Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं से जानकारी मिली है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जी जैसे भाजपा नेताओं से बहुत नाराज हुयी है, जब उन्हें छत्तीसगढ़ में इन भाजपा नेताओं ने पता लगाकर उनको गुमराह किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 20 साल में सबसे ज्यादा धान खरीद कर आज ही रिकार्ड बनाया है। शीर्ष नेतृत्व को यह पता चल गया है कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था बहुत बेहतर है तब तो इतनी अच्छी खरीद हुयी है। पुरंदेश्वरी को गलत जानकारी देने वाले और गुमराह करने वाले भाजपा नेताओं की अपनी पार्टी में स्थिति और खराब होगी। यह भी जानकारी मिली है कि इन नेताओं से नाराजगी के चलते ही डी पुरदेश्वरी जी ने आज का दौरा निरस्त किया है। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेता दूबर पर दो आषाढ़ की स्थिति में आ गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी काले कानूनों के कारण पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी किसानों में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा उमड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को सही दाम सही खरीद सही व्यवस्था मुहैया कराने वाले कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन से भाजपा से किसान और नाराज हुए है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की स्थिति लगातार खराब हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि उनको भाजपा के कुछ नेताओं ने जानकारी दी है। पुरंदेश्वरी को जब पता चला कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की सरकारी धान खरीद में अपना धान बेच दिया है और मोदी के किसान विरोधी कानूनों को नकारा है तो पुरंदेश्वरी इससे भी सख्त नाराज हुई। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज का भाजपा के आंदेलन में वही नेता भाग ले रहे है जिन्होने अपना धान छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी केन्द्रों में बेचा है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। दरअसल भाजपा किसान विरोधी राजनीति कर रही है। किसानों की सरकार के खिलाफ किसान विरोधी भाजपा का आंदोलन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लगातार तीसरे साल धान खरीदी का रिकार्ड तोड़ा है। ज्यादा किसानों का धान खरीदा है, ज्यादा रकबे का धान खरीदा है, ज्यादा धान खरीदा है। 80 लाख टन, 83 लाख टन और इस साल अभी तक 84 लाख टन जबकि अभी खरीदी का समय बाकी है। जितना धान रमन सिंह जी 5 साल के कार्यकाल में खरीदते थे तीन साल के कार्यकाल में ही उतना धान खरीदकर कांग्रेस सरकार ने किसान समर्थक रवैया स्पष्ट कर दिया।
 

 राजधानी में पुरंदेश्वरी, डा. रमन, बिलासपुर में नितिन नबीन, बस्तर में विष्णुदेव साय शामिल होंगे
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, बारदाने की कमी के मुद्दे को लेकर भाजपा शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने जा रही है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और जेल भरो आंदोलन होगा।
घेराव प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह राजधानी रायपुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन बिलासपुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बस्तर में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
धान खरीदी में विलंब से लेकर बारदाने की कमी का बहाना बनाने और अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाली प्रदेश सरकार, नकली खाद, बीज के नाम पर किसानों को छल रही है।
राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार, वर्तमान धान खरीदी का भुगतान नहीं करने वाली सरकार और लगातार झूठ बोलने, भ्रम फैलाने और किसानों का अहित करने वाली सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्ट्रेट घेराव में भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद अपने जिलों में शामिल होंगे। रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, चंद्रशेखर साहू, सुभाष राव, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, देवजी भाई पटेल, नंद कुमार साहू, नवीन मार्कंडेय, छगन मुंदड़ा प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्न्ी, विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, हर्षिता पांडेय शामिल होंगी।
बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरण देव, संतोष बाफना, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, समुंद साय कच्छ शामिल होंगे।
इन जिलों में भाजपा दिग्गजों के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन
दंतेवाड़ा : पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, ओजस्वी मंडावी, नंदलाल मुड़ामी, कमला नाग।
भिलाई-दुर्ग : राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विद्यारतन भसीन, उषा टावरी, रमशीला साहू, सांवला राम डाहरे।
बलौदाबाजार : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, डा. सनम जांगड़े।
गरियाबंद : चंदूलाल साहू, डमरूधर पूजारी, गोवर्धन मांझी, संतोष उपाध्याय।
महासमुंद : चुन्न्ीलाल साहू, सरला कोसरिया, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, रामलाल चैहान, रूपकुमारी चैधरी।
धमतरी : संदीप शर्मा, रंजना साहू, श्रवण मरकाम, इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज सिंह।
बेमेतरा : दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, संध्या परगनिया।
बालोद : मोहन मंडावी, राकेश यादव, विरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, विकास मरकाम।
राजनांदगांव : खूबचंद पारख, अभिषेक सिंह, कोमल जंघेल, सरोजनी बंजारे, नीलू शर्मा।
कवर्धा : सांसद संतोष पांडेय, मोतीराम चंद्रवंशी, विजय शर्मा, अशोक साहू।
कांकेर : विक्रम उसेंडी, सुमित्रा मारकोले, शालिनी राजपूत, भोजराज नाग।
कोंडागांव : लता उसेंडी, सेवकराम नेताम, मनोज जैन।
नारायणपुर : दिनेश कश्यप, भरत मटियारा।
सुकमा : अस्र्ण सिंह भदौरिया, मनोज देव, धनीराम बारसे।
बीजापुर : महेश गागड़ा, जी. वेंकटेश्वर राव।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अस्र्ण साव, ज्योतिनंद दुबे।
मुंगेली : पुन्न्ूलाल मोहले, लखनलाल साहू, भूपेंद्र सिंह, तोखन साहू, अंजू सिंह राजपूत।
जांजगीर-चांपा : गुहाराम अजगले, नारायण चंदेल, निर्मल सिंहा, कमला पाटले, युध्दवीर सिंह जूदेव, सौरभ सिंह, खिलावन साहू, अंबेश जांगड़े।
रायगढ़ : गोमती साय, गिरधर गुप्ता, ओपी चौधरी, रोशनलाल अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, केराबाई मनहर।
जशपुर : रणविजय सिंह जूदेव, कृष्णकुमार राय, गणेश राम भगत, शिवशंकर पैकरा, रायमुनी भगत, राजशरण भगत।
सरगुजा : कमलभान सिंह, मेजर अनिल सिंह, अनुराग सिंहदेव, विजयनाथ सिंह, अखिलेश सोनी, भरत सिंह सिसोदिया।
सूरजपुर : रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, परमेश्वरी जांगड़े, रजनी त्रिपाठी।
बलरामपुर : रामविचार नेताम, सिद्धनाथ सिंह, उद्धेश्वरी पैकरा।
कोरिया : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भैयालाल राजवाड़े, चंपादेवी पावले, श्यामबिहारी जायसवाल शामिल होंगे।
 

panchayattantra24.com, रायपुर । जिले के बिरगांव नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 38 ससोरा के  द्वारिका साहू का परिवार अब प्रधानमंत्री आवास ‘मोर जमीन मोर मकान‘ योजना के तहत बने पक्के मकान में चैन की नींद ले पाता है।
 द्वारिका साहू ने बताया कि योजना के तहत उनकी पत्नी श्रीमती ललिता साहू के नाम पर राशि स्वीकृत कर पक्का मकान बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने खुद की गई बचत से इस मकान का उन्नयन कराया और इसे अपने रहने की दृष्टि से बेहतर जीवन यापन के योग्य बनाया।
45 वर्षीय श्री द्वारिका साहू ने बताया कि वह कूली, कबाड़ी और मजदूरी का काम कर अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ रहता हैं। योजना के पहले उनका मकान कच्चा था और बरसात के दिनों में कई बार पानी टपकने से पूरा फर्श गीला हो जाता था। कम आय होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्चा, जीविकोपार्जन और अन्य जरूरी आवश्यकता सहित पक्के मकान की चिंता उसे हमेशा बनी रहती थी। उसका कहना है कि कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान जीवन भर का सपना होता है। खुशी की बात है कि इस सपने को सहकारी मदद से हकीकत में बदला जा रहा है। पक्के मकान का सपना पूरा होने से उनका पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है।
साहू ने बताया कि पी.एम.आवास योजना के तहत उसे कुल 4 किस्तों में उन्हें 2 लाख 22 हजार की राशि प्राप्त हुई है। इसे शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, सही समय पर राशन मिल जाता है, स्वास्थय विभाग द्वारा स्मार्ट कार्ड बनवाया गया है। शासन से मिलने वाली मदद से उनका परिवार खुशहाल बना है।

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य सरकार ग्रामीणों, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए क्रेडा विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम पानी उपलब्ध करा रही है। सौर ऊर्जा से जल की उपलब्धता ग्रामीणों के पेयजल एवं अन्य निस्तारी सहित बहुउपयोगी साबित हो रही है। इस योजना की वजह से अब आश्रित महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पडता है। अब उन्हंे पास में ही सुगमता के साथ पानी उपलब्ध हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप से खेती-किसानी को प्रोत्साहन से उत्पादन में वृद्धि हो रही है, वही पेयजल के लिए भी शुद्ध पानी भी मिल रहा है। क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरिया जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ अंतर्गत ग्राम पाराडोल, कपरिया और विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम बसखोहर के ग्रामीण सोलर ड्यूल पंप के जरिये भूमि में साग-सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही सौर ऊर्जा से प्राप्त पानी ग्रामीणों और किसानों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रही है। वहीं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी सहयोग मिल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि क्रेडा विभाग के योजना के तहत पहले से किसानों के खेती-बाड़ी में उपलब्ध बोरवेल में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया जाता है, जिससे दिन के समय सौर विकिरणों की उपल्बधता होने पर बिना परिश्रम के पेय व अन्य कार्याें के लिए जल की उपलब्धता हो जाती है। इस  व्यवस्था में सोलर पंप के साथ-साथ 5 से 10 हजार लीटर की टंकी भी एक निश्चित ऊंचाई पर स्थापित की जाती है। जो निकट स्थापित 4 स्टैंड पोस्ट के नलों से जल निकासी हेतु अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध कराता है। इस योजना की वजह से अब आश्रित महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पडता है। अब उन्हंे पास में ही सुगमता के साथ पानी उपलब्ध हो जाता है।
इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत बाड़ी विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। जल की उपलब्धता से ग्रामीणों द्वारा साग-सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादित साग-सब्जी का उपयोग घर के लिए करने के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी के लिए विक्रय भी किया जा रहा है। इससे उन्हें घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

 
panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा के सुने मकान में लाखो रुपयों की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को राजधानी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ़्तार किया है। आपको बता दे कि शातिर चोरो को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर साइबर सेल की टीम रायपुर लेकर पहुँची है। 20 दिसंबर 2020 को ऊनी कपड़ों के कारोबारी मोहम्मद अशरफ दर के सुने मकान का ताला तोड़कर आरोपियों ने तकरीबन ढाई लाख रूपए नगदी की चोरी को अंजाम दिया है। चोरी की घटना CCTV में भी कैद हुई थी।
 

 
panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। रायपुर जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रशासन ने दावा किया है, कि पिछले 15 दिनों में करीब 400 एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करा कर खाली करा ली गई है। रायपुर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का खेल सालों से चला आ रहा है, लेकिन सरकारी डंडे ने अब भू-माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर के माना इलाके में ऐसे ही कई एकड़ जमीन को खाली कराया गया है। माना कैंप की गोबर खरीदी केंद्र से सटी खाली जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया था। वहां कई कच्चे घर खड़े दिए थे। कॉलम और बिंब के साथ पक्के मकान तक बनाए रहे थे, अब अवैध निर्माण को तोड़ कर पूरी जमीन खाली करा ली। बाकायदा उसकी फेंसिंग भी कर दी गई है।
माना कैंप की तरह ही टेमरी क्षेत्र में भी सरकार जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। एयरपोर्ट रोड से सटे करीब तीन एकड़ की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के लिए भूमाफियाओं ने मुरुम डाल कर रोड तक तैयार कर दी थी। अब इसे माना नगर पंचायत को नर्सरी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही बाकी पड़ी खाली जमीन पर रेड फ्लैग और बोर्ड भी लगा दिया गया है। बीते 15 दिनों में जिले में करीब 400 एकड़ जमीन अवैध कब्जे से खाली कराई गई है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। CMHO मीरा बघेल ने आज कोरोना वैक्सीन लगवाई। उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर इम्यूनिटी विकसित होती है। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिले में आज निर्धािरत कर्मियों में से सर्वाधिक 97.65 प्रतिशत कर्मियों ने टीका लगवाया । इसके अलावा रायपुर जिले में 369 ,दुर्ग जिले में 457,राजनांदगांव में 287,बिलासपुर म 411ें,सुकमा मे 127, रायगढ़ मे 341 ,बालोद में 268,सरगुजा मे 246 ,जांजगीर चांपा में 129 बलौदा बाजार में 166, जशपुर म 168, कोरबा में 125 ,कबीरधाम मे 193 ं,महासमुंद में 149 , बेमेतरा मे 219, धमतरी में 144 ,कोरिया में 196,कोंडागांव में 161 , कांकेर में 130 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 138 ,मुंगेली में 104 ,नारायणपुर में 15, गरियाबंद में 165 ,बस्तर मे 232 ,दंतेवाडा 126 ,सूरजपुर में 241,बलरामपुर में 76 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। दुर्ग में दो और रायपुर में एक ए ई एफ आई दर्ज किया गया।
 

 
 panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अचानक RPF की बमरोधी दस्ता व जवानों को एक्शन मोड़ में देखकर रेल यात्री सकते में पड़ गए। आपको बता दे कि प्लेटफार्म नंबर 1 के बिलासपुर छोर पर बम प्लांट होने की बात सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुँचे RPF जवानों ने यात्रियों को स्टेशन में किसी प्रकार का बम ना होने की बात पर विश्वास दिलाया जिसके बाद उन्हें राहत की सांस ली ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भीउपस्थित थे ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी के लक्ष्य को लेकर कहा कि धान खरीदी में अभी 10 दिन शेष है. 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. लगभग 82 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी हमने कर ली है, मैं समझता हूं कि केवल तीन-चार दिनों में ही धान खरीदी के लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी. उसके बाद भी केंद्र सरकार से लगातार हमारा अनुरोध जारी है कि 60 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने की उन्होंने सहमति दी है तो उस आदेश को वो तत्काल जारी करें, ताकि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान यदि थोड़े बहुत और किसान भी शेष होंगे तो उनकी धान की खरीदी को भी हम विस्तारित कर सके, लेकिन केंद्र सरकार अभी भी हमे सकारात्मक दिखाई नहीं दे रही है । 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्री बोले कि छत्तीसगढ़ में सरकार को बने 2 साल हुए हैं. आज ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस है. 35 साल पहले इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी. इन 2 वर्षों में हमने जो नए महाविद्यालय खोले हैं, उनके भवन और हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर बनाए गए है, उसके उद्घाटन और भूमि पूजन का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के हाथों होगा. सभी जिलों में 23 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम अलग-अलग आयोजित है, और मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. मैं समझता हूं कि 2 साल की हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है. छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि के क्षेत्र में सर्वाधिक विकास की संभावना है. रिसर्च और एग्रीकल्चर के एजुकेशन को हम बढ़ावा देना चाहते हैं । 
भाजपा के प्रदर्शन और धान खरीदी में किसानों की सूची को लेकर मंत्री ने कहा मैं उनकी सूची को लेकर के कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन जिसने भी धान बेचा है. वह छत्तीसगढ़ के पंजीकृत किसान है और उनको यह अधिकार बनता है. मैं यह समझता हूं, कि छत्तीसगढ़ में चाहे वह कोई भी किसान हो. किसी भी दल से प्रतिबद्ध हों. उनको धान बेचने का अधिकार है. 22 तारीख की प्रदर्शन का सवाल है भारतीय जनता पार्टी ने इतनी देर क्यों कर दी छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा समितियों में जितनी धान की खरीदी होनी है हो चुकी, समितियां धान खरीदी पूरी कर चुकी है. उसके बाद ये आंदोलन क्यों करने जा रहे हैं, मैं तो समझता हूं कि उनका मानसिक दिवालियापन है । 
केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति प्रेम प्रदर्शन करें,चावल 60 लाख में मैट्रिक टन चावल की खरीदी की अनुमति दें । 
बर्ड फ्लू को लेकर रविंद्र चौबे बोले कि बालोद, बस्तर, जगदलपुर व बलरामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है हमने सारे डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देश दिया है कि इसकी सतत मॉनिटरिंग होनी चाहिए, और चिकन के निर्यात को देखना चाहिए बाहर से जो चिकन मंगाए जा रहे हैं उन पर नजर रखनी चाहिए. बालोद में हमने चिकन मार्केट बंद किया हुआ है. सारे अधिकारियों को भी निर्देश दिए है लेकिन छत्तीसगढ़ में वैसी स्थिति नहीं है, जिसको लेकर के हम बहुत ज्यादा चिंता व्यक्त करें. हिंदुस्तान में पोल्ट्री का जो व्यवसाय हैं वह कोविड के चलते कोलैप्स हो गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा की थी । 
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के किसानों को जिस तरीके से इंटरेस्ट फ्री लोन देते हैं. जिस तरीके से बिजली का सब्सिडी में देते हैं, आखिर पूर्व में भी यह सब रॉ मैटेरियल के रूप में बिजली का उत्पादन होता है. हमने आग्रह किया उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार इसमें कोई ना कोई कदम आगे बढ़ाएगी ।