Browsing: रायपुर


रायपुर। कांग्रेस ने आधी रात को अपने 35 लोकसभा उम्मीदवारों की सातवी सूची जारी कर दिया है।  जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किया है, रायपुर से प्रमोद दुबे, बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजनांदगाँव से भोला राम साहू तो वही कांग्रेस ने अपने चौथे विधायक धनेन्द्र साहू को महासमुंद से प्रत्याक्षी घोषित किया है।  साहू जी को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक अपने 68 में से 4 विधायकों को छत्तीसगढ़ लोकसभा की सीट से मैदान में उतार दिया है। अब छत्तीसगढ़ की दो सीटों दुर्ग और कोरबा में उम्मीदवारों की घोषणा होना बाक़ी है।
महासमुंद से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याक्षि घोषित हुवे विधायक धनेन्द्र साहू को मंत्रीमंडल में स्थान नहि मिलने से वो नाराज़ हुवे थे, जिसे सार्वजनिक तौर पर धनेन्द्र साहू और समाज के लोग ज़ाहिर कर चुके है।  सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने इस नाराज़गी को दूर करने के लिए उन्हें महासमुंद से उम्मीदवार बनाया है।  आपको बता दे कि महासमुंद से अमितेश शुक्ला के पुत्र भवानीचरण शुक्ला भी मज़बूती से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने धनेन्द्र साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।  दूसरी ओर रायपुर से प्रमुख रूप से अपनी अपनी मज़बूत रूप दावेदारी किरणमयी नायक और गिरीश देवांगन के साथ साथ पंकज शर्मा भी कर रहे थे, लेकिन यहाँ भी कांग्रेस ने रायपुर के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस 6 आरक्षित सीटों में 4 पिछड़ा वर्ग से जिसमें 2 साहू समाज, 1 कुर्मी समाज, 1 महंत परिवार से टिकट देने का फ़ैसला किया है, वही 2 सवर्ण वर्ग को टिकट देगी जिसमें 1 ब्रह्ममण समाज से और 1 सामान्य वर्ग से टिकट देने का फ़ैसला किया है।  कांग्रेस अपने उसी फ़ार्मुला के तहत 2 साहू समाज (महासमुंद और राजनांदगाँव) से और 1 ब्रह्ममण समाज (रायपुर) वही 1 सामान्य वर्ग से (बिलासपुर) से टिकट दिया है।  अब बची 2 सीटों पर नामो की घोषणा होना बाक़ी है जो कि दुर्ग और कोरबा की सीटें है।  कांग्रेस के फ़ार्मुला के तहत दुर्ग सीट अब किसी कुर्मी समाज के नेता को टिकट दिया जाएगा!  वहाँ प्रबल दावेदार के रूप में प्रतिमा चन्द्राकर का नाम सबसे ऊपर है! लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रतिमा के नाम पर मंत्री ताम्र्ध्वज साहू आपत्ति के कारण दुर्ग सीट पर अंतिम फ़ैसला नहि हो पाया है! साथ ही कोरबा से महंत परिवार के किसी एक सदस्य को उम्मीदवार बनाना लगभग तय माना जा रहा है! संभवतः आज या कल रात तक छत्तीसगढ़ बची 2 सीटों पर घोषणा हो जाएगी!


रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में शामिल होने आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर डॉ. सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह साफ कर दिया ‘मैं राजनांदगांव से लड़ूगां या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी’। लोकसभा चुनाव में ​जीत दर्ज करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आज शाम 6 बजे तक सीटों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
बता दें भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।
वहीं सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी शमिल है। इसके अलावा सूची में असम और मेघायल की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे।


रायपुर। रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा के निर्माण पर लगने वाले खर्च का वहन नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सहमति प्रदान कर दी है।
एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाए जाने की पुष्टि करते हुए एयरपोर्ट के एटीसी राकेश साय ने बताया कि प्रतिमा बनाने के लिए सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार को आर्डर दे दिया गया है। ये वहीं राम सुतार हैं, जिन्होंने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 522फीट की मुर्ति का निर्माण किया है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का निर्माण छह महीने का समय तय किया गया है।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा निर्माण पर करीबन एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। 18 फीट की प्रतिमा 6 से 8 मिमी मोटी मेटल की चादर से निर्माण होगा, जिसका वजह 6। 5 से लेकर 7 टन तक होगा। इस भारी-भरकम मूर्ति के लिए एयरपोर्ट पर प्लेटफार्म का निर्माण किया जा चुका है। सितंबर-अक्टूबर तक प्रतिमा की स्थापना हो जाएगी। इसके बाद नवंबर में भव्य लोकार्पण किया जाएगा।


रायपुर । लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी एयर फोर्स विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और सेना से जुड़ी किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ये निर्देश छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को पत्र जारी किया है। इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक विज्ञापनों में भारतीय सेना या उनके अधिकारी के फोटोग्राफ का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए उनका कड़ाई से पालन करने को कहा है। आयोग ने फोटोग्राफ के साथ सेना की किसी भी गतिविधि का जिक्र चुनाव प्रचार और मत याचना के दौरान नहीं करने के निर्देश राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों को दिए हैं।
गौरतलब है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक और उसी दौरान एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी आर्मी द्वारा पकड़ने के घटनाक्रम पर काफी राजनीति हुई थी। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए कि कोई भी राजनीतिक दल विंग कमांडर अभिनंदन और सेना से जुड़ी किसी भी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि एयर विंग कमांडर अभिनंदन ने पाक के एफ 16 विमान को मार गिराया था और इसी दौरान वे पाकिस्तान आर्मी की गिरफ्त में आ गए थे। हालांकि बाद में पाक ने उन्हें वापस भारत को सौंप दिया था। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित तस्वीरों का उपयोग किए जाने की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य सेना की कार्रवाई को राजनीति से दूर रखना भी है।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही यह लगने लगा था कि भाजपा लोकसभा में प्रत्याशियों के चेहरे बदल देगी। इसके संकेत पिछले शनिवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से भी मिले।
इस बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया था लेकिन सभी सीटों पर पैनल तैयार किया गया था। अगले दिन रविवार को अमित शाह पहुंचे और उन्होंने सूची देखी। सूची में सिटिंग एमपी के साथ एक नाम और था बस। शाह ने सूची फाड़कर फेंक दी। कहा दूसरी सूची लेकर आओ। इसमें सांसदों के नाम नहीं रहेंगे।
सांसदों का टिकट कटने की घोषणा तो सोमवार को ही हो जाती मगर उसी दिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया और निर्णय एक दिन के लिए टल गया। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी ने टिकट काटने की घोषणा कर दी। अब सांसद और उनके समर्थक यहां रोना धोना चाहे जो मचाएं। लगता नहीं कि पार्टी का फैसला बदलेगा।
भाजपा आलाकमान का मानना है कि चुनाव तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और काम पर लड़ा जाएगा। वर्षों से कुर्सियों पर जमे नेताओं की टिकट काटकर आम कार्यकर्ताओं को सामने लाने से संदेश अच्छा जाएगा।
आलाकमान को यह भी लगता है कि सांसदों को सामने रखकर जनता के बीच जाने से मोदी फैक्टर का प्रभाव है उसका असर कम होने का खतरा है। दरअसल भाजपा मोदी सरकार की योजनाओं के बूते जनता के बीच जाने की तैयारी में है जबकि सांसदों ने इन योजनाओं को जनता तक ले जाने में कोई रुचि ही नहीं दिखाई।
सांसद आदर्श गांव हो या उज्ज्वला, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं, सांसदों का इसमें कोई योगदान नहीं दिखता। केंद्रीय नेतृत्व से बार-बार पत्र लिखा गया फिर भी सांसद सक्रिय नहीं हुए।
अब दिक्कत यह है कि इन सांसदों के लिए अगर पार्टी वोट मांगने जाती तो जनता से केंद्रीय योजनाओं के फायदे पर बात करने में मुश्किल होती। अब नए चेहरे होंगे तो यह कहा जा सकता है कि पहले वाले ने काम नहीं किया इसीलिए मोदी जी ने बदल दिया।
भाजपा नेतृत्व के फैसले पर बगावत करने की हिम्मत सांसदों में नहीं दिख रही है। सांसदों ने गुप्त बैठक की लेकिन यह बात मानने को तैयार नहीं है। सुर यही है कि आलाकमान जो भी निर्णय लेगा हमें स्वीकार है। वैसे सांसद भी जानते हैं कि अगर उनकी सीट पर नए नेता आ गए तो उनका पत्ता हमेशा के लिए कट जाएगा। इसी बात की छटपटाहट दिख रही है
किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि सभी सांसदों का टिकट एकमुश्त कट जाएगा। माना जा रहा था कि तीन-चार सांसद टिकट बचाने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा को लगता है कि मोदी फैक्टर इतना बड़ा है कि कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। मोदी ने नाम पर कार्यकर्ता खुद ही बगावती नेताओं से निपट लेंगे।


कोरबा। कुछ अज्ञात बदमाशों ने जेसीबी चालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना कटघोरा थानाक्षेत्र के ग्राम तानाखार की है। बताया जा रहा है कि जेसीबी ड्राईवर का काम करने वाला दरसराम यादव रात करीब साढ़े 8 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में किसी काम के लिए गया हुआ था, वहां पहले से मौजूद किसी अज्ञात हमलावर ने उसके गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया।
घटना में दरसराम को गले और हांथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद वह चिल्लाते हुए अपने घर की ओर दौड़ा, खून लथपथ दरसराम को देख तत्काल परिजनों ने आपातकालीन नंबर 112 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इधर घटना की सूचना पाकर कटघोरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची हैवहीं चिकित्सक पीड़ित की हालात गंभीर बता रहे है।


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसके शामिल होंगे।
बताया जा रहा है राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश के साथ प्रत्याशियों के नामों को लेकर एक बार मंथन करेंगे। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा ने कल जिन पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
क्या वह सही हैं साथ ही उनके जीतने के कितनी उम्मीद है इस संबंध में सीएम बघेल ने चर्चा की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस बची हुई सीटों पर तय नामों पर एक बार फिर पुन: विचार अपनी दूसरी जारी करेगी। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं संभवत: कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी जारी कर सकती है।

रायपुर |होली त्योहार के लिए जाम का इंतजाम करना इस बार किसी जंग जीतने से कम नहीं है। शराब दुकानों पर इतनी भीड़ है, एक बोलत शराब पाने के लिए ग्राहकों को घंटे-दो घंटे कतार में खड़ा होकर धक्का खाना पड़ रहा है। शराब लेकर बाहर निकलने के बाद करीब 10 मिनट तक ग्राहक खड़ा होने लायक नहीं रहता।
मंगलवार को शराब दुकानों पर मंदिर जैसी लंबी कतारें दिखीं। यही नहीं, कुछ शराब दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े ग्राहकों से शटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। दरअसल, होली त्योहार पर दो दिनों तक शराब दुकानें बंद रहती हैं। वहीं, त्योहार मनाने के लिए अचानक ग्राहकों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी होती है। रोज की तुलना में 50 से 60 फीसदी ग्राहकों की भीड़ अधिक होती है। यही वजह है, शराब दुकानों पर होली के पहले और बाद में शराब की खपत अधिक होती है।
दुकानों पर बाहर लगे गार्ड और अफसर
शहर के स्टेशन रोड, फाफाडीह, शास्त्री मार्केट, भनपुरी, पंडरी समेत दो दर्जन से अधिक शराब दुकानों पर ग्राहकों की बेतहाशा भीड़ थी। सड़कों पर फैले ग्राहकों की भीड़ से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। इसमें सबसे अधिक भीड़ से दिक्कत फाफाडीह शराब दुकान के बाहर थी। हालांकि पुलिस के साथ एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से शराब दुकानों के बाहर गार्ड और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी स्थिति को काबू करने मेें पसीना छूट गया।
भीड़ से बाहर निकलना भी मुश्किल
समता कॉलोनी निवासी गणेश कुमार बताते हैं, वे मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फाफाडीह स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर आए थे। उस समय ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ थी। वे भी शराब खरीदने कतार में खड़े हो गए। वे करीब 2 बजे दुकान के काउंटर तक पहुंच सके और शराब लेने के बाद बाहर निकलने में करीब 10 मिनट का वक्त लग गया। धक्का-मुक्की करते बाहर निकले। वहीं, भिलाई के शंकरलाल बताते हैं, वे स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर दोपहर 2 बजे कतारे में खड़े हुए। करीब डेढ़ घंटे तक कतारे में खड़े रहने के बाद 2 बोतल शराब मिल सकी।
5 करोड़ की गटक गए शराब
अफसरों के मुताबिक जिलेभर की 68 देसी, अंग्रेजी और प्रीमियम वाइन शॉप पर सिर्फ मंगलवार को 5 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। हालांकि रोज के औसत में करीब ढाई करोड़ की अधिक शराब बिकी। संभावना है, बुधवार को भी 6 से 7 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होगी।
दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान
अफसरों के मुताबिक होली पर दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 20 और 21 मार्च को ड्राइ-डे रहेगा। बुधवार रात निर्धारित समय पर सभी दुकानें बंद होंगी और 22 मार्च को अपने निर्धारित समय पर खुलेगी।
22 को खुलेंगी
जिलेभर की शराब दुकानें 20 व 21 मार्च को बंद रहेंगी। 22 मार्च को अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी। शराब दुकानों के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा गार्ड और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।
– लखनलाल ध्रुव, डिस्ट्रिक्ट डिप्टी कमिश्नर, एक्साइज डिपार्टमेंट

रायपुर । लोकसभा 2019 के चुनावों की तारीख़ का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां कुछ पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दी है। वहीं कुछ पार्टियां टिकट बंटवारे को लेकर विचार मंथन कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। इसमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में 2 लोकसभा सीट के लिए बसपा बहुजन समाज पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इसमें बस्तर से आयतु राम मंडावी और कांकेर से सूबे सिंह ध्रुवे है।No photo description available.

 

रायपुर । प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से अधिसूचना जारी हो रही है।​ जिसके साथ ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया पहले चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 25 मार्च 2019 तक दाखिल कर सकते हैं।
इसके बाद 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 28 मार्च तक अपने नाम वासप से ले सकते है। बता दें पहले चरण में प्रदेश के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 11 अप्रैल को मतदान करेंगे।
श्री साहू ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारिया की गई हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 13 लाख 61 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल मतदाताओं में 7 लाख 12 हज़ार 259 महिलाएं,6 लाख 59 हज़ार 824 पुरुष तथा 49 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।                    
श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए 19 मार्च मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में प्रदेश के कांकेर, महासमुंद तथा राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्रों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होंगे।
वहीं तीसरे चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में छत्तीससगढ़ के शेष बचे सभी सात सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में मतदान होगा।