Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पिछले सत्र के छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हुआ है. जिम्मेदार अधिकारी कोरोना कॉल का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं. अभी तक पिछले एवं गत वर्ष की सूची जिला शिक्षा अधिकारियों ने संचालनालय में जमा नहीं कराया है, जबकि कल अंतिम दिन है, पोर्टल बंद कर दिया जाएगा । 
संचालक की दो टूक चेतावनी
ऐसे में लोक शिक्षण संचालक जितेंद्र शुक्ला ने साफ शब्दों में जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा कि अगर योग्य विद्यार्थी छात्रवृति योजना से वंचित होते हैं तो उसके लिए जिम्मेदार वहां के शिक्षा अधिकारी होंगे, तो वहीं एक दिन की मोहलत शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है. पिछले साल के बचे विद्यार्थी एवं इस साल के विद्यार्थियों का सही जानकारी आज शाम तक जमा करें, क्योंकि 16 जनवरी को छात्रवृति पोर्टल बंद कर दिया जाएगा । 
शिक्षा अधिकारी ने दिया ये तर्क
रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने बताया कि पिछले साल के उन विद्यार्थियों का छात्रवृति विद्यार्थियों को नहीं मिला जिनकी जानकारी गलत है, जैसे खाता नंबर गलत है, या बंद हो चुका है, ऐसे लोगों का लिस्ट बनाया जा रहा है. कोरोना कॉल में स्कूल बंद होने के कारण ये डिटेल लेने में देरी हो रही है, क्योंकि बच्चे स्कूल आ नहीं रहे हैं. उन तक पहुंच कर जानकारी ली जा रही है, उसके बाद गत वर्ष और पिछले साल का छात्रवृत्ति दिया जाएगा । 
पिछले साल का क्यों रूका छात्रवृत्ति
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल गलत डिटेल, खाता बंद होने एवं कई बैंक का मर्ज हो जाने से आईएफसी कोर्ड बदलने की वजह राशि लाभार्थी विद्य़ार्थियों को नहीं मिला है, फिर लॉक़डॉउन हुआ, स्कूल बंद हो गया. ऐसी स्थिति में शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर डिटेल ले रहे हैं, जानकारी सही होने के बाद फरवरी पिछले साल के बचे छात्रवृति विद्यार्थियों तक पहुंचाने का दावा किया गया है । 
लचर व्यवस्था
ऑफलाईन व्यवस्था में बढ़ती समस्या को देखते हुए छात्रवृति के लिए ऑनलाईन व्यवस्था लागू किया गया, लेकिन समस्या यथावत है, योग्य विद्यार्थी आज भी छात्रवृति के लिए चक्कर काटने को मजबूर है । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के 4 अस्पतालों में शनिवार, 16 जनवरी से कोरोना टीके लगना शुरू होंगे और शुरुआती दिनों में चारों सेंटरों को मिलाकर रोजाना 400 टीके लगेंगे। वैक्सीनेशन के लिए पं. नेहरू मेडिकल कालेज, एम्स रायपुर, एमएमआई और पंडरी जिला अस्पताल में बूथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। अगले दिन यानी रविवार से राजधानी के अलावा जिले के मंदिरहसौद, तिल्दा और खरोरा में भी टीके लगाने के लिए सेंटर शुरू कर दिए जाएंगे। 
रायपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग को 37 हजार से ज्यादा हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए कोविशील्ड के 37,390 डोज गुरुवार को मिल गए हैं। पहले चरण में ही इन सभी को टीके लगा दिए जाएंगे। इनमें से 14 हजार से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर राजधानी में हैं। रायपुर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल के मुताबिक जिले में टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जहां अगले दिन वैक्सीनेशन शुरू होगा, वहां भी टीके जल्दी भेजे जाएंगे। पूरे टीके कड़े पहरे में : राजधानी के स्टेट वैक्सीन स्टोर से कोविशील्ड का पहला डोज प्रदेश के सभी जिलों में भेज दिया गया। यह काम गुरुवार को दोपहर खत्म हो गया। स्टोर में अब भी कुछ वैक्सीन डोज बचे हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के 9 जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान पूरे अभियान के दौरान यहां दिन-रात ड्यूटी करेंगे। जिले के वैक्सीनेशन स्टोर में भी पुलिस लगाई गई है। यह वैक्सीन के साथ आना-जाना भी करेगी। 
रायपुर में वार्डबॉय रामप्रसाद व डॉ. परगनिहा को लगेगा पहला टीका : राजधानी में पहला टीका अंबेडकर अस्पताल के 30 साल के वार्डबॉय रामप्रसाद को लगाया जाएगा। यही नहीं, डॉ. राजेंद्र परगनिहा, सिविल सर्जन डॉ. पीके गुप्ता व एम्स डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर का नाम भी वैक्सीनेशन सूची में पहला है। प्रदेश के 99 टीकाकरण केंद्रों से वैक्सीनेशन प्रोग्राम लांच किया जा रहा है। पहले दिन 5 हजार से ज्यादा टीके लगाए जाएंगे। प्रदेश के 99 टीकाकरण केंद्रों से वैक्सीन लगाई लाएगी। बूथ में वैक्सीन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाई जाएगी। रायपुर के नेहरू मेडिकल कॉलेज और जगदलपुर के महारानी मेडिकल कॉलेज में इस इवेंट से जुड़ेंगे इसके लिए सेटअप बनाया गया है। लांचिंग 99 जगहों में होगा, उनमें बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा 23, दुर्ग में 21 बिलासपुर में 19 बूथ से लांचिंग हो रही है। 
प्रदेश में 408 नए संक्रमित मिले : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 607 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के 127 नए केस भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में तीन समेत 10 मौतें भी हुई है। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। नारायणपुर जिले में जनवरी के पहले 13 दिन में केवल 1 मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं, 13 जनवरी को इस जिले में एक भी नया मरीज नहीं मिला। हालांकि नारायणपुर जिले में अब भी 40 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। उनका कोरोना का इलाज चल रहा है। प्रदेश में कबीरधाम और सुकमा में दस से भी कम सक्रिय केस रह गए हैं। अब तक 1.82 लाख से ज्यादा मरीज घर में इलाज के जरिए स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी जल्द ही एक लाख से अधिक होने वाली है। अब तक 98 हजार से अधिक मरीज अस्पताल में इलाज के जरिए स्वस्थ हो चुके हैं। भाजपा सांसद विजय बघेल को कोरोना: प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में कमी जरुर दर्ज की गई है, लेकिन कुछ जिले अब भी खासे प्रभावित है। बात करें दुर्ग जिले की तो गुरुवार को सांसद विजय बघेल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रायपुर में रहने के दौरान युवक से मुलाकात हुई थी. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है. आरोपी राजनांदगांव का रहने वाला है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. ये पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है । 
खमतराई पुलिस के मुताबिक, रायपुर में रहने के दौरान आरोपी शिवम वर्मा की मुलाकात खमतराई इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती से हुई थी. इसी दौरान आरोपी शादी का प्रलोभन देकर युवती को विश्वास में ले लिया और उसी के घर में रहकर डेढ़ वर्षों तक शारिरिक संबंध बनाते रहा. इसके बाद पीड़िता का गर्भ ठहर जाने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया. आरोपी मूलतः राजनांदगांव का रहने वाला है. वह फरार है. उसकी तलाश की जा रही है । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ होटल के सामने सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कार्पियो डिवाइडर में जा घुसी. हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है. जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 
वहीं दुर्घटना से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गई. इसकी सूचना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है । 
तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक, कुछ देर पहले जगदलपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसके बाद स्कार्पियो डिवाइडर में जाकर टकरा गई. कार में 2 युवक सवार थे, जो सुरक्षित है. दुर्घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मौके पर ट्रक ड्राइवर नहीं है. आस-पास के सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे. मामले की पतासाजी की जाएगी । 
 

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्युरिटी एनिमल संस्थान ने जारी की रिपोर्ट
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू ने पैर पसार दिया है. पिछले दिनों आईसीएआर- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिसीज भेजे गए सैम्पलों की जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है. यह राज्य में बर्थ फ्लू का पहला मामला सामने आया है. इस रिपोर्ट के आने के बाद सरकार हाई एलर्ट पर आ गई है.
संस्थान ने बालोद से भेजे गए सैम्पलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी है, जहां से छत्तीसगढ़ सरकार को इसकी सूचना भेज दी गई है. पिछले दिनों बालोद जिले में 13 कौओं और 274 कुक्कुट पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद तत्काल नमूना जांच के लिए भोपाल भेजा गया था. पशु चिकित्सा विभाग की ओर से बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए राज्य में हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं. पोल्ट्री फार्म में विशेष निगरानी रखी जा रही है. रोजाना सैम्पल कलेक्ट किए जा रहे हैं.
पहला पाॅजिटिव मामला सामने आने के बाद सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं, प्रदेश के सभी 1042 निजी बॉयलर, 42 लेयर तथा 12 ब्रीडर कुक्कुट व्यवसायियों, 7 शासकीय कुक्कुट फार्म एवं समस्त जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जिलों के संवेदनशील क्षेत्र जैसे मुर्गी बाजार, मुर्गी फार्म, जलाशय एवं जंगली व प्रवासी पक्षी दिखाई दिए जाने वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. सभी जिलों को कड़ाई से जैव सुरक्षा का पालन करने का निर्देश किया गया है.
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। महाराष्ट्र दौरे से वापस रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी तक राम मंदिर के शिलान्यास के पैसे का हिसाब नहीं दे पाई है. आखिर उसे छुपाने का क्या कारण है ? अब फिर से धन संग्रह किया जा रहा है. जनता को पैसे का हिसाब बताना चाहिए ।
गांधी के बारे में जानने का मिला मौका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज वर्धा गया था, जहां गांधी जी लंबे समय तक रहे और देश की आजादी की लड़ाई की रणनीति वही बनती थी. उनसे जुड़ी और भी कई चीजें देखने का अवसर मिला. गांधी जी के द्वारा बनाए एक मात्र संग्रहालय को देखने का मौका मिला. गांधी के बारे में बहुत कुछ जानने समझने को मिला ।
केंद्र 132 करोड़ लोगों को दे वैक्सीन
वैक्सीन को लेकर भूपेश ने कहा कि अभी सिर्फ 3 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन दिया गया है. केंद्र की तरफ से 132 करोड़ लोगों को भी वैक्सीन दिया जाना चाहिए. जब सभी काम केंद्र अपने हाथों में ही रख रहा है, तो वैक्सीन खरीदने राज्यों से क्यों कह रहे हैं ।
छग में कानून का राज
कॉंग्रेस पार्षद के द्वारा मारपीट मामले में भाजपा के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा को बताने की ज़रूरत नहीं है. उनके राज में सीएम हाउस के सामने डकैती होती है. महिला पुलिसकर्मी के साथ बलात्कार होता है. लिस्ट लंबी है, तो रमन सिंह उंगली उठाने से पहले अपने समय को याद कर लें. अभी छत्तीसगढ़ में कानून का राज है. सभी की शिकायत पर कार्रवाई हो रही है ।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी खोई हुई ताकत और जमीन को हासिल करने की लचर कोशिश कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार उनकी 15 साल की नाकामियों से राज्य को उबारने की कोशिश कर रही है, तो यह गरीब व किसान विरोधी रमन सिंह और भाजपाइयों को रास नहीं आ रही है. वे लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि राज्य की जिन कृषि योजनाओं का वे विरोध कर रहे हैं, उससे उन्हें खुद और उनके परिवार के लोगों को कितना लाभ हुआ है ? डॉ रमन सिंह में साहस है तो वे अपने और परिवार के सदस्यों का खाता सार्वजनिक करें, जिसमें न्याय योजना और धान खरीदी का पैसा पहुंचा है. रमन सिंह को खुद यह चुनौती को स्वीकार करनी चाहिए ।
मोहन मरकाम ने कहा कि डॉ रमन सिंह और उनकी पार्टी भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है. सिंघु बार्डर में पिछले 50 दिनों से कड़कड़ाती सर्दी में लाखों किसान डटे हुए हैं और भाजपा की केन्द्र सरकार तीनों काले कानूनों को अमल में लाने के लिए षडयंत्र कर रही है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सरकार बनने के पहले घंटे से किसानों की चिंता कर रहे हैं. उनके हर दिन की शुरुआत किसानों की चिंता से शुरु होती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेने के एक घंटे के भीतर किसानों और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो फैसले लिए हैं, उसका असर दिखने लगा है ।
रमन सिंह ने राज्य की आर्थिक और सामाजिक बुनियाद को खोखला कर दिया था. ये तमाम नाकामियां रमन सिंह के खाते में दर्ज हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से राज्य को उबारने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह शक्ति-क्षीण नेता हो गए हैं, अन्यथा वे हौसले के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते कि छत्तीसगढ़ के साथ बारदाना देने में सौतेला व्यवहार क्यों? छत्तीसगढ़ में किसानों को बोनस देने में अड़ंगे क्यों लगाए जा रहे हैं ।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़  शासन की  मुख्यमंत्री  शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब अपनी रोजी-रोटी के लिए दिनभर जूझने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत की भी चिंता नहीं रहती।  योजना के तहत अपने घर के आस-पास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा उन्हें किसी वरदान से कम नहीं लगती। मजदूर आमतौर पर बीमार पड़ने पर भी अस्पताल में लगने वाली लंबी लाईनों से कतराने के कारण बीमारी के साथ जीने को बाध्य होते हैं।  परन्तु अब  लोगों को शासन उनके घर पर ही इलाज  मुहैया कराने के लिए शुरु की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। जगदलपुर नगर निगम में भी इस योजना के तहत चार चलित इकाईयां संचालित की जा रही हैं। मजदूर पृष्ठभूमि के इन नागरिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उपचार के लिए पहुंचने पर श्रम पंजीयन भी किया जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चलित इकाइयों के माध्यम से अब तक 158 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 7 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा चुका है। यहां विभिन्न रोगों के जांच की सुविधा भी दी जा रही है। निगम के द्वारा वार्डों में लॉउस्पीकर के माध्यम से मुनादि भी कराई जा रही है। मोबाईल यूनिट के निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 
panchayattantra24.com,रायपुर । कुपोषण के दानव को हराने और जन-जन को जागरूक करने के लिए ‘दू पईडील सुपोषण बर‘ के नाम से अभिनव पहल की गई है। बस्तर जिले में विभिन्न स्तरों पर संचालित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों को जोड़ते हुए जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जिले के रमणीय स्थानों में सायकल रैली के आयोजन के साथ ही एंडवेंचर स्पोर्टस के तहत् राॅक क्लाईबिंग, वाॅटर वेप्लिंग, घने जंगलों के बीच ऑफरोडिंग, ट्रैकिंग, कैम्पींग के साथ बोनफायर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका आंगतुक और सायकलिस्ट लुफ्त उठा सकेंगे। ’’दू पईडील सुपोषण बर’’ कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश-विदेश से कई सायकल सवार सम्मिलित होगें। इस अभियान का उद्देश्य जिले को कुपोषण से शत-प्रतिशत मुक्त कराने के लिए कुपोषण अभियान को जनआंदोलन में बदलना है। अभियान के तहत 10 जनवरी से शुरू हुए विभिन्न आयोजन 17 जनवरी तक चलेंगे। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम को सभी वर्गों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। यह कार्यक्रम युवोदय के स्वयं सेवक, मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन 17 जनवरी  को कुपोषित बच्चों के अभिभावक समेत ग्रामवासियों द्वारा भी अपने-अपने ग्राम में सायकल चालन का कार्य किया जाएगा तथा ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।
कलेक्टर  रजत बंसल के मार्गदर्शन में कोलेंग से लेकर ककनार तक चल रहे कार्यक्रम की तस्वीरें कुपोषण को हराने का सपना संजोने वालों के मन में उत्साह भर रही हैं। कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक अनुदान को बढ़ावा देते हुए कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से भी लाभान्वित किया जाएगा। सायकल रैली 17 जनवरी को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी जो चित्रकोट से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर होते हुए मिचनार तक 45 किमी. तक की दूरी तय करेगी। बच्चों और बिगिनर सायकलिस्ट के लिए चित्रकोट से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर 20 किमी. की दूरी रखी गई है। प्रोफेशनल सायकलिस्टो के लिए चित्रकोट, मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर मिचनार होते हुए ऑफरोडिंग सायकलिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कुपोषण से मुक्ति में जन भागीदारी हेतु जिले के समस्त लोगों से स्वैच्छिक दान करने का आग्रह किया गया है। 
कार्यक्रम का मूल भाव अभिभावकों के मध्य कुपोषण से हानि और सुपोषण से होने वाले लाभ का संदेश पहुंचाना है तथा उनमें जागरूकता उत्पन्न करना है। इसमें कुपोषित बच्चों के अभिभावकों द्वारा शपथ ग्रहण किया जायेगा कि वे अपने बच्चों को सुपोषित करने हेतु आवश्यक सभी कदम उठायेंगे तथा निश्चित अवधि में अपने बच्चों को सुपोषित करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराना उनके खान-पान में परिवर्तन लाया जाना आदि सम्मिलित है। सुपोषण के इस अभियान को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और मितानिनें अभिभावकों से भेंट कर उन्हें उनके बच्चों से कुपोषण से मुक्ति के संदर्भ में उचित परामर्श देने के साथ जनसहभागिता बढ़ा रही हैं।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्डों में संपत्ति कर वसूल रही है। निगम की टीम संपत्ति कर वसूलने के लिए घर-घर जाकर डिमांड नोटिस और पांपलेट वितरित कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संपत्तिकर नहीं जमा करने वालों की निगम कुर्की करने की भी तैयारी कर रही हा। संपत्तिकर वसूली को लेकर निगम के प्रत्येक जोन में राजस्व विभाग की टीम जोन कमिश्नर नेतृत्व ओर जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकगणों, सहायक राजस्व निरीक्षकगणों की उपस्थिति में नगर निगम के हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर निरंतर क्रम में जोरदार वसूली की है। इसमें निगम जोन एक की राजस्व विभाग की टीम ने 65 करदाताओं से तीन लाख 91 हजार 994 रुपये राजस्व वसूला है। जोन दो की राजस्व विभाग की टीम ने आज 93 करदाताओं से आठ लाख 22 हजार 486 रुपये, जोन तीन की टीम ने 103 करदाताओं से पांच लाख 92 हजार 441 रुपये, जोन चार की टीम ने 83 करदाताओं से पांच लाख 66 हजार 613 रुपये की वसूली की है। इसी तरह जोन पांच की टीम ने 128 करदाताओं से पांच लाख 67 हजार 835 रुपये, जोन छह की टीम ने 120 करदाताओं से तीन लाख 78 हजार 716 रुपये, जोन सात की राजस्व विभाग की टीम ने 48 करदाताओं से तीन लाख 42 हजार 541 रुपये, जोन आठ की टीम ने 162 करदाताओं से सात लाख 41 हजार 933 रुपये, जोन नौ की टीम ने 170 करदाताओं से 12 लाख 3 हजार 883 रुपये और जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 134 करदाताओं से तीन लाख 39 हजार 137 रुपये का राजस्व वसूल किया है।