Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com.,रायपुर। राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में सामुहिक सुरक्षा योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ एस.एस. बजाज ने बताया कि इसके तहत राज्य में चालू वर्ष के दौरान अब तक 371 प्रकरणों में 44 लाख 52 हजार रूपए की राशि स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें स्वीकृत राशि संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। गौरतलब है कि सामूहिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत मृतक तेन्दूपत्ता संग्राहक के परिवार के मुखिया अथवा दावेदार को 12 हजार रूपए का भुगतान किया जाता है। इसका संचालन तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जा रहा है।
सामूहिक सुरक्षा योजना में जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत वन मंडल बीजापुर के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए तथा दंतेवाड़ा वन मंडल के 8 प्रकरणों में 96 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसी तरह कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत कांकेर वन मंडल के 27 प्रकरणों में 3 लाख 24 हजार रूपए, पश्चिम भानुप्रतापुर वन मंडल के 11 प्रकरणों में एक लाख 32 हजार रूपए, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल के 13 प्रकरणों में एक लाख 56 हजार रूपए, नारायणपुर वन मंडल के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए तथा केशकाल वन मंडल के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
इनमें बिलासपुर वन वृत्त के अंतर्गत रायगढ़ वन मंडल के 25 प्रकरणों में 3 लाख रूपए, धरमजयगढ़ वन मंडल के 21 प्रकरणों में 2 लाख 52 हजार रूपए, कटघोरा वन मंडल के 19 प्रकरणों में 2 लाख 28 हजार रूपए, कोरबा वन मंडल के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए, बिलासपुर वन मंडल के 3 प्रकरणों में 36 हजार रूपए तथा जांजगीर-चांपा वन मंडल के 2 प्रकरणों में 24 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। दुर्ग वन वृत्त के अंतर्गत राजनांदगांव वन मंडल के 56 प्रकरणों में छह लाख 72 हजार रूपए, बालोद वन मंडल के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए तथा कवर्धा वन मंडल के 6 प्रकरणों में 72 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
इसी तरह रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत गरियाबंद वन मंडल के 29 प्रकरणों में 3 लाख 48 हजार रूपए, धमतरी वन मंडल के 27 प्रकरणों में 3 लाख 24 हजार रूपए, महासमुंद वन मंडल के 23 प्रकरणों में 2 लाख 76 हजार रूपए, बलौदाबाजार वन मंडल के एक प्रकरण में 12 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत जशपुर नगर वन मंडल के 30 प्रकरणों में 3 लाख 60 हजार रूपए, बलरामपुर वन मंडल के 27 प्रकरणों में 3 लाख 24 हजार रूपए, सूरजपुर वन मंडल के 10 प्रकरणों में एक लाख 20 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के 5 प्रकरणों में 60 हजार रूपए तथा सरगुजा वन मंडल के 3 प्रकरणों में 36 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। पुलिस पूछताछ के बाद डीडी नगर में एक युवती अपने घर के तीसरे माले से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतिका पर उसकी बुआ ने सोने चांदी और नगदी की चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई थी। मृतिका को खम्हारडीह थाना में लाकर पूछताछ की गई थी। जिसके बाद पुलिस स्टाफ उसे छोड़ने घर गया था। घर पहुंचते ही युवती पुलिस का हाथ छुड़वाकर तीसरे माल पर चढ़ गई और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी।
खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि खम्हारडीह बस्ती की रहने वाली 65 वर्षीय कांति निषाद के घर सोने,चांदी के जेवरात और नगदी 30 हजार रुपए की चोरी हुई थी। इसने अपनी भतीजी 26 वर्षीय राधा निषाद पर शक जताया था। यह डीडीनगर इलाके के डगनिया स्थित पीजी में रहती थी। इसके जीजा ने इसके खिलाफ थाने में की गई शिकायत के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद कल शाम वो खुद थाने आयी थी। यहां पर भतीजी और बुआ के बीच बातचीत हुई जिसके बाद बुआ कांति ने उसके खिलाफ एफआईआर करा दी। एफआईआर होते शाम हो गया था इसलिए मैंने कल बुला लेने की बात कहकर थाने की पेट्रोलिंग टीम को इसे छोड़ने के लिए भेजा था। जब हमारा स्टाफ इसे पीजी के थर्ड माले में छोड़कर आ रहा था तो उसने थर्ड माले से कूदकर जान दे दी। यह मूलतः रायगढ़ की रहने वाली थी। यहां रहकर किसी दुकान में काम करती थी।
घटना को लेकर एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि खम्हारडीह इलाके में रहने वाली एक वृद्ध ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लॉकडाउन के दौरान तीन महीने उसकी भतीजी घर मे रही है। घर से इस दौरान जेवरात और नगदी पार हुए हैं। एक एप्लिकेशन इस संबंध में उसने दिया था इसी आधार पर बुआ और भतीजी को थाने बुलाया गया था। दोनो के बीच बातचीत हुई थी इसके बाद वृद्ध ने मुकदमा दर्ज करा दिया। रात होने के कारण उसे एक महिला कांस्टेबल के साथ छोड़ने भेजा गया था। इसी दौरान वो छत से कूदकर जान दे दी। मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि राठिया की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। 
मुख्यमंत्री बघेल ने राठिया के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉ महंत ने कहा कि ओमप्रकाश राठिया के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं समस्त परिजन और समर्थक व चाहने वालो को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
आपको बता दें राठिया कोरोना पॉजीटिव आए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांसें ली।

 
panchayattantra24.com.रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2021 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि वर्ष 2020 में आए राष्ट्रव्यापी कोरोना संकट से सीख लेकर हमें नये वर्ष 2021 के लिए तैयार रहना चाहिए। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, इसलिए उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि जिस तरह वर्ष 2020 में कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वैसे ही नये वर्ष 2021 में भी शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किये जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन कर आवश्यक सहयोग करेंगे।
राज्यपाल ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी कोरोना संकट के दौरान डॉक्टर, वार्ड ब्याय, नर्स, पुलिस, शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, रेडक्रास सोसायटी के वालेंटियर, एन.सी.सी. के कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा की है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं ने भी खुले दिन से कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद की है। राज्यपाल ने उन सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भी नये वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी धान खरीदी जारी है, लेकिन खरीदी केंद्रों में धाम के जमा होने से कभी भी खरीदी प्रभावित हो सकती है. इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मंत्रियों की किसान प्रतिनिधियों से चर्चा हुई. किसान सरकार के हर कदम के साथ हैं, जरूरत पड़ी तो वे केंद्र सरकार से आग्रह करने दिल्ली जाने को भी तैयार हैं. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राज्य सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बात मीडिया से कही। 
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. आज अगर देखेंगे तो 48-49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी लगभग हो चुकी है. राज्य सरकार के द्वारा केंद्र से एफसीआई द्वारा चावल के उठाव के लिए पत्र व्यवहार किया जाता रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा लगभग 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सहमति सितंबर 2020 को हम को प्राप्त हो गई थी. हर साल नवंबर माह में चावल का उठाव शुरू हो जाता रहा है. इस साल आज तारीख तक मुख्यमंत्री के लगातार केंद्र सरकार से आग्रह करने के बावजूद भी अनुमति नहीं मिल पाई है. कल भी मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रधानमंत्री से चर्चा की है. उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द ही इस मामले को हम देखेंगे। 
मंत्री ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में और संग्रहण केंद्रों में धान जाम हो गया है. उठाव नहीं होने के कारण राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हमें अनुमति मिली नहीं है. इसके अलावा राइस मिल में भी अब कस्टम मिलिंग बंद हो गया है. बारदाने के संकट से यूं ही हम लोग पहले से जूझ रहे थे और राइस मिल कस्टम मिलिंग करेंगे और एफसीआई को चावल देंगे तो कुछ बारदाने का जो रिसाइकिल हो जाता है, उसका रोटेशन हो करके फिर से खरीदी केंद्रों में पहुंच जाता है. वह भी रुक गया है. भारी समस्या छत्तीसगढ़ के सामने और धान खरीदी की प्रभावित होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के किसानों के सामने बड़ा संकट पैदा होने की स्थिति है। 
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज भी धान खरीदी जारी है, लेकिन खरीदी केंद्रों में धाम के जमा होने से कभी भी खरीदी प्रभावित हो सकती है. इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मंत्रियों की किसान प्रतिनिधियों से चर्चा हुई. बस्तर से लेकर सरगुजा तक के हर जिले के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की. किसानों को समझ है कि राज्य सरकार की ओर से लगातार धान खरीदी को लेकर उनका सपोर्ट किया जा रहा है, धान खरीदी के बाद अगर चावल का उठाव होता रहा तो हम लोग इसको कैसे निरंतरता बनाए रखेंगे और चावल तो उठाव में अगर देरी से धान खरीदी प्रभावित होगी, तो विकल्प के रूप में हम और क्या कुछ कर सकते हैं। 
चौबे ने कहा कि चर्चा के दौरान किसान संगठनों से सुझाव लिए गए, किसान केंद्र सरकार से आग्रह करने के लिए भी तैयार हैं, अपने सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने के लिए भी तैयार है, राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए भी तैयार हैं, और जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली जाकर अपनी बात कहने के लिए तैयार है. प्रदेश के मुख्यमंत्री जो लगातार किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे है, किसानों के पक्ष में अपनी बात कर रहे हैं, उन्होंने लगातार प्रयास किया. प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की चर्चा हुई है तो हमें तो उम्मीद करना ही चाहिए कि मुख्यमंत्री के आग्रह को देश के प्रधानमंत्री जल्दी स्वीकार करेंगे। 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य मे समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को मिलिंग उपरान्त केन्द्रीय पूल में भारतीय खाद्य निगम को परिदान किये जाने हेतु आवश्यक अनुमति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार से अब तक प्राप्त नहीं होने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त न होने से वर्तमान में खरीदी केन्द्रों पर धान का उठाव न होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे धान के निराकरण में विलंब होगा जिससे भंडारित धान का क्षतिग्रस्त होना संभावित है।धान खरीदी प्रभावित होने से राज्य के पंजीकृत 21.52 लाख किसानों की आजीविका पर विपरीत प्रभाव पड़ना निश्चित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस संबंध में उपयुक्त कार्यवाही करने के संबंध में आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2020-21 में केन्द्र सरकार द्वारा विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को 60 लाख मेट्रिक टन चावल उपार्जन हेतु सैद्धान्तिक सहमति दी गई जिसके उपरान्त राज्य सरकार ने 1 दिसंबर 2020 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की एवं अब तक 12 लाख किसानों से लगभग 47 लाख टन धान का उपार्जन हो चुका है।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के धान खरीदी के संबंध में किए गए ट्वीट पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी अपने पाप दूसरों पर न मढ़ें. किसान विरोधी सारे पाठ रमन सिंह और उनकी पार्टी भाजपा ने किए हैं. आज पूरे देश के किसान भाजपा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी फैसलों को लेकर आंदोलित हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य में धान ख़रीदी की जो भी समस्याएं हो रही हैं उसके लिए भी केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियां ही दोषी हैं । 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश के किसानों से भाजपा ने 2022 तक आय दुगनी करने का वादा किया, लेकिन आज तक उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं. स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने का वादा किया और दावा भी किया लेकिन मोदी सरकार का वादा और दावा दोनों फर्जी है । 
भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बार दाने देने में बाधा डाली गई. राज्य को जितने बारदाने की ज़रूरत थी उसमें कटौती की गई और अब जितना वादा था उतना बारदाना भी नहीं दिया जा रहा है. एफसीआई में चावल लेने की अनुमत केंद्र सरकार को देनी है. चावल लेने का आदेश देने के बावजूद एफसीआई गोदामों में चावल रखने की अनुमति न देकर भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की धान खरीदी में बाधाएं डालने का कुचक्र कर रही है. केंद्र में सरकार चला रही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा कर भाजपा के किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा डालने की साजिश रच रहे हैं । 
छत्तीसगढ़ के किसानों को रमन सिंह और भाजपा गुमराह नहीं कर सकते. किसान जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में जब रमन सिंह की सरकार रही तब तक किसानों को किस तरह ठगा जाता रहा. न समर्थन मूल्य का वादा पूरा हुआ और न बोनस पांच साल तक मिला. चुनाव के समय मिला लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही बंद कर दिया गया. इन्हीं किसान विरोधी नीतियों के कारण भाजपा को 15 साल तक शासन करने के बाद छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने 15 सीट के लायक भी नहीं समझा । 
त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार हर किसान का धान खरीदेगी और किसानों को पूरा पैसा मिलेगा. करोना काल में वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों से वादा पूरा निभा रही है. ऐसे कठिन समय में जीएसटी सहित छत्तीसगढ़ के हक का जो पैसा केंद्र की भाजपा सरकार को देना है नहीं दिया जा रहा है और केंद्र में सरकार चला रही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं । 
 

डॉ. रमन होंगे मुख्य अतिथि, साय करेंगे अध्यक्षता, कौशिक, पवन, सोनी, बृजमोहन, मूणत व सुंदरानी भी रहेंगे मौज़ूद
 
 panchayattantra24.com.रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती सप्ताह की श्रृंखला में आगामी 31 दिसम्बर को कवि सम्मेलन और प्रदेश के प्रसिद्ध कवियों का सम्मान समारोह रखा जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय करेंगे. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अति विशिष्ट अतिथि तथा सांसद सुनील सोनी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत और रायपुर शहर ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, रामानंद त्रिपाठी, सुश्री वर्षा गुप्ता, सुनील शर्मा’नील’ व मयंक शर्मा अपनी रचनाओं का रसास्वादन कराएंगे. यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के सभागार में अपराह्न 3 बजे से होगा।
 

 
panchayattantra24.com.छत्तीसगढ़। रायपुर विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के बढ़े कद का असर दिखने लगा है। असम का प्रभारी बनकर पहली बार गुवाहाटी गये विकास उपाध्याय बुधवार सुबह रायपुर लौटे। हवाई अड्‌डे पर उपाध्याय के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने विधायक को फूल मालाओं से लादकर कंधे पर बिठा लिया। हवाई अड्‌डे से बाहर आने के बाद उनके साथ वाहनों का काफिला निकला। यह काफिला वीआईपी रोड पर आगे बढ़ा ही था कि समर्थकों की भीड़ ने फिर रोक लिया। विकास काफी दूर तक समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पैदल ही आए। कई जगह समर्थकों ने फूल माला पहनाकर और मानव शृंखला बनाकर स्वागत किया।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। बारदाना नहीं होने की वजह से समितियों में धान खरीदी बंद होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने शायद ही कभी यह सोचा होगा कि यह दिन भी देखऩा पड़ेगा ।
दरअसल, राजनांदगांव के खुज्जी स्थित खरीदी केंद्र के किसानों को सूचना दी गई कि धान परिवहन और बारदाना नहीं होने के कारण 30 दिसंबर से धान खरीदी बंद रहेगी. इस नोटिस को अपने ट्वीट में चस्पा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने शायद ही कभी यह सोचा होगा कि यह दिन भी देखना पड़ेगा. प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की पहले ऐसी सरकार है, जो किसानों का न तो धान खरीद पा रही है, न ही पूरे पैेस दे पा रही है ।