Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com.रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर नवंबर 2020 में घटकर 3.5 प्रतिशत रह गयी है, जो राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर 6.51 प्रतिशत से  3.01 प्रतिशत कम है. नवंबर महीने में देश में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 7.07 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.26 प्रतिशत रही ।
सेन्टर फाॅर माॅनिटरिंग इंडियन इकानामी (सीएमआईई) द्वारा ताजा जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों में, नवंबर के महीने में छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में बेरोजगारी की दर 3.5 प्रतिशत रही, जबकि नवंबर के ही महीने में हरियाणा में बेरोजगारी दर 25.6 प्रतिशत, राजस्थान में 18.6, गोवा में 15.9 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 13.8, त्रिपुरा में 13.1 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 11.2 प्रतिशत, बिहार में 10 प्रतिशत रही. हालांकि, पुडुचेरी 2.2 प्रतिशत, कर्नाटक और सिक्किम 1.9, ओडिसा 1.7, मेघालय और तमिलनाडु 1.1, तेलंगाना और उत्तराखंड 1.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर की वजह से छत्तीसगढ़ से बेहतर प्रदर्शन किया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान खरीदी की दर में बढ़ोतरी किए जाने के साथ का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का परिणाम नजर प्रदेश में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, इसके अलावा कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को भी लोगों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर रखा गया. यही वजह है किबेरोजगारी की दर में कमी दर्ज की जा रही है. इसके पहले छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर जून में 14.4 से घटकर जुलाई में 9 प्रतिशत के स्तर पर आ गई थी ।
छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से ही औद्योगिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई थी. अर्थव्यवस्था के गति पकड़ने की वजह से प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा. इसके अलावा अच्छी बारिश से राज्य में कृषि की गतिविधियों में तेजी आयी है. मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्यों के संचालन और लघुवनोपज की खरीदी से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े ।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। नववर्ष में हुड़दंग रोकने पुलिस की टीम चौकस रहेगी. पूरे शहर में 300 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे. 25 चौक-चौराहों पर फिक्स पैकेट भी रहेंगे. नया रायपुर में अलग से पेट्रोलिंग टीम मौजूद रहेगी. मुख्य रूप से पुलिस तेलीबांधा इलाके को फोकस करेगी. होटल और पबो में होने वाली नशाखोरी पर भी पुलिस की नजर रहेगी ।
एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि नववर्ष सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की योजना बन चुकी है. जिसमें 25 के लगभग चौक चौराहों पर फिक्स पैकेट रहेंगे. इसके अलावा सभी थानों के 2-2 पेट्रोलिंग रहेगी. खासकर तेलीबांधा थाने को फोकस किया गया है, क्योंकि उस इलाके में सबसे ज्यादा होटल, लॉज और ढाबे है. यहां अलग से भी पेट्रोलिंग लगाई जाएगी. नई राजधानी में भी फिक्स पैकेट लगाएंगे. साथ ही वहां के लिए अलग से पेट्रोलिंग रहेगी. सब जगह स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं करेगा. नशे पर भी हमारा फोकस रहेगा. जहां से भी अवैध तरीके से नशे का सेवन करने और बेचने की सूचना आती है तो कार्रवाई की जाएगी ।
 

 
 panchayattantra24.com.छत्तीसगढ़। परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और गरियाबंद जिले में हीरो मोटरकार्प और होंडा मोटरसायकल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड के सभी शो रूम से गाड़ियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।प्रदेश अब इन कंपनियों के डीलर्स किसी भी तरह की टू व्हीलर गाड़ियां नहीं बेच सकेंगे। दरअसल हीरो मोटरकार्प और होंडा कंपनी की टू व्हीलर बेचने वाले डीलरों ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के प्रावधानों के तहत राज्य में गाड़ियों की बिक्री की अनुमति नहीं ली थी। लंबे समय से ये डीलर बगैर अनुमति गाड़ियां बेधड़क बेच रहे थे। 
 विभाग के मुताबिक मामला संज्ञान में आने के बाद 23 दिसंबर 2020 को रायपुर आरटीओ ने सभी हीरो मोटरकार्प और होंडा के सभी डीलरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। होंडा कंपनी के डीलरों की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया, जबकि हीरो मोटरकार्प के कुछ डीलरों ने अलग-अलग वजह बताते हुए जवाब भेजा था। डीलरों के जवाब से परिवहन विभाग संतुष्ट नहीं हुआ, विभाग ने डीलरों को निलंबित करते हुए कहा है कि निलंबन अवधि में गाड़ियां बेचे जाने की स्थिति में डीलरशिप निरस्त कर दी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पहले स्थित आनंद नगर चौक पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि ये घटना रात की है। कार अचानक आनंद नगर बस स्टैंड में जा घुसी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रात को ही गाड़ी सवार लोगों को अस्पताल भेज दिया था। पुलिस इस घटना की विवेचना कर मामले की जांच कर रही है।
 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। बीती रात मेडिकल के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
गंज थाना प्रभारी के मुताबिक धमतरी निवासी 32 वर्षीय हेमंत देवांगन मेकाहारा में ईएनटी पीजी के लास्ट सेमेस्टर का छात्र था और देवेन्द्र नगर स्थित आकाश गैस एजेंसी के पास एक मकान किराये पर लेकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर पिछले तीन चार दिनों से अस्पताल नहीं जा रहा औऱ साथी डॉक्टरों का भी फोन नहीं उठा रहा था। साथी डॉक्टरों ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
बीती रात पुलिस जवान जब डॉक्टर के घर पहुंचे तो वहां से तेज बदबू आ रही थी। घर खोलने पर डॉक्टर का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला। पुलिस के मुताबिक शव दो तीन दिन पुरानी हो सकती है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर कमरे को सील कर दिया था। आज कमरे की तलाशी ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर की आखरी बात अपनी किसी महिला मित्र से ही हुई थी। फिलहाल डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी।
 

 
 panchayattantra24.com.रायपुर। खुड़मुड़ा हत्या कांड मामले में पिछले एक सप्ताह से जांच कर रही पुलिस के हाथों एक अहम कड़ी लगने की खबर है। खबर के मुताबिक पुलिस ने राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा से संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के आलाधिकारी नहीं कर रहे हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक अब तक 250 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
इस मामले में हमने जब दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा और एसपी प्रशांत ठाकुर से बात की तो उन्होंने एक लाइन में कह दिया कि जांच जारी है। जांच के बाद ही बताया जाएगा। आईजी ने जल्दी ही इस पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है लेकिन खुलासा कब तक होगा यह उन्होंने बताया नहीं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
वहीं भोपाल से जांच के लिए दुर्ग बुलाए गए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ डीके सतपथी पिछले दो दिनों से अम्लेश्वर में हैं वे भी इस मामले की तह तक पहुंचने की कवायद में लगे हुए हैं। हमने उनसे भी बात की तो उन्होंने कहा कि मैं गांव में ही हूं, भिलाई पहुंचने के बाद ही इसमें कुछ कह पाउंगा।
एक सप्ताह पहले 21 दिसंबर को दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र स्थित खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की कई टीमें जांच कर रही है।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंदौर की सीधी उड़ान सेवा पर ब्रेक लग गया है. उड़ान सेवा की शुरुआत कल से होनी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से फिलहाल सेवा को स्थगित कर दिया गया है । 
रायपुर एयरपोर्ट निदेशक राकेश साय ने जानकारी दी है कि फ्लाइबिग कल से इंदौर की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही थी, परंतु अभी अभी प्राप्त ई-मेल से सूचना के अनुसार वे किन्हीं अपरिहार्य कारणों से कल से अपनी सेवा शुरू नहीं कर पाएंगे. उन्होंने ई-मेल से सूचित किया है कि वह रायपुर से 13 जनवरी 2021 से अपनी सेवाएं शुरू करने की सोच रहे हैं । 
बता दें कि इंदौर की रायपुर से सीधी उड़ान बुधवार 30 दिसंबर से शुरू हो रही है. फ्लायबिग विमानन कंपनी द्वारा शुरू की जाने वाली इस उड़ान के बाद अब रायपुर से चार एयरलाइंस की उड़ाने शुरू होगी. फ्लायबिग कंपनी घरेलू उड़ानों में बेहतर सेवा देने के लिए जानी जाती है । 
बताया जा रहा है कि शुरूआत में रायपुर से इंदौर के फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी, लेकिन 16 जनवरी से यह फ्लाइट सातों दिन उड़ान भरेगी. काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी. इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद अब आने वाले दिनों में जबलपुर फ्लाइट के भी शुरू होने की संभावना जताई जा रहा है। जबलपुर के साथ ही यह फ्लाइट भोपाल को भी जोड़ने वाली रहेगी । 
 

panchayattantra24.com.रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए खास तैयारी की गई है. रायपुर में एम्स में 330 बेड की व्यवस्था की गई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. मंत्री ने बताया कि भारत में कोरोना के नए स्वरूप मिलने पर इनको चिन्हांकित करने की जरूरत है. इसके फैलने की क्षमता 60 प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन अभी कोई बहुत चिंता की बात नहीं है. वैज्ञानिक जानकारी अभी नहीं आई है, खासकर विदेश आने-जाने वाले लोगों को और ज्यादा निगरानी रखने की जरूरत है. यूके से लगे हुए जो देश है, उनकी जानकारी भारत सरकार उपलब्ध कराए. यूके के साथ अन्य देशों से भी जो लोग आ रहे हैं, इनकी जानकारी राज्यों को भी दें और विदेश यात्रियों की स्क्रीनिंग चालू कर दें । 
छत्तीसगढ़ में कोरोना की तैयारी व जांच के दौरान 10 लोगों की जानकारी नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री बोले कि एक की जानकारी मेरे पास थी कि एक व्यक्ति को ट्रेस नहीं किया गया. उसके लिए विभाग अपनी तरफ से पहल कर रहा है. अलग अस्पताल में रखने वाली बात नहीं है. यह कोई अलग संक्रमण नहीं है. यह कोरोना का ही वायरस है. हालांकि एम्स में 330 बिस्तरों की एक विंग तैयार कर ली गई है. विदेश यात्रा से लौटे लोगों में कोविड-19 वायरस पाए जाने पर भी उन्हें अलग रखने की व्यवस्था की गई है । 
वैज्ञानिक बताते हैं कि इसके फैलने की प्रवृत्ति ज्यादा है,ये वायरस कोरोना का ही एक परिवर्तित स्वरूप है. अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि यह घातक होगा. जिनके उपचार के लिए उसी हॉस्पिटल में अलग वार्ड बनाकर ऐसे पेशेंट को रखने की व्यवस्था की जाएगी, हमने एम्स से बात की है वहां यूके से आने वाली मरीजों के लिए नया वेरिएंट है कि नहीं? अगर वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाएंगे तो उनको अलग से रखने की बात है । 
हमें यह देखना पड़ रहा है कि कहीं भी किसी भी अस्पताल में उपचार में कमी तो नहीं आ रही है? कुछ अस्पतालों से ऐसी सूचना मिल रही है, तो उन अस्पतालों की अलग से जांच कराई जाएगी. सभी जिलों के सीएमएचओ को कहा गया है कि ऐसे अस्पतालों की विशेष जांच कराई जाए और जहां ऐसे प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं उन अस्पतालों पर जांच की जाए । 
 जीएसटी की राशि नहीं मिलना चिंता की बात 
छत्तीसगढ़ में हमें उम्मीद है कि हमे जल्द से जल्द जीएसटी की राशि प्रदान की जाए. केंद्र सरकार ने तय किया है कि राज्यों को हर सप्ताह जीएसटी की राशि उपलब्ध कराते जाएंगे, हालांकि जो हमें 8 महीने पहले मिल जाना चाहिए था. वह हफ्ते में हमको मिलेगा. यह व्यवस्था जरूर चिंता की बात होती है कि एक बार में राशि इतनी नहीं आती है, जितनी आ जानी चाहिए । 
 राज्य के साथ सौतेला व्यवहार
धान के उठाव को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्र में बहुत ज्यादा जानकारी रखने वाले और अपने आप को बुद्धिमान बोलने वाले लोग है कि वे देश के हित में काम कर रहे, किसानों के हित में काम कर रहे हैं, यह कैसा किसानों के हित में काम करना है कि अब राज्य सरकार को वह कोटा ही नहीं बता पा रहे हैं कि कितना गठान उसना चावल और कितना गठान अरवा चावल भेजी जाए, इसलिए उठाव में दिक्कत आ रही है. यदि हमको यही नहीं मालूम है कि अरवा कितना लेंगे और उसना कितना तो हम कितना धान भेजेंगे, और धान नहीं भेजेंगे, तो हमको केंद्रीय भंडार में भेजना पड़ेगा तो ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे लगेंगे. दिल्ली की सरकार में जो बैठे है मंत्री अधिकारी तो इतनी सी बात भी नहीं समझ सकते. आप भार बढ़ा रहे है, राज्य के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कर रहे हैं । 
 

 panchayattantra24.com.रायपुर । राजधानी में इस वर्ष अपराध के रेसियो घटने के बावजूद आंकड़े चौकाने वाले हैं। 2020 में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, चोरी-बलवा व दुष्कर्म जैसे 4000 से ज्यादा मामले घटित हुए। पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़े हैं। अपराधों में कानून और पुलिस का खौफ कम हुआ है। पिछले कुछ सालों में मारपीट, चाकूबाजी से लेकर रेप, और हत्या जैसे मामले बड़े पैमाने पर बढ़े। हालांकि पुलिस इससे इत्तेफाक नहीं रखती, पुलिस का कहना है कि अपराध और वारदात होने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ और कार्रवाई भी तत्परता से हो रही है। और मामलों को पुलिस ने कम समय में ही सुलझाया है जिससे आरोपी जेल की सलाखों तक पहुंचे है। बीते 3 सालों में हत्या (302) के 180 मामले, हत्या के प्रयास (307) के 234 मामले, बलात्कार (376) के 704 मामले, धोखाधड़ी (420) के 993 मामले, मारपीट गाली गुफ़्तार (323, 326, 506) के 7779 मामले, आम्र्स एक्ट (25, 27) के 1329 मामले, नरकोटिकस एक्ट (27) के 260 मामले, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु (304 ए) के 1247 मामले सामने आए है। हालाकि अपराध का रेश्यो बहुत कम हुआ है फिर भी अपराधों की संख्या को देखते हुए इसे सही नहीं कहा जा सकता। आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश में पुलिस को और सख्त होने की जरुरत है। 
2018 में इतने अपराध हुए : राजधानी में साल 2018 में हत्या के 56, हत्या के प्रयास 68, आम्र्स एक्ट के 428, बलात्कार के 214, धोखाधड़ी के 394, मारपीट गाली गुफ़्तार के 2272, नरकोटिकस एक्ट के 54, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु 410 मामले सामने आए है। 2019 में इतने अपराध हुए : राजधानी में साल 2019 में हत्या के 65, हत्या के प्रयास 78, आम्र्स एक्ट के 555, बलात्कार के 258, धोखाधड़ी के 352, मारपीट गाली गुफ़्तार के 2678, नरकोटिकस एक्ट के 101, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु 409 मामले सामने आए है।
2020 में इतने अपराध हुए : राजधानी में साल 2020 में हत्या के 59, हत्या के प्रयास 88, आम्र्स एक्ट के 346, बलात्कार के 214, धोखाधड़ी के 247, मारपीट गाली गुफ़्तार के 2829, नरकोटिकस एक्ट के 105, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु 428 मामले सामने आए है। राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने की मुहिम में पुलिस को काफी हद तक सफलता मिली है। 2018 में हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, हमला, मारपीट, दंगे, चोरी व सड़क दुर्घटना आदि की घटनाओं के कुल 3896 मामले दर्ज किए गए। उस समय भी पुलिस अपने स्तर में कार्रवाई कर रही थी। साल 2018 में रायपुर पुलिस हर अपराध में अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देती थी। मगर कुछ कारणों से आरोपियों को जमानत भी मिल जाती है। 
राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने की मुहिम में पुलिस को काफी हद तक सफलता मिली है। 2019 में हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, हमला, मारपीट, दंगे, चोरी व सड़क दुर्घटना आदि की घटनाओं के कुल 4496 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने इस साल भी अपराधों को कम करने का प्रयास किया था मगर आकड़ों को देखकर ऐसा नहीं लगता कि अपराध कम हो रहे है। राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने की मुहिम में पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल रही है। 2020 में हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, हमला, मारपीट, दंगे, चोरी व सड़क दुर्घटना आदि की घटनाओं के कुल 4316 मामले दर्ज किए गए।
 2019 में जहां मामले ज्यादा हुए वही पुलिस की सख्ती की वजह से 2020 में अपराध कुछ कम हुए है। पिछले 5 महीने में 112 गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई राजधानी की पुलिस ने माह जुलाई से अब तक अपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त कुल 67 व्यक्तियों की गुण्डा सूची और 29 व्यक्तियों का निगरानी सूची खोली है। 14 व्यक्ति के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई और 2 व्यक्तियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी रायपुर (कलेक्टर) को भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक अपराधिक/असमाजिक तत्वों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की लगातार ताबड़तोड़ चेकिंग की गई। अपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 माह जुलाई से नवंबर तक 44 व्यक्तियों की गुण्डा सूची और 26 व्यक्तियों का निगरानी सूची खोली गई। साथ ही 1 व्यक्ति के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई। इसी तारतम्य में रायपुर पुलिस ने ऐसे अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 23 व्यक्तियों की गुण्डा सूची, 3 व्यक्तियों का निगरानी सूची खोली है। 2 व्यक्ति जो थाना कोतवाली क्षेत्र के गुंडा बदमाश है, जिसमें एक व्यक्ति नशीली पदार्थ का कारोबारी है। और एक व्यक्ति का गुंडागर्दी करते विडियो वायरल हुआ था। दोनों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी रायपुर की भेजा गया है। जुलाई से अब तक कुल 112 असमाजिक/अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
 

 
 
panchayattantra24.com. रायपुर ।  सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की कि केंद्र सरकार अगर एनएमडीसी के नगरनार संयंत्र का निजीकरण करती है, तो इसे छत्तीसगढ़ सरकार खुद खरीदेगी। निजी हाथों को सौंपने के बजाय इसे सरकारी तौर पर खरीदकर चलाया जाएगा। सीएम भूपेश इस संबंध में सदन में पेश शासकीय संकल्प पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। यह संकल्प विपक्ष के संशोधनों को शामिल करने के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसे सीएम का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि चर्चा के दौरान विपक्ष ने कहा था कि संयंत्र को निजी हाथों में जाने से रोकना चाहते हैं तो राज्य सरकार इसे खरीद ले। जब सीएम ने सरकार की ओर से इसे खरीदने का ऐलान किया, तो विपक्ष ने भी मेजें थपथपाईं। इसके लिए सीएम ने विपक्ष का आभार भी जताया।
यह संकल्प पहले शुक्रवार को पेश किया गया था। इसकी विषयवस्तु पर विपक्ष को आपत्ति थी और उस पर सरकार ने भी सहमति देते हुए सोमवार को चर्चा कराने की बात कही थी। इस पर हुई चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता का सवाल है। बस्तर के लोगों का भावनात्मक लगाव रहा है। लोगों ने जमीन भी इसलिए दी थी कि संयंत्र लगे। सीएम ने कहा कि अभी 2020 में ही डीमर्जर का फ़ैसला लेते हुए तय किया गया है कि सितम्बर 2021 के पहले कर लेना है। 
उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने सार्वजनिक उपक्रम के लिए अपनी जमीनें दी हैं। केंद्र के विधि सलाहकार ने भी कहा है कि नगरनार संयंत्र को नहीं बेचा जाए। परिसम्पत्तियों को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है। ओएनजीसी क्या घाटे में चल रहा है? शिव रतन शर्मा कह रहे थे एमटीएनएल का निजीकरण किया, मैंने पहले भी कहा था, ये लोग गोएबलस से प्रभावित लोग हैं। एमटीएनएल का विनिवेश हुआ ही नहीं, ये मोदी सरकार ने ही बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा प्लांट से जमीन लेकर हमने किसानों को लौटाई है। 
 आज वहाँ के आदिवासी किसान सारे लाभ उठा रहे हैं। बीते दो सालों में हम बस्तर के आदिवासियों का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं, चाहे जमीन लौटाने की बात हो, चाहे तेंदूपत्ता बोनस देने की बात हो, चाहे नौकरी देने की बात हो। यही वजह है कि बस्तर में नक्सली पॉकेट में सिमट गए हैं। ये लोग बोल नहीं पा रहे हैं कि ये बस्तर के आदिवासियों के साथ हैं या केंद्र सरकार के साथ। नगरनार इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ सरकार ख़रीदेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्षी सदस्यों ने कहा, बीजेपी की ओर से यह प्रस्ताव आया है कि जैसे बाल्को के वक्त अजीत जोगी ने ख़रीदी का प्रस्ताव दिया था, हम भी विपक्षी सदस्यों के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। छत्तीसगढ़ नगरनार इस्पात संयंत्र ख़रीदने का प्रस्ताव रखती है। 
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, हम दिल्ली जाकर इस संबंध में बात करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विनिवेश के हालात में छत्तीसगढ़ सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र चलाएगी, इसे निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा। भाजपा ने समर्थन किया, पर कहा- विनिवेश की नीति को कांग्रेस ने जन्म दिया बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि विनिवेश की सूची में नगरनार संयंत्र दिखता है। इस विनिवेश की नीति को कांग्रेस ने जन्म दिया है, मैं ऐसे दस परियोजनाओं को गिना दूँगा। अटलजी की सरकार के बहुत पहले ये बुनियाद कांग्रेस ने डाली। औद्योगिकीकरण के लिए बस्तर में अभी सरकार ने कई एमओयू हुए, लेकिन ज़मीन सिर्फ़ एक कम्पनी को दी है. निजी सेक्टर के उद्योग लगाने सरकारों में मुकाबला चल रहा है। नगरनार इस्पात संयंत्र को रोकने हमने अपनी सरकार के दौरान भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। बाल्को के विनिवेश के दौरान पूर्व सीएम अजीत जोगी ने यह प्रस्ताव रखा था कि बाल्को का शेयर छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि आज यह भविष्य के गर्त में है कि नगरनार को लेकर क्या होगा, लेकिन जब भी फ़ैसला होगा राज्य सरकार ये साहस दिखाए कि छत्तीसगढ़ सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र चलाएगी। वहीं रविंद्र चौबे की टिप्पणी पर कहा कि एक मंत्री की भाषा ऐसी नहीं होनी चाहिए कि यदि निजीकरण हुआ तो बस्तर में गड़बड़ी हो जाएगी, आंदोलन हो जाएगा। केंद्र को भी निपटना कठिन होगा।