Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com.रायपुर । राजधानी के सबसे व्यस्त और मुख्य बाजार मालवीय रोड पर कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौराहे के बीच की वायरिंग अंडरग्राउंड की जाएगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की टीम ने पूरे एरिया का सर्वे किया। 31 दिसंबर को इस काम के टेंडर जारी किए जाएंगे और जल्द ही वर्क आर्डर जारी करने का प्लान है। मालवीय रोड शहर की सबसे प्रमुख रोड होने के साथ राजधानी का मुख्य मार्केट हब है। इसी रोड से सदर का सराफा बाजार जुड़ा है। गोलबाजार, शास्त्री मार्केट और जवाहर बाजार भी इसी रोड से कनेक्ट हैं। अभी इस रोड पर वायरिंग सिस्टम पुराना है। बिजली के खंभे भले ही बीच में लगे हैं, लेकिन वायरों का जाल रोड पर फैला है। अंडर ग्राउंड किए जाने से बाजार की शोभा बढ़ जाएगी। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी तथा छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को महापौर एजाज ढेबर के साथ अफसरों ने मालवीय रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे प्लान की दिक्कतों की समीक्षा कर उसे दूर करने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी की प्लानिंग के तहत शहर के एबीडी एरिया के 777 एकड़ क्षेत्र में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करना है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से पिछले चार साल में ये प्रोजेक्ट ही अटका है। दरअसल, एबीडी एरिया शहर के डेंस पापुलेशन यानी घनी आबादी वाला इलाका है। 31 दिसंबर तक इस काम का टेंडर कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले 15-20 दिनों में इसका वर्कआर्डर जारी करने के साथ काम भी शुरू हो जाएगा। निगम ने इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया है। मालवीय रोड को सुंदर बनाने के बाद शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और सड़कों में भी बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के साथ उन जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सोमवार को महापौर ढेबर के साथ एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, सतनाम सिंह पनाग, अजीत कुकरेजा, राधेश्याम विभार व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के अधिकारी जयस्तंभ चौराहे से कोतवाली चौक तक पैदल निरीक्षण करने निकले। महापौर ने रोड के सर्वे के बाद अफसरों को जल्द से जल्द इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर को सुंदर स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसके लिए नगरीय प्रशासन व विकास विभाग भी हर स्तर पर सहयोग कर रहा है। ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने के बाद जवाहर बाजार, सिटी कोतवाली थाना के साथ अब शहर के लोगों को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने वाली है। 
तेलीबांधा में बनने वाले दूसरे ऑक्सीजोन पर रोक तेलीबांधा थाने के सामने ऑक्सीजोन का प्रोजेक्ट का काम कोर्ट के स्टे की वजह से थम गया है। टेंडर प्रक्रिया में विसंगति का आरोप लगाते हुए किसी ठेकेदार ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने फिलहाल काम रोकने के आदेश दिए हैं। शहर को ऑक्सीजोन के साथ-साथ तेलीबांधा और कटोरा तालाब की तरह अवंति विहार में तालाब किनारे नया पिकनिक स्पॉट बनाने की योजना पर निगम ने काम शुरू किया था। ऑक्सीजोन और तालाब को सस्पेंसन ब्रिज के जरिये कनेक्ट किया जाएगा। अवंति विहार के लोगों को भी इससे बाइपास सड़क का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। निगम ने प्रोजेक्ट के लिए कृषि विभाग के पुराने खंडहरनुमा दफ्तर को तोड़कर करीब साढ़े पांच एकड़ जगह का खाली करा लिया था। इसपर काम शुरू ही होने वाला था। निगम ने टेंडर जारी कर दिया। लोवेस्ट रेट वाली एक कंपनी को काम दिया जाना था, लेकिन इस दौरान जिन लोगों को टेंडर नहीं मिला पाया उनमें से किसी एक ने कोर्ट में प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए याचिका लगा दी। कोर्ट ने फिलहाल मामले की सुनवाई तक काम शुरू नहीं करने का आदेश दिया है। यह ऑक्सीजोन लगभग तेलीबांधा तालाब की तरह होगा। इस योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि तालाब से ऑक्सीजोन को जोडऩे के लिए एक ब्रिज बनाया जा रहा है। यह सस्पेंसन ब्रिज होगा। खारुन नदी के बाद यह शहर का दूसरा सस्पेंसन होगा। तालाब और ऑक्सीजोन मिलाकर पूरा प्रोजेक्ट लगभग आठ एकड़ क्षेत्र में लाया जा रहा है। करीब 13 करोड़ रुपए की लागत इस पूरे प्रोजेक्ट पर आएगी।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। छात्र संगठन एबीवीपी मंगलवार को छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। एबीवीपी महानगर मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्र हित के मुद्दों को लेकर एबीवीपी विराट प्रदर्शन करने वाली है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा और परिणाम को लेकर छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। LLB में प्रवेश संबंधित समस्या, PHD के वायवा की समस्या, ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित घोषित करने जैसे मामले शामिल है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यह परेशानी पिछले वर्ष भी आई थी और विश्वविद्यालय ने इस साल भी इस गलती को नहीं सुधारा।
एबीवीपी की मांग है कि विश्वविद्यालय द्वारा इन सब मामलों के लिए एक कमेटी बनाया जाए जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव व विश्विद्यालय के प्रमुख प्रोफेसर और छात्र नेताओं को शामिल किया जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी भी दी गई है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं गयी तो एबीवीपी और उग्र आंदोलन करेगा।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। कड़ाके ठंड में रायपुर रेल्वे स्टेशन में गरीब व असहाय लोगों को रायपुर उत्तर विधायक व छग गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने कंबल बांटा. इस दौरान जुनेजा ने आमजनों से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने की बात कही । 
प्रति वर्ष “एक प्रयास संस्था”के अध्यक्ष सत्तु सिंह की ओर से रेल्वे स्टेशन में गरीब लोगों को कंबल बांट कर उन्हें मदद किया जाता हैं, जिससे वे ठंड से सुरक्षित रह सके. इस वर्ष इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अमितेष भारद्वाज, एल्डरमैन सुनील भुवाल, संजय सोनी, महेंद्र बाघ, जगन्नाथ नायक, कुशाग्र सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे । 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। राजधानी के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के विरोध में किसान संगठन थाली बजाएंगे. यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा. किसान महासंघ के तेजराम विद्रोही, रूपन चन्द्राकर, डॉ संकेत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात सुनाने की बजाए किसानों के मन बात जानने का प्रयास करें तो ज्यादा अच्छा होगा । 
प्रधानमंत्री किसानों के मन की बात सुनने को आखिरकार कब तैयार होंगे ? सिर्फ अपनी ही सुना रहे हैं कि किसानों की सुनने के लिए आएंगे भी कि नहीं आएंगे ? कभी प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फेल हो जाने पर चौराहे पर बुलाने की बात की थी और अब जब देश का किसान सड़कों पर है, राजधानी दिल्ली के चारों तरफ दिल्ली घुसने को आतुर है तो प्रधानमंत्री किसानों से बात करने को तैयार क्यों नहीं है ? बार-बार अपने मन की बात टीवी मीडिया के माध्यम से रख रहे हैं. प्रधानमंत्री अच्छी तरह से जानते हैं कि किसान किसी के बहकावे में नहीं आए हैं, बल्कि केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट हितैषी कानून के खिलाफ खड़े हैं. जिससे उनकी बर्बादी होना तय है. ध्यान रहे किसानों की सिर्फ एक ही मांग है कि 3 नये काले कानूनों की कोई आवश्यकता नहीं है, जो प्रधानमंत्री प्रचार करते फिर रहे हैं कि कानून किसानों के हित में है । 
दरअसल ये तीनों कानून कारपोरेट के हित में हैं, कॉर्पोरेट की आजादी के लिए है, कारपेट्स की मनमानी के लिए हैं, कार पार्ट्स की मुनाफाखोरी के लिए ये तीनों कानून बनाए गए हैं. इसलिए देश के किसान सड़कों पर हैं. दिल्ली का घेराव करने के लिए अलग-अलग प्रांतों से किसान दिल्ली जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ से किसानों का एक जत्था दिल्ली पहुंच चुका है अब दूसरा जत्था भी बहुत ही जल्दी दिल्ली जाएगा और विरोध प्रदर्शन में भाग लेगा । 
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने काले किसान कानून के विरोध में पूरे प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चला रखा है. उसी के तहत कल सिंघनपुर बसना में “मन की बात” के विरोध में एक दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी तरह धमतरी, कुरूद, बिलासपुर, मैनपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अनेक स्थानों में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. आगामी दिनों में इन विरोध प्रदर्शनों का विस्तार दिया जाएगा । 
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। किसानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह जैसे नेताओं की लगातार राजनैतिक कलाबाजी पर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार इस धोखे में हैं कि किसानों को बरगलाया बहकाया और धमकाया जा सकता है। रमन सिंह भी किसानों को लेकर इसी मुगालते का शिकार थे। छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा और रमन सिंह सरकार का मुगालता 2018 के विधानसभा चुनावों में दूर कर दिया। मोदी सरकार का भी यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिना मांगें किसान आंदोलनकारियों को केरल में आंदोलन की सलाह देने को हताशा और निराशा का जीता जागता सबूत निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम अब किसानों के साथ जुमलेबाजी पर उतर आए हैं। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2014 के चुनाव में देश के किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा कर किसानों को बहकाने का काम मोदी भाजपा ने किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में किसान सम्मान निधि 6000 सलाना जमा करने का वादा देकर किसानों को बहकाया गया। भाजपा नेताओं ने किसानों की ही नहीं बल्कि वोट लेने के देश के आम जनता को झूठे सपने दिखाकर बहकाया है। भाजपा सरकार किसानों की मांगों पर जवाब देने के बजाय भाजपा फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। किसानों के खिलाफ असत्यहीन झूठे आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार कृषि कानूनों में संशोधनों की बात कर रही है। एक दो साल लागू करके देखने की बात जिम्मेदार मंत्री कर रहे है। इससे स्पष्ट है कि इन किसान विरोधी कानूनों को लागू करने का एजेन्डा तय हो चुका है और किसान हितों को तिलांजलि करने का भाजपा की मोदी सरकार मन बना चुकी है। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों की कर्ज माफी, 2500 रू. धान का दाम जैसे क्रांतिकारी फैसले लिये गये है जो छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मोदी सरकार की तरह छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह धरमलाल कौशिक किसानों के बरगलाने बहकाने और धमकाने में लगे है। पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य से ऊपर राशि देने पर छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल सेन्ट्रल पूल में नहीं लेने की धमकी छत्तीसगढ़ के पूरे किसानों को दी गयी। इस साल बारदाना आपूर्ति को भाजपा की केन्द्र सरकार ने बाधित किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक ओर अपने आपको नेता कहने और समझने वाले भाजपा नेताओं ने किसानों की धान खरीदी में बाधा डालने का हर संभव प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी को लेकर किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर कोई आरोप लगाने और अव्यवस्था फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। भाजपा नेताओं के इस दोहरे चरित्र को छत्तीसगढ़ की जनता और खासकर किसान मजदूर भाई बखूबी समझ चुके हैं, जान गये हैं।
 

 
 
panchayattantra24.com.रायपुर। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया कि कांग्रेस की थीम “बात है अभिमान की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की” को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने 36 घोषणाओं में से 24 योजनाओं को अपने 24 माह के अल्प कार्यकाल में पूरा कर दिया है. सरकार जेन कहेन तेन करेन के नारे को बुलंद करते हुए जनहित के लगातार फैसले ले रही है । 
इन्हीं योजनाओं से पूरे किए हुए वादों से संकलित पम्पलेट का अनावरण आज मुख्यमंत्री के हाथों हुआ. उन्होंने इस जनयात्रा के लिए अंकित बागबाहरा को आशीर्वाद भी दिया । 
इस समय मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, प्रोटोकॉल इंचार्ज अजय साहू आदि उपस्थित थे । 
 

 
panchayattantra24.com. रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 27 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा, रायपुर जिले के ग्राम बैहार, और दुर्ग जिले के कसारीडीह में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया 27 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपरान्ह 3.40 बजे बिरगांव में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होने के बाद शाम 5 बजे ग्राम बैहार के लिए कार से रवाना हो जाएंगे। यहां शाम 6 बजे ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि 7 बजे कसारीडीह दुर्ग के लिए रवाना हो जाएंगे। वे रात्रि 8.30 बजे सतनामी आश्रम, सिविल लाइन, कसारीडीह दुर्ग में गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com. रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास में विधायक विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण सहित राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य शासन द्वारा वितरित पट्टे की भूमि पर किये जा रहे कृषि कार्यों की जानकारी उनसे ली। साथ ही उन्हें फलदार पेड़ आम, काजू, कटहल के अलावा हल्दी, तीखुर जैसी वनोपज भी लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य श्रीमती सन्त कुमारी मण्डावी ने ग्राम पंचायत जांगला में सहकारी बैंक प्रारंभ करने का आग्रह करते हुए बताया कि जांगला धान खरीदी केन्द्र से लगभग 14 ग्राम पंचायत सम्बद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु जांगला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
 ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच श्री बुधराम पोयाम ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जांगला, कोंडोजी, टिंडोडी, माटवाड़ा ग्राम पंचायत के कुछ गांव भैरमगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में आने के कारण वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र नहीं मिल पाया है। उन्होंने क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र घोषित कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने का आग्रह किया ।
 जनपद सदस्य श्री सुधोराम मण्डावी ने जांगला विकासखंड भैरमगढ़ में रिक्त पड़े मिनी पोटाकेबिन भवन को बालक-बालिका छात्रावास हेतु उपयोग में लाने का निवेदन किया जिससे वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे ।

 
panchayattantra24.com.रायपुर। विद्या मितान शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर तीन महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ने कोई सुध नहीं ली. अब 28 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है. संघ ने कहा कि महिला शिक्षक अपने नवजात शिशुओं को लेकर हड़ताल में बैठे हैं. धरना स्थल पर ही उन्होंने दीपावली, भाई दूज, जेठवनी त्योहार बनाया है. हम अपनी बहाली एवं नियमितिकरण की मांग को सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
विद्या मितान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास वैष्णव  ने बताया की आज हमारे अनिश्चित कालिन हड़ताल का तीसरा महीने से जारी है, आज तक किसी ने सुध नहीं लिया, इस दौरान कई तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाए, घेराव किए लेकिन सुनवाई नहीं हुई इसलिए मजबूर अब 28 दिसंबर को विधानसभा का घेरवा किया जाएगा,इसकी रणनीति बना ली गई है। 
साथ ही बताया कि जब बीजेपी शासन काल में विद्या मितान 28 दिन का हड़ताल किए थे, वहां कांग्रेस ने जूस पिलाकर हड़ताल तुड़वाये थे, और जल्द ही नियमित करने का वादा किए थे. फिर कांग्रेस जन घोषणा पत्र में वादे लिख कर ये तय कर दिए कि, ज्यो ही कांग्रेस की सरकार बनेगा इनका नियमित तुरंत होगा, पर आज सरकार के दो वर्ष बीतने पर भी, नियमित तो दूर सबको जॉब से वंचित कर दिए हैं। 
विद्या मितान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दास वैष्णव का कहना है कि कोरोना का बहाना न करे, और कोरोना कहते हो तो शासन लिख कर दे कि ,ज्यो ही स्कूल खुलेगा आपको घोषणा पत्र अनुसार विद्या मितान शिक्षकों को वर्ग 1 में मर्ज करते हुए नियमित किया जा रहा है । 
 

panchayattantra24.com.रायपुर। जमीन विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना मंदिर हसौद के बहनाकाड़ी गांव की है. आरोपी और मृतक की जमीन पास में लगी थी. इसी जमीन को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था. आज तैश में आकर उसने सब्बल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । 
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान ने बताया कि सीआरपीएफ कैम्प के आगे चंदखुरी रोड में 35 वर्षीय प्रभात चौधरी की हत्या की गई है. शत्रुघन कोशले नाम के आरोपी ने सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है. मृतक प्रभात मंदिर हसौद का रहने वाला था. इसका सीआरपीएफ कैम्प के पास विक्की नाम से एक होटल है. यह मूलतः बिहार का रहने वाला है. 20 सालों से मंदिर हसौद में ही रह रहा था. घटनास्थल के पास आरोपी और मृतक का जमीन है. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था. आज फिर इसे लेकर इनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शत्रुघन ने उसकी हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । 
ग्रामीणों ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद इन लोगों के बीच था. शत्रुघन कोशले का 20 साल पहले एक जमीन पर कब्जा है. मृतक प्रभात इसके पीछे एक जमीन को 2 साल पहले खरीदा था. वह ढाबा बनाने के लिए पटीन करवा रहा था. रास्ता को लेकर आज फिर कहासुनी इनके बीच हुई थी ।