Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। इस मामले में सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बजाए सहायक जिला अधिकारी ने स्टाफ की बेदम पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर शराब दुकान का सुपरवाइजर विपुल तिवारी 20 लाख लेकर फरार हो गया। वहीं अब इसकी खबर लेने आए आबकारी सहायक जिला अधिकारी अजय कुमार पांडे ने काम करने वाले स्टाफ की पिटाई कर दी। पीड़ित स्टाफ ने बताया कि फरार सुपरवाइजर विपुल तिवारी का पता पूछने के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई। जबरदस्ती आरोपी बनाने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। एक तरफ केंद्रीय कृषि कानून का किसान और विपक्ष विरोध कर रही हैं. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. यानी दोनों जगह विपक्ष सरकार के काम काज से खुश नहीं है. बीजेपी ने दाना दाना धान खरीदी वादा निभाओ, बारदाना की व्यवस्था, बकाया बोनस, एकमुश्त राशि देने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया. आगे 22 जनवरी को भी प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन किया जाएगा. राजधानी रायपुर के कमल विहार गेट पर भाजपा नेताओं ने धान खरीदी में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान धरने में सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे । 
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस सरकार लगातार अन्याय कर रही है. घोषणापत्र में किए वादों को पूरा नहीं कर रही है. 2500 रुपए में धान खरीदी करने का इनका पहला साल था. इनके घोषणा पत्र में प्रावधान भी लगा था, लेकिन समर्थन मूल्य की राशि अचानक चार किस्तों में बांट दी गई. चौथी क़िस्त आज तक नहीं दी गई. ये मार्च में चौथी क़िस्त देंगे, ऐसा कहते है. किसान आज धान बेचने को खड़ा है. उसको टोकन नहीं मिल रहा है. जिसको टोकन मिला, उस किसान ने धान बेचा, लेकिन खाते में 1 महीने से पैसे ही नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा कम कर दिया गया है. बिजली बिल बढ़ा दिया गया है. गांव के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. ये लोग लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रहे है. इस सरकार को उखाड़ फेंकने और किसानों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता खड़ा है. इन्हें न्याय मिले. इस आवाज को हम सब मिलकर उठा रहे हैं । 
 
राजनांदगांव जिले के महावीर चौक में भी धान खरीदी में समस्या और वादाखिलाफी को लेकर बीजेपी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए. रमन सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस सरकार रेत माफियाओं से भूपेश टैक्स वसूल कर रही है. पूरे छत्तीसगढ़ के एक-एक कोने में शराब बेच रही है. जबकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था. चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने की बात कही थी. लेकिन जब सत्ता आई, तो उन्हीं अन्य दाता का रकबा कम कर धान खरीदी रही है. ये सरकार किसानों के साथ छल कर रही है. किसान जब धान बेचने जा रहा है, तो धान रखने बारदाना नहीं है. सरकार पूरे छत्तीसगढ़ को कर्ज में लाद दी है ।
 
बलौदाबाजार जिले में किसानों के साथ किए जा रहे वादाखिलाफी को लेकर भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में भाटापारा मंडी में प्रदर्शन किया गया. बड़ी संख्या में किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कोरबा जिले के कटघोरा में भी किसानों के साथ भूपेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस द्वारा झूठा घोषणा पत्र चुनाव के समय लाकर किसानों के साथ छलावा करने की बात कही गई. बलरामपुर जिले में भी बीजेपी ने भूपेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता के विरोध में प्रदर्शन किया. वाड्रफनगर में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी शामिल हुए । 
 
मुंगेली जिले के लोरमी में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान बैलगाड़ी में सवार होकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. वही धान खरीदी केंद्रों में व्यापक अव्यवस्था और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को मुख्य मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरने कोशिश की गई. इन मुद्दों को लेकर बीजेपी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेसियों द्वारा गंगा जल हांथ में लेकर कसम खाई गई थी कि किसानों के धान के एक एक दाना खरीदी की जाएगी. लेकिन कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद अपने किये वादों से मुकर गई है. आज किसान खुद को असहाय और ठगा हुआ महसूस कर रहा है. वे धान खरीदी के नाम पर प्रताड़ित हो रहे है और किसान आत्महत्या कर रहे है । 
बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में भाजपा ने किसानों की मांग लेकर धरना प्रदर्शन किया. किसान भी ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में सवार होकर विरोध जताया. बैलगाड़ी में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंची पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने कहा कि भूपेश सरकार वादाखिलाफी कर रही है. सरकार के पास बारदाना नहीं और खजाना भी खाली है. इसलिए यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में व्याप्त है. 2 साल का बोनस देने के साथ किसानों के अन्य मांगों को भी छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करें । 
 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा राज्य ऋण संगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैंकों द्वारा तैयार की गई वार्षिक ऋण योजना और राज्य में बुनियादी सुविधाओं के विकास और संवर्धन पर चर्चा की गई. इस संगोष्ठी में सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एम सोरेन समेत वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी शामिल हुए । 
मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि किसानों के उत्पाद को बढ़ाने हमने कोशिश की है. किसानों के अलग-अलग उत्पाद को बढ़ाने में क्या भूमिका हो सकती है, इस पर चर्चा करनी है. ग्रामीण क्षेत्रों में एक कोल्ड चैन होनी चाहिए. उत्पाद को बेहतर बनाने की भी आवश्यकता है. हमारे प्रोडक्ट के लिए मार्केटिंग कैसे हो, इसका भी ध्यान रखना होगा. कहां बेच सकते हैं, इसका प्लान आवश्यक है. गरीब किसानों को प्रोडक्ट का लाभ भरपूर मिल सके, इसके लिए बड़ी-बड़ी कंपनी से चर्चा करनी चाहिए । 
नाबार्ड, आरबीआई, ग्रामीण बैंक सभी बैंक के प्रतिनिधि, सभी विभाग के प्रतिनिधि यहां पर आए हुए हैं. सबका यह सोचना है कि कृषि और उसके लायक सेक्टर हो. किसानों को किस प्रकार से आगे बढ़ाएं और मजबूत करें? उनकी आय को किस तरह बढ़ाएं, इसमें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का बहुत अच्छा प्रयास रहा है. पूरे हिंदुस्तान के राज्यों को भी इसका अनुकरण करना चाहिए. हम एमएसपी पर धान खरीदी कर रहे हैं. कृषि में धान, गन्ना, दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी इसके लिए हम किसानों के प्रोत्साहन राशि दे सकते हैं । 
छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य है जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम किसानों के हित में काम कर रहे हैं. किसानों को हम आसानी से ऋण कैसे उपलब्ध कराएं, हर जिले में उसकी मीटिंग होगी, अभी संगोष्ठी में पूरी चर्चा हुई है, और चर्चा में यह बात सामने आई है कि कैसे हम लोगों को किसानों तक पहुंचे, कैसे लोन हम किसानों तक पहुंचाएं और आसानी से पहुंचाए. इतना क्लिष्ट भी नहीं होना चाहिए. किसानों को आसानी से लोन मिलनी चाहिए. इस पर मैंने आज चर्चा की । 
प्रेम साय सिंह टेकाम ने स्कूल खोलने को लेकर कहा कि वैक्सीन आज आने वाली है. छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वैक्सीन आ जाएगी. वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने के लिए अभी से विचार करेंगे, कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य होगी तब हम बिल्कुल स्कूल खोलेंगे. कैबिनेट बैठक में तय करेंगे कि कब स्कूल को खोला जा सकता है. कितने उम्र के बच्चों को लेकर  स्कूल खोला जाएगा? इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में दिशानिर्देश तय किए जाएंगे । 
बजट पर बैठक को लेकर बोले कि विभागों की अलग-अलग बैठकें होती है. पहले स्तर में अधिकारियों की बैठक होती है. किन योजनाओं को पहले लेना है इस पर चर्चा होगी. मंत्री स्तर पर चर्चा के लिए 17 तारीख को समय दिया गया है. उसमें कुछ हम प्लान करेंगे, उसकी चर्चा मुख्यमंत्री के सामने होगी, नई योजनाएं बजट में शामिल की जा सकती है । 
स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की बढ़ाएंगे संख्या
इंग्लिश मीडियम स्कूल स्वामी आत्मानंद के नाम से हमने खोला है. उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है, उसकी काफी सराहना भी हो रही है.  मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी. ब्लॉक लेवल तक स्कूल खोला जाएगा. इसके पीछे मुख्यमंत्री की सोच है कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं वह चाहे मध्यमवर्गीय हो या गरीब, उनके बच्चे बड़े स्कूल में नहीं पढ़ सकते, क्योंकि उनकी फीस इतनी अधिक रहती है वह फीस की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं तो इसलिए हम चाहते है कि गरीब व मध्यमवर्गीय बच्चे भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके. ग्रामीण क्षेत्रों में भी समस्या होती है कि वहां के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल उपलब्ध नहीं होते, इसलिए शहर के आसपास भी स्कूल को शिफ्ट कर दिया जाएगा, वो ग्रामीणों के लिए भी रहेगा. बच्चों के पढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार की रहेगी । 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है। ये त्यौहार नव सृजन,सौहार्द और असीम प्रेम के प्रतीक हैं। बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गई है. केंद्र सरकार ने 27 बॉक्स में राज्य को 3 लाख 23 हजार वैक्सीन दिए हैं. जब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में कोरोना वैक्सीन पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर ने दंडवत प्रणाम कर कोविशील्ड वैक्सीन का स्वागत किया. महापौर ने कहा कि ये वैक्सीन भगवान से कम नहीं है। 
महापौर एजाज़ ढेबर कोरोना वैक्सीन की गाड़ी को एयरपोर्ट से निकलते देखकर भावुक हो गए. भगवान की उपमा देते हुए दंडवत प्रणाम किया. महापौर ने कहा कि जिसका सारी दुनिया को इन्तज़ार था, लोगों में बेचैनी थी. आज वो दवा हमारे पास है, हमारे साथ है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ने हमारी पूरी लाइफ़ को ही बदल दिया है. हम जिस तरीक़े से पहले मिलते जुलते एक साथ रहते थे, वो सारी प्रक्रिया खत्म हो गई थी. अपने लोगों से मिल नहीं सकते. दूर से ही बातचीत करना पड़ता है. मास्क लगाकर रखना पड़ता है। 
बता दें कि आज मुम्बई से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में कोविशील्ड वैक्सीन का पहला खेप पहुंचा है. इसी दौरान महापौर एजाज़ एयरपोर्ट में इन्दौर फ़्लाइट का शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे, तभी एयरपोर्ट के सामने से वैक्सीन लेकर वैक्सीन वैन गुज़र रही थी, उसी दौरान महापौर ने गाड़ी रोक कर की दंडवत प्रणाम किया। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के द्वारा संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में महापौर/अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह पंचायत मुख्यालयों में सरपंच एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर ।  एक आदिवासी युवक की पिटाई करते कांग्रेसी पार्षद कामरान अंसारी के वायरल वीडियो के जरिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है. नेताम ने ट्वीट कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए सवाल उठाया है कि एक जनजातीय वर्ग की गरीब महिला और उसे बेटे को बेरहमी से पीटने की घटना पर किसी नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की । 
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से रामविचार नेताम लगातार हमलावर हैं. उन्होंने घटना के दिन भी ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए लिखा था कि, ‘सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि द्वारा आदिवासी समाज की महिला एवं उसके पुत्र के साथ इस प्रकार का अत्याचार कांग्रेस पार्टी का जनजातीय समाज के प्रति सोच को दर्शाता है. इस घटना की जितनी भत्सना कि जाए उतनी कम है । 
नेताम ने अपने ताजा ट्वीट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को टैग करते हुए लिखा है कि, ‘ यहां तक कि आपके प्रतिनिधि के गुंडे खुलेआम पीड़ित परिवार को धमका रहा है, जिसके बाद भाजपा संगठन के दबाव पर उनपे पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की लेकिन ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई ना ही उनके खिलाफ आपकी पार्टी ने इस गंभीर घटना पर कोई बात की । 
यहाँ तक कि आपके प्रतिनिधि के गुंडे खुलेआम पीड़ित परिवार को धमका रहा है, जिसके बाद भाजपा संगठन के दबाव पर उनपे पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की लेकिन ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई ना ही उनके खिलाफ आपकी पार्टी ने इस गंभीर घटना पर कोई बात की । 
बता दें कि कांग्रेसी पार्षद कामरान अंसारी इस वीडियो में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता नजर आ रहा है, जिस युवक को पीटा गया उसकी मां पार्षद और उसके समर्थकों से छोड़ देने की गुहार कर रही है, मगर गुस्साए पार्षद और समर्थक महिला की एक नहीं सुन रहे थे और युवक को पीटते रहे. रविवार को हुई इस मारपीट के मामले में युवक के खिलाफ पार्षद ने ही एफआईआर दर्ज करा दी. बाद में बीजेपी ने थाना पहुंच कर इसका विरोध किया. मामले को बढ़ते देख पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई और हिरासत में लिया गया, बाद में थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया गया । 
हालांकि इस पूरी घटना पर सफाई देते हुए पार्षद कामरान ने बताया था कि युवक नशे में था और दफ्तर के भीतर घुसकर तोड़-फोड़ करने की कोशिश कर रहा था. मना करने के बाद उसने गालियां दी थी. कामरान ने यह भी बताया था कि युवक नशे के कारोबार से जुड़ा है, जिसकी शिकायत पहले भी की गई है । 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। कई राज्यों के साथ ही आज छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वैक्सीन की एक खेप पहुंच सकती है। पहली खेप में छत्तीसगढ़ को 3 लाख 23 हज़ार कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी। वहीं वैक्सिन पहुंचने के बाद 16 जनवरी को 99 केंद्रों में लॉन्च की जाएगी।
केंद्र की तरफ से सभी राज्यों को 13 जनवरी तक वैक्सीन मिलने की बात कही गई है, प्रदेश में मंगलवार तक वैक्सीन नहीं पहुंची थी। ऐसे में वैक्सीन के आज पहुंचने की संभावना है। पहले चरण में प्रदेश के 2 लाख 67 हज़ार हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं प्रदेश भर में 1349 टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के कारोबारी से ठगी का मामला सामने आया है। कोयला बेचने के बहाने आरोपियों ने राजधानी के गुढ़ियारी में रहने वाले व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी की। मामले में खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जिन दो आरोपियों पर ठगी का आरोप है उनमें से एक अम्बाला निवासी मलकियत मान है और दूसरा जूनागढ़ निवासी विवेक श्रीवास्तव। पुलिस के मुताबिक आरोपी मलकियत सिंग मान और विवेक श्रीवास्तव ने जून 2020 में प्रार्थी विजय वर्मा के दोस्त जगदीश सैनी को फोनकर अपने आप को कोयले का बड़ा व्यापारी बताया। इस बात की जानकारी जगदीश ने कोयला व्यवसायी विजय वर्मा को दी। कोयले की कीमत पता करने के लिए विजय ने अपने दोस्त के फोन से मलकियत मान को फोनकर जानकारी चाही तो मलकियत द्वारा बोला गया कि विवेक श्रीवास्तव को बुलाता हूं वह बात कर लेगा क्योकि सौदे की बात वही करता है। इसके बाद मनीष ने फोनकर जानकारी दी और12 अगस्त को इनके बीच कोयले का सौदा हुआ।
आरोपियो द्वारा प्रार्थी विजय वर्मा को कहा गया कि आपको पहले एडवांस 10 लाख रुपये देना होगा। इसके लिए उन्होंने अकाउंट नंबर भेजा। इसके बाद पीड़ित कारोबारी विजय वर्मा ने दो बार 10 लाख रुपये एडवांस आरोपियो द्वारा दिये गए खाते में जमा करा दिया। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब माल उपलब्ध नहीं कराया गया तो प्रार्थी ने आरोपियो से पैसे की मांग की जिस पर वो टाल मटोल करते रहे।
इस मामले में खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि आरोपियो ने प्रार्थी को अपना कोयले का कारोबार होने की बात कहकर विशाखापत्तनम से कोयला सप्लाई करने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपये एडवांस लिए थे। लेकिन इसके बाद आरोपियो ने कोयला सप्लाई ही नहीं किया। पता चला है कि आरोपियो का इस प्रकार का कोई बिजनेस ही नहीं है।

 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। ऑनलाइन पिज़्ज़ा का आर्डर करना एक व्यक्ति को बड़ा महंगा पड़ गया। पिज्जा खाने तो मिला नहीं उल्टे शातिर ठगों ने खाते से 60 हजार रुपये ही उड़ा लिये। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है।
पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले 38 वर्षीय आलोक वर्मा ने 11 जनवरी को शाम 6:45 बजे पिज्जा ऑर्डर करने के लिए गूगल की मदद ली और पचपेड़ी नाका स्थित डोमिनोज पिज्जा का नंबर सर्च किया। लेकिन गूगल सर्च से मिला नंबर पिज्जा कंपनी का ना होकर शातिर ठगों का निकला। गूगल द्वारा मिले नम्बर पर प्रार्थी ने फोनकर पिज्जा ऑर्डर किया।
इसके बाद शातिर ठग ने पार्थी को दो लिंक भेज कर अपना डिटेल भर कर ऑर्डर करने के लिए कहा। पीड़ित आलोक वर्मा ने पहली लिंक को खोलकर उसमें अपनी सारी डिटेल डाल दी। जिसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसको उसने आरोपी से शेयर कर दिया। ओटीपी शेयर करते ही उसके पीएनबी के अकाउंट से 59970 रुपये कट गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुरानी बस्ती थाना में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई।