Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मलखंभ के खिलाडि़यों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार फिर से मलखंभ का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां के खिलाड़ी केवल नारायणपुर का ही नहीं, बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।
मलखंभ का करतब देखने आने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कुमारी मोक्षिका साहू ने छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी। मोक्षिका ने मलखंभ खिलाडि़यों के लिए आवश्यक सामग्री सहित अन्य सुविधाओं की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि मलखंभ अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मलखंभ खिलाडि़यों के लिए डीएमएफ से बेहतर डाईट की व्यवस्था की जायेगी।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग सहित जिला एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। गौरतलब है कि मलखंभ प्रशिक्षक मनोज प्रसाद द्वारा वर्ष 2017 से क्षेत्र के बच्चों को मलखंभ का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे यहां के बच्चे अन्य राज्यों में जाकर मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने ही हमें विज्ञान की तरफ आगे बढ़ने के बात कही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कोलकता के बाद सर्वाधिक समय हमारे रायपुर छत्तीसगढ़ में बिताया है। मुख्यमंत्री ने आश्रम में बिताए गए पलों का भी स्मरण किया और कहा कि स्वामी जी के कारण ही आज नारायणपुर अबूझमाड़ में परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य गतिविधियों की तारीफ की। बघेल ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ते देख सुखद अनुभव होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अबूझमाड़ में मनरेगा के तहत तालाब व बाड़ी और गौठान योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के अधिकांश क्षेत्र का सर्वे नहीं हुआ है लेकिन हमारी सरकार सबको पट्टा देने की दिशा में काम कर रही है। हमारी सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति का विकास हो, हर बच्चे-नौजवान स्वस्थ हो, शिक्षित हो और स्वालम्बी बने।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद के छात्राचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के समक्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, पार्षद अमित भद्र संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संस्थापक एवं सचिव डॉ ओमप्रकाश वर्मा के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है। डॉ महंत ने कहा, प्रेम, सदभाव, सरलता, सभ्यता, भाईचारा, अपनत्व की भाषा है हिंदी, भारत की एकता अखंडता का प्रतीक है हिंदी।
बतादें, दुनिया भर में हिन्दी के चाहने वालों के लिए 10 जनवरी का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाए जाने का मकसद दुनिया भर में हिन्दी का प्रचार-प्रसार करना है. साथ ही हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है.
विश्व में जिन देशों में भारत के दूतावास हैं वहां खास तौर पर इस दिवस को मनाया जाता है, विश्व हिन्दी‍ दिवस के इतिहास (World Hindi Day History) की बात की जाए तो साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी. तभी से इस दिन विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

images/pp11058.jpgpanchayattantra24.com,रायपुर। एक रुपया और एक पैली धान अभियान के तहत किसानों से एकत्र की गई धान आज राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपी गई. इसके साथ ही एकत्र राशि भी दी गई. इस मदद को दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को सौंपी जाएगी. ताकि किसानों की हक की लड़ाई को आगे बढ़ा सके । 
अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दिल्ली में 45 दिनों से अधिक हो गए, हमारे किसान भाई धरने पर बैठे हुए हैं, केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने जो तीन काले कानून लाए हैं, उस कानून को वापस लेने के लिए किसान विरोध कर रहे है, उनकी सहायता के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस 1 रुपए की राशि और एक पैली धान को सहायता करने वाले हैं. किसानों की मदद से आज सिर्फ रायपुर जिले में ही 100 क्विंटल से अधिक धान एकत्रित हुए है और 51 हजार रुपए जमा हुए हैं ।
धान को लेकर भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए बोले कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. कल तक केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार कहती थी कि वादे पूरे किए, लेकिन भाजपा का 2014 का मेनिफेस्टों देख लीजिए, वे कहते थे कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेंगे, उपज का डेढ़ गुना हम देंगे, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे और आज 7 साल हो गए केंद्र की मोदी सरकार को. चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काला कानून लाए हैं. मगर देश का अन्नदाता किसान समझ रहा है कि जब तक केंद्र की सरकार काला कानून वापस नहीं लेगी तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे । 
सेवा आश्रम वर्धा से 80 लोगों की टीम होगी रवाना
गांधी जी की विचारधारा देश को जोड़ती है, गांधी जी के दर्शन को समझने के लिए हम सुबह राजीव भवन से सुबह 7 बजे निकलेंगे, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष समेत 80 लोगों की टीम जा रही है,  वहां हम समझेंगे कि सचमुच में ऐसी विचारधारा जो देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, देश की आजादी और निर्माण में यही विचारधारा को हम समझने जा रहे हैं । 
वैक्सीन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
जब जब चुनाव आते हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार पहले बिहार में वैक्सीन दे रहे थे, अब पश्चिम बंगाल की ओर दिशा मुड़ गई है, केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इतनी जल्दबाजी देश की जनता के साथ क्यों की जा रही, उनके जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? जब जब चुनाव आते हैं तो वैक्सीन की बात आती है चुनाव खत्म होने के बाद बात खत्म हो जाती है । 
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं विधायक उत्तर विधानसभा रायपुर अध्यक्ष कुलदीप सिंग जुनेजा 7 और 8 जनवरी को बस्तर क्षेत्र के प्रवास पर रहे. इस दौरान उन्होंने नगरनार में एनएमडीसी के स्टील प्लांट के अलावा एनएमडीसी के लिए नियानार में प्रस्तावित टाउनशिप की 118 एकड़ भूमि का अवलोकन किया ।

बस्तर प्रवास के दूसरे दिन कुलदीप सिंग जुनेजा ने पंडरीपानी, जगदलपुर में निर्माणाधीन आवासीय योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता एवं बेहतर सुविधाओं के साथ हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये. इस दौरान उनके द्वारा कोलोनी में वृक्षा-रोपण भी किया ।
इसके अलावा दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान गीदम एवं मांझीपदर में निर्माणाधीन/निर्मित जीएडी आवासों का निरीक्षण कर आवासों को शीघ्र शासन को हस्तांतरण के निर्देश अधिकारियों को दिये. इसके अलावा उन्होंने चिंतालका में आवासीय योजना का भी निरीक्षण किया गया व कालोनी में मूलभूत सुविधाओं के बेहतर कियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये ।
अध्यक्ष जुनेजा के बस्तर प्रवास के दौरान आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अय्याज तांबोली, अपर आयुक्त एचके जोशी, उपायुक्त आरके राठौर, कार्यपालन अभियंता सीके ठाकुर, एके मनहर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 
panchayattantra24.com, रायपुर। दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जांच के लिए जस्टिस सतीश के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित श्यामगिरी घटना विशेष न्यायिक जांच आयोग ने शनिवार को सुनवाई की. रायपुर स्थित राजस्व मंडल सर्किट कोर्ट परिसर में आयोग के कैंप कार्यालय में हुई सुनवाई में गवाह सुमन प्रभा यादव, अर्जुन भास्कर और अनिल जार्ज के बयान दर्ज किए गए. यह जानकारी आयोग के सचिव अरविंद एक्का ने दी ।
उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर श्यामगिरी मार्ग में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट से उनकी और चार सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु कर दी गई थी. इस घटना की जांच के लिए राज्य शासन ने सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सतीश के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विशेष न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है ।
 

सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख की लागत से देवगुड़ियों का विकास भी होगा
 
panchayattantra24.com,रायपुर। युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, लेकिन अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है. आज नारायणपुर में बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की. साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ियों का विकास करने की भी घोषणा की ।
अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल द्वारा घोटुलों और देवगुड़ियों के संबंध में की गई घोषणाओं को बस्तर के सांस्कृतिक संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बघेल ने कहा बस्तर की घोटुल परंपरा को देखने समझने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. घोटुल हमारे युवाओं की सामाजिक गतिविधियों के केंद्र रहे हैं, वहां बैठकर वे अपने गांवों और क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हैं ।
उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने उनसे कहा कि शासन को घोटुलों का निर्माण भी करना चाहिए, साथ ही इस साल 50 घोटुल के निर्माण मांग भी की. मुख्यमंत्री ने इस मांग से सहमति प्रकट करते हुए कहा कि मैं इस साल 100 घोटुल के निर्माण की घोषणा करता हूं, इसमें चाहे 10 लाख रुपए लग जाए या 12 लाख, पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नये घोटुलों का स्ट्रक्चर भले ही पक्का हो, लेकिन उसकी डिजाइन और साज-सज्जा परंपरागत ही होनी चाहिए, ताकि हमारी प्राचीनता की पहचान बनी रहे. बघेल ने जिले की सभी पंचायतों में देवगुड़ियों के विकास की घोषणा करते हुए कहा इन स्थलों पर शौचालय का निर्माण और पेयजल व्यवस्था भी की जाएगी ।
 

 
panchayattantra24.com,दंतेवाड़ा। 2 जिला पंचायत सदस्य, 1 जनपद उपाध्यक्ष, भूतपूर्व विधायक जैसे तमाम दिग्गज नेताओं से पटे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम बेड़मा की हालत खस्ता है. गांव में कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं है, वहीं गांव तक जाने वाली इकलौती सड़क इतनी जर्जर है कि साइकिल, मोटरसाइकिल चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है. गांव की इस बदहाली के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन के सामने धरना दिया. वहीं बात नहीं सुने जाने पर जल्द ग्रामीणों के साथ अधिकारियों से मुलाकात करने की बात कही है ।
2100 ग्रामीणों की आबादी लिये बेड़मा में 17 मोहल्ले हैं. महिला सरपंच शांति शोरी और कटेकल्यान जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र शोरी ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन के पास बैठकर हमारी सड़क और स्वास्थ्य की मांग पूरी करो के नारे लगा रहे हैं. जनप्रतिनिधियों में इस बात की नाराजगी है कि प्रशासन लम्बे समय से इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है ।
1993 में इस तक डामर की पक्की सड़क थी, क्योंकि उस वक्त तत्कालिक विधायक नंदाराम शोरी इसी गांव से विधायक थे. उसके बाद से आज तक इस गांव तक पहुँचने वाली सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो सका. पूरी सड़क उखड़ गयी है. सड़कों से डामर के निशान नदारत हो गये हैं। मतलब 27 सालों से कभी इस गांव की तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया ।
आज इसी गांव से जिला पंचायत सदस्य शंकर कुंजाम, विमला शोरी, जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र शोरी और सरपंच शांति शोरी सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर जल्द ग्रामीणों के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से मुलाकात करेंगे. उसके बाद अगर बात नहीं बनी तो सड़क की लड़ाई सड़क से लड़ने की बात कहते पटेलपारा, कुंजामपारा, गायतापारा, रेंगमपारा, मंझारपारा के ग्रामीण व पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कुंजाम, पूर्व सरपंच हुगाराम सोरी, उपसरपंच हिमांशु कुंजाम, अशोक सोरी, प्रदीप सोरी, जोगा कुंजाम, राजाराम कुंजाम नजर आए ।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को नारायणपुर में पूर्वान्ह 11.30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन करेंगे तथा 11.45 बजे मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब अकादमी के खिलाडि़यों से मुलाकात के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बीजापुर जिले के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे बीजापुर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण तथा स्कूल परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 मिनी स्टेडियम बीजापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और हितग्राहियों को सामग्री वितरण करने के साथ ही ‘‘मनवा‘‘ बीजापुर लोगो का विमोचन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे महादेव तालाब बीजापुर का अवलोकन करेंगे और 4 बजे नगर पालिका बीजापुर गौठान पहुंचकर वहां विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेंगे। शाम 4.35 बजे मुख्यमंत्री लोहा डोंगरी पार्क का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 से 6.30 बजे के दौरान मुख्यमंत्री बघेल सर्किट हाउस बीजापुर में विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधिगण, युवा प्रतिनिधिमण्डल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस बीजापुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल अगले दिन 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड बीजापुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। निगम मुख्यालय में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में शहरी सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है. इस अभियान का नाम भूपेश बघेल की शहरी सरकार आपके द्वार है. जिसके तहत निगमकर्मी आमजनता तक साइकिल के जरिए पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे. ये अभियान 27 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा ।
महापौर ढेबर ने अभियान को लेकर कहा कि शहरी सरकार को 1 साल पूरे हुए. इस उपलक्ष्य में हम भूपेश बघेल की शहरी सरकार आपके द्वार अभियान की शुरूआत कर रहे है. ये अभियान 27 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा. इस कार्यक्रम के तहत कमिश्नर, निगम कर्मचारी, महापौर, पार्षद, चपरासी सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे. वे एक महीने साइकिल की यात्रा करेंगे. जिसे भी परेशानी है वो ई-रिक्शे का इस्तेमाल करेंगे और शाम 6 बजे के बाद वे अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकारी वाहन का उपयोग हम किसी भी माध्यम से नहीं करेंगे ।
महापौर ने कहा कि निगमकर्मी 1 महीने तक इंधन युक्त वाहन का उपयोग नहीं कर पाएंगे, सभी लोग साइकिल से निगम आएंगे यदि किसी को कहीं जाना है तो वे बस का उपयोग करेंगे. यदि किसी संबंधित अधिकारी को डायरेक्ट कार्यक्रम स्थल पर जाना है तो वह भी साइकिल का इस्तेमाल करेंगे. डीजल की बचत होगी पर्यावरण में फर्क देखने को मिलेगा. इस कार्यक्रम के जरिए लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान होगा. राशनकार्ड, पेंशन, समेत तमाम समस्याओं को लेकर हम सीधे जनता से रूबरू होंगे. नगर निगम से संबंधित समस्याओं को हम जल्द से जल्द सुलझाएंगे ।