Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच व विभिन्न जनसंगठनों द्वारा कृषि कानून में बदलाव व बिजली कानून को वापस लेने की मांग दिल्ली की सीमाओं पर कर रहे हैं. किसान आंदोलन में 22 से अधिक किसानों की शहादत हो गई है. इसके बावजूद भारत सरकार अपने अड़ियल रुख पर अड़े हुए हैं. केंद्र सरकार इस आन्दोलन के खिलाफ दुष्प्रचार कर अपने पिट्ठू संगठनों से समर्थन के नाटक करने, ज्ञापन दिलवाया जा रहा है. साथ ही पूरे सोशल मीडिया में अपने आईटी सेल के पेड लोगों से आंदोलनकारियों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी, अर्बन नक्सली जैसे घिनौने आरोप लगाकर बदनाम की जा रही है ।
रायपुर में नगर निगम कार्यालय स्थित गार्डन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने 20 दिसंबर को मानव श्रृंखला का निर्माण करने का आव्हान किया है. इसमें इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, एक्टू, बैंक, बीमा, राज्य केंद्र कर्मचारियों के साथ ही वाम डाल, रंगकर्म, साहित्य, कला, पत्रकारिता और समाज के प्रत्येक हिस्से से जुड़े आम नागरिक भी शिरकत करेंगे ।
सीटू के अध्यक्ष बी सान्याल, राज्य सचिव धर्मराज महापात्र, इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, एटक महासचिव हरनाथ सिंह, एचएमएस कार्यकारी अध्यक्ष, एचएस मिश्रा, एक्टू महासचिव बृजेंद्र तिवारी, तृतीय वर्ग शा़ कर्म संघ के अध्यक्ष राकेश साहू, एस टी यू सी के सचिव एस सी भट्टाचार्य, बीमा कर्मी नेता वी एस बघेल, अलेक्जेंडर तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, केन्द्रीय कर्म नेता आशुतोष सिंह, दिनेश पटेल, राजेंद्र सिंह, मानिक राम पूराम, बी एस एन एल के महासचिव आर एन भट्ट, बैंक कर्मी महासचिव शिरीष नलगुंडवार, डी के सरकार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के नवीन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, विभाष पैतुंडी, एस एफ आई के राजेश अवस्थी, जनवादी नौजवान सभा के प्रदीप गभने, शीतल पटेल, मनोज देवांगन, जनवादी महिला समिति की गंगा साहू, अंजना बाबर, दलित शोषण मुक्ति मंच के रतन गोंडाने, इप्ता के मिन्हास असद, अरुण काठोटे, निसार अली, शेखर नाग, गांधी सेवा संस्थान के विक्रम सिंघल ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रतिगामी और किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग करते कहा कि किसानों का यह आंदोलन न केवल भारतीय कृषि के हित में है बल्कि यह हमारे भोजन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. भंडारण की सीमा हटाने का अर्थ काला बाजारियों को लूट की खुली छूट देना है. सरकार स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप से लागू करके किसानों के साथ न्याय करे ।
समस्त संगठनों ने नागरिक समाज के प्रत्येक हिस्से से इस न्याय युद्ध में किसानों का साथ देने और शहीद किसानो को श्रद्धांजलि देने इसमें शामिल होने की अपील की है. ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने किसान आंदोलन के आव्हान के तहत 20 दिसम्बर के इस प्रतिरोध सहित अदानी, अम्बानी के उत्पादों का सम्पूर्ण बहिष्कार करने को कामयाब बनाने की अपील की ।

panchayattantra24.com,रायपुर। कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अधिकारियों को तलवे नहीं चाटने की नसीहत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह इस प्रकार की भाषा का उपयोग न करे तो अच्छा है. वो डराने-धमकाने का काम न करें ।
सीएम बघेल ने कहा कि 15 साल तक इन्हीं अधिकारियों के भरोसे वो राज करते रहे. आज ये अधिकारी हमारी सरकार के हिसाब से काम कर रहे हैं. वहीं ट्रांसफर को लेकर कहा कि पिछली सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर करने में 2 साल लगा देती थी. यहां तो यह हो रहा है कि कोई अधिकारी अगर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो उसके बदले दूसरे को मौका मिलता है. ट्रांसफर कोई सजा थोड़ी है ।
वहीं चंदखुरी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे. राम वन गमन पथ नहीं बना पाए. आज जब पर्यटन और संस्कृति के हिसाब से यदि हम इसे डेवलप कर रहे हैं तो इनको पीड़ा क्यों होनी चाहिए. अपनी नाकामी को स्वीकार करना चाहिए ।

panchayattantra24.com,रायपुर। चंदखुरी माता कौशल्या की जन्मस्थली नहीं होने को लेकर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पटलवार किया है. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के कमीशनखोर नेता मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की मां देवी कौशल्या के जन्म स्थली पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म और राम भक्तों का घोर अपमान कर रहे हैं।
विकास तिवारी ने कहा कि भगवान राम के नाम से चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता हिंदू धर्म और सनातन धर्म को अपनी जागीरदारी समझने लगे हैं, और अहंकार में उलुल-जुलूल बयानबाजी कर हिंदू धर्म का खुला अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सागर विश्वविद्यालय के प्रो. केडी वाजपेयी ने बिलासपुर के पास कोसला में सिक्के मिलने पर उसे कोसल की राजधानी बताया है. वर्ष 1975 में प्रो. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने चंद्रखुरी में कौशल्या मंदिर की खोज की थी, उसके बाद कथाओं और किवदंतियों के आधार पर चंद्रखुरी को माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाने लगा है।
तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पंद्रह सालों की सत्ता जाने के बाद दिमागी दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं, एवं कमीशनखोरी बंद होने के कारण उनकी स्थिति विक्षिप्त जैसी हो चुकी है, जिसके कारण वह सनातन धर्म और हिंदू धर्म विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान से सहमत हैं और क्या यह माना जाए कि कौशल्या माता की जन्म स्थली को विवादित करने वाला बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सहमति के बाद दिया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। बड़ी संख्या में एमओयू हुए है, लेकिन इसका क्रियान्वयन कैसे करना है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है. उद्योगपति वन विभाग से जानकारी लेकर छोटे-छोटे उद्योग लगाए. आप उद्योग जरूर लगाएं लेकिन स्थानीय लोगों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के दो साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि दो साल पहले हम यहां एकत्रित हुए थे. एक संकटकाल से हम गुजर रहे हैं. इस काल में हर परिवार प्रभावित हुआ है. उद्योग जगत भी इससे अछूता नहीं रह सकता. जब पूरे देश मे लॉकडाउन के समय लोग सड़क पर थे, उस दौरान छत्तीसगढ़ में कोई सड़कों पर नहीं आया. उद्योग फिर से शुरू हुए और हमने सहयोग भी किया. आज मुझे खुशी है कि किसी प्रकार का कोई मीट हमने नहीं किया. दूसरे लोगों से मिलने के बजाय आप पर हमें विश्वास था ।
सीआईआई के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल के अलावा मंत्री मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा के अलावा बड़ी संख्या में सीआईआई के पदाधिकारी और प्रदेश के व्यापारी भी मौजूद थे ।

panchayattantra24.com,दंतेवाड़ा। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिये वर्षों से नौकरी कर रहे वन विभाग के दो अफसरों के खिलाफ पीसीसीएफ ने कार्रवाई की है। दोनों अधिकारियों से सारे कार्यभार लेकर उन्हें डीएफओ ऑफिस अटैच कर दिया गया है। जिन दो अफसरों के जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए है उनमें गीदम रेंजर सुखदास नाग और बारसूर रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर मोहनदास मानिकपुरी है।
पीसीसीएफ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च स्तरीय छानबीन समिति आदिम जाति एवं अनुसंधान रायपुर द्वारा जाति प्रमाण पत्र की जांच में सुखदेव नाग की माहरा जाति(अनुसूचित जाति) को विधिसंगत नहीं पाये जाने के कारण निरस्त किया जाता है। उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध रेंजर ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। मामले में उच्च न्यायालय के फैसले तक सेवा समाप्ति किये जाने का कदम नहीं उठाया जाएगा।
इसी तरह से उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा डिप्टी रेंजर मोहनदास मानिकपुरी जाति प्रमाणपत्र भी फर्जी पाया गया है। सुखदेव नाग की तरह मानिकपुरी ने भी उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा पारित आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में भी उच्च न्यायालय का फैसला आने तक उनके खिलाफ भी सेवा समाप्ति नहीं किये जाने का निर्णय वन विभाग द्वारा लिया गया है।
इन दोनों मामलों में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद दोनों ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से अलग किये जाने का आदेश दिया था। सामान्य प्रशासन के आदेश के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दोनों को डीएफओ कार्यालय अटैच कर दिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 20 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के चंदखुरी को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गर्म है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अजय चंद्राकर ने बहुत अध्ययन के बाद यह बात कही है. कांग्रेस में किसी ने इसका अधिकारिक रुप से खंडन नही किया है. अजय पूरे साक्ष्य के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं. यदि किसी को शिकायत है तो उनसे वन टू वन चर्चा कर ले. उनके पास पूरे प्रमाण है ।
बीजेपी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण पखवाड़े का उद्घाटन करने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नई योजनाओं और कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने की सीढ़ी हमारा कार्यकर्ता होता है. उस कार्यकर्ता को बार-बार इन विषयों की जानकारी दी जाती है. आज कृषि बिल को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की. किस प्रकार पूरे देश में गलतफहमी फैलाई जा रही है ।
उन्होंने कहा कि एमएसपी के बारे में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा. 6 सालों में मिनिमम सपोर्ट प्राइज में वृद्धि हुई है. मिनिमम सपोर्ट प्राइज का इस बिल के साथ कोई लेना-देना नहीं है. इस विषय में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया है. इसके साथ ही भूपेश सरकार की 2 साल की विसफलता को भी जनता तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से की गई है. इस पूरे प्रदेश में लैंड माफिया का राज है ।
वहीं प्रदेश प्रभारी द्वारा दिये गए टॉस्क को लेकर कहा कि संगठन की तैयारियां पूरी है. टॉस्क पूरा कर लिया जाएगा. वहीं विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि 21 को 7 दिन के सत्र की शुरुआत हो रही है. किसानों की आत्महत्या, बेटियों के साथ हुए बलात्कार की घटना और प्रदेश में बढ़े अपराध साथ ही किसानों की पीड़ा को विधानसभा में रखा जाएगा ।

panchayattantra24.com,रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्याय को कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके साथ ही उन्हें असम की भी जिम्मेदारी सौंपी है। वे असम के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं।
विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक हैं और उनकी गिनती कांग्रेस के अच्छे युवा नेताओं में होती है। इससे पहले विकास छात्र एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना का टीका सबसे पहले कोरोना वारियर्स (स्वास्थ्य कर्मचारियों) को लगेगा। रायपुर जिले में निजी और सरकारी सहित करीब 23 हजार स्वास्थ्य कर्मी ने पोर्टल पर आनलाइन डेटा अपलोड कर दिया है। इसमें जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पतालों के कर्मी के साथ ही निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के डेटा फीडिंग का काम तेजी से जारी है। प्रदेश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगेगी।
पटेल फोन नंबरों का किया जा रहा सत्यापन : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी और सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की जानकारी एकत्र कर ली गई है। सबसे पहले इन्हीं को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल, इनके फोन नंबर सत्यापित करने का काम चल रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर इन मोबाइल नंबरों पर बात करके पता किया जा रहा है। पोलियो की तर्ज पर दी जाएगी खुराख : जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण में कोई परेशानी न आए। इसके लिए पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जैसे बूथ बनाए जाते थे, लगभग वैसे ही व्यवस्था कर बूथ बनाकर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर टीका लगवाने के लिए बुलाया जाएगा। जिले में डीप फ्रिजर व आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की जा रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन स्टोर की जा सकती है।
टीकाकरण टीम में पांच लोग होंगे शामिल दिशानिर्देशों में कहा गया है कि हर सत्र में सिफऱ् 100 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी. लेकिन अगर उक्त सेंटर पर कोई वेटिंग रूम, निगरानी केंद्र, अधिक भीड़ को संभाल पाने और सामान रखने की व्यवस्था होती है तो वहां पर एक और वैक्सीनेटर ऑफि़सर को तैनात किया जाएगा। इसके बाद वहां पर 200 लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। सीएमएचओ ने कहा मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डा मीरा बघेल ने बताया कि वैक्सीन का टीकाकरण सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए अंतर विभागीय समन्वय समिति भी गठित की गई है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी तरह साइड इफेक्ट होने की सूचना मिलने पर स्पेशल टीम द्वारा आपात चिकित्सा उपलब्ध कराने एंबुलेंस के साथ 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे।
प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का होगा गठन कोरोना टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए भी डॉक्टरों की टीम तैयार की जा रही हैं। एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) के प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर टीमों का गठन होगा। इसको लेकर जारी किये गए गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से संबंधित दुष्प्रभावों से निपटने की व्यवस्था भी रखी जाएगी।
प्रत्येक टीकाकरण टीम के साथ रहेंगे मेडिकल अफसर: नियमित टीकाकरण में प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए चिकित्सकों की टीम एलर्ट रहती है। अब कोविड टीकाकरण में भी टीम के साथ मेडिकल अफसर निगरानी में रहेंगे। टीकाकरण के बाद यदि कोई दिक्कत आती है तो नजदीकी अस्पताल में प्रतिकूल असर के प्रबंधन के लिए भी तैयार रहेंगे। 4 चरणों में होगा टीकाकरण: टीकाकरण की प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी की जाएगी। आवश्यकता और रिस्क के मुताबिक समूह बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स का वैक्सिनेशन किया जाएगा। दूसरे चरण में 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सिनेशन किया जाएगा, जिसमें पुलिस बल और सुरक्षा बल एवं सफाईकर्मी होंगे। जबकि तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर के लोगों और 50 साल से काम के उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी और बीमारी से ग्रसित है।चौथे चरण में 50 साल के नीचे के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके लिए वोटर लिस्ट और आधार कार्ड से सूची बनाई जा रही है.

panchayattantra24.com,रायपुर । एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान में भाग लेने रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि प्रदेश में नक्सलवाद की अवधारणा को तोडऩा होगा। इसके लिए सरकार के साथ सभी को पहल करनी होगी। पर्यटन मंत्रालय और छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के पर्यटन विभागों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसा जंगल है, वैसा देश में कहीं नहीं है। कोरोना संकट ने पर्यटन को तोड़ा है, लेकिन हमें अब आपदा को अवसर में बदलना होगा। गुजरात में समुद्र तट के कारण पर्यटन बढ़ा, तो छत्तीसगढ़ में जंगलों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने गुजरात और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के लिहाज से जोड़ा है। दोनों राज्य अब मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देंगे। राम वनगमन पथ को लेकर केंद्र और राज्य में टकराहट के सवाल पर पटेल ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता।
पर्यटन मंत्रालय ने राम अवतार शर्मा की 2010 में रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र ने राम वनगमन पथ पर टूरिस्ट सर्किट विकसित करने का फैसला किया है। इस सर्किट में सात राज्य शामिल हैं। हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। टएक राज्य की सीमा के भीतर विकास बिना राज्य सरकार की सहमति से नहीं हो सकता। राज्यों के सहयोग से यह काम होगा, भारत सरकार केवल स्क्रिप्ट लिखने का काम करेगी। पटेल ने कहा कि यदि मार्गों को लेकर किसी तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, तो उसका एकमात्र हल संवाद ही है।
केंद्र सरकार ने 300 स्थानों की पहचान की है। अगर स्थानों को लेकर राज्यों को आपत्ति है, तो उसे बदल देंगे। पर्यटन के विकास के लिए विवाद से बचना चाहिए। छत्तीसगढ के सिरपुर की तरीफ करते हुए पटेल ने कहा कि यहां पर्यटन की भरपूर संभावनाएं है। केंद्र सरकार ने देश मे ऐसे गाइड तैयार करने का काम शुरू किया है, जो यूएन की लिस्ट की सभी भाषाओं को जान सकें। होटल, टूर एंड ट्रेवल एजेंसी को भी हम एक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अमर्यादित भाषा में बात करेगा तो देंगे जवाब राम नाम पर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध को लेकर पर्यटन मंत्री पटेल ने कहा कि राम सबके राम है। अयोध्या से चलकर श्रीलंका तक की यात्रा जिसने की, वही एकमात्र राम हैं। मुझे यह नहीं पता किसने क्या कहा है, मुझसे इसका उत्तर नहीं देना चाहिए। लेकिन जब कोई अमर्यादित भाषा में बात कहेगा, तब उसका जवाब देंगे।