Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर पटेल समाज की ओर से लोगों को सब्जी वितरित कर शाकाहारी बनने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर ने शिरकत की। 
कार्यक्रम को लेकर पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने बताया कि मां शाकंभरी जयंती और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े त्योहार छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया है. पूरे प्रदेश में हर जगह सब्जियां बांटी जा रही हैं. गांव-गांव में अन्य जगहों दान भी किया जा रहा है। 
संचालक संपदा के सदस्य जागेश्वर कौशल ने कहा कि मां शाकंभरी जयंती पर हर वर्ष सब्जी वितरण व महाभण्डारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से केवल सब्जी का वितरण किया गया. समाज को संदेश दिया जा रहा है कि शाकाहारी बने, और हरी सब्जी खाकर खुद को तंदुरुस्त रखें. कोरोना बीमारी की वजह से बहुत लोगों ने अपनों को खोया है। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए।
छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है।
उन्होंने कहा कि छेरछेरा के महादान की परम्परा की यह भावना है कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस वर्ष धान खरीदी का एक नया रिकार्ड बनेगा।
मुख्यमंत्री और अतिथियों ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा‘ का घोष किया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक मोहन मरकाम और संतराम नेताम तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर । खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज सीतापुर क्षेत्र के निवासियों से मोबाइल वेन के माध्यम से वर्चुअल रूबरू हुए। मंत्री श्री भगत निरंतर सरगुजा जिले में मोबाइल वेन भेज कर लोगों से बात-चीत कर रहे है। उनकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दे रहे है। मोबाइल वैन आज सीतापुर के साप्ताहिक बाजार पहुँचा। इस वेन के माध्यम से बाजार में आए लोगों ने मंत्री श्री भगत से वर्चुअल बात-चीत की। श्री भगत ने लोगों से क्षेत्र में निर्माणाधीन व पूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी ली। श्री भगत ने क्षेत्रवासियों को बताया कि सीतापुर क्षेत्र में 6 फरवरी से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सीतापुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये।

मंत्री अमरजीत भगत हमेशा क्षेत्रवासियों के संपर्क में रहते हैं। पिछले हफ्ते से उन्होंने मोबाइल वैन के जरिए वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करना आरंभ किया। मंत्री भगत इस तरह के कार्यक्रम मैनपाट के ग्राम कमलेश्वरपुर, ग्राम पंचायत बन्दना और अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम बड़ा दमालि में भी कर चुके हैं। उनका कहना है- “हमें तकनीक का फायदा मिल रहा है, हमारा पूरा प्रयास है कि हम हर गांव के लोगों तक पहुंचें। उनकी समस्या जानें और उसका समाधान करें। यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी और हम अपने क्षेत्रवासियों से रूबरू होते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तिलक बेहरा व अन्य बहुत से कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
गर्मी के मौसम में सीतापुर में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि भूजल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप से गंदा पानी आने लगता है। यह जनता की परेशानी का बड़ा कारण है, इस पर प्रमुखता से विचार करते हुए मंत्री भगत ने जिला कलेक्टर सरगुजा से बात की और गर्मी शुरू होने से पहले सीतापुर क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हैंड पंप चेक कराने और खराबी पाए जाने पर उसे तुरंत सुधार कराने कहा।

 

 
  panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक गढ़िया पहाड़ जैव विविधता पार्क में व्यू पाईंट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैसर्गिक और मनोरम सुंदरता से भरपूर गढ़िया पहाड़ जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर हैं। ऐसे ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन की दृष्टि से भी बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मनुष्य और वन के बीच संबंधों को जीवंत करने एवं प्राकृतिक पारिस्थितिकीय तंत्र के संतुलन के लिए भी प्रयास कर रही है। 
उल्लेखनीय है कि कांकेर स्थित गढ़िया पहाड़ को जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से बेहद सुंदर कांकेर में ऐतिहासिक महत्व के गढ़िया पहाड़ पर जिम्मेदारिन-मटिहारिन माता का मंदिर स्थापित है। इसका निर्माण कंडरा राजा धर्मदेव ने कराया था। राजा धर्मदेव अपने परिवार तथा ईष्टदेवी के साथ कांकेर गढ़िया पहाड़ पर उसे सुदृढ़ किले का रूप देकर निवास करने लगे थे। कंडरा राजा काल के भग्नावेश यहां आज भी देखे जा सकते हैं। इस पहाड़ में कंकऋषि के पूर्व गढ़िया देवता (गढ़िया बाबा) का निवास स्थान रहा है, इसलिए इस पहाड़ का नाम गढ़िया पहाड़ पड़ा। इसके बाद कंकऋषि से अपभ्रंश होकर कांकेर नाम से जाना जाने लगा। 
 आदिवासी बहुल वनांचल गढ़िया पहाड़ के बीचांे-बीच आदिवासियों के वंशज कंकऋषि की गुफा के अंदर तपस्या स्थल पर आज भी काष्ठ चरण पादुका स्थित हैं। इसके अलावा गढ़िया पहाड़ में दर्शनीय स्थल सिंह द्वार, धर्म द्वार, सोनई-रूपई तालाब, छुरी पगार (गुफा), टुरी हटरी, फॉसी भाठा (किला), प्राचीन शिव मंदिर, खजाना स्थल, सुरंग, झण्डा शिखर, होलिका दहन स्थल और जोगी गुफा स्थित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गढ़िया पहाड़ के पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप को बनाये रखने तथा पौधारोपण व सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कैम्पा मद से दो करोड़ रूपये भी प्रदान की हैं। चैनलिंक फेंसिंग के माध्यम से इसे सुरक्षित किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर लाईट भी लगाया जा रहा है। 
इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार, आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनीत खन्ना, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में दो करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से आम जनता की सुविधा के लिए सिटी स्कैन मशीन लगाया गया है। जिला चिकित्सालय में नवीन सिटी स्कैन मशीन स्थापित होने से अब लोगों को सिटी स्कैन कराने हेतु अन्यत्र नहीं जाना पडे़गा।   
इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। 
 

छत्तीसगढ़ सरकार कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य जल्द घोषित करेगी 
 
panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्दी ही कोदो और कुटकी का भी समर्थन मूल्य घोषित करेगी। इससे इन लघु धान्य फसलांे के उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने आज कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्वसहायता समूहों की महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए लघु धान्य फसलों और विभिन्न वनोपजों का प्रसंस्करण कर उनकी बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अच्छी पैकेजिंग, मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे किसानों और वनवासियों को इन उत्पादों की अच्छी कीमत मिलेगी और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा, ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम और विधायकगण सर्वश्री मोहन मरकाम और अनूप नाग भी शामिल हुये।
मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कांकेर प्रवास के पहले दिन कृषि विज्ञान परिसर में लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई, कृषक छात्रावास और बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई और लाख प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन भी किया। करीब दो करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र में अध्ययनरत छात्रों के लिए बालक छात्रावास एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसानों के लिए 63 लाख रूपये की लागत से कृषक छात्रावास का निर्माण तथा 16 लाख रूपये की लागत से लघु धान्य (कोदो) प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने किसान विकास समिति घोटुलमुड़ा की महिलाओं को लघु धान्य प्रसंस्करण कार्य का चेक प्रदान करने के साथ ही कोदो प्रसंस्करण मशीन प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् स्वसहायता समूहों को रागी एवं कोदो-कुटकी के वितरण के लिए मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर से वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रसंस्कृत कोदो चांवल, कुटकी चांवल, रागी माल्ट, मल्टीग्रेन आटा तथा इन केन्द्रों द्वारा उत्पादित जैविक सब्जियों एवं कांदा के स्टॉल का अवलोकन किया। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वसहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में धान, गन्ना, मक्का, तिली, सरसों, कोदो-कुटकी, तिखूर, ईमली, चिरौंजी और महुआ जैसे उत्पादों के साथ ही अनेक वनौषधियों का भी उत्पादन होता है। इन वनोपजों और वनौषधियों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन कर स्थानीय लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे रोजगार मिलने के साथ ही अच्छा मुनाफा भी होता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अब 52 तरह के वनोपजों की खरीदी कर रही है। इससे भी वनवासियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। बस्तर की वन संपदा का स्थानीय लोगों के हित में बेहतर उपयोग होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण देकर अच्छी गुणवत्ता का अमचूर निर्माण और ज्यादा चिरौंजी संकलन किया जा सकता है।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जायेगा। कांकेर कृषि उत्पादन एवं वन उत्पादों के संग्रहण में अग्रणी जिला बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुरूप जल संसाधन विभाग बस्तर की सभी नदियांे का संरक्षण कर सिंचाई परियोजना विकसित करने पर काम करेगी। प्रदेश में इस साल धान के उत्पादन में अच्छी वृद्धि हुई है। कई व्यवधानों के बावजूद इस साल सरकार ने अब तक 90 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की है। किसानों और गांवों की मजबूती के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, कृषि विभाग के सचिव श्री अमृत खलखो, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू तथा लघु धान्य व लाख प्रसंस्करण इकाई के प्रभारी अधिकारी श्री नरेन्द्र तायडे भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने रागी से बने केक का लिया स्वाद
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगाये गये स्टॉलों के अवलोकन के दौरान बस्तर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा रागी माल्ट पावडर से बनाये गये केक को काटकर ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी और विधायक श्री मोहन मरकाम को अपने हाथों से खिलाया। उन्होंने स्वयं भी इसका स्वाद लिया। उन्होंने केक को काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक बताया।
खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत
 मुख्यमंत्री बघेल के कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचने पर स्थानीय आदिवासियों ने मांदरी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खुमरी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कांकेर गढ़कलेवा द्वारा निर्मित विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ ही अनेक स्वसहायता समूहों ने अपने द्वारा निर्मित महुआ लड्डू, धान के झालर और हर्बल उत्पाद मुख्यमंत्री को भेंट किये।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। साइबर क्राइम को लेकर पुलिस कर्मियों की ट्रेंनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई. कालीबाड़ी स्थित यातायात थाने में आयोजित कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम को गंभीर अपराध मानकर एफआईआर दर्ज करने की सीख दी गई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि एसएसपी अजय यादव के अलावा एएसपी लखन पाटले, एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, यातायात एसपी एमआर मंडावी मौजूद हैं । 
एसएसपी अजय यादव ने कहा कि आज की तारीख में साइबर क्राइम चिंता का विषय है, शहर और ऑर्गनाइजेशन बढ़ने से अपराध की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है. धीरे-धीरे साइबर ठगी के केस बढ़ते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. पहले आरोपी क्लियर होता था, आरोपी का नाम होता था, जानकारी होती थी, ऑनलाइन बिजनेस के बारे में भी हमे पता चल जाता है, यदि उस माध्यम से कोई ठगी होती है । 
साइबर ठगी ऐसा विषय है, जिसमें व्यक्ति को पता नहीं चलता कि वो ठगा गया है, उसको यह भी नहीं पता होता कि किसने ठगी की. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ पता ही नहीं होता कि किसने ठगा, आपको सामने वाले व्यक्ति का सिर्फ मोबाइल नम्बर पता होता है. साइबर क्राइम करने वाले लोग बहुत सतर्क होते हैं. 1950 में भी ये कांड होता था, 2021 में भी वहीं हो रहा, सायबर क्राइम की प्रवृत्ति सरल से कठिन की ओर जाने की है. साइबर क्राइम का मामला बहुत गंभीर है । 
एसएसपी अजय यादव ने कहा कि साइबर सेल व जिले की क्राइम टीम के द्वारा मिलकर यह सेमिनार आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में हवलदार, एएसआई, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सभी को साइबर रिलेटेड फ्रॉड के बारे में जानकारी दी जा रही है. साइबर क्राइम में किस तरह से डिटेल्स मिलते है, किस तरह से उस घटना का विश्लेषण किया जाए, कैसे सॉल्व करें इस पर विवेचना की जाएगी । 
साइबर फ्रॉड अगर 1 रुपए का भी है तब भी केस रजिस्टर करना चाहिए. ऐसा मेरा मानना है, मैंने जिले में टीम को भी बोला है कि साइबर वाले जो फ्रॉड को भी गंभीर अपराध के रूप में लें। कई बार होता है आप फ्राड लिखकर छोड़ देते है लेकिन वह किसी के मेहनत की कमाई होती है। कई बार लोगों के रिटायरमेंट के बाद पीएफ का पैसा मिलता है, वह लूट लिया जाता है, किसी ने शादी के लिए जमा कर रखा है वह पैसा लूट लिया जाता है। बाहर से साइबर एक्सपर्ट की टीम भी आई है उनसे भी que ans वाले राउंड होंगे।

 
  panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के लिए कुख्यात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवार बस्ती में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कार में शराब खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को जनता से रिश्ता के संवाददाता शांतनु राय ने सूचना दिया कि कुछ लोग कार लेकर तेलाबांधा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे है। इस सूचना पर एएसपी लखन पटले ने चार पुलिस कर्मियों के साथ सादे वर्दी में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने देवार बस्ती में पहुंचकर तुरंत कार को जब्त कर तलाशी ली । उसमें 4 पेटी शराब जब्त की। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में बताया कि ये शराब मुंगेली से खपाने के लिए 10 पेटी लाए थे जिसमें से 6 पेटी संंबंधितों को खपा दिया गया। रायपुर में 4 पेटी की मांग थी, जिसे खपाने आए थे। पुलिस ने जनता से रिश्ता की सूचना पर त्वरित सादे वर्दी में कार्रवाई कर शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग और कांकेर जिले की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे।
इसके पश्चात वे 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, साथ ही वे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकाॅप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 3.15 बजे पाटन से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:35 बजे रायपुर लौट आएंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर सभी से अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में ट्वीट कर कहा कि तभी इससे समाज आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “छेरछेरा हमर छत्तीसगढ़ के समाजिक तानाबाना अउ आपसी भाईचारा के प्रतीक हे। सियान मन के सिखाए समाजिक कामकाज बर दान अउ भविस्य के चिंता के परंपरा ला बनाए रखबो। अपन अपन जिम्मेदारी निभाभो तभे समाज आघू बढ़ही।”
छेरछेरा हमर छत्तीसगढ़ के समाजिक तानाबाना अउ आपसी भाईचारा के प्रतीक हे।
सियान मन के सिखाए समाजिक कामकाज बर दान अउ भविस्य के चिंता के परंपरा ला बनाए रखबो।
अपन अपन जिम्मेदारी निभाभो तभे समाज आघू बढ़ही।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही देर में 600 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और 100 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है।
आपको बता दें पौष माह की पूर्णिमा में छत्तीसगढ़ में छेरछेरा मनाया जाता है। इसे शाकम्भरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व खरीफ की नई फसल के खलिहान से घर आज जाने के बाद मनाया जाता है। इस दिन दान करने का रिवाज है। इस दौरान गांव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हुए अन्ना का दान मांगते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की परंपराओं, लोक संस्कृति और त्यौहारों को लेकर बेहद संवेदनशील है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार प्रदेश की संस्कृति को बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। सूबे के सभी लोक पर्वों को प्रदेश स्तर पर मना कर उन्हें नई पहचान देने की शुरुआत की गई है।