Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर । धान खरीदी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच चल रहे सियासी टकराव के बीच छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा है कि भूपेश सरकार पहले यह बताए कि पिछले साल एफसीआई को 28 लाख मीट्रिक टन चावल दिया जाना जो बाकी है, वह किस मंत्री के गोडाउन में छिपा रखा है. दरअसल नितिन नवीन ने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया है, जिसमें उनसे यह पूछा गया था कि केंद्र सरकार राज्य को एफसीआई कोटे का चावल जमा करने की अनुमति नहीं दे रही है ।
नितिन नवीन ने कहा कि भूपेश सरकार का यह पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है. वह खुद अपनी खामियों और कमियों को छिपाने का काम कर रही है. पिछले साल का बैकलाॅग पूरा किया नहीं है. 28 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करना शेष है. पहले राज्य ने सितंबर तक का वक्त मांगा था. फिर अक्टूबर का वक्त लिया और बाद में चिट्ठी भेजकर केंद्र से 31 दिसंबर तक बढ़ाए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर भूपेश सरकार सिर्फ हंगामा कर इशू बना रही है. दूसरी बात यह है कि राज्य के किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने नौ हजार करोड़ रूपए राज्य को दिए, आखिर उस पैसे का हिसाब क्या है? वह पैसा कहां गया. भूपेश सरकार को यह बताना चाहिए. बीजेपी के सह प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार पुराना बैकलाॅग क्लीयर नहीं कर रही है, उसके बाद का उठाव कैसे किया जाएगा. ये सरकार गरीब किसानों से जुड़े इष विषय को भी बड़े घोटाले की शक्ल दे देगी, लेकिन हम किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे. बीजेपी यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों के हित में ही निर्णय हो ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दी चुनौती
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव करने वाले बयान पर भी बीजेपी सह प्रभारी नितिन नवीन ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह घेरने की क्या चुनौती देंगे. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मैं उनके घर का घेराव करने तैयार हूं. पहले वह यह बताए कि पिछले साल का 28 लाख मीट्रिक टन चावल किस मंत्री के गोडाउन में छिपा रखा है. किसानों का धान कहां गया ।

panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर के ग्राम सेंदरी से एक सुकुन देने वाली खबर सामने आई है. खबर ये है कि अस्पताल में भर्ती मानसिक रोगी अब धीरे-धीरे ठीक होकर अपने घर लौटने लगे है ।
हैरानी की बात ये है कि जब मरीज यहां लाए गए थे तो किसी को ये पता नहीं था कि मरीज किस राज्य या किस जिले के थे. लेकिन इलाज के बाद जब मरीज स्वस्थ्य हुए तो उन्होंने अपने घर का पता बताया और इसके बाद अस्पताल ने अपने स्तर पर मरीजों को अपने परिजनों से मिलवाया ।
बिलासपुर के ग्राम सेंदरी में स्थित राज्य मानसिक अस्पताल से तीन मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. मनोरोगी सुरेश दास 6 मई 2020 से जिनका उपचार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बीके बनर्जी, सायकेट्रिक सोशल वर्कर देवतनया कुमार के द्वारा किया जा रहा था लेकिन मरीज के परिजनों की कोई भी जानकारी नहीं थी जब मरीज की मानसिक स्थिति ठीक हुई तो उसने अपने घर का पता रंगूनी बस्ती, धनबाद, राज्य झारखण्ड बताया उसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की सहायता से 2 दिसम्बर 2020 को परिजनों का पता चलते ही मरीज को उसके निवास स्थान भेजा गया. मरीज के परिजन के जानकारी देने के अनुसार मरीज पिछले लगभग पांच वर्षाें से घर से लापता था और मरीज के मिलने की उम्मीद खो दिए थे ।
मनोरोगी मो. रियाजुद्वीन कादिर, 07 मई 2020 से जिनका उपचार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बीके बनर्जी, सायकेट्रिक सोशल वर्कर जरीना सिद्विकी के द्वारा किया जा रहा था लेकिन मरीज के परिजनों की कोई भी जानकारी नहीं थी जब मरीज की मानसिक स्थिति ठीक हुई तो उसने अपने घर का पता नाटौर जिला-बिजनौर, राज्य उत्तरप्रदेश बताया उसके उपरांत वैभव लाल, सायकेट्रिक नर्स के द्वारा संबंधित थाने में संपर्क किया गया और घर का पतासाजी कराया गया, संबंधित की जानकारी प्राप्त होते ही 17 दिसम्बर 2020 को मरीज के परिजनों के द्वारा उनके मूल स्थान ले जाया गया. मरीज के परिजन के जानकारी देने के अनुसार मरीज पिछले लगभग एक वर्ष से घर से लापता था और मरीज के मिलने की उम्मीद खो दिए थे ।
मनोरोगी शरद चकवादी, 23 जनू 2020 से जिनका उपचार मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष तिवारी सायकेट्रिक सोशल वर्कर जरीना सिद्विकी के द्वारा किया जा रहा था लेकिन मरीज के परिजनों की कोई भी जानकारी नहीं थी जब मरीज की मानसिक स्थिति ठीक हुई तो उसने अपने घर का पता बामरा जिला सम्बलपुर राज्य उड़ीसा बताया उसके उपरांत वैभव लाल, सायकेट्रिक नर्स के द्वारा संबंधित थाने में संपर्क किया गया और घर का पतासाजी कराया गया, संबंधित की जानकारी प्राप्त होते ही 30 दिसम्बर 2020 को मरीज के परिजनों के द्वारा उनके मूल स्थान ले जाया गया. मरीज के परिजन के जारी देने के अनुसार मरीज पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से घर से लापता था और मरीज के मिलने की उम्मीद खो दिए थे. डॉ. बी.आर. नंदा, अधीक्षक के मार्गदर्शन में इस चिकित्सालय में ऐेसे सराहनीय कार्य लगातार होते रहते है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। विधायक कुलदीप जुनेजा ने आज कोरोना वारियर्स डॉक्टरों का सम्मान किया. कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले एम्स डायरेक्टर नितिन नागरकर और मेकाहारा के डॉक्टर सुंदरानी का सम्मान किया. विधायक ने इस मौके पर दोनों डॉक्टरों को सब्जी और फल की टोकरी भी भेंट की ।
समारोह में विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि पिछले साल पूरा देश कोरोना काल से ग्रसित था. इस दौरान छत्तीसगढ़ के अंदर में एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर और मेकाहारा के कोविड इंचार्ज डॉ सुंदरानी ने मरीजों की दिन-रात सेवा की. दोनों डॉक्टर की जितनी तारीफ की जाए वो कम है. परिवार को रिस्क में डालकर इन्होंने कोरोना मरीजों की सेवा की. भगवान से प्रार्थना है कि ये हमेशा स्वस्थ रहे. आज सब लोगों ने इनका सम्मान किया है ।
एम्स डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर ने कहा कि पिछले साल मुश्किल दौर रहा. कुलदीप जुनेजा जी का धन्यवाद जो हमें बुलाकर हमारा सम्मान किया. पिछले साल मुश्किल इसलिए था कि ये बीमारी जब आई तो जो विकसित देश थे उनको मुश्किल होने लगी कि इस बीमारी से कैसे जूझे. भारत में लड़ाई काफी अच्छे से लड़ी गई. इसमें सबका साथ मिला है. इसलिए दूसरे देशों से हमारी स्थिति बेहतर है. बीमारी ने हमको बहुत कुछ सिखाया है ।
वैक्सीन काफी सुरक्षित- एम्स डायरेक्टर नागरकर
वैक्सीन की अनुमति को लेकर एम्स डायरेक्टर नितिन नागरकर का कहना है कि दो वैक्सीन की अनुमति मिल गई है. जल्द ही सरकार ने रोल आउट का प्लान बनाया है. जिसमें हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर और उसके बाद जिसे ज्यादा जरूरत है, उनको वैक्सीन लगेगा. यह वैक्सीन काफी सुरक्षित है ।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर हैं वे कल 4 जनवरी को कोरबा जाएंगे जहां बघेल लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 5 जनवरी को जांजगीर-चांपा और 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल 4 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम सेलर पहुंचेंगे और वहां गौठान का निरीक्षण करेंगे। वे ग्राम सेलर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा 12.45 बजे कोरबा जिले के करतला तहसील के ग्राम महोरा पहुंचेंगे और गौठान का निरीक्षण करेंगे। बघेल हेलीकाप्टर द्वारा 1.40 बजे जिला मुख्यालय कोरबा पहुंचेंगे और ओपन थियेटर घण्टा घर मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सीएसईबी गेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडलों और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा सतरेंगा पर्यटन स्थल पहुंचेंगे और 4.05 बजे से विभिन्न मस्त्यिकी समूहों को सामग्री वितरण के बाद सतरेंगा पर्यटन स्थल का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री सतरेंगा में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल 5 जनवरी को सुबह 10ः50 बजे सतरेंगा से पाली तहसील के ग्राम पोलमी आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जांजगीर चांपा जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम औरईकला पहुचेंगे और यहां गौठान का निरीक्षण करेंगे तथा स्व सहायता समूहों से चर्चा के बाद 12.45 बजे विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सरखों में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के हाईस्कूल ग्राउण्ड में 1.15 बजे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और विभिनन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3.50 बजे दिव्यांग स्कूल एवं लाइब्रेरी के अवलोकन के बाद शाम 4.10 बजे भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण का अवलोकन करेंगे। वे शाम 4.45 बजे विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखो, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम जांजगीर-चांपा में करेंगे।
मुख्यमंत्री 6 जनवरी को सर्किट हाउस जांजगीर चांपा से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर पेण्ड्री पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचेंगे। जहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे एवं महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा एक बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और विभिन्न योजनाओं में सामग्री और चेक वितरण करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। वे 2.15 बजे दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और 3.15 बजे से विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे दानीकुंडी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों और युवा उद्यमियों ने सीएम भूपेश से की सौजन्य मुलाकात

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान आज शाम केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री बघेल से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ के लाभांवित हितग्राहियों और युवा उद्यमियों ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2019-24 के लिए शासन के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों और युवा उद्यमियों से चर्चा करते हुए नवीन व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन और औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए उनका हौसला बढ़ाया ।
इस अवसर पर आशीष सिदार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत विकासखंड लैलूंगा के ग्राम कुंजारा में 4 कंप्यूटर सिस्टम से कंप्यूटर सेंटर शुरूआत की गई थी. राज्य शासन की नवीन उद्योग नीति और विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त सुविधाओं के फलस्वरूप कम्प्यूटर सेंटर से मेरी काफी उन्नति हुई है. वर्तमान में 20 कंप्यूटर सिस्टम सहित संस्थान का संचालन किया जा रहा है. इससे औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र में कंप्यूटर सेंटर प्रारंभ होने से सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है ।
इसी तरह खरसिया विकासखंड के ग्राम ठूसेकेला की कविता गबेल ने फ्लोर मिल आटा निर्माण इकाई की स्थापना कर अनुदान प्राप्त करने के संबंध में अवगत कराया. विकासखंड पुसौर के ग्राम तेतला निवासी रवि चौहान द्वारा नवीन औद्योगिक नीति के तहत इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई की स्थापना के संबंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इसके अलावा प्रदीप प्रधान ग्राम विजयनगर विकासखंड धरमजयगढ़ ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अंतर्गत जिले के दूरस्थ अंचल विजयनगर में मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर की स्थापना किए जाने के संबंध में अवगत कराया ।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। माना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश प्रभारी का रायपुर के अलावा बलौदा बाजार और महासमुंद जिले के भी दौरा का कार्यक्रम है। वे आज सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, महामंत्री पवन साय के साथ पहली बैठक होगी। इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश मोर्चा के अध्यक्षों के साथ दूसरी बैठक होगी।
वहीं प्रदेश प्रभारी 4 जनवरी को बलौदाबाजार और 5 जनवरी को महासमुंद जिले का दौरा करेंगी। इसके साथ ही जिलों के भाजपा कार्यालय में अलग-अलग स्तर की बैठक होगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति के लिये हमें सभी बच्चों एवं महिलाओं तक सुपोषण की पहुंच बनानी होगी. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कुपोषण मुक्ति अभियान व एनीमिया मुक्त करने के लिये जिले में उल्लेखनीय प्रयास हुए है. कुपोषण दर में 8 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आयी है. लेकिन केवल इतने से ही हमें संतुष्ट नहीं होना है. इस अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सभी बच्चे कुपोषण मुक्त हो जायेंगे. मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर जिले के 203 ग्राम पंचायत व वार्ड जो शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त हो चुके है, उनके सरपंच व पार्षदों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कलेक्टर भीम सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिवेदन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुपोषण योजनान्तर्गत अब तक हुये कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद से सुपोषण योजना के 13 करोड़ 82 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई है. योजना की शुरूआत के समय जिले में कुपोषण का दर 23 प्रतिशत था, जो वर्तमान में घटकर केवल 15 प्रतिशत रहा गया है. आंगनबाड़ी केन्द्र में स्व-सहायता समूह के माध्यम से पोषण आहार की आपूर्ति की जा रही है. जिससे जिले में स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूह को रोजगार मिला है. डीएमएफ मद से द्वितीय किश्त की राशि 2 करोड़ 30 लाख रुपये जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रदाय किया गया ।
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन हुआ। राजधानी के नवीन सरस्वती स्कूल को वैक्सीनेशन का सेंटर बनाया गया। 25 लोगों पर रिहल्सल, पंजीयन, टीकाकरण, निगरानी के माध्यम से ड्राई रन किया गया। राजधानी के अलावा प्रदेश में रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर व गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी ट्रायल हुआ।
मॉकड्रिल को लेकर मिशन संचालक प्रियंका शुक्ला ने कहा कि वैक्सीन को लेकर आज मॉकड्रिल किया जा रहा है। सात जिलों में आज ट्रायल किया जाना है। केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद हमने भी तैयारी पूरी कर ली है। आदेश प्रदेश की राजधानी में करने का ही था, लेकिन छत्तीसगढ़ की भौतिक परिस्थितियों को देखते हुए 7 जिलों में इसका ट्रायल किया गया है। सभी सातों जगह में 3 – 3 सेंटर तैयार किया गया है, प्रदेश में रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर व गौरेला पेंड्रा मरवाही में सेंटर बनाए गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। देश भर में आज कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के लिए ड्राई रन चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत आज कई स्थानों पर सुबह 9 बजे से हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों और 259 जगहों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सभी राज्यों में शुरू होने वाले ड्राई रन को लेकर समीक्षा बैठक की. इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. दिल्ली में आज तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ड्राई रन में हिस्सा ले रहे हैं ।
वहीं छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में ड्राई रन किया जा रहा है. जिन जिलों वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है उनमें- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही शामिल हैं ।
राजधानी रायपुर में ड्राई रन पुरानी बस्ती स्थित कन्या स्कूल, बीरगाँव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और मंदिर हसौद स्वास्थ केंद्र शामिल है ।
बता दें कि ड्राई रन उसी तरह होगा, जिस तरह वैक्सीन आने पर टीकाकारण के बारे में प्लान किया गया है या जैसे वैक्सीन लगाई जाएगी. इस ड्राई रन में वैक्सीन नहीं दी जाएगी, सिर्फ लोगों का डेटा लिया जाएगा और उसे coWin एप पर अपलोड किया जाएगा. माइक्रो प्लानिंग, सेशन साइट मैनेजमेंट और ऑनलाइन डेटा सिक्योर करने जैसी कई चीजों का परीक्षण होगा. वैक्सिनेशन के लिए लगभग 96 हज़ार वैक्सीनेटरों को ट्रेनिंग दी गई है. प्रशिक्षकों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण में 2 हज़ार 360 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है और 719 जिलों में जिला स्तर के प्रशिक्षण में 57 हज़ार से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है ।

panchayattantra24.com,रायपुर. नगर निगम जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है. कथित रुप से ये स्टिंग एक इमानदार कर्मचारी द्वारा किया गया है ।
ये स्टिंग करने के पीछे की वजह भी साफ है. वीडियो में हो रही बातचीत के मुताबिक एक कर्मचारी दफ्तर में खुलेआम रिश्वत लेने वाले एक कर्मचारी की शिकायत करने जाता है. लेकिन कमिश्नर उल्टे उसे ये कहते है कि यदि वो पैसे भी ले रहा है तो तुमको क्या करना है ।
यानी साफ है कि नगर निगम जोन क्रमांक एक के कमिश्नर ने अपने कर्मचारियों को खुलेआम रिश्वतखोरी करने की छुट दी हुई है. यदि ऐसा नहीं होता तो वे उक्त कर्मचारी की बात सुनते और मामले की जांच करवाते ।
बात यही नहीं रुकी. कमिश्नर ने तो उक्त इमानदार कर्मचारी को पागल भी बता दिया ।