Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। श्री साय ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगभग 12 वर्षों की यात्रा के बाद यह प्रतिष्ठान अपने वास्तविक स्वरूप में बनकर तैयार हुआ है। प्रतिष्ठान के संचालक अनुभवी है और उद्योगपति के रूप में उनके लंबे अनुभवों का लाभ इस नए प्रतिष्ठान को भी मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रतिष्ठान से जुड़े सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है। 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आईलेंड के नाम से इस मॉल का काम प्रारम्भ हुआ, परन्तु लम्बी यात्रा के बाद आज नए कलेवर के साथ इसका शुभारम्भ हुआ। यह मॉल रायपुर और प्रदेशवासियों के लिए बेहतरीन खरीदी एवं मनोरंजन का केंद्र होगा। राजधानी रायपुर देश में विकसित राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और यह मॉल इस पहचान को स्थापित करने में अपना योगदान देगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक मार्मिक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को याद किया गया। रायपुर नगर निगम के वाइट हाउस के सामने शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की।
इस श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जी शारिक रईस खान, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबेपूर्व पार्षद कामरान अंसारी,मो सिद्दिकी ,सुरेश मसीह,शामिल थे। टी एस सिंहदेव ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से सीमा पार आतंकवाद को कुचलने के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील की जिसमें पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है समारोह में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शारिक रईस खान ने अपने संबोधन में कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल कश्मीर के लोगों, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी चोट है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं। हम रायपुर से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम एकजुट हैं और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति और कार्रवाई की मांग की।

panchayattantra24.-रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर ने अपना पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया, जिसे किडनी पेयर्ड ट्रांसप्लांट (केपीटी) के रूप में भी जाना जाता है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा। इस उपलब्धि के साथ, एम्स रायपुर नए एम्स संस्थानों में से पहला और छत्तीसगढ़ राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जिसने इस जटिल और जीवन रक्षक प्रक्रिया को अंजाम दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार , यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने और अंतिम चरण के किडनी रोग से पीड़ित रोगियों के लिए अभिनव उपचार समाधान प्रदान करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह अनुमान है कि स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट से प्रत्यारोपण की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि होती है। मंत्रालय ने कहा कि इसकी क्षमता को पहचानते हुए, राष्ट्रीय संगठन और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वैप डोनर प्रत्यारोपण के कार्यान्वयन की सिफारिश की है क्योंकि इस विकल्प से दाताओं की संख्या बढ़ सकती है। NOTTO ने इन प्रत्यारोपणों को पूरे देश में अधिक प्रभावी ढंग से सुगम बनाने के लिए ‘एक समान एक राष्ट्र एक स्वैप प्रत्यारोपण कार्यक्रम’ शुरू करने का भी निर्णय लिया है। मंत्रालय के अनुसार, स्वैप प्रत्यारोपण में, गुर्दे की विफलता से पीड़ित एक मरीज जिसके पास एक इच्छुक जीवित दाता है, लेकिन असंगत रक्त समूह या HLA एंटीबॉडी की उपस्थिति के कारण किडनी प्राप्त करने में असमर्थ है, फिर भी किसी अन्य असंगत जोड़ी के साथ दाताओं की अदला-बदली करके प्रत्यारोपण करवा सकता है। इस व्यवस्था के माध्यम से, दोनों प्राप्तकर्ताओं को संगत गुर्दे मिलते हैं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों जोड़ों का सफल प्रत्यारोपण होता है।
एम्स रायपुर के ऐतिहासिक मामले में , बिलासपुर के 39 और 41 वर्ष के दो पुरुष ईएसआरडी रोगी तीन साल से डायलिसिस पर थे। दोनों को किडनी प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी गई और उनकी संबंधित पत्नियां जीवित दाताओं के रूप में आगे आईं। हालांकि, रक्त समूह असंगति के कारण – एक जोड़ी B+ और O+ थी, और दूसरी O+ और B+ – प्रत्यक्ष दान संभव नहीं था। इस चुनौती से निपटने के लिए, एम्स रायपुर की प्रत्यारोपण टीम ने एक सफल स्वैप प्रत्यारोपण का समन्वय किया। प्रत्येक दाता ने अपनी किडनी दूसरे प्राप्तकर्ता को दी, जिससे रक्त समूह संगतता सुनिश्चित हुई और दोनों रोगियों को जीवन रक्षक अंग प्राप्त करने में मदद मिली। सर्जरी 15 मार्च को की गई थी, और सभी चार व्यक्ति – दाता और प्राप्तकर्ता दोनों – वर्तमान में ट्रांसप्लांट आईसीयू में कड़ी निगरानी में ठीक हो रहे हैं डॉ अमित आर शर्मा, डॉ दीपक बिस्वाल और डॉ सत्यदेव शर्मा (प्रत्यारोपण सर्जन); डॉ सुब्रत सिंघा, डॉ मयंक, डॉ जितेंद्र और डॉ सरिता रामचंदानी (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) और अन्य प्रत्यारोपण समन्वयक टीम के सदस्य और ओटी और प्रत्यारोपण नर्सिंग स्टाफ। एम्स रायपुर ने छत्तीसगढ़ में अंग प्रत्यारोपण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने जीवित और मृत दाता दोनों प्रत्यारोपणों को शामिल करते हुए एक गुर्दा प्रत्यारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक विकसित किया है। पिछले दो वर्षों में छह मृत दाताओं ने अपने अंग दान किए हैं। एम्स रायपुर मृतक दाता अंग दान और मृतक दाता किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने वाले नए एम्स में से पहला है। यह मृतक दाता बाल चिकित्सा किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने वाला राज्य का पहला भी है।

panchayattantra24.-मुंबई/रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में भाग लिया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक 300 मिलियन टन इस्पात उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केन्द्र बनाने में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस दौरान उन्होंने राज्य के इस्पात उद्योग के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की और उद्योगपतियों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।
यह सम्मेलन 24 से 26 अप्रैल 2025 तक बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर (NESCO), मुंबई में आयोजित किया गया है। यह आयोजन भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भी उपस्थित रहे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ स्टील कैपिटल ऑफ इंडिया है। हमारे पास देश के लौह भंडार का 18 प्रतिशत है। हमारे यहां की बैलाडीला खदानों से निकलने वाले लौह अयस्क को गुणवत्ता के मामले में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने कहा ग्रीन स्टील से जुड़ी तकनीक को अपनाने में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने बताया स्टील सेक्टर की बड़ी संभावनाओं को देखते हुए ही हमने प्रदेश में नई औद्योगिक नीति बनाई है। इस नीति में स्टील जैसे कोर सेक्टर पर सबसे ज्यादा फोकस है। हम स्पंज आयरन और स्टील यूनिट्स पर 150 प्रतिशत तक इंसेटिव और छूट दे रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम, इज आफ डूइंग बिजनेस और स्पीड आफ बिजनेस का सबसे अधिक लाभ स्टील सेक्टर को मिल रहा है। बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए हम 118 एकड़ क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित कर रहे हैं।
देवांगन ने कहा कि हमने दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और रायपुर में इंवेस्टमेंट समिट किये हैं जिसमें साढ़े चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन त्वरित गति से किया जा रहा है। हाल ही में सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन इसका बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बताया नई औद्योगिक नीति के तहत सर्वाधिक निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ शीर्ष दस राज्यों में शामिल हो चुका है। उद्योगपतियों से निवेश की संभावनाओं पर चर्चा इंडिया स्टील सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने निवेशकों एवं उद्योगपतियों से राउंड टेबल मीटिंग में सीधी बातचीत की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। देशभर से 128 दिव्यांग खिलाड़ी रायपुर आएंगे। अहम जानकारी साझा करते डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, निवास कार्यालय रायपुर में “डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया” के कोर कमिटी मेंबर अभिषेक सिंह एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्रीमंत झा , मेंबर कृष्णमूर्ती ने सौजन्य भेंट की। 8 से 14 मई तक रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले “श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट (संस्करण-2)” के लिए आमंत्रण किया। इस टूर्नामेंट में देशभर से आए 128 दिव्यांग खिलाड़ी जब मैदान में उतरेंगे, तो यह सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं, बल्कि हौसले एवं उम्मीद की एक नई कहानी भी लिखी जाएगी। आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को इस्पात उत्पादन और औद्योगिक निवेश के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बताया। मंत्री देवांगन ने इस्पात क्षेत्र में राज्य सरकार की नीति, पारदर्शिता और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी और देश-विदेश के निवेशकों से राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनने का आह्वान किया।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए सरकार करेगी प्रयास सीएम विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साय ने कहा कि स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही। साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने धमतरी और कांकेर जिले का दौरा किया। धमतरी के ग्राम तेलिनसत्ती में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 एवं नवीन शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण की और विकास कार्यों की समीक्षा करके आवश्यक दिशा-निर्देश दी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं कांकेर जिले के ग्राम दरगाहन में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा ली और व्यवस्था में जो भी कमी मिली, उसे तत्काल सही करने के सख्त निर्देश अधिकारी एवं कर्मचारियों को दी।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय मुंबई का कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौट आए हैं. एयरपोर्ट पर सीएम साय ने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा, पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. कल CCS की बैठक में जो फैसला किया गया है, वो उनके मुंह पर तमाचा है. पाकिस्तान को हमारा देश सबक सिखाकर रहेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंबई दौरे को लेकर कहा, 2 दिन का मुंबई प्रवास था पर जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश दिवंगत हो गए. आज उनकी अंतिम यात्रा है इसलिए दौरा छोड़कर आ गए. उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे. उद्योग मंत्री मुंबई में मौजूद है. वे कर्यक्रम खत्म करके लौटेंगे. सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान को लेकर लिए गए 5 बड़े फैसलों को लेकर सीएम ने कहा, पिछले समय में भी पाकिस्तान द्वारा अटैक का करार जवाब दिया गया था, फिर भी पाकिस्तान बाज नहीं आया. जो दुःसाहस किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साय ने कहा कि स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।
ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।