Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जिला जशपुर से आए अगरिया समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप मांदर भेंट किया। मुलाकात करने वालों में सर्वश्री आमसाय राम अगरिया, रोपण राम अगरिया और श्रीमती पल्लवी गंगा अगरिया शामिल थीं।

panchayattantra24.com, रायपुर। विजय दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के जांबाज सैनिकों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए इनके साहस को सलाम किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 1971 में आज ही के दिन पाक का विभाजन हुआ जो कि इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय और उनके पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था।
सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आज विजय दिवस है। आज ही के दिन 1971 में हमारे वीर जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के 93 हज़ार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। वह इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था।”
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के साहस और उनके नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि ना तो अमेरिका से डरीं और ना ही उन्होंने सैनिकों का हौसला कम होने दिया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना की उस जीत को इंदिरा जी ने विनम्रता से देश को समर्पित किया। इंदिरा जी न अमरीका जैसे महाशक्ति से डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। जाबांज सैनिकों को सलाम और इंदिरा जी के साहस को नमन।

panchayattantra24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर से 17 किलोमीटर दूर मंदिर हसौद है. होरीलाल का मामला इसी थाना क्षेत्र का है. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में ग्राम नारा है, जहाँ कि ये घटना है. घटना ऐसी कि अब होरीलाल सलाखो के पीछे जा पहुँचा है ।
दरअसल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हेमलता की लाश का है. हेमलता का शव उसके घर में पड़ा हुआ मिला. मामले की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की बात सामने आई. पुलिस ने इस मामले में हेमलता के पति होरीलाल को हिरासत लेकर पूछताछ की. कुछ सख्ती के बाद होरीलाल ने अपना अपराध मान लिया ।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने जब जाँच शुरू की तो हमें शक होरीलाल पर ही हुआ. होरीलाल से हमने पूछताछ की. थोड़ी सख्ती हमने बरती और आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया ।
राजेन्द्र दीवान होरीलाल के हवाले से यह भी बताते हैं कि होरीलाल ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी, क्योंकि वह मायके जाने का जिद करती थी. कभी-कभी इससे लेकर गुस्सा हो जाती और विवाद करने लगती. इससे परेशान होकर उसने अपनी पत्नी को मार दिया. होरीलाल और हेमलता की शादी दो साल पहले हुई थी. लेकिन दोनों के बीच विवाद कुछ महीनों से काफी बढ़ गया था ।

panchayattantra24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण का असर बाबा गुरु घासीदास जयंती पर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में इस बार सतनाम समाज की शोभायात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है. ऐसा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किया गया है ।
दरअसल हर साल गुरु घासी दास की जयंती 18 दिसंबर से दो दिन पूर्व राजधानी रायपुर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाती थी. यह यात्रा आमापारा से गुरु घासीदास चौक(घड़ी चौक) तक निकलती थी. इस दौरान हजारों की संख्या में सतनाम पंथ के लोग मौजूद रहते थे. जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया जाता है. लेकिन इस बार ऐसा कोई आयोजन नहीं हो रहा है ।
गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष केपी खंडे ने बताया कि गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा किया जा रहा है. कोरोना काल को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे. कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम भी शामिल होंगे. यह कार्यक्रम 18 दिसंबर न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित होगा. वहीं गुरु घासीदास सामाजिक चेतना और अनुसूचित जाति उत्थान का सम्मान भी इस कार्यक्रम में दिया जाएगा ।
पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को तीर धनुष भेंट किया

panchayattantra24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे सर्किट हाउस सूरजपुर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी समाज एवं संगठन प्रमुखों से बड़ी आत्मीयता से बात करते हुए समाजों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके निदान करने के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को तीर धनुष भेंट किया।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव द्वय श्री पारसनाथ राजवाड़े श्री चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, नगरपालिका सूरजपुर अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पण्डो समाज सहित रजवार समाज, मुस्लिम समाज, ईसाई समाज, कुम्हार समाज, साहू समाज, गोंड समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिक्ख समाज, ब्राम्हण समाज, यादव समाज, सोनी समाज, बंग समाज, उत्कल समाज, ठाकुर समाज, पनिका समाज, बियार समाज, चेरवा समाज, विश्वकर्मा समाज, हलवाई समाज सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की।
राजस्व मंत्री ने कोरबा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

panchayattantra24.com, रायपुर । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि देश में अवैध प्लाटिंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राजस्व मंत्री ने कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी शामिल हुई।
राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले में बनने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों और महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरणों का भी तेजी से निराकरण करने को कहा। राजस्व मंत्री ने बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन आदि कामों को समय सीमा तय कर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपना सूचना तंत्र सक्रिय करें और शहरी क्षेत्रों में होने वाली अवैध प्लाटिंग पर विशेष नजर रखें। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग को रोकने से एक ओर शासन को होने वाली राजस्व हानि को बचाया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर लोग वाजिब दामों पर हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम जैसी शासकीय संस्थाओं के मकान खरीदेंगे जिससे शासन को राजस्व भी मिलेगा और लोग बेवजह की परेशानियों से भी बचेंगे। राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा वितरण तेज करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने ऐसे सभी विवादित मुआवजा प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बैठक में कहा कि मुआवजा प्रकरणों के जल्द निराकरण से सड़क और रेल परियोजनाओं के काम जल्द शुरू हो पायेंगे और लोगों को शीघ्र ही सहुलियत मिल सकेगी।
अग्रवाल ने जिले में मसाहती गांवों के सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए भी समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कोरबा जिले के कलेक्टर श्रीमती कौशल ने बताया कि जिले के 117 मसाहती गांवों में से 112 गांवों का मौका सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 91 गांवों का नक्शा आईआईटी रूड़की से रि-नंबरिंग के लिए मिला है जिसमें से 59 गांवों का सीमा सत्यापन और री-नंबरिंग कर नक्शे वापस आईआईटी रूड़की को प्रदाय कर दिये गये हैं। श्रीमती कौशल ने यह भी बताया कि ग्राम गिद्धमुड़ी, पतुरिया डांड और नवापारा बांगों का प्रथम प्रकाशन भी किया जा चुका है। राजस्व मंत्री ने मसाहती गांवों के सभी भू-अभिलेख सावधानी से तैयार कर प्रकाशन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने जमीनों के डायवर्सन मामलों में शासन द्वारा बनाई गई नई प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम विरूद्ध डायवर्सन करने से बचने की हिदायत भी अधिकारियों को दी। श्री अग्रवाल ने सामाजिक संस्थाओं को भूमि आबंटन के प्रकरणों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश बैठक में दिए। बैठक में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार के विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित तीनों अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी शामिल हुए।

panchayattantra24.com, रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाना है, उनका नाम फाइनल हो गया है. पहले चरण में 23 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. इसकी पूरी डिटेल भी सरकार की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है. वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक मरीज डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
जिला चिकित्साधिकारी मीरा बघेल ने बताया कि जिस आधार पर ट्रेनिंग और आदेश दिया गया है. उसी के मद्देनज़र तैयारी की जा रही है. पहले चरण के लिए हेल्थ वर्कर, नर्सिंग, फ्रंटलाइन वर्कर को करीब 23 हजार लोगों का डिटेल वेबसाइट में अपलोड किया जा चुका है।
डॉक्टर अनिल परसाई नोडल रायपुर ने बताया कि वैक्सीन को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं है. कितना टेम्परेचर होगा, कितनी दूरी तक ले जाया जा सकता है. कोविड टीकाकरण के लिए बूथ बनाया जाएगा. जिसमें कम से कम चार कमरे होंगे. निगरानी के लिए 15-20 कुर्सी और इमरजेंसी के लिए बेड की व्यवस्था की जा रही है।
जिस व्यक्ति का टीकाकरण होना है, वही व्यक्ति टीकाकरण के लिए आया है या नहीं. पहले उसकी पहचान की जाएगी. सत्यापन होने के बाद कोविड नियमों के तहत वैक्सीन लगाया जाएगा. उसके बाद उस व्यक्ति को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. साइड इफेक्ट होने पर उपयुक्त इलाज के लिए व्यवस्था की जाएगी. वैक्सीन के लिए व्यवस्था की जा रही है, लेकिन वैक्सीन का स्वरूप क्या होगा, टीकाकरण में कितना समय लगेगा यह जानकारी अभी नहीं मिली है।

panchayattantra24.com, रायपुर। राम किसके हैं.. भाजपा के हैं या फिर कांग्रेस के.. यह सवाल इसलिए कि पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से राम देश की राजनीति के केन्द्र बिन्दु बने हुए हैं। राम को अपनी राजनीति का केन्द्र बिन्दु बनाकर सत्ता में काबिज हुई भाजपा के बाद अब छत्तीसगढ़ में राम किसके हैं और किस रुप में हैं इस पर बहस छिड़ी हुई है। यहां कांग्रेस ने राम को अपना बताते हुए भाजपा के लिए राम को वोट, नोट और दंगे की चोट का राम बताया है।
सूबे की भूपेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर प्रेसवार्ता के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राम के नाम पर हो रही राजनीति के सवाल पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमारे राम और बीजेपी के राम में जमीन आसमान का अंतर है। हम कौशल्या के राम की पूजा करते हैं वह किस राम की पूजा करते हैं बीजेपी जाने? बीजेपी के राम वोट के राम है, नोट के राम हैं , दंगे के लिए चोट के राम है। हमारे राम शबरी के राम हैं, निषाद राज केवट के राम हैं और कौशल्या के राम हैं।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है और सूबे की भूपेश सरकार ने प्रदेश में राम वन गमन पथ को पर्यटन स्थल घोषित कर उसे विकसित कर रही है।

panchayattantra24.com, रायपुर। दसवीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ गई है. पहले अंतिम समय 15 दिसंबर तक था, अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है. राज्य के लगभग 6500 स्कूलों में से सिर्फ़ 17,00 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉक किया है. अभी 48 सौ स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लॉक नहीं किया है. जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों की मांग पर अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. कोरोना कॉल में स्कूल बंद होने के कारण छात्रों का पंजीयन नहीं हो पाया. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने इसकी पुष्टि की है ।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि लगातार जिला शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों का फ़ोन आ रहा है कि इस परीक्षा रजिस्ट्रेशन का अंतिम तारीख़ बढ़ाया जाए, क्योंकि कोरोना काल में स्कूल बंद है. ऐसे में बच्चों ने अपना फार्म नहीं भरा है, इसलिए मुश्किल हो रही है. छात्र हित को ध्यान में रखते हुए डेट बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है ।
सचिव ने बताया कि प्रदेश में लगभग 65,000 बोर्ड कक्षा के लिए स्कूल है, जिसमें से अभी तक सिर्फ़ 17 सौ स्कूलों ने पंजीयन पोर्टल को लॉक किया है अब भी 48 सौ स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन वेबसाइट को लॉक नहीं किया है. ऐसा भी नहीं है कि इन सारे स्कूलों में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है लेकिन सभी स्कूलों में अभी सौ पचास विद्यार्थी छुटे हैं, इसलिए लॉक नहीं हुआ है पहले जारी आदेशानुसार आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम तारीख़ है. इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया है ।

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की स्थिति सुधरी है। इस बार 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हम कर रहे हैं, किसान खुशहाल हैं। 23 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जाएगी। समर्थन मूल्य से अधिक की राशि किसानों को राज्य सरकार दे रही है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बस्तर जिले के लोहड़ीगुड़ा में 5000 से अधिक एकड़ की जमीन किसानों को लौटाने का कार्य यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। भूपेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रेस से साझा कर रहे थे।
रायपुर के रेड क्रॉस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते हुए रविन्द्र चौबे ने आगे कहा कि लाख की खेती को छत्तीसगढ़ में कृषि का दर्जा दिया गया है, किसानों को अन्य फसलों की तरह शार्ट टर्म लोन दिया जाएगा, 2 वर्षों में 25 हजार से अधिक सोलर पम्पों की स्थापना छत्तीसगढ़ सरकार ने की।
कोरोना काल में श्रमिकों को घर तक छोड़ा
कोरोना काल में 107 स्पेशल ट्रेन चलाई गई, लगभग 7 लाख श्रमिको का छत्तीसगढ़ में आना हुआ। कोविड काल में मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया था कि छत्तीसगढ़ की सीमा में कोई भी श्रमिक पहुंचेगा। उसके इलाज भोजन की व्यवस्था, यदि छत्तीसगढ़ के श्रमिक है तो उन्हें गंतव्य तक छोड़ने का काम किया। जो पूरे देश मे किसी ने नहीं किया। इसलिए मैं कहता हूं कि भूपेश है तो भरोसा है।
प्रेसवार्ता की मुख्य बातें
छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्विद्यालय की स्थापना का काम शुरू कर दिया
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना छत्तीसगढ़ में बड़ी उपलब्धि है
सभी गरीब व अमीर परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है,
वन विभाग के अंतर्गत, 4000 रुपए प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिया जा रहा
केंद्र सरकार के द्वारा बीमा दी जा रही वो बंद हो गई, स्व, महेंद्र कर्मा स्मृति तेंदूपत्ता संग्राहक योजना की शुरुआत की गई जिसके माध्यम से 12 लाख 65 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित हो रहे
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धि
डॉ खूबचन्द बघेल की स्मृति में स्वास्थ्य सेवाएं हमने शुरू की है,
मुख्यमंत्री स्व सहायता योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 20 लाख की आर्थिक मदद,
मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना के तहत पूरे प्रदेश में मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है
दाई दीदी क्लीनिक योजना की शुरुआत हुई,
कैंसर के इलाज के लिए 9 जिला अस्पताल में निःशुल्क कीमो थेरेपी, 5 जिला अस्पतालों में किडनी की थेरेपी के लिए डायलिसिस करने का काम
अन्य उपलब्धियां
नियमित शिक्षकों की भर्ती का कार्य प्रारंभ, 16 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का काम भी जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय में वृद्धि
2 अक्टूबर से कुपोषण अभियान की शुरुआत की, 70 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण मुक्त
राम वन पथ गमन की चर्चा होती है,छत्तीसगढ़ में में पर्यटन को डेवेलोप किये जाने का कार्य प्रारंभ, 75 स्थानों का चयन किया गया 9 स्थानों में कार्य प्रारंभ किये
छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण निर्णय- अरपा पैरी के धार को राज्यगीत का दर्जा
धान पर आधारित बायो एथेनॉल छत्तीसगढ़ में लगाएंगे
औद्योगिक भूमि के ट्रांसफर शुल्क में 5 प्रतिशत की गई
इस बार अधिक जीएसटी का संग्रहण किया गया,
डीएमएफ को संसोधन किया,
मीडिया कर्मी सम्मान निधि की राशि 10 हजार किया गया, पात्रता की आयु 65 से घटाकर 60 हजार किया
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का गठन
23 नए तहसीलों का गठन,
जाति प्रमाण पत्रा का सरलीकरण किया गया है