Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को राजभवन में 17 दिसंबर 2020 को हुए वर्चुअल बैठक के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया. राज्यपाल ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और उनके अध्यक्ष शिववरण शुक्ल बधाई के पात्र हैं ।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे. ऐसा पहला अवसर था कि किसी वेबिनार निजी विश्वविद्यालय एक साथ शामिल हुए हों और लंबे समय तक ऑनलाइन बैठक हुई हो. राज्यपाल उइके के मार्गदर्शन में हुई बैठक को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष शिववरण शुक्ल, आयोग के सचिव रामजी द्विवेदी एवं आयोग की प्रशासनिक सदस्य रेणु देशमुख भी उपस्थित थीं ।

panchayattantra24.com,रायपुर। धान खरीदी के मसले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने व्यंगात्मक तीर छोड़ते हुए ट्वीट किया है। रमन ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा! -दाना-दाना खरीदने का वादा कांग्रेस का- पूरा करे भाजपा -₹2500 क्विंटल देने का वादा कांग्रेस का- पैसे दे केंद्र सरकार, -बार-बार बयान बदलकर भ्रमित कर रहे हैं मुख्यमंत्री- गुमराह कर रही है भाजपा, सीएम हैं @bhupeshbaghel-और केंद्र से बात करे डॉ रमन।”
दरअसल एफसीआई द्वारा चावल नहीं उठाने से कस्टम मीलिंग और एमएसपी पर राज्य में धान खरीदी प्रभावित हुई थी। धान खरीदी नहीं होने से भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर थी। कांग्रेस भी इस मसले पर केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे थे। दोनों तरफ से चल रहे बयानों के बीच कांग्रेस नेताओं के वे बयान भी सामने आए थे। जिसमें कहा गया था कि भाजपा सांसदों और विधायकों को किसान हित के लिए केन्द्र सरकार से बात करना चाहिए।
हाल ही में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेसवार्ता लेकर कहा था कि भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के किसानों का भला चाहती हैं, आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की विचार रखती है, तो भाजपा के नौ सांसदों, दो राज्यसभा सदस्य और भाजपा के 14 विधायकों को लेकर दिल्ली जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदी के अनुपात में चावल लेने की अनुमति लेकर आए।

panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस की राजनीति में सांगठनिक रूप से अंतरिम अध्यक्ष की व्यवस्था को खत्म की ओर आगे कदम बढ़ा चुकी है। दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक में पांच घंटे तक विचार विमर्श के बाद नेताओं ने तय किया कि भाजपा के बुजुर्ग नेताओं से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस युवा नेतृत्व को महत्व देगी। अंत में सभी वरिष्ठ और कार्यसमिति के सदस्यों ने एक स्वर में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। जिस पर राहुल गांधी ने यह कहते हुए मंजूरी दे दी है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वे सहर्ष स्वीकार करेंगे।
छत्तीसगढ़ की सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी मुखर और तेज तर्रार राष्ट्रीय नेताओं में शुमार हो गए हैं। संभावना ये भी जताई जा रही है कि राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनते ही भूपेश बघेल का राष्ट्रीय राजनीति में भी दखल हो जायेगा और कांग्रेस के आला नेताओं के कतार में शामिल हो जायेंगे। गौरतलब है कि स्वच्छ छवि और बेहतर शासन की वजह से भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान के गुड बुक में हैं। यही वजह है जिसके चलते भूपेश बघेल को लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने स्टार प्रचारक भी बनाया था। ज्ञात हो कि राहुल गांधी भूपेश बघेल को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल से संगठन को मजबूत करने के लिए खुली छूट देकर प्रोत्साहित करते रहे हैं। जिसके फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहीं भूपेश बघेल हमेशा राहुल गांधी के निर्णय को खुले तौर पर बेहिचक स्वीकार करते हुए प्रदेश में सत्ता का बेहतर संचालन कर रहे है। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के नाम पर किसान न्याय योजना लागू कर राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद राजनेता में शुमार हो गए हैं।
यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना समर्थन और मत देकर कांग्रेस पार्टी की भलाई के लिए राहुल गांधी को आगे करने में पीछे नहीं हटे। आम तौर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में राज्य के मुख्यमंत्री की पहुंच बहुत अधिक न होकर सीमित ही होती है, लेकिन भूपेश बघेल ने इस मिथ्या को तोड़ा और अपने आप को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं समकक्ष स्थापित करने में कामयाब रहे । राजनीतिक पंडितों की माने तो भूपेश बघेल देश में कांग्रेस के मुखर व स्वच्छ छवि के नेता के प्रतीक के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।
10 जनपथ में 5 घंटे चली बैठक शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नए अध्यक्ष पद को लेकर बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांध, राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर करीब 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग उठी। अंत में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी जो जि़म्मेदारी देगी, उसे वह निभाने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में के. सुरेश, अब्दुल खालिक, गौरव गोगोई और कुछ अन्य सांसदों ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे फिर से पार्टी की कमान संभालें। इन सांसदों के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि अब राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए. हाल ही में हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यह मांग उठाई थी जिसका कई नेताओं ने समर्थन किया था।
करोड़ों युवाओं के आइडियल है राहुल गांधी दिल्ली में चल रही हलचल से साफ हो गया है कि जल्द ही कांग्रेस के मुखर नेता राहुल गांधी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी की पिछले एक सप्ताह से चल रही रायमशविरा बैठक में यह बात निकल कर आई कि भाजपा के नेताओं को टक्कर देने के लिए राहुल गांधी की ताजपोशी ही कांग्रेस का सबसे बेहतर विकल्प होगा। करोड़ों युवाओं के आइडियल राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही पार्टी की ओर युवाओं का रूझान बढ़ेगा। क्योंकि भाजपा में राहुल गांधी की तरह कोई युवा नेता नहीं है। भाजपा में सभी मार्गदर्शक ही बचे हंै। जिसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलना तय माना जा रहा है। पिछले एक साल से राहुल गांधी लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालने के लिए राज़ी हो गए हैं।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। देवेंद्र नगर थाना इलाके में पुलिस चौकी के सामने युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। बस स्टैंड पर युवक ने नशे ही हालत में जमकर उपद्रव किया, बस में बैठी सवारियों से भी मारपीट कर उन्हें बस से उतरने को मजबूर कर दिया । युवक ने सड़क पर यातायात दुरुस्त करने लगाए गए बैरिकेड्स को भी उठाकर फेंक दिया, इस दौरान कुछ लोगों ने उत्पाती युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने लोगों को पेचकस से मारने की धमकी भी दी, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था, पर आरोपी युवक ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की, हालांकि यहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ । इस वक्त प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव अमिताभ जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया है. आज अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है. बता दें कि पिछले दिनों मुख्य सचिव अमिताभ जैन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हुए थे. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चीफ सेक्रटरी होम आइसोलेट हो गए थे.


panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 6 जनवरी को सर्किट हाउस जांजगीर-चांपा से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर पेण्ड्री पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचेंगे। जहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे एवं महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा एक बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और विभिन्न योजनाओं में सामग्री और चेक वितरण करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और 3.15 बजे से विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे दानीकुंडी से प्रस्थान कर 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन की दीवार तोड़ते हुए घुस गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे जिन्हे थोड़ी चोटें आई हैं। इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई है। इतना ही नहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों का भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने आज अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर प्रेस कॉफ्रेंस कर नगर निगम की उपलब्धियों को बताया। एजाज ढेबर ने अपने एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक साल पहले कहा था रायपुर की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे, टीम बेहतर खेले तो कप्तान का नाम हो ही जाता है। हम रायपुर को शहर नहीं मानते, राजधानी मानकर काम करते हैं। हमने एक साल में जो काम किया उस पर जनता और मीडिया ने मुहर लगाया है।
महापौर ने कहा कि जीत के बाद हम दिल्ली गए, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति देखा और फिर रायपुर में 3 स्कूल अंग्रेजी मीडियम के खोले, आज 10 हजार आवेदन आये हैं। हमने स्वास्थ्य की दिशा में भी काम किया। बूढा तालाब के विकास में भाजपा सरकार ने 30 करोड़ खर्च किया, हमने 25 दिन में 1700 ट्रक कचरा निकाल कर तालाब को साफ किया। हमने जयस्तंभ चौक का निर्माण किया। कोतवाली थाने का निर्माण किया, कोतवाली और गुरुजी चौक के सामने रोड चौड़ीकरण किया।
उन्होंने कहा कि 24,970 पेंशनधारी को सुविधा देने एटीएम देने का फैसला किया, अब कहीं से भी पैसे निकाल सकते हैं। एक साल में 900 कर्मचारी बढ़ाए गए हैं ,आने वाले साल में काम तय किया है। 2021 में बाजार के तार अंडर ग्राउंड करेंगे, नालियां कवर करेंगे, शारदा चौक की चौड़ीकरण अगले साल में कर देंगे। हिन्द स्पोर्टिंग मैदान भी तैयार करेंगे। मालवीय रोड के ट्रैफिक समस्या को खत्म करेंगे। गोल बाजार में 5 पीढ़ी से कारोबार कर रहे हैं मगर किरायेदार है, हम उन्हे मालिक बना देंगे। गोल बाजार में पाथवे, नाली, लाइट बनाएंगे। 20 जनवरी के बाद मल्टीलेवल पार्किंग और नए बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुराना हिस्ट्रीशीटर यासीन अली ईरानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ़्तार किया है। आरोपी बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 335 ग्राम चरस और साढ़े 5 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी बेखौफ राजधानी के आउटर इलाके में अपना नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी अंकिता शर्मा, साइबर और पंडरी थाने की संयुक्त टीम बनाई गई थी।
आजाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर यासीन अलीन को उसके दलदल सिवनी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 किलो गांजा और 335 ग्राम चरस बरामद किया गया है। यह पुराना हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज है। वर्तमान में यह उस क्षेत्र के चरस, गांजा और सिरफ बेचने का काम कर रहा था। इसके द्वारा कुछ और जगहों पर बड़ी मात्रा में सिरफ और रखे होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उस जगह पर रेड मारा जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुराना हिस्ट्रीशीटर यासीन अली ईरानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ़्तार किया है। आरोपी बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 335 ग्राम चरस और साढ़े 5 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी बेखौफ राजधानी के आउटर इलाके में अपना नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी अंकिता शर्मा, साइबर और पंडरी थाने की संयुक्त टीम बनाई गई थी।
आजाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर यासीन अलीन को उसके दलदल सिवनी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 किलो गांजा और 335 ग्राम चरस बरामद किया गया है। यह पुराना हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज है। वर्तमान में यह उस क्षेत्र के चरस, गांजा और सिरफ बेचने का काम कर रहा था। इसके द्वारा कुछ और जगहों पर बड़ी मात्रा में सिरफ और रखे होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उस जगह पर रेड मारा जाएगा।