Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com.रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 27 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे  । 
सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। लालू यादव के कार्यकाल में चारा घोटाला हुआ था, ठीक उसी तरह भूपेश बघेल के कार्यकाल में गोबर घोटाला होगा. प्रदेश में दो बैल वाला आदमी भी दो दिनों में 1800 किलो गोबर बेच रहा. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी के 2 विधानसभाओं में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही । 
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. पार्टी के सिद्धांत, रीति नीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है. पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने और आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित सांसद सुनील सोनी पूर्व विधायक राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं । 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दी. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नीति और योजनाओं में जो परिवर्तन होता है, उसकी जानकारी प्रशिक्षण में दी जाती है. पार्टी के विस्तार के संबंध में भी जानना आवश्यक है. इसलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण इसलिए आवश्यक है, ताकि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कांग्रेस के नेता के साथ डिबेट कर सके. भाजपा का कार्यकर्ता पार्षद, सांसद, विधायक या मुख्यमंत्री बनने नहीं आता, विचार से आता है । 
रमन सिंह ने मंच से कहा, भूपेश बघेल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एटीएम बन गए है, जिससे जब चाहो पैसे निकाल सकते हैं । 
कांग्रेस के तुष्टीकरण की नीतियों से इस देश को बचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करता है. जम्मू कश्मीर यदी भारत का हिस्सा है तो उसमें सबसे बड़ा योगदान श्यामा प्रसाद मुखर्जी का है. तमाम विकास कार्य केवल बीजेपी शासन काल में ही हुए. कांग्रेस केवल सड़कों को खोदने का काम कर रही है, जिस बूढ़ा तलाब में निर्माण के लिए मुख्य सचिव को 56 बार दौरा करना पड़ा, उस तालाब का फाउंटेन 7 दिनों में बंद हो गया । 
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद तमाम व्यवस्थाएं ठप हो चुकी है. कांग्रेस सरकार ने 2 साल में 26 हजार करोड़ का कर्ज लिया, जबकि हमने 15 साल में 36,000 करोड़ का कर्ज लिया था. आज 65 हजार करोड़ का कर्ज राज्य सरकार पर है, ये कर्ज सरकार पर नहीं, आप पर और हम पर है. आने वाले 3 सालों में ये कर्ज और बढ़ेगा. कांग्रेस सरकार प्रदेश को चौपट करने का काम कर रही है । 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर ।   राजधानी रायपुर के फिल्म अभिनेता संजय बत्रा के खिलाफ कबीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है. उन्हीं की पत्नी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज करवाया है. अभिनेता संजय बत्रा रायपुर के रहने वाले है. वो प्रसिद्ध बालिका वधु, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और कई हिंदी के धारावाहिक के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुके है. कबीर नगर पुलिस के मुताबिक पीड़ित पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि संजय पत्रा और उसकी शादी 16 जुलाई 2019 को आर्य समाज में हुई थी. शादी के बाद दोनों मुंबई में रहने लगे. इसी दौरान पति ने मारपीट और गाली गलौच कर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया. इसके साथ ही रायपुर स्थित निवास में भी उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 और 377 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल का कहना है कि आरोपी रायपुर में नहीं है, उसकी तलाश की जा रही है । 
 

 पंचायत तंत्र – रायपुर। राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। ये शव आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री मो. अकबर समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. बता दें कि आज दोपहर मोतालाल वोरा ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे. हम उसे बहुत मिस करेंगे. उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदना। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे. अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति: बाबूजी मोतीलाल वोरा का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है. ज़मीनी स्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे. उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी। 
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने ट्वीट कर कहा कि मोतीलाल वोरा जी का निधन भारतीय राजनीति में एक अपूर्णीय छति है. वह एक कुशल राजनेता होने के साथ ही एक सरल हृदय व्यक्ति थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करे. ॐ शांति
मा० @MotilalVora जी का निधन भारतीय राजनीति में एक अपूर्णीय छति है।वह एक कुशल राजनेता होने के साथ ही एक सरल हृदय व्यक्ति थे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करे।ॐ शांति
बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे मोतीलाल वोरा के निधन का समाचार दुःखद है. उनका जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बड़ी क्षति है, वह सदैव छत्तीसगढ़ की आवाज़ बनकर रहे. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।
अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बड़ी क्षति है, वह सदैव छत्तीसगढ़ की आवाज़ बनकर रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मोतीलाल वोरा ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उनका कहना है कि आदरणीय बाबू जी मोतीलाल वोरा के निधन से राजनीति के एक युग का अवसान हुआ है। 
बीजेपी राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ । ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हम सभी के मार्गदर्शक मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं उनके परिजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है. जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा । 
गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है. खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था । 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है । 
इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे । 
 

panchayattantra24.com.रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को एक दिन का उपवास रहेंगे. उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी । 

टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के जरिए कहा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं. जो हाथ में अन्य देते हैं, उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुर ने के लिए मजबूर कर दिया है. हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ।
26वें दिन में पहुंचा किसानों का आंदोलन
बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर डटे किसानों का आंदोलन सोमवार को 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है. किसानों ने आज से भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है. वहीं दूसरी तरफ सरकार ने किसानों को फिर से बातचीत का न्योता भेजा है, इस पर किसानों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।

 

 

panchayattantra24.com.रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मोतीलाल वोरा को बीत रात दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है. कल ही मोतीलाल वोरा ने अपना जन्मदिन मनाया था. आज अचानक निधन की खबर से सभी स्तब्ध है. बीते दिनों वोरा कोरोना संक्रमित भी हुए थे, लेकिन वो कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए थे. उसके बाद भी बताया जा रहा कि वो बीमार चल रहे थे ।
मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 में हुआ था. मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. सन् 1985 से 1988 और 1989 से 1989 तक. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं ।

 
panchayattantra24.com.रायपुर । राजधानी के कोतवाली थाना में अमानत में खयानत का एक मामला सामने आया है। एक ज्वेलर्स द्वारा आभूषण बनाने के लिए दिये गए सोना को लेकर कारीगर फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार स्थित आभूषण ज्वेलर्स के संचालक विनय कोचर ने बूढ़ापारा पुजारी बाड़ा में रहने वाले राजकुमार जाना को 141 ग्राम सोने या बिस्किट दिया था और इसके बदले कंगन बनाने का कहा था। लेकिन इसके बाद आरोपी राजकुमार ने कंगन बनाया नहीं और 7 लाख कीमत का सोने का बिस्किट लेकर फरार हो गया है। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी मूलतः पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर का रहने वाला है।
 

 
 panchayattantra24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसम्बर को एक दिन के बिहार दौरे पर जाएंगे। वे वहां दरभंगा जिले के लहेरियासराय में आयोजित बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नगेंद्र झा की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। नगेंद्र झा महिला महाविद्यालय परिसर में इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यह आयोजन बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मदनमोहन झा की राजनीति से जुड़ा हुआ है। मदनमोहन झा, पूर्व शिक्षा मंत्री और दरभंगा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता रहे डॉ. नगेंद्र झा के पुत्र हैं। लहेरियासराय में पिता के नाम पर स्थापित महिला महाविद्यालय में उन्होंने एक प्रतिमा लगवाई है। बताया जा रहा है, मदनमोहन झा पहले राज्यपाल से अथवा किसी बड़े केंद्रीय नेता को इसमें बुलाना चाहते थे। दूसरी व्यस्तताओं के हवाले से उनको समय नहीं मिला तो मदनमोहन झा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संपर्क किया। पिछले डेढ़ वर्षों से बिहार की राजनीति से घुलमिल चुके भूपेश बघेल ने वहां आने की सहमति दे दी। 
 बिहार विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे। उन्होंने टुकड़ों में कई दिन वहां बिताए। दर्जन भर से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। उनका प्रचार क्षेत्र भी मिथिला और मगध क्षेत्र ही रहा। चुनाव बाद जब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने की नौबत आई तो भी केंद्रीय नेतृत्व ने भूपेश बघेल को ही पटना भेजा। हालांकि, चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी के बाद भी सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट हुई। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसम्बर को दोपहर 12.50 बजे विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर बाद 2.30 बजे तक उन्हें दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचना है। वहां से कार से 15-20 मिनट में लहेरिया सराय जाएंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दरभंगा हो हुए रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।