Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत जोरा और लाभान्डी क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. आयुक्त ने जोरा में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, वार्ड प्रतिनिधि साहू सहित जोन 9 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया
आयुक्त ने जोरा में नया नाला बनाने प्रस्ताव शीघ्र भेजने के जोन 9 जोन कमिश्नर को निर्देश दिए हैँ, ताकि जोरा में शीघ्र गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन हो सके. आयुक्त ने जोरा में नालियों पर कब्जा जमाकर निर्मित किये गए अवैध पाटों को तोड़कर नालियों की अच्छी तरह सफाई अभियान चलाकर सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर को दिए हैँ.आयुक्त ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के सामने मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर मार्ग को कब्जामुक्त करने हेतु निर्देशित किया है. आयुक्त ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित श्मशानघाट और लभांडी स्थित जलागार परिसर का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री राम विचार नेताम ने गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व पर नमन किया। X पोस्ट में मंत्री ने लिखा, महान संत, सिख पंथ के नौवें गुरु, ‘हिन्द दी चादर’ गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज आध्यात्मिक पुंज हैं, वे गुरु के रूप में हम सभी के लिए आराध्य हैं। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु समर्पित उनका तपस्वी जीवन समस्त मानवता के लिए प्रकाश-पुंज है।
panchayattantra24.-बालोद। मंत्री के प्रवास के दौरान गायब रहना डीपीओ को भारी पड़ गया. गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के चलते जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदेश भी जारी किया गया है.
दरअसल, दो दिन पूर्व (15 अप्रैल) महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बालोद जिले पहुंची थी. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति जिला मुख्यालय से गायब था. निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में उपस्थिति वास्तविक से अधिक दर्ज की गई थी. पोषण ट्रैकर ऐप में टी.एच.आर. की प्रविष्टि अधूरी पाई गई और रिकॉर्ड अद्यतन नहीं थे. साथ ही, सखी वन स्टॉप सेंटर की सक्रियता नहीं दिखी तथा करकाभांठ आंगनवाड़ी केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई.
किशन टंडन क्रांति द्वारा अपने काम में लापरवाही और जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की वजह से उन पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इसी के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका कार्यस्थल अब बिलासपुर जिले का महिला एवं बाल विकास विभाग होगा. इस दौरान उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जीवन यापन के लिए जरूरी भत्ता मिलता रहेगा.
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने 1857 की क्रांति के महानायक, क्रांतिकारी और देशभक्त सेनापति शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि (18 अप्रैल) पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तात्या टोपे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर योद्धाओं में से हैं, जिनकी रणनीतिक कुशलता, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी हर देशवासी को गर्व और प्रेरणा से भर देता है।
वे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानायक थे जिन्होंने अंग्रेजी सत्ता को खुली चुनौती दी, और जब युद्ध के पारंपरिक रास्ते बंद हो गए, तब उन्होंने गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर संघर्ष को जिंदा रखा। साय ने कहा कि तात्या टोपे की वीरगाथा भारत की आज़ादी की कहानी का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने देश की अस्मिता की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब राष्ट्र की बात हो, तब न कोई भय हो और न ही कोई समझौता। उन्होंने कहा कि तात्या टोपे की अटूट देशभक्ति और उनकी त्यागमयी गाथा सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने आज 20 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई और कहा, हमारी सरकार राज्य आपदा मोचन बल को और अधिक सशक्त बना रही है। इसके तहत आज माना कैंप में आयोजित कार्यक्रम में 20 अग्निशमन वाहनों को नगर सेना, SDRF को समर्पित किया। इसके साथ ही नवीन जिला सेनानी कार्यालय भवन एवं नवा रायपुर अग्निशमन भवन का लोकार्पण कर नगर सेना के अधिकारियों-सेनानियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। संसाधनों के आधुनिकीकरण, अग्निशमन सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत करने और जवानों के प्रशिक्षण व मनोबल को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर-13, नवा रायपुर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सह आवासीय परिसर और माना में नवीन सेनानी कार्यालय का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
आपातकालीन सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन प्रदेश की त्वरित आपातकालीन सेवाओं की क्षमता को नई गति देंगे। उन्होंने इसे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पित भवनों के माध्यम से अग्निशमन तंत्र को मजबूती मिलेगी और हमारे जवानों की दक्षता में भी इजाफा होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन नए वाहनों से आगजनी की घटनाओं पर पहले से कहीं अधिक प्रभावी तरीके से और तेज़ी से काबू पाया जा सकेगा, जिससे जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा सबसे बड़ा कार्य है और इसे पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाने वाले अग्निशमन कर्मी हमारे सच्चे नायक हैं, जिनकी सेवाओं को समाज हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखता है।
आपातकालीन सेवा का डेमो और अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान राज्य आपदा मोचन बल और अग्निशमन राहत दल द्वारा आगजनी की घटना पर आधारित आपातकालीन सेवा का प्रदर्शन (डेमो) भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को गहरी रुचि और गंभीरता से देखा और जवानों की तत्परता व सजगता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने अग्निशमन सेवाओं में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें लुकास जैक, ग्लास ब्रेकर, एयर लिफ्टिंग बैग, पेलिकन टावर लाइट, डायमंड टिप, चेन सॉ, फायर जैल ब्लैकेट, फायर सूट और अंडर वॉटर कैमरा जैसे उपकरणों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी।
अग्निशमन सेवाओं का निरंतर हो रहा सशक्तिकरण उप पुलिस महानिरीक्षक अजात शत्रु बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में अग्निशमन सेवा को नगरीय निकाय से हस्तांतरित किया गया था। वर्तमान में प्रतिवर्ष औसतन 8,000 फायर कॉल प्राप्त होते हैं, जबकि ग्रीष्मकाल में यह संख्या प्रतिदिन 40 तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि आज जिन 18 नवीन अग्निशमन वाहनों को शामिल किया गया है, उनके साथ विभाग के पास अब कुल 161 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हो गए हैं। रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, धमतरी, कोरिया और अंबिकापुर जैसे जिलों को आज ही ये वाहन सौंपे गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एनआरडीए द्वारा नवा रायपुर में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए 5.5 करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन सह आवासीय परिसर का निर्माण कराया गया है, जिसका आज लोकार्पण हुआ।
शहीद अग्निशमन कर्मियों को समर्पित अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह अजात शत्रु बहादुर सिंह ने बताया कि अग्निशमन सेवाओं में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर कर्मचारियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को शहीद दिवस मनाया जाता है और 14 से 20 अप्रैल तक पूरे देश में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी इस वर्ष अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है, और हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए यह बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अस्पताल की संरचना और सेवाओं को आधुनिक और जनसुलभ बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मंत्री जायसवाल ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आवश्यक सभी चिकित्सा उपकरण, तकनीकी संसाधन, और मरीजों की सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विस्तारीकरण और विद्युतीकरण के कार्यों में विभागीय समन्वय मजबूत किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।

panchayattantra24.-रायपुर। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की नारी शक्तियों पर केंद्रित पुस्तक कोसल पुत्री के दो भाग, और छत्तीसगढ़ कहानी गढ़( संपादक डॉ सीमा अवस्थी ‘मिनी’) सहित तीन अन्य पुस्तकों का विमोचन हुआ । इस अवसर पर 108 महिला नेत्रियों को भी सम्मानित किया गया ।इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि समाजसेवी कौशल्या देवी साय ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए स्वयं सजग होना होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाएंँ जीवन के विविध रंगों में लिख रही हैं। सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की महिलाएंँ आगे हैं। घर परिवार के अलावा राज्य की संस्कृति के संरक्षण में भी वे अत्यधिक सक्रिय हैं। श्रीमती साय ने अनेक रोचक संस्मरण सुनाए। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि- छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ अभिलाषा बेहार ने लेखिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई दी। प्रारंभ में संयोजक डॉ सीमा निगम और डॉ सुधीर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि लता मिश्रा ने साहित्य और संगीत के समन्वय पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने कहानी गढ़ छत्तीसगढ़ की संपादक डॉ सीमा अवस्थी को कोसल पुत्री सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम, पद्मश्री उषा बारले, ममता चंद्राकर, जोशी बहनों सहित 108 नारी शक्तियों का सम्मान किया। डॉ रमेंद्र नाथ मिश्र और डॉ महेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में द्वितीय सत्र संपन्न हुआ। समारोह का संचालन शुभ्रा ठाकुर, डॉ सीमा अवस्थी, सुमन बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ सीमा निगम ने जानकारी देते हुए बताया छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है।

panchayattantra24.-रायपुर। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की नारी-शक्ति पर केंद्रित पुस्तक ‘कोसलपुत्री’ के सहित चार अन्य पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की 108 विशिष्ट महिला नेत्रियों को सम्मानित किया गया। जिनमें बस्तर की गौरवशाली बेटी और युवा आइकॉन अपूर्वा त्रिपाठी को उनके अद्वितीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी कौशल्या साय ने कहा कि “महिलाओं को अपनी सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए स्वयं सजग रहना होगा। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। घर-परिवार के साथ ही राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनकी सक्रियता सराहनीय है।” उन्होंने अपने कई प्रेरक संस्मरण भी साझा किए। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ साहित्य की दृष्टि से अत्यंत उर्वरा भूमि है। ‘कोसलपुत्री’ जैसी पुस्तकें गहन शोध के पश्चात तैयार की जाती हैं, जो केवल साहित्य नहीं, प्रमाणिक इतिहास की तरह भी मूल्यवान हैं।”
इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई लेखिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोंडागांव की प्रसिद्ध लेखिका और कवयित्री डॉ. रश्मि विपिन अग्निहोत्री को उनके आलेख ‘बस्तर बाला: युवा आइकॉन अपूर्वा त्रिपाठी’ हेतु कोसलपुत्री रचनाकार सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. रश्मि अब तक 38 साझा संकलनों की लेखिका रह चुकी हैं। विमोचन समारोह में पद्मश्री शमशाद बेगम, उषा बारले, तथा बस्तर बाला अपूर्वा त्रिपाठी सहित कुल 108 महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विविध क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव अभिलाषा बेहार ने लेखिकाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि लता मिश्रा ने साहित्य और संगीत के समन्वय पर बल दिया।
समारोह की शुरुआत में संयोजक डॉ. सीमा निगम और डॉ. सुधीर शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. रमेंद्र नाथ मिश्र और डॉ. महेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में द्वितीय सत्र संपन्न हुआ। संचालन शुभ्रा ठाकुर, डॉ. सीमा अवस्थी और सुमन बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य की विशिष्ट महिला प्रतिभाओं पर केंद्रित ‘कोसलपुत्री’ दो भागों में प्रकाशित किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ की महिला रचनाकारों ने गहन शोध कर तैयार किया है। साहित्यिक जगत को आशा है कि यह संग्रह भविष्य में पाठ्यक्रम में शामिल कर व्यापक लाभ प्रदान करेगा।”

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की, जहां पर उनसे विभिन्न समाज, संगठन और समिति के प्रतिनिधि मंडलों ने सौजन्य भेंट कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।
सर्किट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री ने माहरा समाज, विश्वकर्मा समाज, कंवर समाज के प्रमुखजनों को क्रमशः आमंत्रित कर उनकी मांगें सुनीं। इसके अलावा बस्तर किसान संघ, नगरपालिक निगम जगदलपुर के पार्षदगणों और विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यालयीन कर्मचारी संघ की मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री रुबरु हुए। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के प्रमुखजनों से कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग की समस्याओं और मांगों को लेकर संवेदनशील व गंभीर है तथा इसके समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण मौजूद थे।