Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। बिलासपुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले जब पूरे शहर में पुलिस ने मुस्तैदी से नाकाबंदी कर रखी थी. हर चौक-चौराहों में पुलिस तैनात थी. आने-जाने वाली संदिग्ध गाड़ियों की जांच की जा रही थी. तभी शाम करीब 7:55 बजे हुई गोलीकांड से बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया।
जाने कितनी मुस्तैद है अपनी बिलासपुर पुलिस…
खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले को गंभीरता से लिए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए. गोलीकांड के बाद खुद बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कमान संभाली और 200 सीसीटीवी फुटेज और 700 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई।
इसी दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक बैग मिला. जो पुलिस के लिए अहम सुराग बना. बैग के अंदर आरोपियों ने गाड़ी के कुछ नंबर प्लेट रखे थे, जिसे बदलने की तैयारी में आरोपी थे।
सुराग मिलते ही लोकल कनेक्शन की तलाश शुरू की गई, तो 700 संदेहियों से पूछताछ में बिलासपुर के ही रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की।
जिसके बाद पुलिस को झारखंड से आए गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली.
गांजा बेचने के बहाने पहुंची पुलिस
बिलासपुर के आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी पूर्व में भी कई धाराओं में गिरफ्तार हो चुके है. इसलिए पुलिस गांजा को खपाने के लिए आरोपियों के पास पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें शक हुआ जिसके बाद आरोपियों ने बचने के लिए भगने की कोशिश की और पुलिस पर हमला भी किया. लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो सके. हालांकि इस हमले में दो जवानों को मामूली चोटें आई।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
दिनेश बांधेकर उर्फ दीनू निवासी तालापारा बिलासपुर
राजू साव निवासी मगरपारा बिलासपुर
अजहर अंसारी निवासी रामगढ़ झारखंड
जितेंद्र शर्मा निवासी रामगढ़ झारखंड
नजीर अंसारी निवासी रामगढ़ झारखंड

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम परसदा में 3 करोड़ 34 लाख रुपए के लागत से बनने वाले जलाशय के जीर्णोद्धार एवम नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नहर लाइनिंग कार्य से क्षेत्र के अनेक गाँव के किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई क्षमता बढ़ने से फसल उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है। इसलिए किसान और मजदूरों के लिए कार्य कर रही है।
ग्राम परसदा में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है। इसलिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सबसे पहले सभी किसानों का कर्ज माफ करने के साथ 2500 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान की खरीदी शुरू की। धान को सबसे अधिक समर्थन मूल्य में खरीदने वाली देश की यह पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी कीमत में ही धान की खरीदी होगी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जो भी अंतर राशि होगी उसका किसानों को भुगतान किया जाएगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक किसानों ने पंजीयन कराया और अब तक का सर्वाधिक धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। डॉ डहरिया ने कहा कि सरकार द्वारा 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश भर में शिक्षकों की भर्ती,पुलिस और कॉलेज में प्राध्यापकों के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती कर युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है। स्थानीय गौ पालकों से गोबर की खरीदी कर उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सरकार मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में पीछे नहीं हटेगी। गाँव के हर घर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सड़क और भवन स्वीकृत कर कार्य कराए जा रहे हैं। निश्चित ही इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी।
मंत्री डॉ डहरिया ने गांव में तालाब में पचरी निर्माण, गहरीकरण कार्य के लिए 10 लाख,सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की राशि,प्राथमिक शाला के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए राशि देने की घोषणा की। मंत्री डॉ डहरिया ने ग्रामवासियों को बताया कि नया रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव में मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में विस्तार के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के गाँवों की तस्वीर बदलेगी।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जनपद सदस्य श्री देवराज जांगड़े,श्री मधु विकास टंडन, श्री हृदय लाल जांगड़े,सरपंच पार्वती नरेंद्र जांगड़े,विकास टंडन, राजकुमार हिरवानी, माखन कुर्रे,बलदाऊ चन्द्राकर, इंदिरा टीका पटेल,थान सिंह सेन,सनत बघेल,जल संसाधन के एसडीओ दीपक देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार धरसींवा विकासखण्ड के तुलसी बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा गुरू अमरदास सत्संग गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने आस्था और श्रद्धा के प्रतीक जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाज के लोगों ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार का आत्मीय स्वागत किया। सत समाज के युवाओं ने इस अवसर पर शौर्य और पंथी नृत्य का प्रदर्शन कर उनकी अगुवाई की।
बाबा गुरू अमरदास सत्संग गुरुदर्शन मेला समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि संत किसी समाज विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए होते है। महान संत और समाज सुधारक बाबा गुरू घासीदास ने भी अपने उपदेशों में देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा ने अपने उपदेशों में समतामूलक समाज निर्माण की परिकल्पना की गई है। जिसे साकार करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि सरकार का यह प्रयास रहेगा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर मिले। उन्होंने युवा पीढ़ी से आव्हान किया कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने घर-परिवार, समाज, राज्य तथा देश की उन्नति में सहभागी बनें। समारोह में उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बाराडेरा वासियों की मांग पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने गांव में पानी टंकी निर्माण और पाईपलाईन का विस्तार कर समस्त घर में निःशुल्क नल कनेक्शन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, जिला महंत श्री नारायण प्रसाद कुर्रे, समस्त सत समाज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कैम्पा के तहत 396 में से 30-40 मॉडल के अब तक 393 कार्य पूर्ण

panchayattantra24.com,रायपुर । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के अंतर्गत 30-40 मॉडल में कुल स्वीकृत 396 निर्माण कार्यों में से अब तक 393 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 330 हेक्टेयर रकबा में 4 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत राशि से इनका निर्माण किया जा रहा है। नाला में भू-जल संरक्षण के लिए निर्मित किए जा रहे विभिन्न संरचनाओं में 30-40 मॉडल एक महत्वपूर्ण विशिष्ट संरचना है, जो हल्की ढलान तथा हल्की पथरीली भूमि और अनउपजाऊ तथा छोटे झाड़ों के वन अथवा बंजर भूमि में काफी फायदेमंद है।
नरवा विकास योजना में इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य के वनांचल स्थित उछले भागों अथवा ढलान क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने विगत दिवस कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के शुभारंभ के अवसर पर बस्तर वनमण्डल अंतर्गत निर्मित 30-40 मॉडल के प्रदर्शन की काफी सराहना की थी। इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि यहां प्रदर्शित उक्त मॉडल का निर्माण बस्तर वनमण्डल के अंतर्गत चित्रकूट परिक्षेत्र के तोकापाल विकासखंड के अंतर्गत कोयर नाला में किया गया है। इसमें मुख्यतः 452 ग्रिड में 30-40 मॉडल के संरचना का निर्माण किया गया है। इसके प्रत्येक संरचना में काजू तथा आंवला पौधे का रोपण वृहद स्तर पर किया गया है।
नरवा विकास योजना के तहत बनाए जा रहे 30-40 मॉडल के बारे में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि वनांचल के जिन क्षेत्रों में मिट्टी की गहराई 0.60 मीटर तथा मुरमी मिट्टी, हल्की पथरीली भूमि, अनउपजाऊ भूमि, छोटे झाड़ों के वन और बंजर भूमि में यह मॉडल बहुत उपयुक्त है। इसके निर्माण से कुछ दिनों के पश्चात् उक्त क्षेत्रों की भूमि उपजाऊ होने लगती है। 30-40 मॉडल में वर्षा जल को छोटे-छोटे चोकाकर मेड़ों के माध्यम से एक 1.20 ग 1.40 ग 0.90 मीटर के गड्डे में भरते है और इसे श्रृंखला में बनाने से उक्त स्थल में नमी अतिरिक्त समय तक बनी रहती है। इस पद्धति में कार्य करने से वर्षा के जल को काफी देर तक रोका जा सकता है।
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना इलाके में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता शंभू बीन को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा कोर्ट ने उस पर 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज राजीव कुमार की बेंच में हुई ।
खमतराई के रावाभाटा निवासी 47 वर्षीय शंभू बीन ने 14 दिसंबर 2020 को अपने नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 16 दिसंबर को चालान तैयार कर फास्ट ट्रेक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश राजीव कुमार के सामने पेश किया ।
जिसके बाद कोर्ट ने मामले में 19 जनवरी 2021 से ट्रायल चालू कर 29 जनवरी 2021 को 10 दिन में मामले की सुनवाई पूरी की. कोर्ट ने आरोपी शंभू बीन को 20 साल की सजा और 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. इस तरह के प्रकरण में सजा सुनाए जाने के बाद समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा. मामले की विवेचना उप निरीक्षक अजय झा ने निरीक्षक संजय पुंडीर के निर्देशन में की है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाने का बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया है. बीते दिनों महिला पर हुए हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई से आप कार्यकर्ता असंतुष्ट है. यही वजह है कि कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर थाने का घेराव कर स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन पर गुंडे-बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं ।
आप पार्टी की महिला विंग कार्यकर्ता प्रियंका मिश्रा का कहना है कि 18 जनवरी को दो पक्षों में विवाद हुआ था. दूसरे पक्ष के बदमाश लड़के ने सिगरेट पीकर महिलाओं के ऊपर धुआं उठा दिया. महिला के देवर ने आकर उनको रोका और बात खत्म हो गई थी. लेकिन बाद में राशिद खान, सियाराम, विनय तुरकाने साजिश के तहत घर के अंदर घुसकर महिलाओं पर मिर्च फेंककर प्राणघातक हमला किया. अपनी बचाव में इन लोगों ने भी आत्मरक्षा के लिए वार किया. अब पुलिस उनको भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है. उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल है. सरकार के विधायक और पुलिस गुंडे-बदमाशों को संरक्षण दे रहे हैं ।
इस मामले में गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी और दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था. इसके साथ ही एक पक्ष से 3 आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी. लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, इस जमानत पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि सभी से बातचीत कर समझाइश दी जा रही है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। आदिवासियों पर दर्ज प्रकरण की वापसी के मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी ने पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक के बाद डीजीपी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि इस मामले में प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी राज पत्रित अधिकारी को दी गई है। कुल कितने प्रकरण हैं और कितने व्यक्ति हैं इसकी समीक्षा की गई। अभियान चलाकर ट्रायल को जल्दी चलाने के निर्देश दिये गए हैं। हर महीने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी।
आपको बता दें आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सरकार में आने से पहले कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। कांग्रेस इन्हें फर्जी प्रकरण बताकर प्रदेश की पूर्व सरकार पर लगातार हमलावर रही है और इस मामले को जनघोषणा पत्र में शामिल कर सभी प्रकरण वापस लेने का वादा भी किया था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कमेटी की हुई बैठकों के बाद 385 आदिवासियों की रिहाई किये जाने की कमेटी ने अनुशंसा की थी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: पालकों ने माना आभार

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। पालक श्री वीरेंद्र पांडेय, श्री रेखराम साहू तथा श्री रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालकांे ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन भी खेला और सेल्फी भी लिए।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हॉल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।
panchayattantra24.com,रायपुर। राजस्व सुविधाएं लोगों को उनके गांव के पास ही मिलें इसके लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में नई तहसीलों के गठन होने के साथ अब तहसील कार्यालयों का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोरी के तहसील भवन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि बोरी तहसील के निर्माण से बोरी के आसपास के ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के लिए दूर तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। राजस्व संबंधी सुविधा उन्हें अपने गाँव के नजदीक ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी सुविधाओं के लिए लोगों को मशक्कत नहीं करनी पड़े, यह सरकार की पहली प्राथमिकता है। राजस्व संबंधी सरकार के निर्णयों से आम जनता को काफी राहत मिली है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य शासन ने आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिये हैं। किसानों की सुविधा के लिए नये धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। इन धान खरीदी केंद्रों के चलते किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कृषि संबंधी योजनाओं से लोग खेती की ओर लौटे हैं। धान खरीदी इस बार रिकार्ड हुई है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और धान के कटोरे की समृद्धि किसानों के संतोष पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है और इसका असर शहरी अर्थव्यवस्था पर भी दिखता है।

panchayattantra24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में कबीर पंथी साहू समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन और विचार गोष्ठी में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने कहा कि महापुरूषों की वाणी हमेशा सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाली होती है। कबीर साहेब ने हमेशा झूठ और आडम्बर का विरोध किया। पाखण्ड के खिलाफ थे और सत्य के मार्ग को चुना। कबीर की तरह ही बाबा गुरू घासीदास ने भी सतनाम का प्रचार किया और अमर हो गए। इसलिए कबीर साहेब को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है। अन्य समाज के लोग उन्हें अपना रहे हैं। साहू समाज ने बड़ी संख्या में कबीर को अपनाया है। इससे निश्चित ही साहू समाज के लोगों में विचारों के साथ अनेक परिवर्तन दिखई देगा। समाज प्रगति की राह में आगे बढ़ेगा।
मंत्री डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी समाज के लोगों के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी परम्परा, संस्कृति, धरोहरों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। साहू समाज का योगदान भी छत्तीसगढ़ के विकास में है। उन्होंने कहा कि साहू समाज प्रगति की राह में निरन्तर बढ़ रहा है। समाज में बड़ी संख्या में किसान होने के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी समाज के लोग है। उन्होंने कहा कि कबीर पंथी साहू समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर सामाजिक एकता की न सिर्फ मिसाल दी जा रही है अपितु अनावश्यक आडम्बर और घर जाकर वधु पसंद करने की प्रथा को भी दूर करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए साहू समाज की प्रशंसा की। मंत्री डॉ.डहरिया ने बताया कि आरंग विकासखण्ड क्षेत्र में उन्होंने साहू समाज के लिए सर्वाधिक भवन स्वीकृत किए हैं। भवन का उपयोग सामाजिक कार्य के अलावा शिक्षा के विकास और अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय में समाज के लिए भवन का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि कबीर साहेब महापुरूष है। महापुरूष किसी एक समाज के नहीं होते, वे सभी समाज के होते हैं। वे महासागर के समान होते हैं। इसलिए उनकी वाणी और संदेश को सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग में साहू समाज एक इंजन की तरह है। एक से बढ़कर एक फैसले लेकर अन्य समाज को भी सीख देता है। इस तरह के आयोजन से समाज आगे बढेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, सरपंच श्री मनीष सारंग ने भी संबोधित किया। इस दौरान समाज के संरक्षक रूप कुमार, निर्मल कुमार, संतोष साहू, कन्हैया लाल साहू आदि उपस्थित थे। मंत्री डॉ.डहरिया ने समाज के मेघावी छात्रों को सम्मानित भी किया।