Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, CM साय और स्पीकर रमन सिंह भी मौजूद रहे। PreviousNext आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं, आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं, उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं, गाली दे रहे हैं। अंतिम यात्रा निकलने से पहले कारोबारी की पत्नी नेहा बेहोश हो गईं थी, उन्हें परिजन घर के अंदर लेकर गए।
बता दें कि बुधवार देर रात कारोबारी का शव दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए। एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा समेत कई नेताओं ने दिनेश के शव को कंधा दिया। एम्बुलेंस से शव निकालकर घर के भीतर ले गए। घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा सभी विधायक ने पहलगाम, कश्मीर आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह मिले। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। दिनेश का स्टील का कारोबार है। दिनेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह परिवार के साथ समता कॉलोनी में रहते थे। एक भाई की पहले ही मौत हो गई है। उसके 2 बड़े भाई हैं। यह परिवार मूलत: ओडिशा का रहने वाला है। कई साल पहले रायपुर आकर बस गया।

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। राज्यपाल डेका आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया।
कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं, आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं, उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं, गाली दे रहे हैं। अंतिम यात्रा निकलने से पहले कारोबारी की पत्नी नेहा बेहोश हो गईं थी, उन्हें परिजन घर के अंदर लेकर गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुंबई दौरा रद्द

panchayattantra24.-रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक दिनेश की पत्नी नेहा से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया. सीएम ने कहा, दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं. पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मुलाकात की. शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है. बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे और मिरानिया परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक जताया. सांसद ने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आतंकवादियों की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. हमारे प्रधानमंत्री भारत लौट आए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू के पहलगाम पहुंचे थे. भारत सरकार बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है.

panchayattantra24.-रायपुर। आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में शहीद के तैल चित्र के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया. राजधानी की प्रथम नागरिक रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को आज उनकी 90वीं जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की.
नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, शहीद अरुण केशव सप्रे की धर्मपत्नी मध्यप्रदेश महिला ओर समाज कल्याण विभाग की पूर्व संचालक सदस्य मीना ताई सप्रे, शहीद के सुपुत्र मुनेश सप्रे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, अंशुल शर्मा जूनियर, उप अभियंता अर्जिता दीवान, कर्मचारी श्वेता शिंदे सहित नगर के अनेक गणमान्यजनों ने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उनके तैल चित्र के समक्ष सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की.महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने शहीद अरुण केशव सप्रे को जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि शहीद अरुण केशव सप्रे ना केवल रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के बल्कि समूचे राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ. उनके द्वारा भारतीय वायुसेना को स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट के रूप में जो सेवाएं दी गयीं, उन्हें सादर ससम्मान युगों – युगो तक स्मरण किया जाता रहेगा और रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक विशेषकर युवाओं को शहीद अरुण केशव सप्रे के जीवन से राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की सकारात्मक ऊर्जा प्रेरणा शक्ति सदैव प्राप्त होती रहेगी.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में भाग लेकर राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएमएआई (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर में एक उभरता हुआ केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हमने कैबिनेट में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन के संस्थान को नवा रायपुर में खोलने की मंजूरी दी है। 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस संस्थान से छत्तीसगढ़ में टैक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में चांपा की कोसा साड़ियां अपने शिल्प में बेमिसाल हैं। सीएमएआई से एमओयू और निफ्ट की स्थापना से चांपा के कोसा जैसे वस्त्रों की ब्रांडिंग, प्रमोशन में बड़ी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कपड़ा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण स्वरोजगार, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ा है। नई औद्योगिक नीति में हमने इन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, टैक्सटाइल सेक्टर से जुडे़ एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। हम 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान दे रहे हैं। 100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट में 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में देश में इतनी अच्छी पॉलिसी किसी भी राज्य में नहीं है। इसका लाभ कपड़ा उद्योग से जुड़े छोटे और मझोले उद्यमों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने पर विशेष रियायतें दी गई हैं।
उन्होंने कहा सिंगल विंडो सिस्टम, इज आफ डूइंग बिजनेस और स्पीड आफ डूइंग बिजनेस की नीतियों के चलते बहुत तेजी से निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस से अब हम स्पीड और बिजनेस की ओर बढ़ चुके हैं। हमने 350 से अधिक रिफार्म्स किये हैं और निवेश का वातावरण बेहद सहज कर दिया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन भी किया और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, संचालक श्री प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री अभिषेक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
सेंट्रल इंडिया की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री ने बताया सेंट्रल इंडिया की हमारी लोकेशन आपको देश भर में सबसे अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इसी साल से रायपुर एयरपोर्ट में कार्गो की सुविधा आरंभ हो गई है। हमारे यहां 48 हजार करोड़ रूपए की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। रेल्वे नेटवर्क के विस्तार का सबसे अधिक लाभ उद्योग जगत को मिलेगा। रायपुर से विशाखापट्नम तक एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। विशाखापट्नम जैसे पोर्ट से हमारी सीधी कनेक्टिविटी रायपुर में बिजनेस को बहुत विस्तार देगी।
टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित युवा हो रहे तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा टैक्सटाइल इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर भी चाहिए। प्रदेश के आईटीआई में टेक्नालॉजी और इनोवेशन पर आधारित एडवांस कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए भी प्रशिक्षित युवा तैयार हो रहे हैं। हमारे यहां आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हैं जिससे दक्ष मानव संसाधन इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा करते मंत्री ने बताया, गत दिवस नई दिल्ली प्रवास के दौरान सनातन धर्म के ध्वजवाहक, संरक्षक एवं पूजनीय सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज — जो कि एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता और लेखक हैं — से भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों का संग ही जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदल देता है। उनके आशीर्वचनों से मन शुद्ध होता है, और आत्मा को एक अनुपम शांति की अनुभूति होती है। इस पावन अवसर पर महाराज जी के दिव्य वचनों ने अंतःकरण को गहराई से स्पर्श किया और हृदय को अत्यंत शीतलता एवं ऊर्जा से भर दिया। संत दर्शन से मिटे अज्ञान, मिले जीवन को नव प्राण।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रभाग) सुभाष सिंह परते ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका से सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने की भेंट – रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष (युवा प्रभाग) सुभाष सिंह परते ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों से राज्यपाल को अवगत कराया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने देश के 7 बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 576.29 करोड़ रुपए की सिक्योरिटीज/बॉन्ड/डीमैट खाते फ्रीज कर दस्तावेज जब्त किए। इसमें 3.29 करोड़ रुपए नकद शामिल हैं। ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का कनेक्शन दिल्ली के कुछ नेताओं से जुड़ा है।
हवाला के जरिए छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक काली कमाई भेजी गई। यह भी पाया गया कि सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों को मॉरीशस और दुबई के फर्जी एफपीआई (फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स) के जरिए विदेशी निवेश और शेयर बाजार में लगाया गया, जिससे स्मॉल और मिडकैप कंपनियों के शेयरों की कीमतों में कृत्रिम उतार-चढ़ाव करके आम निवेशकों को चपत लगाई गई। अधिकारियों के अनुसार, यह मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। दिल्ली के जिन नेताओं का कनेक्शन मिला है, ईडी ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।