Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुंचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। आज ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में आयोजित समीक्षा बैठक से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरबा में बने डायलिसिस केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ किया. प्रदेश के 5 जिले दुर्ग, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद और बीजापुर के उपरांत कोरबा 6वां ऐसा जिला है, जहाँ डायलीसिस केंद्र स्थापित किया गया है ।
स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि पहले दशकों तक जिले के लोगों को हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस के लिए भटकना पड़ता था. इसके लिए भारी खर्च भी झेलना पड़ता था, लेकिन डायलिसिस केंद्र बनने के बाद से अब क्षेत्र के लोग इन सुविधाओं से बच पाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके उपरांत जशपुर और सरगुजा में डायलिसिस केंद्र खोलना हमारा उद्देश्य है. इसके साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में यह सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है ।
इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ केयर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आम जनता से मिलने वाले टैक्स के उपरांत उन्हें स्वास्थ्य के लिए अपनी जेब से खर्च करने की आवश्यकता न हो यही इस योजना का मूलमंत्र है. इस योजना को इतना प्रसारित करने पर हम जुटे हुए हैं कि आम व्यक्ति तक यह निःशुल्क उपलब्ध हो पाये. इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
panchayattantra24.com,रायपुर। निर्णय लेने में थोड़ा टाइम लगता है, शासन की तरफ से हमने जानकारी भी मांगी थी, वो जानकारी मिल गई है. हम फिर से अभिमत ले रहे हैं. अभिमत के मिलते ही निर्णय होगा. हर चीज नियम-प्रक्रिया के तहत होती है. यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधानसभा परिसर में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में कृषि मंडी संशोधन विधेयक को लेकर कही ।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नए साल में कोरोना को लेकर कहा कि शुरुआत में जब लॉकडाउन की स्थिति थी, तब कोरोना काफी कंट्रोल में था. जैसे ही लॉकडाउन खत्म हुआ देश में धीरे-धीरे इस संक्रमण फैलता गया. प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा आंकड़े देश मे सामने आ रहे थे. रायपुर में भी कोरोना के आंकड़े बढ़ते गए, एक समय था जब छत्तीसगढ़ जीरो की स्थिति में माना जाता था. फिर संक्रमितों की संख्या कम होती गई ।
उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ का रिकवरी रेट बहुत अच्छा रहा है. हमारे देश के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि इतनी जल्दी वैक्सीन यहां पर आ गई है. लोगों की मृत्युदर भी बहुत कम हुई है. लोगों में जागरूकता भी आई है. मुझे उम्मीद है कि निश्चित रूप से हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे. आज भी सभी लोगों से मेरी अपील है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है और इसलिए सभी को सावधानी रखते हुए मास्क लगाना है, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है, तभी हम कोरोना को खत्म कर सकते हैं ।
राष्ट्रपति को भी दे चुका है जान से मारने की धमकी

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने सीएसपी सिविल लाइन को मैसेज भेजकर धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष झाबक टिफिन सेंटर चलाता है. कोरोना की वजह से व्यापार ठीक से नहीं चलने के कारण परेशान है. इसी परेशानी के बीच उसने सीएसपी सिविल लाइन को मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी मनीष झाबक ने सीएसपी के नंबर पर मैसेज कर सीएम और पूर्व सीएम को जान से मार देने की बात कही थी. टिफिन सेंटर चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लॉकडाउन के चलते इसका धंधा ठीक से चल नहीं रहा है. 5 महीने पहले भी इसने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर मैसेज किया था. उस समय समझाइस देकर इसकी फाइनेंसियल मदद भी की गई थी।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के माना इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। युवक की लाश माना बस्ती में खड़े माल वाहक वाहन में थी। गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
माना थाना सीएसपी लालचंद मोहले के मुताबिक माना बस्ती इलाके में माल वाहक वाहन में युवक का शव मिला है। पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच की गई है। शव की शिनाख्त जगमोहन वर्मा उम्र (32 वर्ष) अभनपुर निवासी के रूप में की गई है। मृतक जगमोहन वर्मा गाड़ी को खुद चलाकर अभनपुर जा रहा था। प्रथम दृष्टया शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नही दिख रहे हैं। एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुँचने के बाद पूरी जांच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही खुर्सीपार में अमृत मिशन फेस-1 का भी शुभारंभ किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे दुर्ग जिले के रिसाली पहुचेंगे। मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान कर 1.20 बजे दुर्ग जिले के जामुल पहुंचेंगे। जहां नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। सीएम 3.20 बजे आईटीआई खुर्सीपार पहुंचेंगे और अमृत मिशन फेस-1 कार्य का शुभारंभ एवं आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे भिलाई सेक्टर-1 में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण और गार्डन का शुभारंभ भी करेंगे। शाम 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण एवं विभिन्न विकास कार्याों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल 5.40 बजे भिलाई सेक्टर-5 में शहीद गार्डन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 6.30 बजे दुर्ग पहुंचकर प्रथम बटालियन के नव निर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ करेंगे।
युवा कांग्रेसी आज करेंगे प्रदर्शन
युवा कांग्रेसी आज प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी में है। युवा कांग्रेसियों के द्वारा ये प्रदर्शन प्रदेशस्तर पर किया जाएगा जहां वे अपने अपने क्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का घेराव करेंगे। रायपुर में भी दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया जाएगा। युवा कांग्रेसी ताली और थाली बजाकर केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग करेंगे साथ ही दिल्ली में आंदोलन पर बैठे किसानों का समर्थन करेंगे
स्वामी विवेकानंद जयंती आज
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 11:00 बजे से विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे शामिल होंगे। विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को याद किया जाएगा
कांग्रेसियों की पाठशाला
सेवाग्राम वर्धा में आज कांग्रेसियों की पाठशाला लगाई जाएगी। जहां कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी गांधीवादी विचारधारा का पाठ पढ़ेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की आज से शुरूआत होने जा रही हैा बीते दिनों मोहन मरकाम की अगुवाई में 90 सदस्यों का जत्था सेवाग्राम के लिए रवाना हुआ था। कांग्रेसी 14 जनवरी तक गांधीवादी विचार धारा की शिक्षा लेंगे। इस प्रशिक्षण में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रभारी सचिव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल 14 जनवरी को प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के कांग्रेस पार्षद कमरान अंसारी और उसके भाई के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. युवक की मारपीट का वीडियो वायरल होने का बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस से पार्षद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
श्रीचंद सुंदरानी ने कहा था कि एक आदिवासी युवक और उसकी मां वार्ड के पार्षद कमरान अंसारी के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गए थे. पार्षद उसका राशन कार्ड बनाते या न बनाते लेकिन आदिवासी युवक के साथ मारपीट करना लाठी, लात, और घुसों से मारना बहुत बड़ी घटना है. इस प्रकार का व्यवहार पार्षद और उनके लोग कर रहे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री को महिलाओं ने भेंट की अपनी कृतियां गौठानों से गरीबों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने का सपना साकार होते देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान यहां नगरपालिका द्वारा संचालित गौठान पहुंचे और विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों में संलग्न महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री के गौठान पहुंचने पर खुश महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गोबर से बने दीया, गमला, मूर्तियां भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह की महिलाआंे से रुबरु होकर गाय एवं भैंस पालन से दुग्ध उत्पादन और गोबर विक्रय से आमदनी के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि यहां आवारा पशुओं को रखने के लिए गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान का संचालन कर रही महिलाओं ने गौठान में चारे और पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए अपने पालतू मवेशियों को भी यहां रखना प्रारंभ किया है। महिलाओं ने यह भी बताया कि गौठान में बायो गैस प्लांट भी बनाया गया है, इससे ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता हो रही है। इससे उच्च गुणवत्ता का खाद भी तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां वर्मी कम्पोस्ट का भी उत्पादन किया जा रहा है। गौठान में अब तक करीब तीन सौ क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 33 हजार रुपए की वर्मी कम्पोस्ट खाद बेची गई है।
गौठान में देशी मुर्गा का पालन कर रही मणिकंचन महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि देशी मुर्गों की अच्छी मांग के कारण इसके पालन के लिए प्रेरित हुई हैं। उन्होंने बताया कि वे यहां मशरुम उत्पादन भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही महिलाओं के आत्मविश्वास को देखकर प्रसन्नता जताई और कहा कि गरीबों के समृद्ध होने का सपना साकार होते देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को इन आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से परिवार को खुशहाल बनाने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी एवं संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी इन दिनों नशे के कारोबारियों के लिए सेफ ज़ोन बना हुआ है, ऐसा लगता है नशे के कारोबारी छत्तीसगढ़ को सेफ ज़ोन मानकर चलते हैं। मुंबई, कोलकाता मुख्य मार्ग में रायपुर होने के कारण इसी रोड से गांजा, चरस, ड्रग्स आदि नशीले पदार्थों का सप्लाई होता है। काटाभांजी से राजा खरियार, खरियार रोड, सुअर्मार, बागबाहरा, महासमुंद होते हुए माल रायपुर पहुंचता है। रायपुर से बाघ नदी तक अगर गाड़ी सुरक्षित निकल गई तो आगे इन्हें कोई परेशानी नहीं होती। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक बेरियर पर एंट्री फीस तय रहती है। जो खुलेआम क्षेत्र के विधायक या उनके प्रतिनिधि तय करते हैं। यह भी जानकारी मिली है कि गुटके के बोरी के अंदर गांजा छुपा कर लाया जाता है पकड़े जाने पर कोशिश होती है कि वहीं से मामला रफा-दफा हो जाए और होता भी है। देखा गया है कि सबसे सस्ता गांजा छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उड़ीसा के काटाभांजी, खरियार रोड, राजा खरियार, भवानीपटना, के आस-पास के क्षेत्र में मिलता है। रायपुर नज़दीक होने के कारण वहां से अहमदाबाद, बैंगलोर, मुंबई, गोवा के रास्ते विदेशों तक सप्लाई होती है। यही वजह है गांजा तस्कर छुटभैय्या नेताओं से सांठ-गांठ कर काम को अंजाम देते है। सूत्र आगे बताते है कि प्रति ट्रक 20 से 25 लाख देना पड़ता है इंदौर से रायपुर आई रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम द्वारा लगभग 15 सौ किलो गांजा बरामद किया जाना इस बात का धोतक है कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों के लिए सेफ ज़ोन है। जब्त किये गांजे का बाजार मूल्य लगभग तीन करोड़ बताई जा रही है। मजे की बात यह है कि इंदौर की टीम ने स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी ऐसा बताया जाता है।
तस्करों के हौसले बुलंद देखा गया है कि पुलिस की सख्ती को देखते हुए तस्करों के हौसले पस्त होना चाहिए। लेकिन देखा ये जा रहा है कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पुलिस सिर्फ आंकड़ों में खेल रही है। पिछले साल की तुलना में तस्करी या अपराध कम हुआ है। इस प्रकार पुलिस अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। हालांकि राजधानी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं है बावजूद उसके नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
तस्करों के लिए सेंटर प्वाइंट है छत्तीसगढ़ की राजधानी छत्तीसगढ गांजा तस्करी की राजधानी बन गई है जिस हिसाब से गांजा या नशे के कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं उससे नशे का धंधा बंद हो जाना चाहिए था। लेकिन छुटभैय्या नेताओं की वजह से पुलिस की मेहनत पर पानी फिर रहा है। ऐसा भी देखा गया है कि मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र से लोग गांजा खरीदने रायपुर तक आ रहे हैं। इससे मालूम होता है कि छुटभैय्या नेताओं के संरक्षण के अलावा इन तस्करों को विभागीय मदद भी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस विभाग की गोपनीय सूचना इन नशे के तस्करों को प्राप्त हो जाती है और उस हिसाब से ये अपनी प्लानिंग करते हैं। पिछले दिनों महासमुंद में पकड़े गए तीन तस्करों ने बताया कि वे यूपी से रायपुर आए थे गांजा खरीदने। इससे जाहिर होता है कि मिलीभगत के बिना यह नामुमकिन है।
कार के बदले बाइक से तस्करी गांजा या अन्य नशों के तस्करों ने पुलिस को चकमा देने अब सिर्फ चार पहिया वाहन से नहीं बल्कि दोपहिया वाहन एवं महिला तथा बच्चों का भी सहारा ले रहे हैं। पुलिस खुद के इनके तस्करी के तरीके से हैरान हैं। ये तस्कर रायपुर से बाइक में गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। इन लोगों ने पुलिस से बचने महिला और नाबालिक बच्चों का भी सहारा लिए थे। पकड़ में आने के बाद सब खुलासा हुआ। इसी प्रकार कार की सीट का डिजाइन भी बदलकर तस्करी किया जा रहा हैं।
पुलिस के लिए चुनौती नशे के सौदागरों द्वारा बार-बार ठिकाना बदल-बदल कर नशे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। तस्करों द्वारा नाबालिगों बेरोजगारों और गरीब तबके के आवारा घूमने वाले बच्चों को पैसे का लालच देकर तस्करी करवाया जाता है। उनको तरह-तरह की लालच देकर अवैध काम करवाया जाता है। चूंकि एक दो बार ये पुलिस के चंगुल से बचकर अवैध काम सफलतापूर्वक कर जाते हैं बस इससे इनके हौसले बुलंद हो जाते हैं। यहीं से शुरू होता है सिलसिला अवैध धंधे का। फिर ये चाह कर भी इस धंधे से अपने आपको अलग नहीं कर पाते। पुलिस के लिए ये भी चुनौती बना हुआ है। और अक्सर ये देखा गया है कि अपराध का कारण भी नशा ही होता है। जिस प्रकार यहां अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है उसे देखकर लगता है कि नशे के कारण ही अपराध हो रहा है। देखा गया है कि जघन्य अपराधों में नाबालिगों की संलिप्तता इस बात के धोतक है कि नशे के बढ़ते कारण से यह सब अपराध हो रहे हैं। तस्करी के नए तरीके इजाद किए तस्करों ने अब गांजा या दूसरी नशीली चीजों को सुरक्षित ठिकाने लगाने छुटभैय्या नेताओं का सहारा लेना चालू कर दिया हैं। ये छुटभैय्या नेता 10 से 15 हज़ार लेकर गाडी को बेरियर तक लाने का ठेका लेते है। फिर बेरियर पार कराना छुटभैय्या नेताओ या उनके आकाओं का काम होता है। महासमुंद एसपी ने इसी कड़ी में लगभग 83 कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। जिस हिसाब से नशे के कारोबारियों ने जाल फैला रखे है पुलिस भी अपने आपको असहाय मससूस कर रही है क्योंकि कही न कही नेतागिरी भी इस धंधे में हावी हो रही है। पूर्व में सत्ता और विपक्ष के कई नेता नशा तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ खेला बॉलीबाल मैच। भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गत दिवस बीजापुर के लोहा डोंगरी जैव विविधता पार्क में बॉलीबाल मैच खेलने का अवसर मिला। मंत्रीगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यादगार वक्त।