Browsing: रायपुर

रायपुर । पहले चरण के मतदान के साथ ही दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है. देश भर में सभी दलों के नेता तूफानी दौरा कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद कर रहे हैं. केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पहुंचे जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने इस दौरान नक्सल ब्लास्ट में शहीद दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी. शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बस्तर में हुए हमले में विधायक भीमा मंडावी और जवानों की शहादत से क्या गुजरा बता नहीं सकता. मैं उन लोगों को नहीं छोडूंगा. लोकतांत्रिक से परिवर्तन लाया जाता है, बंदूक से परिवर्तन नहीं होता. उन्होंने कहा कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है. मैंने मौजूदा सीएम को कहा है कि केंद्र सरकार साथ खड़ी है. हर पल हर समय हम तैयार हैं ।
सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने इस दौरान कांग्रेस के ऊपर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है घोषणा पत्र में राजद्रोह का कानून भंग करेगी, राष्ट्रद्रोह को क्या माफ करना चाहिए. हमारी सरकार आएगी तो कानून खत्म नहीं होगा. वहीं राफेल मामले पर उन्होंने कहा कि फ्रांस की सरकार से राफेल खरीदा गया जिसे लेकर कांग्रेस हल्ला कर रही है. यही काम कांग्रेस कर लेती तो हमें पाकिस्तान नहीं जाना पड़ता. देश की धरती से ही हम उनका विनाश कर देते. पीएम मोदी पर राफेल विमान सौदे में घोटाले के आरोप पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले को कड़ी सजा मिले. आखिर पीएम मोदी किसे कमा कर देंगे, किसके लिए घोटाला करेंगे. मोदी जी देश के लिए जीते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पनडुब्बी घोटाला, 2जी घोटाला जैसे कई घोटाला कांग्रेस ने किया. कांग्रेस के नेता जेल की हवा तक खा रहे हैं, ये आरोप लगाते हैं. देश में आतंकी हमले का हमने सावधानी से जवाब दिया. अटल जी कहते थे- दोस्त बदल जाना चाहिए, पड़ोसी न बदलने देंगे. हमने हमला किया तो पाकिस्तान पर आंच नहीं आने दिया ।
हमने आतंकी ठिकानों को ही फोकस किया. कांग्रेस इसका सबूत मांगती है. मारे नहीं जाते तो पाकिस्तान परेशान क्यों नहीं होता. राजनाथ ने कहा इंदिरा जी ने जब पाकिस्तान को धूल चटाया तो अटल जी ने संसद में प्रशंसा की उस समय जवाब देने के लिए इंदिरा जी की प्रशंसा हो सकती है तो मोदी जी की क्यों नहीं. हम देश की जनता में भय लाकर सरकार नहीं बनाएंगे. हम देश की जनता का विश्वास जीतकर सरकार बनाएंगे ।
राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा भारत में मुस्लमान सुरक्षित हैं. हर देश के ऊपर चलता है सेटेलाइट, अभी तक दुनिया में 3 देश थे रूस, अमेरिका और चीन. जो अपना सेटेलाइट दूसरे देश मे भेजकर वहां की सिग्नल ढप कर देते थे. लेकिन अब भारत के वैज्ञानिकों ने भी वो कर दिखाया. भारत ने भी एंटी सेटेलाइट मिसाइल तैयार किया है. मोदी जी ने वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाया. भारत अब किसी देश की तुलना में पीछे नहीं है. मौजूदा सरकार पर राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कर्ज, बिजली बिल, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार पर जनता से सवाल  पूछा और शराब की बिक्री पर सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा मौजूदा मुख्यमंत्री को हमने साथ देने का वादा किया है. अभी सरकार का ये रवैय्या है. आगे-आगे देखो होता है क्या?  राज्य सरकार 6 हजार नहीं देगी तो केंद्र में सरकार आने के बाद हम देंगे 6 हजार. 2 हेक्टेयर से नीचे और पूरे देश का डाटा तैयार कर हम उनके खातों में रूपये डालेंगे. भाजपा ने जो कहा सो किया. एक बार फिर भाजपा वादा निभाएगी।
इससे पहले उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ मेरा दिली लगाव है. 2003 में मैं प्रदेश के चुनाव का प्रभारी था, लग रहा था प्रदेश में आतंक का साया है. पिछले 15 साल रमन सरकार ने विकास किया. मौजूदा सरकार का कार्य कुछ समय बाद पता चलेगा. जनता को लगा 15 साल बाद नई सरकार चाहिए. नई सरकार बनी लेकिन क्या हो रहा बताने की जरूरत नहीं ।
चुनाव का समय है चुनाव हो जाने दो. चुन्नीलाल और चंदूलाल दोनों है साथ-साथ. बाकी पार्टी की तरह भाजपा में लट्ठमलत्ता नहीं होता. भारत देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा. दुनिया में तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था भी बढ़ रही है. दुनिया में ये धारणा थी कि भारत पिछड़ा हुआ देश है. लेकिन अब ये धारणा 2014 के बाद बदल चुकी है. यह मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद संभव हुआ है. दुनियां के टॉप 10 देश मे 2014 के पहले 9वां स्थान था अब 2014 के बाद है भारत 6वें स्थान पर है, कुछ समय बाद भारत 5वें स्थान पर होगा. आने वाले समय में भारत रूस, अमेरिका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर होगा. कांग्रेस की सरकार थी तब 2008 से 2014 तक 25 लाख मकान बनवाये. 50 माह में मोदी की सरकार ने एक करोड़ 20 लाख मकान बनवाकर गरीबों को दिए. स्वच्छता में भारत 40 से 60 फीसदी तक बढ़ा ।

रायपुर । पूर्व ADG आरसी पटेल का शंकरनगर स्थित आवास में निधन हो गया है. छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश रहे आरसी पटेल रात में खाना खाकर सोये हुए थे. सुबह जब देर तक वो नहीं उठे, तो परिजनों ने उन्हें नींद से जगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है।
आरसी पटेल  रायगढ़ जिले के पटेल पाली गांव के रहने वाले थे. उनका 66 साल की उम्र में निधन हुआहै. पटेल 1979 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर थे. उनकी पोस्टिंग DSP के पद पर हुई थी.  बाद में वो ADG रैंक से रिटायर्ड हुए थे. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम पटेल पाली जिला रायगढ़ में किया जाएगा. आरसी पटेल  का पार्थिव शरीर 18 गीतांजलि नगर रायपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है,जिसके बाद आज उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया जायेगा….खबर मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी उनके घर पहुंच रहे है।

रायपुर । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंच गए है। लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। वे महासमुंद, दुर्ग और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल और तीसरे और आखिरी चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें हैं। पिछली बार बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव में बंपर सफलता हासिल करने के बाद कांग्रेस का मनोबल हाई है। वहीं बीजेपी की कोशिश है कि वह इस बार भी पिछली बार की तरह अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करे। बीजेपी ने इस बार सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है।

रायपुर । दहेज़ को हमारे देश में गैर कानूनी  माना गया है। लेकिन आज भी लोग खुलेआम इसे लेते देते हैं और वे इसे दहेज़ नहीं, बल्कि अपनी बेटो को दिया गया प्यार बताते हैं। दहेज़ में लोग कई आभूषण और सामान देते हैं लेकिन  एक ऐसी जाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो दहेज़ में जहरीले सांप देते हैं और उनकी यह प्रथा पुराने समय से चली आ रही हैं।
शादी की ये अनोखी प्रथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव की बस्ती में रहने वाले सपेरा जाति के लोगों की परंपरा है यहां पर शादी में लड़की के घरवाले उसको शादी के समय करीब इक्कीस जहरीलें सांप देते हैं। यदि कोई पिता अपनी बेटी को यह सब नहीं दे पाता है तो उस कुनबे की लड़किया कुंवारी ही रह जाती हैं।
सपेरा जाति के लोगों के लिये रोजगार से लेकर कुल जमापूंजी भी यही जहरीले सांप हैं। इन्हीं जहरीले सांपों को दिखाकर जो पैसा इन्हें मिलता है उससे इनके परिवार का भरण पोषण होता है।
सांप दहेज में देने को लेकर दूसरी मान्यता यह है कि पिता इसीलिए अपनी बेटी को दहेज में यह सांप देता है ताकि उसका दामाद इन सांपों के जरिए अपनी कमाई कर सके और अपने परिवार का पेट पाल सके।
दरअसल इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पालन है और इस समुदाय के लोग, लोगों को सांप दिखाकर ही पैसा कमाते हैं। इसीलिए वो अपने दामाद को दहेज में सांप देते हैं

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. इन राज्यों में तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं ।
इसके साथ ही  छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू एवं कश्मीर,असम, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की कुछ सीटों पर भी पहले चरण में मतदान कराए जाएंगे. देश भर में 7 चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं. सभी चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी ।

रायपुर । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार 11 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। प्रथम चरण में बस्तर क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित शासकीय तथा गैर शासकीय विभागों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों में अवकाश दिए जाने का का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने निर्देश जारी किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने अवकाश संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बस्तर संभागायुक्त तथा संभाग के सभी कलेक्टर समेत बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को इस आशय का पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि सवैतनिक अवकाश नहीं देने वाले नियोक्ता पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सुब्रत साहू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिया जाए. आयोग ने इस संबंध में देश के सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र भेजा था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(बी) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक, व्यवसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए।
उन्होंने आगे बताया कि आयोग के पत्र में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके नियम के अंतर्गत वे कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे जिनका नाम अन्य निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह नियम उन लोगों के लिए अनिवार्य नहीं है, जिसमें कोई खतरा अथवा व्यापक हानि संभावित है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में तीन चरणों में 11, 18 तथा 23 अप्रैल 2019 को मतदान होगा। पहले चरण में बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है वहीं 18 अप्रैल 2019 को कांकेर, महासमुंद तथा राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र में तथा 23 अप्रैल 2019 को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ तथा जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

रायपुर ।  दूसरे-तीसरे चरण की चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. कल 11 अप्रैल को मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू 4 जिलों का दौरा करेंगे. मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नवजोत सिंह सिद्धू बिलासपुर, बलौदाबाजार, राजनादगांव और महासमुंद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे ।

No photo description available.

रायपुर । 6 साल पहले 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस पार्टी के परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाया था, जिसमें महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल समेत कांगेस के कई बड़े नेता शहीद हो गए थे।
इस घटना के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसमें माओवादियों ने दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाया है। भाजपा के साथ ही कांग्रेसी नेताओं के बीच भी सामान्य रूप से लोकप्रिय आदिवासी नेता भीमा मंडावी का पीछा दुर्भाग्य ने अंतिम समय तक नहीं छोड़ा।
बाइक से गिरकर पत्नी की मौत, बेटी ने कूदकर की आत्हत्या
2018 में बतौर विधायक उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी, लेकिन इसके ​कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी बाइक से गिरकर दुर्घटना में मौत की शिकार हो गई। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी बेटी को भी खो दिया था।
उनकी बेटी ने हॉस्टर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। भीमा मंडावी की बेटी 14 वर्षीय मोना शहर के मयूर स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। मयूर स्कूल ने शंकर नगर स्थित आदित्य हाईट के चौथे और पांचवी मंजिल को छात्रावास के लिए किराए पर लिया था। यहीं से कूदकर मोना ने जुलाई 2013 में आत्महत्या की थी। मां के मौत के कारण मोना मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जाता है कि भीमा मंडावी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे बेटी के जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा था।
दूसरी पत्नी सहित 3 बच्चे
पहली पत्नी की मृत्यु के बाद भीमा ने दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पतनी कांकेर जिले के माकड़ी की रहने वाली हैं। अभी स्व. मंडावी के परिवार में पत्नी समेत 2 बेटियां और 1 पुत्र है। नक्सलियों के खतरे के चलते वे दंतेवाड़ा के चितालंका में मकान बनाकर रह रहे थे।
उनका छात्र जीवन भी संघर्ष भरा रहा। गदापाल के जिस गांव से वे कई साल तक पंचायत सचिव रहे,उस गांव के पूर्व पंचायत सचिव नंदलाल ताती के दंतेवाड़ा के निवास में रहकर ही उन्होंने पढ़ाई की। 10वीं तक की पढ़ाई दंतेवाड़ा में करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए फरसगांव गए। एमए की डिग्री उन्होंने यहां हासिल की।  
देवती को हराकर दोबारा बने विधायक
2013 के चुनाव में फिर से भीमा को टिकट मिली, लेकिन देवती कर्मा से वे चुनाव हार गए। 2018 के चनुाव में देवती कर्मा को हारकार वे बस्तर संभाग के इकलोते भाजपा के जीतने वाले विधायक बने। बस्तर की 12 सीटों में से केवल दंतेवाड़ा में ही भाजपा को जीत हासिल हुई थी। अपने क्षेत्र में वे बहुत लोकप्रिय थे। व्यक्ति गत परेशानियों के ाबद भी उन्होंने अपन काम पर कभी भी इसका आसर पड़ने नहीं दिया। लोगों की मदद के लिए वे हमेश तैया रहते थे।
पंचायत सचिव से विधायक बने थे भीमा
41 साल केि भीमा मंडावी का राजनैतिक सफर अचानक शुरू हुआ। जब वे दंतेवाड़ा के समीप गदापाल में पंचायत सचिव थे, उस दौरान पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष भी बने। उनका रूझान छात्र जीवनल से ही राजनीति की ओर रहा। पहला चुनाव ही बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के खिलाफ 2008 में लड़ने का उन्हें अवसर भारतीय जनता पार्टी से मिला, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

रायपुर । दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई. इसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. सरकार ने डीआईजी अमरेश मिश्रा को तत्काल दंतेवाड़ा भेजने का आदेश दिया. सीनियर आईपीएस अमरेश मिश्रा बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. वे दंतेवाड़ा जिले के एसपी रह चुके हैं. जिले की जानकारी होने की वजह से उन्हें सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो सीनियर आईपीएस को नक्सल जिलों में तैनात किया गया है. सुकमा जिले में अकबर राम कोर्राम और बीजापुर में रतनलाल डांगी को भेजा गया है ।
दिवंगत विधायक मनोज मंडावी के अंतिम संस्कार में भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम दर्शन के लिए दंतेवाड़ा के बीजेपी कार्यालय में सुबह 9 बजे पार्थिव देह रखा जाएगा. दिवंगत मंडावी के अंतिम संस्कार में पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सौदान सिंह, अनिल जैन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल रहेंगे ।
बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली मार्ग पर विधायक भीमा मंडावी के काफिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया था. जिसमें उनकी मौत हो गई है. इसके साथ ही काफिले में मौजूद पीएसओ सहित 4 जवान भी घटना में शहीद हो गए है।

रायपुर । माओवादी हमले में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इस घटना की कड़ी निंदा की है। पूरा कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों का सहभागी है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हम कांग्रेसजन इस दर्द को समझते और महसूस करते हैं। कांग्रेस ने भी माओवादी हमले में अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित बड़े नेताओं को खोया है। आज के माओवादी हमले 2013 के झीरम हमले जिसमें शहीद विद्याचरण शुक्ल, शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद दिनेश पटेल, शहीद उदय मुदलियार, शहीद योगेन्द्र शर्मा सहित 31 लोगों की शहादत का घाव फिर से ताजा हो गया है।
माओवादियों की इस हरकत को क्रूर और अमानवीय ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह माओवादी हमला लोकतंत्र पर प्रहार है। यह असहनीय और अस्वीकार्य है। बस्तर में लोकतंत्र की जड़े बहुत मजबूत है। इस प्रकार की हिंसक घटनाओं से माओवादी अपने नापाक मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सकते।