Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में निरंतर जनसेवा में समर्पित रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए आज का दिन एक नई उम्मीद का दिन है, देश में पहुँची कोरोना वैक्सीन को आज विभिन्न राज्यों के अनेक जिलों में निर्मित टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से फ्रंटलाइन वर्कर्स तक पहुंचाया जा रहा है। कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाते हुए पूरी तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ में भी आज से टीकाकरण का शुभारंभ हुआ है। इसी टीकाकरण की कड़ी में आज रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राजधानी स्थित मेकाहारा और जिला अस्पताल में स्वस्थ्यकर्मियों से भेंट की।
कोविड 19 की जंग में कोरोना वैक्सीन प्रभावी हथियार, छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह तैयार
आज राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा और जिला अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने पहला टीका प्राप्त करने वाली स्वास्थ्यकर्मी तुलसा तांडी से मुलाकात कर उनसे चर्चा की और हाल जाना। इसके उपरांत उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्र में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा करते हुए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण की पूरी जानकारी प्राप्त की, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मेकाहारा में व्यवस्थाओं को समीक्षा करने के उपरांत पंडरी स्थित जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने टीकाकरण के लिए आए फ्रंटलाइन वर्कर से मुलाकात की एवं टीकाकरण की प्रक्रिया जानी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए आये लोगों से चर्चा की एवं टीके के उपरांत उनका हाल जाना।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जनवरी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला और महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे. बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपराह्न 3:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3:25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम वटगन पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे ग्राम वटगन से रवाना होकर 5 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा आएंगे और वहां संभाग स्तरीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होकर पत्रिका विमोचन करेंगे और अलंकरण समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बघेल शाम 6:45 बजे कार द्वारा रायपुर लौट आएंगे ।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के उरला इलाके में स्थित कुदरगढ़ी स्टील फैक्ट्री के कैशियर से लूट के मामले में नया अपडेट आया है। लूटी गई रकम 20 लाख की बजाय 30 लाख रुपये हैं। लूट की इस वारदात को तीन बाइक में आए 9 बदमाशों ने अंजाम दिया।
इस पूरी घटना का एक चश्मदीद सामने आया है। जिसने पुलिस के आला अधिकारियों और मीडिया को इस पूरी घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शी ने सिलसिलेवार पूरे घटना की जानकारी दी, किस तरह से बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही फैक्ट्री का मालिक आनंद गोयल भी मीडिया के सामने आए।


panchayattantra24.com,रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का रायपुर स्टेशन निरंतर यात्रियों की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य करता रहा हैं।
इसी कड़ी में टिकटधारी यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड गेट को 16 जनवरी,2021 से 06.00 से 22.00 बजे तक खुला रहेगा। साथ हि यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) गुढियारी की तरफ 08.00 से 15.00 बजे तक खुला रहेगा।
कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से गुढियारी साइड का प्रवेश द्वार कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जनहित में बंद कर दिया गया था। अब यह सुविधा शुरू होने से यात्री गुढ़ियारी साइड से प्रवेश के साथ आरक्षण की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे साथ ही रायपुर स्टेशन के मुख्य द्वार के साथ गुढ़ियारी द्वार से प्रवेश एवं निकास करने से यात्रियों को तीन गेट प्लेटफार्म नंबर 01 की और 02 गेट एवं प्लेटफार्म नंबर 05-06 स्थित गुढ़ियारी की और 01 गेट से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से देश के भीतर निर्णायक जंग की शुरुआत आज से हो गई है। देश भर में आज पहले चरण के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। छत्तीसगढ़ में तुलसा तांडी को आज पहला टीका लगने वाला है। तुलसा की उम्र 51 वर्ष है, और उन्होंने कोरोना के दौरान कोविड वार्ड में भी ड्यूटी की है।
कोरोना के दौरान जब लॉकडाउन जारी था तब किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी ऐसे समय मे तुलसा ने कोविड वार्ड में साफ सफाई की। तुलसा अभी अंबेडकर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में काम करती रही है। 15 दिन कोरोना वार्ड और 15 दिन दूसरे वार्ड में तुलसा की ड्यूटी लगाई जाती थी। तुलसा का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि पहला टीका लगना है पूरे परिवार में सभी को बेहद खुशी हुई। पड़ोसी भी ये जानकर बहुत खुश हुए कि उन्हें पहला टीका लगेगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की सूची में सबसे पहला नाम तुलसा तांडी का है जो मेकाहारा अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। तुलसा की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगाई गई थी और उसके बाद वे ऑपरेशन थेटर में काम कर रही थी। पहला टीका लगाने के बाद तुलसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगी। तुलसा के बाद मेकाहारा अधीक्षक विनीत जैन कोरोना टीका लगवाएंगे।
सबसे खास बात ये है कि कोरोना वार्ड में कोरोना मरीजों के साथ रहते हुए भी तुलसा को कोरोना नहीं हुआ। तुलसा कहती है कि सावधानी बरतना ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छेरीखेड़ी ब्रिज के ऊपर आज सड़क हादसा हो गया. रोड पर खड़ी हाइवा को एलपीजी कैप्सूल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे कैप्सूल का ड्राइवर फंस गया ।
सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है. ड्राइवर का नाम रवि साव (30) है. ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है ।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान ने बताया कि छेरेखेड़ी के पास एक हाइवा मंदिर हसौद तरफ जाने के रोड पर खड़ी थी. उसी दिशा के आ रहे रहे एक एलपीजी कैप्सूल ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर कई घंटों तक फंसा रहा. गैस कटर का उपयोग कर उसे निकाला गया है. उसको सामान्य चोट आई है. एलपीजी कैप्सुल मंदिर हसौद डिपो जा रही थी ।
100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का दिया जाएगा पुरस्कार

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की. चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे. कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें से 100 slogans निर्णायक समिति द्वारा चुने गए. विजेताओं को शीघ्र राशि भेजी जाएगी. विजेताओं के नाम की सूची जनसम्पर्क की वेबसाइट अथवा http://samvad.cg.nic.in/slogan/100SloganList.aspx लिंक पर उपलब्ध है.
स्लोगन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त सह संचालक तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे.

panchayattantra24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ में राम नाम पर सियासत जोरों पर है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाई जा रही राशि पर भी सियासी हमले तेज हो गए हैं. बीते दिनों राम मंदिर के लिए जुटाई जा रही राशि का हिसाब मांगे जाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने तंज कसा है. रमन ने कांग्रेस पर ही आरोप मढ़ते हुए कहा है कि, रामकाज में विघ्न डालने का कांग्रेस का इतिहास रहा है ।
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि, पहले पूछते थे प्रभु श्री राम का अस्तित्व है क्या? फिर पूछने लगे मंदिर की तारीख कब बताओगे? अब मंदिर निर्माण होने लगा तो पूछते हैं चंदे का हिसाब कब दोगे? रमन सिंह ने रामचरित मानस की चौपाई लिखते हुए यह सब याद रखने की नसीहत कांग्रेस को दी है ।
रामकाज में विघ्न डालने का तो कांग्रेस का इतिहास रहा है।
-पहले पूछते थे प्रभु श्री राम का अस्तित्व है क्या?
-फिर पूछने लगे मंदिर की तारीख कब बताओगे?
-अब मंदिर निर्माण होने लगा तो पूछते हैं चंदे का हिसाब कब दोगे?
याद रखना!
सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही |
राम सुकृपा बिलोकहिं जेही
— Dr Raman Singh (@drramansingh)
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी अभी तक राम मंदिर के शिलान्यास के पैसे का हिसाब नहीं दे पाई है. आखिर उसे छुपाने का क्या कारण है ? अब फिर से धन संग्रह किया जा रहा है. जनता को पैसे का हिसाब बताना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। डायल 112 में कॉल आने के बाद असुरक्षित 634 महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वहीं 94 हजार 690 महिला एवं बच्चों की सहायता पहुंचाई गई. डायल में अब तक करीब 64 लाख 80 हजार 158 कॉल आए हैं. प्रदेश में इसकी शुरुआत 2008 में की गई थी. कॉल आने के बाद 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रकरणों में मौके पर गाड़ी भेजी गई. यह जानकारी स्पेशल डीजी आरके विज ने आज प्रेस कॉफ्रेन्स कर दी ।
आरके विज ने बताया कि हर तरह के मामलों में हमने लोगों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की. 17 और जिलों में जल्द 112 की सेवा शुरू हो जाएगी. इसके लिए चर्चा चल रही है ।
स्पेशल डीजी ने बताया कि तीन प्रकार की सेवाएं 112 के माध्यम से मिलती है. जब से 112 की स्थापना हुई है, तब से कुल 65 लाख टेलीफोन कॉल सेंटर में अब तक आए हैं. जिनमें से 10 लाख जो है वो पुलिस से रिलेटेड है. साढ़े 9 लाख प्रकरणों में गाड़ियां मौके पर पहुंची. 17 और जिलों में सेवा शुरू करने के लिए कंपनी से प्रपोजल मांगा है. इसकी सरकार से स्वीकृति ली जाएगी ।
कुछ समय इसमें लगेगा. लेकिन हमारी कोशिश है कि यह जल्द शुरू हो. मुख्यमंत्री के कहने के बाद धान रिलेटेड जो समस्याएं है, उनकी अलग कैटेगिरी तैयार की है. जो भी शिकायत आती है उसे संबंधित विभाग को फारवर्ड किया जाता है ।


panchayattantra24.com,रायपुर । पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्धा दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, मुख्यमंत्री का वर्धा आश्रम जाना एक नाटक है. महात्मा गांधी शाब्दिक हिंसा को भी हिंसा मानते थे. पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह को मूर्ख बताया था, वहीं केंद्र सरकार की गोबर खरीदी की नई नीति के बहाने अजय चंद्राकर का नाम लिए बगैर कहा था कि गोबर उनके मुंह पर पड़ा है. माना जा रहा है कि चंद्राकर का यह तंज उन्हीं बयानों की प्रतिक्रिया ही है ।
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्धा आश्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. अजय चंद्राकर ने ट्वीट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि, आपमें तो शाब्दिक हिंसा कूट-कूट कर भरी हुई है ।
वहीं एक दूसरे ट्वीट में अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री के सलाहकारों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, आपके सलाहकारों में दो पत्रकार हैं और बाकी कांग्रेसी है. मुझे आपके पास आलोचना से संबंधित पुस्तक और हिन्दी थिसारस भेजना है. कृपया नाम, पता भेज दीजिएगा. छत्तीसगढ़ में राजनीति का स्तर सुधरेगा ।
इसके एक दिन पहले भी पूर्व मंत्री ने बैक टू बैक किए गए दो ट्वीट कर हमला बोलते हुए लिखा था कि, आप धैर्य रखिए मैं आपके तथाकथित गोधन न्याय योजना और आपकी सरकार के बहुत सारे कृत्य, कार्य और कारनामे पर भी चर्चा की शुरूआत करूंगा. वहीं दूसरे ट्वीट में चंद्राकर ने लिखा कि, भाषा सौंदर्य से लेकर बहुत सारे विषयों पर आपसे बात करनी है ।