत्री को तथा दूसरे पलड़े में धान की बोरियों को रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौठान परिसर में नारियल का पौधा रोपकर उसे सींचा।
ढेंकी और जांता ने दिलाई पुरातन परम्परा की याद
गौठान में ग्रामीण महिलाएं ढेंकी व जांता चलाती हुई नजर आईं, जिसे देखकर मुख्यमंत्री उत्साहित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ढेंकी और जांता (धान कूटने व चावल पीसने का उपकरण) छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्परा है, जिसे संजोकर रखने की जरूरत है। ग्रामीणों ने बताया कि अंचल में आज भी इसका चलन बदस्तूर जारी है।
गाय की पूजा कर चारा खिलाया
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान निरीक्षण के दौरान गाय की पूजा की तथा चारा खिलाकर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने गौठान के दूसरी ओर निर्मित वर्मी टांके, वर्मी कम्पोस्ट शेड, कोटना आदि का निरीक्षण किया। साथ ही गौरी महिला स्वसहायता समूह द्वारा 2.25 एकड़ में आधुनिक तरीके से लगाए गए मुनगा, बरबट्टी, टमाटर, गोभी आदि सब्जी की पैदावार का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया तथा अच्छे कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, एसपी अभिषेक तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिला संगठन खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि रामकोठी में रखते हैं और वर्ष भर के लिए अपना कार्यक्रम बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान बहुत उदार होता है। किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, आज ही मां शाकम्भरी जयंती है। इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं। मान्यता है कि रतनपुर के राजा छह माह के प्रवास के बाद रतनपुर लौटे थे। उनकी आवभगत में प्रजा को दान दिया गया था। छेरछेरा के समय धान मिसाई का काम आखरी चरण में होता है। इस दिन छोटे-बड़े सभी लोग घरों, खलिहानों में जाकर धान और धन इकट्ठा करते हैं। इस प्रकार एकत्रित धान और धन को गांव के विकास कार्यक्रमों में लगाने की परम्परा रही है। छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कुपोषण समाज की बहुत बड़ी समस्या है। कुपोषण दूर करने के लिए सरकार के साथ समाज और लोगों की भागीदारी जरूरी है। अपनी प्राचीन गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के स्वस्थ, कुपोषण मुक्त, सुखद भविष्य के लिए सहयोग करें।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। विश्व सिंधु सेवा संगम ने अयोध्या जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए 211 किलो चांदी की ईंट दिया. चांदी की ईंट राम जन्मभूमि के ट्रस्ट के प्रमुख चम्पकलाल को सौंपी. साथ में हनुमान गड़ी एवं राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा अर्चना की गई. सरयू नदी पर गंगा आरती की गई ।
विश्व सिंधु सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी, छत्तीसगढ़ से भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, अमित जीवन, राजा माखीजा, रमेश मिर्घानी, राजूभाई तारवानी, गौरव मंधानी, अनिल ज्योतसिंघनी, मोहन होतवानी एवं पूरे देश के अलग-अलग प्रदेश से सिंधी समाज के नेता उपस्थित थे ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्थानीय महिलाओं और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज गुढ़ियारी थाने का घेराव कर दिया. महिलाएं मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हो गई हैं. वहीं लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि कलिंग नगर में 18 जनवरी को शादी समारोह आयोजित की गई थी. समारोह में तीन युवकों को सिगरेट पीने से मना करने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी. इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में की, इसके बाद भी युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई ।
आम आदमी पार्टी के नेता उत्तम जायसवाल का कहना है कि 18 जनवरी को गोंदवारा में एक शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान तीन युवक रशीद खान, सियाराम दीप और बिनेश तुरकानी सिगरेट पी रहे थे. इसमें से बिनेश तुरकानी निगरानीशुदा बदमाश है. शादी समारोह में मौजूद महिलाओं ने इन्हें सिगरेट पीने से मना किया, तब तीनों युवकों ने महिलाओं से मारपीट की. वो यही नहीं रुके, उसके बाद घर में जाकर भी महिलाओं से जमकर मारपीट की गई. इससे अंजली सोनी नाम की महिला के सर पर गंभीर चोट आई है. उसके सर पर 12 टांके लगे है. साथ ही सोनिया कुमार नाम की महिला के पैर पर क्रिकेट बल्ले से वार किया गया है. उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है ।
इसके अलावा मारपीट को छुड़ाने गए 16 साल के आशीष कुमार के भी सर पर हमला किया. इसी तरह दो अन्य महिलाओं को चोट आई है. गुढ़ियारी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. मामले में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे भी एक घंटे में छोड़ दिया गया. वह फिर जाकर महिलाओं को धमकी दे रहा है. इसी सब बातों को लेकर हमने थाने आया घेराव किया है ।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज किया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया. जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी. इसी बात को लेकर कुछ लोग थाने आये थे. उन्हें समझाकर वापस भेजा गया है ।
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। तुहंर सरकार, तुहंर द्वार अभियान की आज शुरुआत हुई. महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेसी पार्षद वार्डवासियों की समस्या हल करने साइकिल से निकले हैं. मौके पर लोगों की समस्या हल करने की कवायद है. पहले दिन वार्ड दो और तीन पर शिविर लगा है. यहां बगैर आवेदन लिए तत्काल लोगों की समस्या निपटाने की कोशिश होगी. साइकिल रैली निकालने का उद्देश्य सरकारी वाहनों के पहिये रोककर पर्यावरण और सरकारी पैसा बचाना है ।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि 70 वार्ड तक हम पहुंचेंगे. 35 दिन तक सभी लोग अपना सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल पर चलेंगे. इसकी पूरी प्लानिंग की गई है. रिक्शा और एलाउंसमेन्ट के माध्यम से तुंहर सरकार, तुंहर द्वार का जगह-जगह प्रचार भी हो रहा है. कल से लोगों की अच्छी भीड़ भी आने लगेगी ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 और 28 जनवरी को कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे ।
कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से कांकेर जिले के श्रीगुहान पहुंचेंगे. वे 4.40 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में कृषक छात्रावास तथा कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास और लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण करेंगे ।
इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री  शाम 5.40 बजे गढ़िया पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे. वे गढ़ियापहाड से प्रस्थान कर रात्रि 7.15 बजे कोमलदेव जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे और वहां सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण करेंगे, वे रात्रि विश्राम कांकेर में करेंगे ।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज जिला मुख्यालय बेमेतरा में स्थानीय बेसिक स्कूल ग्राउण्ड मे ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया। श्री उपाध्याय ने उत्साह और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश मे छोडे। समारोह में संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने शहीदों के परिजनों को शॉल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोरोना वारियर्स एवं उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को भी   प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह मे विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।