Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में विशेष प्रावधान किए गए हैं। आज जगदलपुर में आयोजित विकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में बस्तर संभाग के विकास में उद्योगों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की नई औद्योगिक नीति के तहत बस्तर संभाग में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ खनिज आधारित, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन उद्योगों की असीमित संभावनाओं को साकार करने का रोडमैप तैयार किया गया है।
बस्तर के औद्योगिक परिदृश्य को देखें तो वर्तमान में बस्तर संभाग में 690 MSME इकाइयाँ संचालित हैं। बस्तर संभाग के 3 प्रमुख सेक्टर्स में चावल मिल, ईंट निर्माण और धातु निर्माण उद्योग शामिल हैं। एनएमडीसी माइनिंग, एनएमडीसी स्टील, एस्सार, ब्रज इस्पात और ए एम एन एस इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियाँ यहाँ स्थापित हैं। संभाग से लगभग 102 करोड़ रुपये का निर्यात होता है, जिसमें लौह अयस्क की हिस्सेदारी सर्वाधिक है। विकसित बस्तर की ओर बढ़ने के लिए औद्योगिक नीति 2024-30 के अनुसार बस्तर संभाग के विकास के लिए 32 में से 28 विकासखंडों को समूह 3 के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है, ताकि उद्योगों को अधिकतम प्रोत्साहन मिले। इस्पात उद्योग के लिए 15 वर्षों तक रॉयल्टी प्रतिपूर्ति का प्रबंध है।
विकास की मुख्य धारा में बस्तर को जोड़ने के लिए नई औद्यौगिक नीति में आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार देने के लिए रोजगार सब्सिडी का प्रावधान है जिसमे 5 वर्षों तक शुद्ध वेतन का 40% का प्रावधान है। अनुसूचित जाति/जनजाति और नक्सलवाद प्रभावित लोगों के लिए 10% अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान है। युवाओं के लिए प्रशिक्षण व्यय प्रतिपूर्ति तथा मार्जिन मनी सब्सिडी का प्रावधान है जिसमे अनुसूचित जाति/जनजाति और नक्सलवाद प्रभावित व्यक्तियों द्वारा स्थापित नए MSME के लिए 25% तक कि सब्सिडी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विकसित बस्तर की ओर का रोडमैप तैयार करने के लिए भूमि बैंक प्रबंधन को मजबूत करना और व्यापार को आसान बनाना शामिल है। स्थानीय उद्योगों (वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प) के लिए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, विशेष रूप से जनजातीय युवाओं और महिला उद्यमिता पर फोकस किया जा रहा है। इस्पात, धातु प्रसंस्करण, कृषि, वनोपज आधारित उद्योग और हर्बल-औषधीय उत्पादों के लिए क्लस्टर की स्थापना की जा रही है। ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में सभी मौसमों के लिए उपयुक्त सड़कों का
निर्माण और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के साथ एकीकरण का काम हो रहा है। स्टार्टअप्स के लिए समर्थन हेतु नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएँ संचालित की जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आने वाले समय में पूरी तरह से शांति कायम हो जाएगी और नक्सलवाद का पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें बस्तर के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा ताकि विकसित बस्तर की ओर हम बढ़ सकें।
यहां उद्योग के लिए उचित वातावरण है और हमने उद्योगों लिए नई औद्यौगिक नीति में विशेष प्रावधान भी किए है। श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं, महिलाओं और नक्सलवाद प्रभावित लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना हमारी प्राथमिकता है। यह नीति बस्तर को औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि वन संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करके हम स्थानीय लोगों को समृद्ध बना सकते है और हमारी सरकार महुआ आधारित उद्योग पर भी विशेष ध्यान देगी। जगदलपुर में आयोजित बस्तर की ओर परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संबंधित विभागों के सचिव, बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, बस्तर संभाग में स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य केवल यश पाने के लिए किसी इच्छा के अधीन किया गया धर्म नहीं बल्कि कथा के माध्यम से अंत:करण को शुद्ध किया जाता है । भगवान को पाने की इच्छा हो तो परीक्षित और शुकदेव का संवाद ही सुन ले तो जीवन धन्य हो जाएगा अकाल मृत्यु से बचाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें ( प्रभु के लीला के बगैर ना कोई जन्म ले सकता है और ना किसी की मृत्यु हो सकती है सभी कालचक्र में ईश्वर की सहमति विद्यमान रहती है आकृतार्थ जीवात्मा को पुनर्जन्म लेना पड़ता है इसलिए 24 घंटे में कम से कम सवा घंटा प्रभु की स्तुति भजन कीर्तन के लिए देना चाहिए। जीवन का उद्देश्य ईश्वर को पाना है न कि केवल धन वैभव और जीवकोपार्जन में लगे रहना। राजधानी रायपुर के अग्रोहा कालोनी रायपुर में श्रीमद्भागवत के प्रथम दिवस कथा के दौरान आचार्य झम्मन शास्त्री ने उक्त बातें श्रद्धालुओं के सम्मुख कही।
आचार्य श्री ने कहा कि पार्टी और सरकार परोपकार के लिए है न की स्वहित के लिए, देश में लोग गौ माता के चारागाह पर भी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। माता को संरक्षित करने के लिए कोई तैयारी किसी सरकार की नहीं दिखती तो शुद्ध दूध घी दही और मक्खन कहां से मिलेगा। भागवत कथा में युवा नहीं आते ,जबकि श्री राम कथा और भागवत कथा का उद्देश्य भटकते युवाओं को ग्रंथ के माध्यम से धर्म से जोडऩा है इसीलिए हर घर में एक युवा को ऐसे ही कथाओं में शामिल होना चाहिए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुण्य भूमि है,यह भगवान श्री राम का ननिहाल है। यही कारण है । कि तमाम प्राकृतिक आपदाओं से छत्तीसगढ़ का अप्रभावित रहता है। वहीं आज धरती माता को 104 डिग्री का बुखार सता रहा है ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघल रहे हैं समुद्र की जलधारा बढ़ रही है। मानव विकास के चक्कर में प्रकृति से छेड़छाड़ किया जा रहा है। भगवान मनु और शतरूपा पर वंशज का जीवन खतरे में है। इसलिए सनातन धर्म से साइंस को भावनात्मक प्रकल्पता से जोड़े तब जाकर सनातन धर्म आपकी रक्षा करेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। चांदी जब्ती को लेकर रायपुर पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोपहिया वाहन में सवार 02 व्यक्ति अपने पास एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखें है तथा मेटल पार्क उरला से खमतराई की ओर आ रहे है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु भनपुरी चैक में नाकेबंदी पाईंट लगाया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देखकर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम ओंकार जाधव एवं अजय गेजगे निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखा होना पाया गया, जिसे रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 56 किलो 300 ग्राम एल्यूमिनियम जैसे चांदी का 115 नग सिल्ली कीमती करीबन 52 लाख रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त ईवी स्कुटर ऐथर क्रमांक सी जी 04 पी क्यू 8047 को धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 02/2025 धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। एल्यूमिनियम जैसे चांदी के संबंध में दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
नाम आरोपी 01. ओंकार जाधव पिता चन्द्रकांत जाधव उम्र 23 साल साकिन ग्राम सायसीन तालुका खानपुर जिला सांगली (महाराष्ट्र) 02. अजय गेजगे पिता शिवाजी गेजगे उम्र 23 साल साकिन ग्राम मिरे तालुका मारसीरस जिला सोलापुर(महाराष्ट्र)

panchayattantra24.-रायपुर। टाटीबंध सुलभ शौचालय के पीछे हेरोइन की सप्लाई हो रही थी, दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित काका ढ़ाबा के पास सुलभ शौचालय के पीछे 02 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह एवं अमृतपाल सिंह निवासी अमृतसर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा, 01 नग तौल मशीन तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 1,28,900/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 118/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा हेरोईन चिट्टा को अमृतसर पंजाब से लाना बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. धर्मेन्द्र सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 44 साल निवासी माखन विण्डी थाना जांडियाला गुरू जिला अमृतसर पंजाब। 02. अमृतपाल सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी धरदेव थाना मेहता चौक जिला अमृतसर पंजाब।

panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है और अशांति का माहौल बना रही है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए विजय शर्मा ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? वहां हिंदू समुदाय के लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ये हालात राज्य सरकार की नीतियों का नतीजा हैं। वहां जानबूझकर घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और पूरे देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।”
शर्मा ने इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राज्य में नक्सलवाद के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलियों से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार है और उन्हें मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।उन्होंने कहा, “नक्सलियों के पास कोई स्पष्ट मांग नहीं है। आमतौर पर आंदोलन किसी मांग के साथ होते हैं, जिन्हें सरकारें बातचीत के जरिए सुलझाती हैं। लेकिन यहां नक्सली सिर्फ हिंसा और बंदूक के बल पर सत्ता चाहते हैं, जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है।”

panchayattantra24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर शहर में स्थित सभी बीएसयू पी और प्रधानमंत्री आवास योजना ( पीएमवाय) की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसर के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अगले 24 घण्टे के भीतर ढकने की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना हो. आयुक्त विश्वदीप ने महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अगले 24 घण्टे के भीतर रायपुर शहर में सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनियों के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को ढका जाना सुनिश्चित करने आदेशित किया है.
आदेश दिए गए हैँ कि 15वां वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के माध्यम से भी स्थल की आवश्यकता के अनुसार यह कार्य करवाया जा सकता है. ड्रेन कवर का कार्य करवाने स्थल पर इसकी साइज और लोकेशन अनुसार सूची की जानकारी अगले 24 घण्टे के भीतर सभी जोन कमिश्नर स्थल का स्थल का निरीक्षण कर भेजा जाना सुनिश्चित करें, ताकि ड्रेन कवर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को महापौर के निर्देशानुसार उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करवाने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो.

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए। बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है. रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले को लेकर कहा कि दुखद घटना हुई है, एक बच्चों की मौत हो गई है. कॉलोनी में सोक पिट बनाया गया है था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं है, सेप्टिक टैंक ओवरफ़्लो होता था इसलिए वो पिट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास के ठेकेदार ने सोक पिट खोदा लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए. एक जाँच कमिटी बनाई जाएगी , जाँच के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
बता दें कि राजधानी के गुढ़ियारी में बीते दिन गड्ढे में गिरने से मासूम की हुई मौत के बाद आज स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है. यह घटना गुढ़ियारी के रामनगर में नगर निगम के लापरवाही के चलते हुई थी. इस घटना से आक्रोशित होकर आज कालोनी के निवासियों ने रामनगर में आवाजाही बंद कर दी है और निगम मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. वहीं कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों जमकर विरोध किया. इस दौरान जिस गड्डे में डूबकर बच्चे की मौत हुई उस गड्डे में एक व्यक्ति कूद गया, जिसे तत्काल बाहर निकाला गया.

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

panchayattantra24.-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इंद्रावती नदी बचाने जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। X पोस्ट में लिखा, हमारा बस्तर डबल इंजन के कुशासन की भरपाई करने के लिए मजबूर है। भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात का यह हाल देखिए इंद्रावती नदी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का वह अंश है जोकि बस्तर की जीवनदायनी नदी है। हमारे आदिवासी, किसान, जीव-जंतु, हमारा जंगल इंद्रावती पर निर्भर है। ओडिसा से निकलने वाली इंद्रावती की कुल लंबाई 535 किमी है। जिसमें ओडिसा में 164 किमी और छत्तीसगढ़ में 233 किमी की यात्रा इंद्रावती करती है याने इंद्रावती का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरता है लेकिन दोनों तरफ की डबल इंजन सरकार का कमाल देखिए कि आज छत्तीसगढ़ में केवल 16% पानी ही छोड़ा जा रहा है।
चित्रकोट जलप्रपात का यह हाल भाजपा सरकार की बस्तर के साथ की जा रही बेईमानी को बयां कर रही है। प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा देने का दंभ भरने वाली सरकार धरती की प्यास बुझाने के काबिल नहीं बची है पर्यटन तो दूर की कौड़ी रही। मेरा बचपन यहां बीता है, मैंने इस नदी में तैरना सिखा है, बहाव को काटकर आगे बढ़ना सिखा है इसलिए बस्तर और इंद्रावती के इस दर्द को महसूस कर सकता हूं। दोनों तरफ की डबल इंजन सरकार से मेरी दरख्वास्त है कि बस्तर की छाती पर आरी चलाना बंद करें। यह प्रकृति का दिया आशीर्वाद है, बस्तरवासियों से उनका अधिकार मत छीने। बस्तर का हर आम जनमानस अब इंद्रावती को बचाने की लड़ाई लड़ने तैयार है। जल्द ही इंद्रावती नदी बचाने जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और इस गूंगी बहरी सरकार से अपना अधिकार लिया जाएगा।