Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर/यूपी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इससे पहले सीएम साय काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सीएम साय दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सीम साय ने किया था ट्वीट
नवा रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर और DRG के वीर जवानों के साथ संवाद किया। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि जब नक्सलवाद से मुक्ति की विजयगाथा लिखी जाएगी, तब उसमें सुरक्षा बलों का परिश्रम, त्याग और समर्पण स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूर्ण मुक्ति की ओर अग्रसर है और यह क्षण आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक क्षण होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन किए। सीएम साय ने x में बताया, आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन और पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति की धरा, प्राचीन सभ्यता की गौरवगाथा और आध्यात्मिक चेतना की अनंत ज्योति से आलोकित अनुपम काशी में बाबा के श्रीचरणों में नमन कर संपूर्ण सृष्टि के कल्याण, जन-जन के मंगल एवं विश्व शांति की कामना की।
जय बाबा विश्वनाथ। हर-हर महादेव। ? आज देवों के अधिदेव, भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बाबा की आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की। बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि व मंगल का आलोक निरंतर प्रसारित होता रहे यही कामना है।
panchayattantra24.-रायपुर/यूपी। CM साय ने श्रीकाल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज देवों के अधिदेव, भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बाबा की आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की। बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि व मंगल का आलोक निरंतर प्रसारित होता रहे यही कामना है।
जय बाबा काल भैरव! हर हर महादेव!
भूपेश की कांग्रेस को कमजोर करने वाले नेताओं को चेतावनी
महंत और बैज की कार्यप्रणाली की एआईसीसी में भूपेश ने की शिकायत
महंत जी आप बताइए क्यों डरते हैं साय पर हमला करने से – भूपेश
बड़े नेता पार्टी के कार्यक्रम छोडक़र पहुंच जाते है भाजपा के समारोह में
कांग्रेस फिर फंस गई त्रिकोणीय राजनीति में
विगत तीन माह से लगातार हाई कमान में पहुंचा शिकायतों का पुलिंदा
बैज औऱ महंत का बोरिया बिस्तर उठना तय
नेता प्रतिपक्ष को सरकार के खिलाफ मुखर होना चाहिए, आप मौन हो गए
बैज-महंत अनुशासनहीनता करने वाले के घर जाकर पीते हैं चाय
कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी

panchayattantra24.-रायपुर। सचिन पायलट 2 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक में वो नजारा देखने को मिला जिसकी उम्मीद ही नहीं थी। इस पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग में गहमागहमी के माहौल पालिटिक्स ही देखने को मिला। । भूपेश बघेल ने अनुशासनहीनता को लेकर नाराजगी भी जताई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि, उन्होंने चरणदास महंत से भी पूछा कि, आप मुख्यमंत्री पर हमला करने से क्यों बचते हैं? उन्होंने कहा कि, आप नेता प्रतिपक्ष हैं और नेता प्रतिपक्ष को सरकार के खिलाफ मुखर होना चाहिए। वहीं पायलट ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि, सरकार सत्र को कम चलाती है, जवाब देने से कतराती है और जिस निष्पक्षता से सदन में चर्चा होनी चाहिए वो नहीं करा पाती है। यहां छुपाने को बहुत हैं इनके पास।
पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग में और क्या हुआ? बताया जा रहा है कि, बैठक में सीनियर नेताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि, उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है। जबकि सीनियर नेताओं के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। वहीं भूपेश बघेल ने कहा कि, कोई भी नेता कुछ भी बयान दे देता है। किसी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी कर देता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। मीटिंग से पहले सचिन पायलट ने क्या कहा?: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। ऐसा लगता है कि यहां दिल्ली से सबकुछ मैनेज हो रहा, रायपुर का नियंत्रण कम है। जिन्हें शासन चलाने के लिए जनता से आशीर्वाद मिला है, वो भी हर निर्णय के लिए दिल्ली की ओर देख रहे हैं।
पायलट ने अमित शाह के नक्सलियों को ‘सोने नहीं देंगे’ वाले बयान पर कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। आंतरिक सुरक्षा का विषय है इसलिए, सबको विश्वास में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी- पायलट
रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सदन में प्रभावशाली तरीके से मुद्दे उठाए हैं। अब पार्टी राज्य के प्रमुख मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेगी। पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के प्रमुख विभागों की बैठकें होंगी। पायलट ने बताया कि अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी और 2025 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस साल को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने संगठन के लिए समर्पित किया है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में जो बदलाव जरूरी हैं, उन पर चर्चा होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास का सोमवार को समापन हुआ। प्रवास के दौरान प्रदेश को सुरक्षा और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने नक्सलवाद पर चल रही कार्रवाई, सुरक्षाबलों के कार्यों की समीक्षा सहित कई अहम बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रस्थान से पूर्व रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्य के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने अमित शाह को पुष्प भेंट कर उनका अभिवादन किया और प्रदेश में उनके सक्रिय योगदान के लिए आभार जताया। अमित शाह आज वाराणसी के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को छत्तीसगढ़ के लिए रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रही सघन कार्रवाई और सहकारिता क्षेत्र में सुधार की दिशा में दिए गए।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ जारी कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कर्रेगुट्टा और बसवराजु जैसे बड़े नक्सली नेताओं को न्यूट्रलाइज करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस समीक्षा बैठक और जवानों के सम्मान कार्यक्रम में मौजूद रहे। गृह मंत्री शाह ने सुरक्षाबलों की रणनीतिक सफलता की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
नक्सलवाद पर सख्त रुख अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ गति और सघनता से कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राज्य को सभी आवश्यक संसाधनों, तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण के साथ पूर्ण समर्थन दे रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की बड़ी रणनीति तैयार की है। खासतौर पर शराब घोटाले में ईडी द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन की कुर्की, खाद और बीज संकट, और कृषि तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द ही राज्यव्यापी सभा और प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की संभावना है।
सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई PAC बैठक
कांग्रेस की इस रणनीति की रूपरेखा पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में तय की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई को खरगे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं, जबकि केसी वेणुगोपाल भी उसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों नेताओं का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
मुद्दों पर केंद्रित होगा विरोध प्रदर्शन PAC बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस आने वाले समय में निम्नलिखित मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ जोरदार घेराबंदी करेगी: शराब घोटाले में कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कथित साजिश सुकमा राजीव भवन की ईडी द्वारा कुर्की खाद और बीज की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याएं भ्रष्टाचार और प्रशासनिक असफलताएं विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग
कांग्रेस का आरोप: केंद्र सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ की विपक्षी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सुकमा स्थित कांग्रेस कार्यालय की कुर्की को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि जनता को इन घटनाओं की सच्चाई से अवगत कराना जरूरी है, और इसके लिए जमीनी स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
खरगे और वेणुगोपाल का दौरा बनेगा शक्ति प्रदर्शन 7 जुलाई को प्रस्तावित मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस विशाल सभा या रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर सकती है, जिसमें पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ राज्य में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कदम साबित हो रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान की बदौलत बस्तर अंचल में मलेरिया के मामलों में 72% तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट प्रदेश सरकार की निरंतर जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार कार्यक्रमों का परिणाम है। बैनर के अनुसार, अब बस्तर क्षेत्र में मलेरिया दर मात्र 0.46% रह गई है, जो राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह प्रयास छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस अभियान को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम भूमिका रही है। उनका मानना है कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है, जब हम ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाएं और मलेरिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाएं। ‘अटल निर्माण वर्ष’ का लोगो भी शामिल है, जो यह दर्शाता है कि यह पहल प्रदेश की समग्र विकास योजनाओं का हिस्सा है।
प्रमुख विशेषताएं: स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता कदम बस्तर अंचल में मलेरिया मामलों में 72% की गिरावट मात्र 0.46% मलेरिया दर शेष मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री विश्वनुदेव साय के नेतृत्व में अभियान को गति मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग, दवाओं का वितरण, कीटनाशकों का छिड़काव, और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन प्रयासों के चलते वहां मलेरिया के मामलों में महज 0.46% की दर रह गई है, जो कि पूर्व की तुलना में 72% की गिरावट को दर्शाता है।
प्रदेश सरकार का विजन मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के ‘अटल निर्माण वर्ष’ के लक्ष्यों से भी जोड़ा और कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रगति आने वाले वर्षों में राज्य को पूर्णतः मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य न सिर्फ मलेरिया बल्कि अन्य संक्रामक रोगों पर भी नियंत्रण पाना है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को अब अन्य जिलों में और भी अधिक सघनता और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में तुलसी शिक्षा एवं कल्याण समिति जसवंत नगर कांकेर द्वारा संचालित तुलसी शिशु मंदिर के भवन विकास के लिए 2 लाख रूपए अपने स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विष्णुदास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक व देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला इकाई ने बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उद्योग विभाग के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, व अन्य वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जवाहर नगर मंडल के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर गांव की कई महिलाओं ने भाजपा की नीति-रीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। विधायक व नेताओं ने उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल व अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राजीव अग्रवाल ने कहा, “हमारी डबल इंजन सरकार, डॉ. मुखर्जी के बताए रास्ते पर प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है।” किशोर महानंद बोले, “डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के लिए बलिदान दिया। धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाकर देश की एकता को मजबूत किया।” संदीप जघेल ने कहा, “एक देश, एक विधान, एक प्रधान—डॉ. मुखर्जी का यह सपना मोदी सरकार ने साकार किया।” कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए मील का पत्थर है। कश्मीर में एक देश, दो विधान, दो निशान का विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता के लिए जान की बाजी लगा दी। कार्यक्रम में रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी सत्यम दुआ, सच्चिदानंद उपासने, नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव, चन्नी वर्मा, अमर गिदवानी, गीता रेड्डी, सुभाष अग्रवाल, शंकर शर्मा, प्रणीत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।