Browsing: रायपुर

 
भाजपा सरकार करा सकती है बोरे बासी व्यापक घोटाले की जांच
 एक ही दिन में 7 से 8 करोड़ का खाना किसे खिलाया गया और कैसे खिलाया जा सकता है?
 
 panchayattantra24.-रायपुर । पूर्ववर्ती कांग्रेस के भूपेश सरकार में भ्रष्चाचार किस कदर चरम पर था यह उन आयोजनों और उसके पश्चात एजेंसियों को किए गए बेहिसाब भुगतानों से पता चलता है जो सरकार और उसके नुमाइन्दों द्वारा किए गए। ज्यादातर सरकारी आयोजनों की सारी व्यवस्था उन चंद गिनी-चूनी एजेंसियों से कराई जाती रही जो सरकार और उसके मुखिया का चेहरा चमकाने में कोई कसर-बाकी नहीं रखती थी। राजिम पुन्नी मेला हो, महिला सम्मान हो या फिर श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी दिवस का आयोजन हो हर साल आयोजन की बागडोर उन्हीं एजेंसियों को सौंपी गई। जिसके लिए उन एजेंसियों ने जैसा चाहा वैसा बिल दिया और भुगातान भी लिया। रायपुर की मेसर्स व्यापक इंटरप्राइजेस को तो बाकायदा सरकार का चेहरा चमकाने का पूर्णकालिक ठेका मिल गया हो, हर आयोजनों में इस एजेंसी को मंडप, सजावट, प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। जिसका इस एजेंसी ने भरपूर फायदा उठाया है और बेहिसाब भुगतान हासिल किया है। बिना किसी पड़ताल के इस एजेंसी की करोड़ों के बिल आंख मूंदकर स्वीकृत किए और भुगतान भी किए। किसी न किसी बहाने से आयोजनों के टेंडर की प्रक्रिया न अपनाकर सूचीबद्ध एजेंसी के नाम पर व्यापक जैसी चंद एंजेसिंयो से ही सभी आयोजन कराते जाते रहे और सरकारी रकम की बंदरबाट की जाती रही। पूरे घोटाले के जांच के उपरांत तथ्य जो सामने आए किसी भी बड़े अधिकारी के बिना ही दोयम दर्जे के श्रेणी के अधिकारी द्वारा ही करोड़ों का वारा न्यारा बिना टेंडर के अपने चेहतों को दिया जा रहा।
 भूपेश सरकार ने प्रति वर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस के दिन बोरे-बासी दिवस मनाने की परंपरा शुरू की थी। इस दिन सरकार के मुखिया समेत तमाम मंत्री और नौकरशाह सभी छत्तीसगढ़ी खान-पान और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरे-बासी खाकर बाकायद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-वीडियो के साथ पोस्ट डाला करते थे। इस दौरान राजधानी के साइंस कालेज मैदान में एक आयोजन भी किया जाता था। इस आयोजन में सरकारी पैसे किस तरह पानी बहाया जाता था वह 2023 में हुए आयोजन के लिए मेसर्स व्यापक इंटरप्राइजेस को किए भुगतान की राशि देखकर ही समझा जा सकता है। उस आयोजन के लिए एजेंसी को आठ करोड़ से ज्यादा के भुगतान के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। 
आरटीआई कार्यकर्ता आशीष सोनी ने सूचना के अधिकार के माध्यम से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों के हवाले से बताया है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारमंडल रायपुर व्दरा प्रतिवर्ष 1 मई को स्रम दिवस के रूप में वृहद रूप से मनाया जाता है। यह भी अनिवार्य रूप से विभागीय अधिकारियों को ज्ञात है कि इस दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है। एवं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होते है। इतना सब पहले से ज्ञात होने पर भी विभागीय अधिकारियों व्दारा व्यापक रूप से भ्रष्टाचार करने के लिए एवं शासकीय प्रक्रिया से बचने के लिए नए प्रकार का तरीका इजाद कर जानबूझकर नस्ती को कार्यक्रम की तिथि से कुछ दिन पहले प्रचलित किया जाता है एवं उसमें यह दर्शाया जाता है कि आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तिथि हेतु समय का अभाव होने के कारण निविदा आमंत्रित नहीं की जा सकती। अत:विभिन्न विभागों से निविदा दरें प्राप्त कर उनमें से अपनी चहेती फर्म /संस्था को कार्य आवंटित किया जाता है। सूचनी के अधिकार से प्राप्त दस्तावेज से ज्ञात हुआ है।
0 वर्ष 2022 में बगैर निविदा के 3 करोड़ का कार्य मेसर्स शुभन किराया भंडार से कराया गया। 
0 वर्ष 2023 में बगैर निविदा के 8 करोड़ 32 लाख का कार्य मेसर्स व्य़ापक इंटरप्राइजेस से कराया गया।
 0 वर्ष 2024 में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, उक्त कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय रायपुर के हाल में आयोजित किय़ा गया। जिसमें श्रम अधिकारियों द्वारा सरकार को धोखे में रखा गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई श्रमिक दिवस के आयोजन में व्यापक भ्रष्टाचार करने के लिए करोड़ों रुपए के कार्य कराने की तैयारी बगैर निविदा के की जा रही है। इस प्रकार विभाग व्दारा बगैर निविदा के अल्पावधि का बहाना लेकर स्वयं का हित साधने शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने की तैयारी है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रायपुर पहुंचीं है, उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “क्या आपको लगता है कि इस देश में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं? महाराष्ट्र में जहां वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, वहां पर 9.70 करोड़ लोग कैसे वोट डाल सकते हैं? पिछले 5 सालों में 32 लाख मतदाता जुड़े और 5 महीने में 49 लाख मतदाता जुड़ गए। जब हमने वीडियोग्राफी की मांग की तो चुनाव आयोग ने नियम ही बदल दिए…ऐसी बहुत सी बातें हैं जो देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता पैदा करती है…राहुल जी ने जो बाते कही वो एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कहना, अगर वह ये बाते नहीं कहते तो गलत होता।”
आगे कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “इस देश में आधा सच और पूरा झूठ बोलने का एक ट्रेंड चल गया है क्योंकि झूठ जोर से बोला जाता है तो सब उसे दिखाने के लिए मजबूर हो जाते हैं तो हमें लगा सत्य भी उतना ही हुंकार के साथ बोलना चाहिए और मैं यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आई हूं आशा करती हूं कि हम सब आप लोगों से थोड़ी देर मिलेंगे क्योंकि कुछ बातें इस देश के सामने, आपके माध्यम से जनता के सामने आना जरूरी है। हम पूरे देश में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और आज मैं रायपुर में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगे बढ़ाऊंगी।”
 

 panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय और मंत्रियों ने विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई दी। यह खास दिन भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं। बता दें, इस साल दुनिया भर में 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में अपना योगदान दें। आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, जैसे हवा और प्रदूषित पानी, प्लास्टिक का कचरा और पेड़ों की कटाई, के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों को बताता है कि उन्हें कैसे धरती को बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भाजपा ने अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया है।
मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को लेकर कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि 10 में से 8 मामले में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा है।
इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार की प्रमुख घटनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू था। बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी भड़काऊ भाषण से उकसाने का प्रयास किया। बिलासपुर की घटना जहां पीएम आवास के नाम पर युवती से रेप हुआ, इस मामले में भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम सामने आया। बालोद सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर का नाम, नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में भी कांग्रेस का हाथ है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, SC मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू मौजूद रहे।
 

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव नहीं हुए शामिल
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। घेराव से पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में बढ़ते अपराध के आंकड़ों के साथ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, लूट और हत्या सहित कई मुद्दों पर साय सरकार के खिलाफ हमला बोला। हालांकि सरकार के खिलाफ इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए।
घेराव में शामिल होने प्रदेश भर से पहुंचे नेता
अपराध के खिलाफ आवाज उठाने CM निवास घेराव में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, सह-प्रभारी विजय जांगीड़, जरिता लैतफलांग, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत गैदू, विधायक अंबिका मरकाम, चातुरी नंद, उमेश पटेल, पूर्व विधायक अरुण वारा, गुरमुख होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, प्रमोद दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा में वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी लड़ाई छत्तीसगढ़ की जनता के हक, बीजेपी और सरकार के खिलाफ लड़ाई है। 42 डिग्री हो या 45 हमारी माता-बहनों को बचाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। आज आत्मानंद स्कूल में 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म होता है, एक महीने की गर्भवती हो जाती है प्रशासन को पता नहीं है। हमने विधानसभा में प्रदर्शन किए, ब्लॉक, जिला हर स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नींद से नहीं उठी। हर तीन घंटे में एक बालात्कार हो रहा है। ये सरकार छत्तीसगढ़ को यूपी और बिहार बनाने पर तुली है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी, हम 24 घंटे जनता के लिए लड़ेंगे।
इसके साथ ही दीपक बैज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव जनता के लिए मुख्यमंत्री बनकर नहीं, भक्षक बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री पश्चिम बंगाल पर बयान द रहे हैं, इतनी ही चिंता है तो यहां से इस्तीफा देकर वहां जाकर पद सम्भाल लें।
इसके साथ ही बैज ने कहा कि वो आदिवासी जो खुद को आदिवासी नहीं मानते जनजाति मानने वाले बस्तर में जाकर आदिवासियों के लिए बयान दे रहे हैं। इन्हें क्या पता आदिवासियों का संघर्ष क्या है।
डेढ़ साल में आए 3,330 बलात्कार के मामले- चरण दास महंत 
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सभा में कहा कि पिछले डेढ़ साल में 3,330 बलात्कार के मामले सामने आए हैं। यह सब सरकार की शराब और नशे की दुकानों के कारण हो रहा है। हम न केवल आपके (सीएम हाउस) घर का घेराव करेंगे, बल्कि पूरी कैबिनेट को खदेड़ेंगे। हम आपके (सरकार) खिलाफ अंतिम आदिवासी के लिए लड़ते रहेंगे।
पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि रोज हत्या, बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं हो रही है। क्या यही विष्णु का सुशासन है। शांति का टापू आज अपराध का गढ़ बन चुका है। आज न्याय पथ पर चलकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ये घेराव किया जा रहा है। बीजेपी राम राज्य, विष्णु के सुशासन की बात कर रहे लेकिन चारों तरफ अशांति है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ये आयोजन किया है।
विधायक उमेश पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल में ऐसे-ऐसे कारनामे हुए जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी न हुए, बलौदाबाज़ार की घटना हुई है । इस सरकार में एसडीएम को जनता दौड़ाती है, बलरामपुर में महिला पुलिस को महिलाएं मार रही थी। ऐसी घटना इसलिए होती है क्योंकि शासन-प्रशासन से जनता का विश्वास उठ जाता है। छत्तीसगढ़ अपराध के मामलों में तेजी से डेढ़ साल में आगे बढ़ा है।
वहीं फूलो देवी नेताम ने कहा कि ये मुख्यमंत्री शासन और प्रशासन की चूक है जो आज बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आज हम यहां इसलिए इकट्ठे हुए हैं ताकि मुख्यमंत्री की आंखें खोल सके।
पुलिस के साथ झूमाझटकी, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड
CM हाउस की ओर कूच करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की। सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेड तोड़कर ओसियम चौक तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ “निर्मम व्यवहार” किया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। 42 डिग्री तापमान में कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। CM विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की दिल्ली में मुलाकात हुई। तोखन साहू ने बताया, आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट हुई। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर है।
 

 
panchayattantra24.-रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम भगोरा के सपनई नाला जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ जंगल का घेराव कर रेड की योजना बनाई। मौके पर दबिश के दौरान एक युवक प्लास्टिक ड्रम और जरिकेन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश राठिया (26 वर्ष), निवासी ग्राम भगोरा बताया। 
पुलिस ने उसके कब्जे से दो 50-50 लीटर के ड्रम, चार 25-25 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन/डिब्बा और एक 20 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई कुल 220 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 44,000 रुपये है । आरोपी शराब निर्माण के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर शराब को जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शोधग्रंथ छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुराविद् डॉ. टी.आर. रामटेके द्वारा रचित महत्वपूर्ण शोधग्रंथ “छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला” का विमोचन किया। 
यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य परंपरा और ऐतिहासिक किलों की शिल्पकला को न केवल उजागर करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में कार्य करेगा। डॉ. रामटेके जी को इस अद्भुत कार्य के लिए हार्दिक बधाई। ऐसे शोध कार्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर उसकी ऐतिहासिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर को “दूध में पड़ी मक्खी” करार दिया। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए कहा, “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं। मेरी सहानुभूति कांग्रेस की कोशिशों के साथ है। विपक्ष की भूमिका निभाते रहें।” 
उन्होंने प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की गैरहाज़िरी पर भी सवाल उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भुवनेश्वर दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा, “जिन्हें आप बड़े नेता मानते हैं, वो हैं ही नहीं। परिवारवादी पार्टियों में मुखिया ही नेता होते हैं, जननेता कोई नहीं।” संविधान बचाओ अभियान पर चंद्राकर ने कांग्रेस से पूछा, “अपने कार्यकाल में कितनी बार संविधान में संशोधन किया? आपातकाल किसने लगाया? मानव अधिकारों को सस्पेंड किसने किया? अंबेडकर जी के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम क्यों?” जन जागरण अभियान और वक्फ बोर्ड संशोधन पर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब भी देश में कोई नवाचार होता है, कुछ लोग ‘भेड़िया आया भेड़िया’ चिल्लाने लगते हैं। कांग्रेस का एजेंडा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, जबकि नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है विकसित भारत।”
 

panchayattantra24.com-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका “चुनौतियों का चिंतन” का विमोचन किया। 
मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मानव कल्याण का कार्य करते हुए आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। साय ने बताया कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अवसरों पर समाज के मनीषियों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को और अधिक गति देगी। साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी थी और अब आवास प्लस-प्लस का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, माताओं-बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों के तीर्थदर्शन के पुण्य संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है। 
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने महर्षि दयानंद की संपूर्ण जीवन-यात्रा और उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर यदि हम गौपालन को लाभकारी बनाएंगे, तो समाज में उसकी रक्षा हेतु स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।