Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक छात्र को बड़े दोस्ताना अंदाज में रोचक जवाब दिया है। छात्र ने स्कूल खुलने को लेकर CM भूपेश बघेल से सवाल पूछा था। इस पर रिप्लाई करते हुए CM भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा “कुछ दिन रुको यार” अभी कोरोना संकट ख़त्म नहीं हुआ, घर पर पढ़ाई करो, सब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम निर्णय लेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया था। उन्होंने यहां लोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए स्थानीय बच्चों के साथ खेलों का जमकर आनंद लिया।
 

 
 panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर इलाके में स्थित दीपक किराना स्टोर के पास कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस वारदात में संजय सोनकर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रैंड को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवा उर्फ पिंटू यादव ने संजय को चाकू मारा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में एक महिला राजस्व अधिकारी के पुत्र की गुंडागर्दी सामने आई है। मामूली विवाद में राजस्व अधिकारी के पुत्र ने एक युवती और उसके भाई से मारपीट की। मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। राजस्व अधिकारी के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह का कचना रेलवे फाटक के पास कार आगे-पीछे करने को लेकर एक युवती से मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा कार का पीछा कर ऐश्वर्य किंगडम स्थित घर के पास गाड़ी रुकवा कर युवती समेत उसके भाई के साथ मारपीट की गई है। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी युवक देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की अपराध पर धारा 341, 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
स्पष्टीकरण- थाना प्रभारी द्वारा महिला IAS का पुत्र बताया गया था। दोनों महिला अधिकारियों के नाम एक सा होने की वजह से ही संभवत: उनसे गलती हुई होगी। उनके वर्जन के अनुसार ही पहले खबर बनाई गई थी। चूंकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जो आरोपी है वह IAS का नहीं बल्कि राजस्व अधिकारी का पुत्र है। जिसे सुधार दिया गया है।

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव भी शामिल होंगे। इस बैठक में वैक्सीन को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही वैक्सिंग कब और कौन सी मिलेगी इस पर भी चर्चा की जा सकती है। ये चर्चा शाम 4 बजे से होगी।
स्ट्रेन2 के सैंपल जांच की रिपोर्ट नहीं मिलने की बात भी स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए रख सकते है साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जल्दबाजी न करने की बात भी स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कही जा सकती है।
बता दें कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ से भेजी गई स्ट्रेन 2 के सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। 29 दिसम्बर को 70 सैम्पल पुणे लैब जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें राज्य से 10 और एम्स के 60 सैम्पल शामिल थे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बंद ट्रैफिक सिग्नल.. तेज रफ्तार बड़े वाहन और दुर्घटनाएं.. राजधानी रायपुर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई हुई है। जिसका नतीजा सोमवार सुबह शारदा चौक में देखने को मिला, यहां सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद होने की वजह से एक तेज रफ्तार पायल ट्रेवल्स की बस ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
गोलबाजार पुलिस के मुताबिक शारदा चौक स्थित पायल ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। इस घटना में 2 बाइक सवार घायल हुए हैं। पायल ट्रेवल्स की बस, बस अड्डे से दुर्ग की ओर जा रही थी। बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो मत बनाईये
दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल भेज दिया गया था। वहां से गुजर रही लल्लूराम डॉट कॉम की संवाददाता ने जब चौक में खड़ी बस, सड़क पर बिखरा कांच और लोगों की भीड़ को देखा तो वो वहां रुकीं। सुबह 8ः30 बजे चारों ट्रैफिक सिग्नल बंद थे। वो वहां वीडियो बनाने लगीं तो एक पुलिस कर्मी उन्हें रोकने लगा.. उसने कहा – वीडियो मत बनाईये। संवाददाता द्वारा अपना परिचय देने के बाद भी उसका सुर यही था.. वीडियो मत बनाईये।
सभी चौराहों के सिग्नल बंद
राजधानी में सुबह सभी चौराहों के सिग्नल बंद रहते हैं। जिसकी वजह से चौक पार करने की जल्दी में सभी ओर से तेज गति से वाहन भागते हैं। सुबह 8ः30 बजे शारदा चौक, जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक का सिग्नल बंद थे।
डीएसपी सतीश ठाकुर के मुताबिक भीड़ के हिसाब से सिग्नल के समय को निर्धारित किया गया है। बसों के लिए रुट निर्धारित किया गया है पचपेड़ी नाका से रिंग रोड, कैनाल रोड। रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक बसे जय स्तंभ चौक होते हुए दुर्ग-भिलाई की ओर जा सकती है।
जांच कराएंगे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम.आर मंडावी ने बताया कि रात्री 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही माल वाहक वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। चूकि यात्री बस भारी जरूर है लेकिन माल वाहक गाड़ियों में नही आती है। इसीलिए यात्री बसों को तय रुट अनुसार शहर में प्रवेश दिया जाता है। लेकिन शारदा चौक भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है और उस क्षेत्र में दुर्घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। महात्मा गांधी की विचारधाराओं को समझने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पदाधिकारी आज वर्धा के लिए रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिव चंदन यादव , मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा समेत 25 से ज्यादा पदाधिकारी अगले 3 दिनों तक वर्धा सेवाग्राम में प्रशिक्षण लेंगे।14 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा को समझने और समझाने के लिए प्रशिक्षण किया जा रहा है। आज जो देश को तोड़ना चाहते हैं। हम उस विचारधारा को मात देंगे, देश को जोड़ने का काम जिस विचारधारा में किया जाता है। हम उसे समझने जा रहे हैं. देश को तोड़ने का काम भाजपा और आरएसएस की विचारधारा कर रही है। आज गांधीवादी विचारधारा को फिर से लाने की आवश्यकता है। वर्धा में प्रशिक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में भी ब्लॉक अध्यक्षों बूथ के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए अनूठा अभियान चलाया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी ज़िलों के किसानों से एक रुपया और एक पैली धान माँग रहे हैं जिससे केंद्र के कृषि कानून के विरोध में किए जा रहे अभियान में मदद पहुंचाई जा सके। इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों ने किसानों से प्राप्त किए गए सौ क्विंटल धान और 51 हज़ार रुपया पीसीसी चीफ को सौंपे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 11 जनवरी सोमवार को दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर सुबह 11:00 बजे नागपुर पहुंचेंगे। पीएल पुनिया नागपुर से वर्धा सड़क मार्ग से जाएंगे और सेवाग्राम वर्धा में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 41 कार्यकारिणी सदस्यों, 36 जिला कांग्रेस अध्यक्षों, युवक कांग्रेसी एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल चारों मोर्चा संगठनों के प्रदेश प्रमुखों, कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी और मुख्यमंत्री जी के दो सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी सहित 85 प्रशिक्षणार्थियों के लिये आयोजित शिविर में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया और एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव भी भाग ले रहे हैं। डॉ चंदन यादव रायपुर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बस द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्तुत सेवाग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वान्ह 11.55 बजे रिसाली जिला दुर्ग पहुचेंगे और रिसाली नगर निगम नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान करने और 1.20 बजे जिला दुर्ग जामुल पहुंचेंगे। जहां वे 1.30 बजे नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। इसके बाद बघेल अपरान्ह 3 बजे जामुल से प्रस्थान कर 3.20 बजे आईटीआई खुर्सीपार पहुंचेंगे और अमृत मिशन फेस-1 कार्य का शुभारंभ एवं आम सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे भिलाई सेक्टर-1 में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण और गार्डन का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद बघेल 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण एवं विभिन्न विकास कार्याें का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5.40 बजे भिलाई सेक्टर-5 में शहीद गार्डन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.30 बजे दुर्ग पहुंचकर प्रथम बटालियन के नव निर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 7 बजे कार द्वारा रायपुर लौट आएंगे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अपने पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास के लिए जाना जाए, यह हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग सहित जिला एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।