Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मंत्री कवासी लखमा का कल जन्मदिन था. इस दौरान वे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ गए हुए थे. लेकिन उन्हें वहां अस्पताल ले जाना पड़ा ।
हुआ कुछ यूं कि नॉनवेज खाने के शौकीन कवासी लखमा के भोजन की व्यवस्था रेस्ट हाउस में की गई थी. इस दौरान उनके लिए मछली बनाई गई थी ।
लेकिन मछली खाने बाद मंत्री काफी परेशान हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. कवासी लखमा के साथ मौजूद अधिकारियों के मुताबिक उनके दांतों में मछली का कांटा फंस गया था ।
जिसे अपने हाथों से निकलने के लिए उन्होंने काफी कोशिशें की. लेकिन वो इसे निकालने में नाकाम रहे. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें फंसा कांटा निकाला, जिसके बाद अधिकारियों ने भी खूद राहत की सांस ली ।
panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम महापौर, सभापति और पार्षदों का आज 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव, सभापति श्री शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और पार्षदों ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और श्री चिन्तामणी महाराज, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय उपस्थित थे।
मवेशियों के चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का किया मुआयना
अपने हाथों से गौमाता को चारा खिलाया
महिला समूहों एवं विहान की सदस्यों से की चर्चा
गौठानों के उत्पाद एवं वनोपजों के मूल्य संवर्धन के लिए हों बेहतर प्रयास: मुख्यमंत्री

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौमाता को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, जिला पंचायत कोरबा की सदस्य श्रीमती प्रीति कंवर, पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सन्तोषी पेन्द्रो सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान परिसर में महिला समूहों द्वारा सजाए गये मण्डपों का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा की और उनके अनुरोध पर गौठान में आजीविका के अन्य साधन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। लगभग 26 लाख रूपये की लागत से बने इस गौठान में चारा, पानी, शेड, उपचार सहित मवेशियों के संरक्षण की उत्तम व्यवस्था है। गौठान में लगभग 375 मवेशियों को रखा गया है। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गौठान के लिए 7 एकड़ में लगाए गए चारागाह एवं बाड़ी का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान हरे कृष्णा स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 180 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर 165 क्विंटल खाद विक्रय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए 5 सिलाई मशीन की मांग पर सहमति प्रदान की। साथ ही इस अवसर पर कोसा धागाकरण कार्य से जुड़े पूजा स्व सहायता समूह को 10 हजार 150 रुपये का चेक भी प्रदान किया । इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीण श्री हीरासाय ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने पिछले 4 महीने में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर लगभग 13 हजार रुपये का आय प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गरीबों के लिए यह कल्याणकारी योजना है।
पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि लगभग 300 मुर्गियां पाली गयी हैं और कलिंगा ब्रॉउन प्रजाति की 30 देशी मुर्गियां भी रखी गयी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा अंडे का मूल्य पूछे जाने पर सदस्यों ने बताया कि प्रति नग 10 रुपये की दर से अंडे विक्रय किये जा रहे हैं। श्री बघेल ने अन्डे के उत्पादन में वृद्धि कर जिले के आंगनबाड़ी में आपूर्ति करने की बात कही जिससे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में शासन को सहायता मिल सके।
गौठान परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को हर्बल वनौषधि की टोकरी भेंट करते हुए बताया कि समूह द्वारा 18 प्रकार की लाइसेंस युक्त वनौषधि बनाई जाती है जिनमें त्रिफला, मधुमेह नाशक, हर्बल कॉफी जैसे उत्पाद शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहां उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक वनोपजों का प्रसंस्करण कर मूल्य संवर्धन की बात कही जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं के आय में वृद्धि हो सके।
महिलाओं द्वारा गौठान में निर्मित गोबर के दिये तथा गणेश जी की प्रतिमा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री किरण कौशल, एसपी श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, वन विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सेलर में मुख्यमंत्री के समक्ष जागृति महिला स्व-सहायता समूह और गणेश गुप्ता, दीपांगी एग्रो गु्रप के मध्य मशरूम क्रय-विक्रय के लिये हुआ एमओय

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व-सहायता समूह और गणेश गुप्ता, दीपांगी एग्रो गु्रप के मध्य मशरूम क्रय-विक्रय के लिये एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान में बरगद का पौधा और गृहमंत्री ने पीपल का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के सात हजार गांवों में गौठानों के लिए बिना विवाद के जमीन आरक्षित हो गयी है। इसके पहले अतिक्रमण हटाने के लिये भारी वाद-विवाद होता था। परंतु अब प्रदेश के गांवों में बनाये जा रहे गौठान ग्रामीणों की रोजी-रोजगार के साधन बन रहे हैं। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, साग-सब्जी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बतख पालन सहित अन्य रोजगारपरक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिससे गांव के लोग रोजगार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौठान निर्माण के प्रारंभ के दौर में लोगों को गौठान की अवधारणा समझ में नहीं आ रही थी। नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के माध्यम से ग्रामीण विकास के लिये समन्वित कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। अब गांव के लोग धान के अलावा गौठानों में गोबर बेचकर अपनी आमदनी सुनिश्चित कर रहे हैं, जिनके पास गाय है, वे भी गोबर बेचकर आमदनी बढ़ा रहे हैं और जिनके पास गाय नहीं है, वे भी गोबर इकट्ठा कर गौठानों मंे गोबर बेचकर आमदनी बढ़ा रहे हैं। गौठानों से ग्रामीणों, किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलने लगी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गौठानों में अब तक 32 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है तथा गोबर विक्रेताओं को 64 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किसान न्याय योजना से पहले प्रदेश में करीब 15 लाख किसान पंजीकृत थे। अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरू हो जाने से किसानों की संख्या 21 लाख 50 हजार के करीब पहुंच गयी है। किसानों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिलाओं को बाड़ी में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हरी सब्जियां खायेंगे तो हमारे बच्चे और महिलाएं तंदुरूस्त होंगे, जिससे छत्तीसगढ़ तंदुरूस्त होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सोच ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास की है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिये नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी, किसान न्याय योजना जैसी ग्रामीण उत्थान की योजनाओं को शुरू करवाया है। मुख्यमंत्री ने पहले सेलर गौठान में वर्मी टांका, नाडेप टांका, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन सहित अन्य संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कर महिला स्व-सहायता समूहों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें इन आर्थिक गतिविधियों से हो रहे फायदे के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल को गौठान पहुंचने पर ग्रामीणों खुमरी पहनाकर एवं हल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरा ग्रामीणों ने गेंदे का फूल वर्षा कर स्वागत किए।

panchayattantra24.com, रायपुर। धमतरी नगर निगम ने अभियान चलाकर सोमवार चार जनवरी को बेसहारा मवेशियों की धरपकड़ की। लंबे समय बाद मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इसी तरह लगातार मवेशियों की धरपकड़ की जाए। श्री विंध्यवासिनी वार्ड में नगर निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हिंसक हो चुके सांड को पकड़ा । इससे लोगों को राहत मिली है।
विंध्यवासिनी वार्ड के गीतम कुमार साहू, बुधराम साहू, केवल नेताम ने बताया कि कारगिल चौक के पास लगभग पखवाड़े भर से एक सांड कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा था। नगर निगम को सूचना दी गई थी अब जाकर निगम की टीम ने सांड को पकड़ा है। इसी वार्ड के दौवाराम बनपेला ने बताया कि मवेशी धरपकड़ अभियान में ब्रेक लगने की वजह से सड़कों पर आवारा मवेशी दिखाई पड़ते हैं।
आस-पास के गांव के लोग भी अपने मवेशियों को शहर में छोड़ जाते हैं, इससे भी परेशानी बढ़ जाती है। जिस हिसाब से नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर मवेशियों की धरपकड़ की जाती है, उस हिसाब से शहर में मवेशी नहीं दिखना चाहिए, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सड़क में मवेशी नजर आ जाते हैं। चार जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग में अंबेडकर चौक से लेकर रत्नाबांधा चौक, पुराना बस स्टैंड, सिंहावा चौक से होते हुए अर्जुनी मोड़ तक सड़क में घूम रहे मवेशियों को पकड़ा गया।
काऊ कैचर वाहन को साथ लेकर नगर निगम अमला चल रहा था। निगम आयुक्त आशीष टिकरिहा ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बेहतर बनाने के लिए सभी की सहभागिता की आवश्यक है। आवारा मवेशियों की धरपकड़ लगातार की जाएगी। इससे वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। पकड़े गए जानवरों को अर्जुनी के कांजी हाउस में रखा जा रहा है। यदि किसी स्थान पर लगातार मवेशियों का झुंड नजर आ रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम में दें।
मवेशी मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शहर के भीतर यहां वहां बैठे जानवरों के कारण लोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों की इस परेशानी को लेकर लोगों द्वारा जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है। कार्रवाई के दौरान धरपकड़ अभियान के प्रभारी हेमंत नेताम, सदस्य श्यामू सोना, बंसी दीप, कुश नायक, यातायात विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

panchayattantra24.com, रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस आज प्रेस कॉफ्रेंस करेगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसमें मरकाम धान खरीदे के मुद्दे पर कई अहम जानकारी मीडिया के जरिए साझा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में रोज हो रही चाकूबाजी, लूट जैसी घटनाएं कानून व्यवस्थाओं को जीभ चिढ़ा रही हैं। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने में राजधानी पुलिस नाकाम होती नजर आ रही है। अब राजधानी के भाठागांव इलाके में हाइवा चालक से चाकू की नोंक पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस पूरी घटना को अंजाम देते हुए हाइवा चालक से छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि पीड़ित टेकराम निषाद अपनी हाइवा में उरला से राखड़ भरकर जा रहा था। तभी भाठागांव ओवरब्रिज के पास बाइक सवार 2 व्यक्तियों ने ओवरटेक कर हाइवा को रुकवा कर बाइक के पीछे बैठे एक व्यक्ति को पचपेड़ी नाका छोड़ने कहा। इसी दौरान आरोपी ने ड्रायवर टेकराम निषाद को चाकू दिखाकर और डरा धमकाकर उसके पास रखे नगदी 6 हजार रुपए को लूटकर फरार हो गए। दोनों अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। आखिर क्या वजह है जो राजधानी में दिन प्रतिदिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।




panchayattantra24.com, रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के कैलेंडर का विमोचन किया गया. इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, सांसद ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी मौजूद रहे ।
चरणदास महंत ने 2 साल कैसे बिताए ये सभी जानते हैं. सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया, यहां सब का सहयोग भी मिला. सभी के मार्गदर्शन में काम किया गया. ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, वाक्य को सार्थक करने की कोशिश की. ये मैंने अपने बुजुर्गों से सिखा है. कोरोना काल में भी विधानसभा सत्र का आयोजन हुआ. बहुत सारे विधायक इस बीमारी से ग्रसित हुए, मुझे भी कोरोना हुआ. होना जरूरी भी था, नहीं तो आरोप लगते की अच्छी अच्छी दवाई अध्यक्ष ने ली है. दो साल गुजर गए हैं. दो साल को मैंने ईमानदारी और सूझबूझ के साथ काम किया. यही प्रयास किया कि सभी साथी खुश रहे ।
सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इन दो वर्षों में 40 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई. कोरोना के विपरीत परिस्थितियों में सत्र का आयोजन किया गया. 4 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के दो वर्ष पूरा कर रहे हैं
विपक्ष के साथियों को भी साथ में लेकर सत्र का संचालन किया जाता रहा है, इनका नेतृत्व हमें मिलता रहे. ऐसे अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के दो वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय है ।
मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को दो साल पूरे हो गए, विधानसभा में अध्यक्षीय कार्यकाल बेहतर रहा
है ।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बोले कि आज ही के दिन उन्होंने शपथ ली थी, जिस प्रकार दो वर्ष के अलग अलग सत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसका धन्यवाद ।

panchayattantra24.com, रायपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावनाएं बन रही है, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मौसम की स्थिति को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा ने बताया कि मौसम शुष्क रहेगा, बादल छाए हुए हैं। कल तापमान में वृद्धि होगी। मध्य लेवल पर दक्षिण से हवाएं आ रही हैं। जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि की संभावना है। पहले स्थिति अलग थी अब अलग हो गई है।
प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री है. रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहने की संभावना है।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार से हिसाब मांगे जाने की बात पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी पर पलटवार कर कहा, केंद्र सरकार ने 2019 से फरवरी 2020 तक की जीएसटी राशि 1116 करोड़ के अलावा छत्तीसगढ़ को और कुछ नहीं दिया. जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को कई दफा पत्र भेज कर प्रदेश को आर्थिक पटरी में लाने 30 हजार करोड़ की मांग कर चुके हैं ।
विकास उपाध्याय ने BJP प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी से सवाल किया है कि जब आपने छत्तीसगढ़ के हिस्से का ही जीएसटी समेत अन्य लेनदारी को ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो किस बात का हिसाब माँग रही हैं. उन्होंने कहा कि आपको तो पहले ये होम वर्क कर लेना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के हिस्से की लेनदारी केन्द्र से कितनी है? दूसरी बात ये की स्थानीय भाजपा नेताओं के गणित के फेरे में आना नहीं चाहिए. उनका गणित ठीक रहता तो 14 के अंक में नहीं होते ।
विकास उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार किसान के विरोध में खड़ी है. वो भला किसानों के लिए क्या पैसा देगी. आप पहले केंद्र से मिले 9000 करोड़ रुपए की राशि का हिसाब सही पता लगा लें तो बेहतर होगा कि ये किस मद का है, और ये भी जानकारी हमको बता दें कि बारदाने के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए क्या किया. विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा,भाजपा किसानों के पक्ष में नहीं बल्कि छग में अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही, भाजपा बूथस्तर तक अपनी ही पार्टी के अंदर प्रदर्शन करने की तैयारी में है ।