Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
फिंगेश्वर का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम महतारी के नाम पर
राजिम माता शोध संस्थान के लिए 05 एकड़ जमीन देने की घोषणा
राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला को 50 लाख रुपए

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म-नगरी राजिम केवल एक शहर नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां केवल तीन नदियों का ही संगम नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक संगम भी होता है। पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, महाराष्ट्र के लोग भी राजिम पहुंचते हैं।
यह बात श्री बघेल ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन महतारी राजिम दाई के जयंती महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि राजिम का सैकड़ों साल पुराना इतिहास है। यह हमारी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राजिम मेले को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नये मेला-स्थल के लिए 54 एकड़ जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसमें कुछ निजी जमीन भी शामिल है, जिसके बारे में भू-स्वामी किसानों से सहमति ले ली गई है। उन्होंने कहा कि राजिम मेले के दौरान साधु-संतों, शासकीय कर्मचारियों तथा बाहर से आने वाले अन्य लोगों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए चिन्हित स्थल पर सभी आवश्यकत इंतजाम तथा निर्माण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मड़ई-मेले हमारी पहचान से जुड़े हुए हैं। श्री बघेल ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि महादेव घाट पर आज मेले के लिए जगह नहीं बची, ऐसी हालत राजिम में निर्मित नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फिंगेश्वर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण भक्तिन महतारी राजिम दाई के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति देने तथा राजिम माता शोध संस्थान के लिए पांच एकड़ जमीन देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा अपनी सांस्कृतिक पहचान को कायम रखने के लिए ही छत्तीसगढ़ शासन ने तीजा-पोरा, कर्मा जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस तथा छठ जैसे तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है। आज छत्तीसगढ़ का अपना राजगीत है, किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत इसी से की जाती है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। खेत और पशुधन हमेशा किसान की ताकत रहे हैं, लेकिन बीच में व्यवस्थाओं में कमी आ गई थी। आज शासन की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो रही है। गोधन न्याय योजना के तहत शासन 2 रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रहा है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदा करते थे, अब वे गोबर बेचकर भी खरीद लेते हैं। श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी के लिए शासन द्वारा बारदानों की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल कोरोना संकट की वजह से जूट के बारदानों का निर्माण प्रभावित हुआ, इसीलिए छत्तीसगढ़ ने जूट कमिश्नर से मात्र साढ़े 3 लाख गठान बारदाने मांगे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि 1 लाख 45 हजार गठानें ही दी जा सकती हैं। इसमें से भी छत्तीसगढ़ को अब तक केवल 1 लाख 05 हजार गठानें बारदानें ही मिल पाए हैं। छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के प्लास्टिक बोरों की 70 हजार गठानें खरीदी हैं। इसके अलावा राइस मिलरों, सोसायटियों और किसानों से भी बोरों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र ने 03 जनवरी को एफसीआई को छत्तीसगढ़ का 24 लाख टन चावल लेने की अनुमति दी है, हालांकि केंद्र से 60 लाख टन की सहमति हुई है। शेष मात्रा के लिए भी केंद्र से आग्रह किया गया है।
बघेल ने राजिम मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ के आयोजन स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले माता राजिम की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू,महासमुंद सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, बिलासपुर सासंद श्री अरुण साव, राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा, थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद श्री चन्दूलाल साहू, अभनपुर विधयक श्री धनेद्र साहू, विधायक राजिम श्री अमितेश शुक्ल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संरक्षक श्री विपिन साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू , साहू समाज के पदाधिकारी डॉ ममता साहू, मोती लाल साहू, अन्य प्रतिनिधि, सदस्य उपस्थित थे

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अपने स्तर पर है। जहां पहले 1100 टीकाकरण केंद्र स्थापित करने की पहल हम लोगो ने की थी। उसको बढ़ाकर 1349 कर दिया है। जिनके नाम अब दर्ज हुए है 2 लाख 67 हजार 399 फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर। ये टार्गेटेट ग्रुप रहेगा। 28 जिलों में से 7 जिलों में ड्राई रन किया था। शेष 11 जिलों में से आज बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों में ड्राई रन होगा। कल शेष तीन सम्भाग के 11 जिलों में ड्राई रन होगा। हम लोगों ने जिस स्टॉफ की तैयारी की है 7 हजार 116 वैक्सिनेटर, 96 प्रतिशत इनकी ट्रेनिंग हो गयी है। कोविशील्ड के जो वैक्सीन है इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण है। भ्रम की स्थिति जो बन रही है कोवैक्सिन के संबंध में है। देश की संस्थाओं ने इसी प्रमाणीकृत कर दिया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने प्रमाणीकरण नहीं किया है। उसका थर्ड फेस ट्रायल भी नहीं हुआ है। पिछली बार ड्राई रन हुआ था उसमें एक पिनकोड की बात सामने आई थी। पिनकोड अगर मैच नहीं करेगा तो कोविन एप उसको लेगा नहीं। गौरेला पेंड्रा मरवाही नया जिला बना है वो पिनकोड नहीं था। हम लोगों के भी ध्यान में भी यह बात नहीं था कि ऐसी स्थिति भी आ सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा को लेकर कहा मुझे लगता है मुख्य रूप से आज ड्राई रन के बारे में चर्चा होगी। हम भी कई बातें रखेंगे। ये भी घोषणा हो गयी है कि 3 तारीख के बाद 10 दिन के अंदर अर्थात 13 तारीख के अंदर वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी ये भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने बोल दिया है। कोविन जो एप है यह कितना कारगर साबित होता है क्योंकि इसी से पूरा नियंत्रण होना है।
बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान हिमाचल, राजस्थान, गुजरात से लेकर दक्षिणी भारत के कुछ राज्यो में भी यह बात आ रही है..सारे बार्डर के जिलों को हम लोगो ने अलर्ट कर दिया है। कृषि विभाग के वेटनरी डिपार्टमेंट से भी हम लोगो ने चर्चा की है कि कही भी अगर चिड़िया मृत पाई जाती है तो हमें जानकारी देंगे। कोरिया से लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही,कवर्धा,राजनांदगांव और बीजापुर तक बार्डर के जिलो को उन्होंने संदेश भेज दिया है।
ब्रिटेन से आये लोगो की जांच रिपोर्ट पर सिंहदेव ने कहा रिपोर्ट उन लोगो ने अभी उपलब्ध नही कराई है। सैम्पल भेज दिए गए है। पिछ्ला आंकड़ा जो मेरी जानकारी में 71 लोगो को नए स्ट्रेन से ग्रसित पाया गया था। लेकिन रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के संदर्भ की अभी नहीं आयी है।
एमएसपी में धान खरीदी को लेकर छग के तीसरे स्थान आने पर कहा यह अच्छी बात है। किसानों ने जिन राज्यो को सपोर्ट किया है वहा एमएसपी में खरीदी बढ़ी है। इस साल भी सरकार चाहेगी की न्यूनतम समर्थन मूल्य तो है ही और जिस माध्यम से किसानों को सुदृढ कर सकते है। किसानों के लिए अलग अलग योजना बनाकर राज्य सरकार हर तरह से सपोर्ट करेगी।
छग के किसानों के दिल्ली कुछ पर कहा कि लोगो मे यह मंशा जागृत हो रही है। राजनांदगांव से कई लोग गए हैं। रायपुर से भी जाने की बात हो रही हैं। कल परसो हम जांजगीर में थे वहां कुछ लोगो ने कहा कि हम लोग भी जाना चाहते है। किसान नहीं चाहते कि ये किसी तरह से स्पांसर्ड यूज न हो कि भेजा जा रहा है लोगो को फिर उसमें असलियत खत्म हो जाती है कि ये बनाया जा रहा है। जो स्वेक्षा से जाना चाहते है वो जा रहे है।
छग में कोरोना की स्थिति पर कहा कि सुधार की दिशा में हम है। स्थिरता हमने लगभग पाई है..मृत्यु दर कभी कभी बढ़ रहा है यह चिंता की बात है। लोगों से अपील है कि जल्दी से जल्दी आपमे लक्षण दिखते है तो रुकिए मत जाकर चेक कराये। शुरू के दिनों में अस्पताल जाने में देरी न करें।

panchayattantra24.com, रायपुर। किसानों के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली में किसान 40 दिनों से कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. प्रदेश के किसान उन्हें समर्थन देने दिल्ली जा रहे हैं अच्छी बात है. समर्थन मूल्य की वजह से देश के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में तो समर्थन मूल्य से अधिक पर धान की खरीदी हो रही है. फिर भी भाजपा यहां आंदोलन करने की बात कह रही है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोतिमपुर के लिए रवाना होने से पहले लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा की. कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर उन्होंने कहा कि मैंने यह बात उन शिक्षाकर्मियों के संबंध में कही है, जिनका अभी संविलियन हुआ है. कर्मचारियों के संबंध में सरकार ने पहले ही निर्णय ले लिया है. हमारे कर्मचारियों को जनवरी से वेतनवृद्धि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा ।
वहीं लगातार दौरे के संबंध में बोले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग का दौरा महत्वपूर्ण रहा. दोनों संभागों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई. अधिकारियों से बैठकें हुई है. विभागीय कामकाज के संबंध में भी जानकारी ली. कल से बस्तर संभाग का दौरा प्रारंभ हो रहा है. बस्तर में भी 3 जिलों का दौरा होगा. दूसरे चरण में शेष जिलों में जाएंगे. विभागीय कामकाज और योजनाओं की जानकारी लेंगे ।
वहीं अमेरिकी संसद पर हमले को लेकर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति के समर्थक ही अगर संसद में घुस जाएं तो माना जा सकता है कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है ।

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा है कि महिला आयोग महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए निष्पक्ष होकर कार्रवाई करता है. महिलाओं को न्याय देने का मतलब ये कतई नहीं है कि पुरुषों के साथ जानबूझकर अन्याय किया जाए ।
महिला आयोग की 6 जनवरी को रायपुर के जलविहार स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की. डॉ. नायक ने बताया कि महिला आयोग द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में महिलाओं की समस्याओं को सुलझाया जा रहा है. इसी क्रम में रायपुर में तीन दिनों तक महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी. आज पहले दिन सुनवाई के लिए 21 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 4 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गए ।
उन्होंने बताया कि कई मामले आयोग में आते हैं जो पहले से न्यायालय में विचाराधीन होते हैं. यदि पहले से न्यायालय में मामला विचाराधीन है, ऐसी स्थिति में महिला आयोग के हांथ बंधे होते हैं और आयोग कार्रवाई नहीं कर सकता. एक प्रकरण में महिला ने आयोग में शिकायत के पहले कोर्ट में 4 मामले दायर किये थे. ऐसी स्थिति में आयोग आगे सुनवाई नहीं कर सकती. महिला आयोग नियम और कानूनों से बंधा है ।
डॉ. नायक ने बताया कि आयोग में शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, सम्पत्ति विवाद जैसे कई प्रकरणों की सुनवाई की जाती है. इनमें अधिकांश मामले पारिवारिक विवाद के होते हैं, लेकिन थाने में लंबित मामलों की सुनवाई आयोग में नहीं हो सकती. पुलिस द्वारा यदि मामलों पर कार्यवाही नहीं की जाती ऐसी स्थिति में महिला आयोग मामले का संज्ञान ले सकती है. उन्होंने बताया कि आयोग में कुछ विशिष्ट मामले भी आते हैं, जैसे आयोग में आईटी एक्ट की एक शिकायत आई है, जिस पर दोनों पक्षों को समझाइश दी गई और सभी दस्तावेजों की जांच कर 2 माह में कारवाई की सूचना देने के लिए संबंधित थाने को कहा गया है ।
आयोग के समक्ष आए एक प्रकरण में अनावेदक सरकारी शिक्षिका द्वारा बिना तलाक लिए दो विवाह की शिकायत आई. सुनवाई के दिन अनावेदिका ने स्वयं को गर्भवती बताकर उपस्थित नहीं होने विषयक सूचना आयोग को प्रेषित की. आयोग ने अनावेदिका को आगामी तिथि पर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होने के लिए समय दिया है. एक केबल संचालन की लड़ाई से संबंधित प्रकरण में दोनों पक्षकारों को सुनकर समझाइश दी गई और पक्षकारों की सहमती से उन्हें समझौते हेतु अपना-अपना प्रस्ताव देने के लिए समय दिया गया ।
अनावेदकों की अनुपस्थिति पर डॉ. नायक ने कड़ा रूख अपनाते हुए उनके निवास स्थान से संबंधित थानों में सूचना देकर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, इस संबंध में उन्होंने संबंधित पुलिस अधीक्षक को भी पत्र प्रेषित करने कहा है। एक प्रकरण में उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग को शहडोल निवासी पक्षकार की उपस्थिति के लिए पत्र प्रषित करने कहा है. कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आयोग में सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया गया ।

panchayattantra24.com,रायपुर– विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 का घातक स्वरुप अभी बरकरार है. कोरोना वैक्सीन तैयार होने की खबरों के बीच अभी भी कोरोना का कहर जारी है,लेकिन ऐसा लगता है कि लोग इसे हल्के में लेने लगे हैं.खासतौर पर छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर लापरवाही साफ देखी जा रही है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग,मॉस्क जैसे उपायों को लेकर पहले जितने गंभीर थे,अब इस लेकर उतनी ही लापरवाही भी बरतने लगे हैं । देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर तुलनात्मक अध्ययन करने से एक बात समझ में आ रही है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमीं आ रही है,लेकिन छत्तीसगढ़ में उस अनुपात में कमीं नहीं आ रही है. नये साल में यानि 1 जनवरी 2021 से 5 जनवरी 2021 के आंकड़ों पर गौर करें. 1 जनवरी को देश भर में कोरोना संक्रमण के 20035 मामले आये,जबकि छत्तीसगढ़ में 932 मामले आये. इसी प्रकार 2 जनवरी को देश भर में 19079 मामले आये,तो वहीं छत्तीसगढ़ में 1147 मामले आये. 3 जनवरी को देशभर में 18177 मामले,तो छत्तीसगढ़ में 714 मामले आये.4 जनवरी को देश भर में 16504 मामले आये,वहीं छत्तीसगढ़ में 1147 मामले आये. 5 जनवरी को देश भर में कोरोना के 16375 नये मामले सामने आये,तो छत्तीसगढ़ में 1021 नये मामले सामने आये. इस प्रकार इन पांच दिनों में देखें तो जहां देश भर में हर दिन संक्रमण के मामलों में कमीं आ रही है,तो छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा घटते- बढ़ते दिखाई देता है. एक और बात देखने में ये आ रही है कि देश के कुल संक्रमितों की संख्या में औसतन पांच फीसदी संक्रमित लोग छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य से हैं ।
इसी प्रकार कोरोना से हो रही मौतों पर नजर डालें,तो 1 जनवरी को देश भर में कोरोना से मौत की संख्या 256 थी,जबकि इस दिन छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की संख्या 3 थी.2 जनवरी को देश भर में 224 लोगों की मौत कोरोना से हुई,तो उस दिन छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 5 था.3 जनवरी को देश में कोरोना से मौत की संख्या 217 थी,जबकि छत्तीसगढ़ में यह संख्या 11 थी. इसी प्रकार 4 जनवरी को देश में कोरोना से मौत की संख्या 214 थी,जबकि छत्तीसगढ़ में यह संख्या 10 थी. 5 जनवरी को देश में कोविड से मौत की संख्या घटकर 201 हो गई,जबकि छत्तीसगढ़ में इस दिन मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया. यानि कि कोरोना से मौत के मामलों में भी छत्तीसगढ़ की स्थिति चिंताजनक है. देश में जहां कोरोना से होने वाले मौतों की संख्या लगातार घट रही है,वहीं छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े बढ़ ही रहें हैं.इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से होने वाली कुल मौत में छत्तीसगढ़ का हिस्सा भी औसतन पांच फीसदी से ज्यादा है ।
कुल मिलाकर कोरोना को लेकर हम जितनी लापरवाही बरत रहें हैं,यह उसी का नतीजा है कि जहां बड़े राज्यों में स्थिति तेजी से सुधर रही है,वहीं छत्तीसगढ़ में स्थिति में उतनी तेजी से सुधार नहीं हो रहा है.इसलिये आने वाले समय में इस दिशा में गंभीरता से सावधानी बरतने की जरुरत है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे और उन्होंने यहां कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के अंतर्गत जैतरणी नाला पर 36 लाख 53 हजार रुपये की राशि से निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया।
बघेल ने इस अवसर पर नरवा विकास योजना के तहत जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत तथा राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मौजूद थे।
विस स्तर पर 13 को और जिला स्तर पर 22 जनवरी को प्रदर्शन

panchayattantra24.com,रायपुर। धान खरीदी को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों की वजह से बनी यह सरकार किसानों की वजह से ही सत्ता से बाहर होगी. धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर और 22 जनवरी को जिला स्तर पर प्रदेशभर में जंगी प्रदर्शन करेगी।
भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कौशिक ने कहा कि विधानसभा और ज़िला मुख्यालय स्तर पर बीजेपी प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन को सफल बनाने 7 जनवरी को सभी जिलो में बैठक होगी. 9 तारीख़ को विधानसभा वार प्रदर्शन को रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों से बीजेपी ख़रीदी करती रही लेकिन कभी बारदाने की कमी नहीं हुई. जूट कमिश्नर कोलकाता में बैठता है. एक लाख 45 हज़ार गठान बारदाने का ही आदेश राज्य सरकार ने दिया था. जुलाई और सितम्बर में ये आदेश दिया गया. जब राज्य सरकार ने 4 लाख पचास हज़ार बारदाना गठान की ज़रूरत बताई थी तो फिर कम बारदाने का आदेश क्यूँ दिया।
बारदाने पर झूठ बोल रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झूठ कह रही है कि केंद्र ने बारदाना नहीं दिया जबकि यह राज्य को ज़िम्मेदारी है. केंद्र सिर्फ़ पैसा देता है. मैं राज्य सरकार से पूछना चाहता हूँ कि केंद्र ने कब राज्य को बारदाना दिया है. प्लास्टिक बोरा का आदेश पहले सरकार ने क्यूँ जारी नहीं किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने जान बूझकर ऐसा किया, जिससे कम धान ख़रीदना पड़े. 2 लाख 65 हज़ार बारदाना गठान की सप्लाई पिछले साल इस वक़्त तक हो गई थी, जिसका ऑर्डर जुलाई में दिया गया था. पिछले साल का चावल 30 सितम्बर 2020 तक जमा करना था, लेकिन राज्य सरकार तय वक़्त पर जमा नहीं कर सकी।
धान खरीदी से बचने किया रकबे को कम
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार केंद्र पर आरोप लगा रही है जबकि पिछली बार का 28 लाख मीट्रिक टन चावल सरकार जमा नहीं कर पाई है. 2019-2020 में क़रीब 5 लाख हेक्टेयर रक़बा में कटौती की. इस बार 86 हज़ार हेक्टेयर रक़बा समर्पित किए जाने का दबाव किसान पर बनाया है. क़रीब चार सौ करोड़ का धान ख़रीदने से बचने सरकार ने ऐसा किया है. राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को सरकार अब तक नहीं दे सकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि बीजेपी सरकार के दो साल के बाक़ी बोनस का भुगतान कांग्रेस सरकार करेगी, लेकिन अब तक यह राशि नहीं दी जा सकी है।
धान के तौल में डंडी मार रही सरकार
धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम सोसायटियों में जाकर देखकर आए हैं. धान के तौल में सरकार डंडी मार रही है. नौ हज़ार करोड़ रुपये की राशि केंद्र से मिलने की बात पहले सरकार झुठलाया और बाद में स्वीकार किया. ये सरकार का चरित्र बता रहा है. कांग्रेस सरकार आने के बाद से अब तक 13 हज़ार किसानों ने कृषि पम्प कनेक्शन का आवेदन दिया है, यदि ये कनेक्शन दिया जाएगा तो सब्सिडी के रूप में 355 करोड़ रुपए सरकार को देने होंगे. इससे बचने सरकार आवेदनों को लम्बित रखी हुई है।
किसानों के नाम पर राजनीति कर रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है. पूरे प्रदेश में सरकार के रवैए से किसान उद्वेलित है. 60 दिन की ख़रीदी हमारी सरकार में होती थी, लेकिन इस सरकार में यह ख़रीदी महज़ 30-32 दिन ही हो पाएगी. सरकार बारदाना की कमी जैसा कई कारण गिना रही है. उन्होंने कहा कि आज हम शांति से प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यदि सरकार किसानों के हित में फ़ैसले नहीं लेंगी तो बीजेपी आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेगी. इस कड़ी में 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर और 22 जनवरी को भाजपा प्रदर्शन करेगी।
छले गए राज्य के किसान
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि दो साल में विफलता के सारे कीर्तिमान स्थापित कर चुकी कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है. एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सकी है, राज्य के किसान छले गए हैं. हम धान ख़रीदी की अव्यवथाओं को लेकर लगातार सरकार को सचेत करते रहे, लेकिन सरकार व्यवस्था बहाली करने में असफल रही. धान ख़रीदी की पूरी व्यवस्था चरमरा गईं. गिरदावरी के नाम से किसानों का रक़बा घटाया गया. किसानों को इससे नुक़सान हुआ है. धान बेचने वाले किसानों को बीस-बीस दिनों बाद भी भुगतान नहीं किया गया. बारदाने की कमी बताकर धान ख़रीदी बंद की जा रही है. सोसायटियों में पर्चे लगाए जा रहे है कि बारदाने की कमी की वजह से ख़रीदी प्रभावित हो रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव और विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे। जिला ग्रंथालय के लोकार्पण हो जाने से शहर के शोर-गुल से दूर शांत वातावरण में बैठकर विद्यार्थी यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तक पठन में रूचि रखने वाले लोगों को भी विविध विधाओं और विषयगत ज्ञान पर आधारित किताबों का अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।
पेंड्री स्थित इस शासकीय डिजिटल लाईब्रेरी में 6 हजार से अधिक पुस्तकों के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाएं, महापुरूषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें और डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से बैठ कर अध्ययन की व्यवस्था है। लाईब्रेरी पूर्णतः वाई-फाई सुविधा से लेस है। डिजिटल सूचना के लिए कम्प्यूटर लैब भी तैयार किया गया है। लाईब्रेरी में पेयजल, प्रसाधन सहित लॉकर रूम आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका लाभ आमजनों और जिलेवासियों को मिलेगा। इस अवसर पर श्री यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर,जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थ राज अग्रवाल, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवंे बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि यह उच्च सुविधायुक्त बहुदिव्यांग स्कूल से समाज की मुख्य धारा से छूटे अंधमूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांगों को भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बहुदिव्यांग स्कूल परिसर में एनसीसी और स्काउट गाईड के बच्चों के साथ ग्रुप फोटो खिचवाई।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, स्वास्थ एव परिवार कल्याण मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस.सिंहदेव, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और एनसीसी व स्काउड गाईड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि इस बहुदिव्यांग स्कूल में 50 बच्चों के लिए विविध विधाओं में प्राथमिक स्तर तक शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। बहुदिव्यांगता वाले लोगों के लिए विशेष प्रकार की शिक्षा की व्यवस्था की जाती है। यह राज्य का पांचवा बहुदिव्यांग स्कूल हैं। यहां पहली से पांचवी तक प्राथमिक तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक कक्षा में 10-10 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। उच्चस्तरीय यह बहुदिव्यांग स्कूल भवन 2 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से तैयार किया गया है। इममें प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, किचन, डायनिंग हाल, सांस्कृतिक हाल, शयन कक्ष के अलावा 08 क्लास रूम उपलब्ध है। यह स्कूल पूर्णतः आवासीय है।