Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । इस वक्त रायपुर से बड़ी खबर आ रही हैं जहां पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। पुलिस ने रिंग रोड स्थित जीबी गुप्ता नर्सिंग होम में छापा मारा है।पुलिस फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रही है और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुनीत गुप्ता नर्सिंग होम में मौजूद नहीं हैं। बता दें कि डीकेएस घोटाला मामले में पुलिस के सामने गुप्ता को पेश होना था, लेकिन बुधवार को वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता की जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें परचेस कमेटी में शामिल डॉक्टर, वेंडर व पूर्व अधीक्षक के करीबी भी शामिल हैं।
रायपुर। ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि “प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर BJP की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ़ सूट बट वालों के लिए ही काम करते हैं”
बता दें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर जगह आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रशासन की अनुमति के बिना कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते. जानकारी के मुताबिक ज्यां द्रेज के कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में जैसे ही पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और ज्यां द्रेज को हिरासत में ले लिया।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर वार किया है। उन्होंने लिखा है “गरीब से न्याय गरीब को आय अब होना है सिर्फ ‘न्याय’ ‘फकीर जी’ हिमालय जाएं। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में घोषणा किया था कि अगर केंद्र में उनकी सरकार आती है तो वह गरीबों को प्रति महीने 6 हजार रुपए देंगे। इसे उन्होंने न्याय योजना का नाम दिया है।
बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। पिछले साल यहां पर 11 सीटों में से बीजेपी को 10 सीटें मिली थी। हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि इस बार रिकार्ड सुधारा जाए और प्रदेश की अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल किया जाए।
रायपुर । मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर महिला फरार हो गई है. फरार महिला शालू ऐडे के खिलाफ सीविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गुढ़ियारी की रहने वाली है ।
महिला ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के दर्जनभर से अधिक शिक्षित बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी की है. सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।
रायपुर । डीकेएस में 50 करोड़ घोटाले मामले में आज पूर्व अध्यक्ष पुनीत गुप्ता को पुलिस के समक्ष पेश होना था। लेकिन वे पेश नहीं हुए। अपनी जगह उन्होंने अपने वकील को भेजा। पुनीत गुप्ता के वकील ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर पुलिस से 20 दिन का समय मांगा। उन्होंने 20 दिन बाद बयान दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस है दर्ज। इस मामले में पुलिस ने पुनीत गुप्ता को नोटिस देकर 27 मार्च तक बयान देने के लिए कहा था। बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता की जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें परचेस कमेटी में शामिल डॉक्टर, वेंडर व पूर्व अधीक्षक के करीबी भी शामिल हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में भाजपा नशाबंदी, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की सम्मान निधि और गरीबी दूर करने में प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा के लोकसभा प्रभारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जिसमें हर लोकसभा के मुद्दे तय किये गये। भाजपा के फोकस में गरीब और किसान रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम गारंटी के नाम पर मायाजाल फैला रही है।
कांग्रेस चुनाव का नरेटिव बदलना चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ जैन ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने से गरीबी दूर नहीं होती है। न्यूनतम गारंटी के नाम पर पहले राहुल ने कहा कि जिसे दस हजार मिल रहा है, उसे अब 12 हजार देंगे। थोड़ी देर बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि सभी को 72 हजार स्र्पये मिलेंगे। ऐसा करके कांग्रेस भ्रम फैलाना चाहती है।
डॉ जैन ने कहा कि कांग्रेस देश, देश के aस्वाभिमान, सुरक्षा और शौर्य को गिराने का काम कर रही है। देश की जनता सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ है। डॉ जैन ने सवाल किया कि दस दिन में सभी वादे पूरा नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कहने वाले अब कहां हैं।
क्या सभी वादे पूरे हो गये। प्रदेश में शराबबंदी हो गई। सभी को बेरोजगारी भत्ता मिलने लगा। कांग्रेस झूठे वादे करना, भ्रम फैलाना और मुकर जाने का काम करती है।
किसान सम्मान निधि में कांग्रेस शासित राज्य सूची नहीं देकर किसानों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों को दो साल का बोनस का वादा किया था, किसी को अब तक नहीं मिला। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता का बोनस बंद कर दिया गया। इन सब मुद्दों को लेकर हर चुनाव मैदान में जाएंगे।
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद एवं डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। उन पर डीकेएस में उपकरणों की खरीदी, स्टाफ और अन्य पदों पर भर्तियों से लेकर कई अनियमितताओं के मामले में थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज है। पुलिस ने इससे पहले डॉ. गुप्ता के करीबी डॉक्टर, स्टाफ के बयान लिए और सोमवार को शासन के आदेश पर ही एफआइआर दर्ज करवाने वाले वर्तमान अधीक्षक डॉ. केके सहारे का बयान लिया गया। इसके बाद अब डॉ. गुप्ता को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
अगर वे नहीं आते हैं तो जांच टीम विवेचना को पूरी कर पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख को रिपोर्ट सौंप देगी। स्पष्ट कर दें कि डॉ. गुप्ता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। हालांकि वे कहां हैं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। उनके छत्तीसगढ़ से बाहर होने की चर्चा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक की जांच में भारी गड़बड़ियां पाई हैं। करोड़ों के वारे-न्यारे हुए हैं। उपकरणों की खरीदी में नियमों की जमकर अनदेखी की गई है। यहां यह भी बता दें कि पुलिस ने सोमवार को जो नोटिस डॉ. गुप्ता के घर आरक्षक के जरिए भेजा, उसे किसी ने रिसीव नहीं किया।
इन पर भी आएगी जांच की आंच
तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा संचालक, तत्कालीन सीजीएमएससी के डायरेक्टर, डीकेएस की वित्त शाखा के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी पर भी जांच की आंच आएगी।
अब तक किसी भी जांच में डॉ. गुप्ता ने नहीं किया सहयोग
पहला नोटिस- डॉ. गुप्ता को अधीक्षक पद से हटाए जाने के बाद उनकी पदस्थापना पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में की गई। वहां जॉइनिंग के बाद उन्होंने इस्तीफा आवक-जावक शाखा में देकर, 1.50 लाख रुपये शासन के खाते में एक माह का वेतन जमा कर चले गए। उन्होंने नो-ड्यूज नहीं दिया। इस पर डीन डॉ. आभा सिंह ने नोटिस दिया, जिसे रिसीव नहीं किया गया। उनका इस्तीफा आज भी स्वीकृत नहीं है।
दूसरा नोटिस- राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के आदेश डॉ. गुप्ता को नोटिस जारी कर कहा था कि वे अपना पक्ष रखें। मगर वे उपस्थित नहीं हुए।
तीसरा नोटिस- अब पुलिस ने डॉ. गुप्ता को तलब किया है। डॉ. गुप्ता पर आरोप हैं कि उन्होंने डीकेएस में स्टाफ की भर्ती में मनमानी की, उपकरणों की खरीदी जरूरत से अधिक की और सीधे फर्मों से संपर्क करके की, सारी व्यवस्थाओं को आउटसोर्स किया, निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा।
पुलिस की जांच में मददगार साबित होगा महालेखाकार ऑडिट
महालेखाकार का ऑडिट बीते सात दिनों से जारी है। तीन अफसर हर एक फाइल को बारिकी से देख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन्हें भी अनियमितताएं मिली हैं। यह ऑडिट तब तक चलेगा जब तक कि अफसर हर एक फाइल का परीक्षण नहीं कर लेते हैं। यह रिपोर्ट पुलिस की जांच में मददगार साबित होगी, क्योंकि यह टेक्नीकल रिपोर्ट है।
पुलिस हर किसी को अपना पक्ष रखने का अवसर देती है, व्यक्ति आए तो ठीक नहीं आए तो ठीक। नहीं आने पर विवेचना में जो भी पाया जाएगा,उसके आधार पर कार्रवाई होगी। (क्या डॉ. गुप्ता गिरफ्तार हो सकते हैं, बोले…) डेफिनेटली। – नसर सिद्दिकी, सीएसपी आजाद चौक (इनके नेतृत्व में जारी है पुलिस की जांच)
रायपुर । भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन मंगलवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए जैन ने कहा कि हम यहां सभी की सभी सीटें जीतेंगे। बता दें कि इस बार के चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है। सभी सीटों पर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में चुनाव होना है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जैने ने कहा कि राहुल गांधी ने 72 हजार की घोषणा कर लोगों में भ्रम फैलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डीबीटीएल के माध्यम से सरकार उससे ज्यादा पैसा पहले से ही दे रही है। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीबों के खाते में हर महीने 6 हजार की राशि दी जाएगी।

रायपुर। जस्टिस प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस होंगे। वे चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी का स्थान लेंगे। जस्टिस त्रिपाठी को नवगठित लोकपाल का मेंबर बनाया गया है। उनके लोकपाल मेंबर बनने के बाद चीफ जस्टिस का पद हाईकोर्ट में खाली हो गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार के विधि एवं कानून मंत्रालय से कल आदेश जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस के रुप में जस्टिस प्रशांत मिश्रा तब तक प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस की भूमिका में रहेंगे जब तक इस पद पर कोई स्थाई नियुक्ति नहीं हो जाती। जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस हैं।

रायपुर। लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस से रायपुर की टिकट मिलने के बाद महापौर प्रमोद दुबे ब्राह्मण पारा स्थित अपने पैतृक निवास पर पहुंचे। इसके बाद ब्राह्मण पारा के हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आईएनएच न्यूज़ से बातचीत में प्रमोद दुबे ने जीत का भरोसा जताया। साथ ही विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।