Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से बस्तर, कोण्डागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। बस्तर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी मंत्रिमंडल में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है। हम सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। इस मामले में हाईकमान के निर्देश का पालन करेंगे। इस दौरान सीएम ने छत्तीसगढ़ RSS नेतृत्व में परिवर्तन मामले में बयान दिया।

panchayattantra24.com,रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। जनता से रिश्ता वेब डेस्क।
publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल उइके इस मौके पर जनता के नाम अपना संदेश देने के साथ ही राज्य के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगी। मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उइके का प्रातः 8.59 बजे समारोह स्थल पर आगमन होगा। राज्यपाल प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी लेंगी। प्रातः 9.02 बजे से 9.22 बजे तक राज्यपाल राज्य की जनता के नाम संदेश देंगी। उइके प्रातः 9.23 बजे से 9.29 बजे तक प्रदेश के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम का समापन प्रातः 9.30 बजे होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में से एक है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। हमें इसका प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और भेदभाव के बिना निर्भीक होकर करना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रकिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आज सुबह विमान द्वारा लखनऊ होते हुए अयोध्या रवाना विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा 200 चांदी की ईंट राम जन्मभूमि में दी जा रही है. इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, अमित जीवन, अनिल ज्योतसिंघनी, राजा मखीजा,गौरव मंधानी, रमेश मिर्घानी, राजू तारवानी, मोहन होतवानी मौजूद थे ।



panchayattantra24.com,रायपुर। राजनांदगांव के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र मानपुर मोहला से करीब 12 सौ ग्रामीण कल पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे है. सभी ग्रामीण रविवार रात को इनडोर स्टेडियम में रात्रि विश्राम किया. कुछ ही देर में पदयात्रा कर राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे. ग्रामीणों की मांग है कि पांचवी अनुसूची जो पहले से लागू है, उसका पालन करवाया जाए ।
मांग को लेकर मोतीलाल हिरवानी ने बताया कि संविधान में जनजाति क्षेत्र को विशेष अधिकार प्राप्त है. मानपुर मोहला को जनजाति क्षेत्र घोषित किया गया है, लेकिन जो विशेष अधिकार हमें मिलना चाहिए, वह नहीं मिल सका है. कभी भी हमें हमारे विशेष अधिकार का परिपालन नहीं कराया गया. हमें जीवन जीने की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम तरह की समस्याएं है. मूलभूत सुविधाएं हमें नहीं मिल पा रही है. ना ही रोजगार मिल पा रहा है. हम राज्यपाल से मांग रखना चाहते हैं कि हमारे हिस्से का जो चीज है हमें मिल जाए. पांचवी अनुसूची में पेसा ग्राम सभा में जो सिस्टम बनाए गए है उस नीति, नियम का पालन कराया जाए. उतने में ही न्याय मिल जाएगा ।
सरपंच हेमलाल दर्रों ने बताया कि 12 सौ से ज्यादा लोग पैदल चलकर आए हैं. पांचवी अनुसूची पेसा ग्राम सभा के पालन के करवाने की मांग को लेकर हम यहां पहुंचे है. हमने मोहलत भी दी थी, लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए हमें मजबूरन पैदल चलकर आना पड़ा ।
ये दो प्रमुख मांगे है –
पांचवी अनुसूची पेसा ग्राम सभा ग्रामसभा का पालन करवाना है.
गोदावरी और सारडा माइन से मजदूरों को बीते 10 महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है ।

panchayattantra24.com,रायपुर । आपके पास यदि 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए की पुरानी नोटों की गड्डी रखी हुई तो आप जरा सावधान हो जाएं. क्योंकि अगले कुछ महीनों में पुरानी नोटों को बंद किए जाने की तैयारी है ।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने नोट वापस लेने की योजना पर विचार कर रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्च (March) और अप्रैल (April) में इसका ऐलान किया जा सकता है।
आरबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने ऐलान करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक मार्च या अप्रैल तक 100, 10 और 5 रुपये के नोटों की पुरानी सीरीज को वापस लेने की योजना हैं. आरबीआई के इस ऐलान के बाद ये पुरानी नोटों का चलन आम लोगों के बीच से बाहर हो जाएगी ।
इन नोटों को वापस लेने के बारे में बी महेश ने नेत्रावती हॉल में डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सुरक्षा समिति (DLSC) और जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति (DLMC) की बैठक में इस बात की जानकारी लोगों को दी ।
ये है नोटों को बंद करने की वजह
नोटों को बंद करने के पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि 10 रुपये के सिक्के की शुरुआत के 15 साल बाद भी ट्रेडर्स और बिजनेसमैन को अब तक स्वीकार नहीं कर रहे है. जो बैंकों और आरबीआई के लिए समस्या बन गए है. उन्होंने कहा, “बैंकों द्वारा लोगों को सिक्के की वैधता के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से अवगत कराना चाहिए. इसके साथ ही बैंक को जनता के बीच 10 रुपये के सिक्के को आगे बढ़ाने के तरीके खोज रही है. यही कारण है कि इसे बंद किए जाने की तैयारी है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान और किसान को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धान खरीदी पर सरकार फर्जी आँकड़े जारी कर रही है. साय ने कहा कि सरकार कह रही रिकॉर्ड खरीदी हुई है. जबकि यह आँकड़े झूठे हैं. पूरे प्रदेश में खरीदी प्रभावित है. व्यवस्था चौपट है. किसान परेशान है. केंद्रों से धान उठाव नहीं हो रहा है. किसानों को बोरा नहीं मिल रहा है. और सरकार कह रही है कि रिकार्ड खरीदी हो रही है ।
साय ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन से घबरा गई है. पूरे प्रदेश में कल जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला है. प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसानों भी हिस्सा लिया. मैं पाँच दिनों के बस्तर प्रवास में था. वहाँ देखा कि किसान सरकार से किस हद तक नाराज रहे हैं. किसानों की नाराजगी से यह साफ हो रहा है कि सरकार के दिन लद गए हैं. 2023 आते-आते सरकार की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी ।
सरकार घमंड में चूर है और उसे अपनी गलतियाँ नजर ही नहीं आ रही है. लेकिन हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे. सवाल पूछते रहेंगे. सरकार चाहे जो हथकंडे अपना लें, लेकिन भाजपा अब रुकने वाली नहीं है. किसानों के मुद्दों पर हम सदन से सड़क की लड़ाई लड़ते रहेंगे. किसान इतने दुखी हैं कि वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं ।
कांग्रेस की ओर धान बेचने वाले भाजपा नेताओं के नाम जारी किए जा रहे हैं. लेकिन सब जानता हैं कि 15 साल वाली रमन सरकार में कांग्रेसियों ने किस तरह से बोनस का लाभ लिया था. हमने भी अब तय किया है कि किसानों के मुद्दे पर अब चुप नहीं रहेंगे. सरकार की नीति और नीयत को जनता के बीच लाते रहेंगे ।
किसान आत्मयहत्या के मामले में हमारी मांग है कि सरकार मृतक किसान परिवारों को 25-25 लाख रुपये अनुग्रह राशि दें. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अभनपुर के आमदी गाँव एक किसान ने आत्महत्या की है. इस मामले में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि किसानों को लेकर केन्द्र सरकार अडिय़ल रवैया अपना रही है। किसानों की तीनों कानून वापस लेने की मांग मानने की जगह सरकार अपना निर्णय थोपने की कोशिश कर रही है। केन्द्र सरकार डेढ़ साल तक कानून पर रोक लगाने के प्रस्ताव से किसान संगठनों में मतभेद पैदा करना चाहती है ताकि आंदोलन कमजोर पड़ जाए और किसानों को बहकाकर कानून को लागू करा लिया जाए। अन्नदाता सरकार के मंसूबों को भली-भांति समझ रहे हैं और वह किसी प्रलोभन या झांसे में नहीं आने वाले हैं। सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसान अपने निर्णय पर अडिग हैं और कानून रद्द करने के अतिरिक्त कुछ भी स्वीकार करने वाले नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र सरकार और किसान संगठनों के बीच ग्यारह दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक किसानों को राहत नहीं मिली है। किसान संगठन चाहते हैं कि बातचीत से कोई समाधान निकले और सरकार कानून वापस ले ले, लेकिन सरकार किसान संगठनों को बार-बार बातचीत के लिए बुलाकर समाधान खोजने का महज ढोंग कर रही है। सरकार इधर-उधर की बात ना करे, तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करे, यही किसानों के हक में हैं। उद्योगपतियों, पूंजीपतियों का कर्ज बिना आंदोलन के माफ कर दिए जा रहे हैं और अन्नदाताओं को एक तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है यह कहां का इंसाफ है? फैसला लेने में हीला-हवाला, लेटलतीफी करके किसानों के हक में निर्णय लेने से सरकार क्यों बचना चाहती है?
कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि 2 महीने और 11 दौर की वार्ता के बाद भी किसान वहीं खड़े हैं जहां से उन्होंने आंदोलन की शुरुआत की थी। आखिर क्या वजह है कि केंद्र सरकार किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं है? तीनों किसान कानून को बनाने में जल्दबाजी और अब सरकार का कानून रद्द करने को लेकर अडिय़ल रवैया क्या दर्शाता है? 100 शहादतों के बाद भी केंद्र सरकार कमेटी-कमेटी खेलना चाहती है। सरकार के अहंकार का आलम यह है कि सच्चाई को स्वीकार करना तो दूर, खामियों पर झूकना भी उन्हें मंजूर नहीं है। सरकार के रुख से ऐसा लगता है जैसे वह किसानों को कार्पोरेट घराने की दया पर कृषि कार्य करने के लिए मजबूर करना चाहती है।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने उसकी प्रेमिका व प्रेमिका की 1 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर दी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज़ोरा का है जहां कल देर रात आरोपी युवक 20 वर्षीय विक्की यादव ने अपनी पत्नी 19 वर्षीय रोमा यादव का चाकू से गला रेंत उसे मौत के घाट उतारा व उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी को ट्रेन पटरी पर फेंक दिया जिसके बाद ट्रेन से काटकर उसकी भी मृत्यु हो गयी। मासूम का शव मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बता दे कि आरोपी युवक पर प्रेमिका रोमा यादव ने 2 साल पूर्व बलात्कार का केस दर्ज करवाया था जिसके बाद आरोपी युवक को जेल भी हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी दोनों आपस मे मिलते थे, इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुई और उसने एक मासूम बेटी को जन्म दिया। कल भी देर रात प्रेमिका अपनी बेटी को लेकर विक्की से मिलने पहुँची थी जहाँ मामूली विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने पहले उसकी प्रेमिका रोमा को मौत के घाट उतारा और फिर मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जनवरी शनिवार सायं 6 बजे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कायाकल्प किए गए ‘विद्याचरण शुक्ल चौक’ का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, सांसद सुनील सोनी, श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अमितेश शुक्ला, धनेंद्र साहू, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, भारसाधक सदस्य संस्कृति विभाग आकाश तिवारी सहित जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 55 लाख रुपये की लागत की कार्य योजना तैयार कर पुराने ओ.सी.एम. चौक को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। नवनिर्मित चौक पर 7 फीट ऊंचा फाउंटेन तैयार किया गया है, वहीं एल.ई.डी. खंभे और आकर्षक पेंटिंग कर चौक का उन्नयन किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के योगदान को याद करते हुए उनके नाम पर अब यह चौक प्रतिष्ठित होगा।