Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से मुक्त करने के लिए रेडक्रॉस को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की भूमिका और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करना होगा। श्री डेका ने विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. के. राउत ने बताया कि राज्य के 32 जिलों में जिलास्तरीय रेडक्रॉस समिति के चुनाव कराए गए। इन जिला प्रतिनिधियों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना।
इस अवसर पर छत्त्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री रूपेश पाणिग्रही, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल, श्री बलराम साहू, डॉ. प्रदीप कुमार साहू और श्री युवराज देशमुख उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा रहे हैं। 
 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान की गति को और तेज करने, कचरा डिस्पोजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न मदों से राशि जारी की गई है। इस राशि से शौचालयों की मरम्मत, सफाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एक सुविधा से कहीं अधिक आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की उपेक्षा के कारण नगरीय निकायों में शौचालयों की स्थिति जर्जर थी, वे उपयोग के लायक नहीं थे। राज्य सरकार ने शौचालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालय सुनिश्चित करने के लिए राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 साव ने बताया कि नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) का चिन्हांकन कर स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 550 से अधिक स्थानों को सीटीयू या जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) के रूप में चिन्हित कर स्वच्छ किया जा चुका है। इन स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने या दोबारा गंदगी करने वालों के लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है।
विभिन्न संस्थाओं और गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाई जा रही सहभागिता उप मुख्यमंत्री साव शौचालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने भी नगरीय निकायों के आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को प्रचार-प्रसार (आईईसी) मद से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग, वेस्ट-टू-आर्ट से बनी कलाकृतियों तथा बैक लेन सौंदर्गीकरण के माध्यम से स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वसहायता समूहों आदि के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई चौपाल, नुक्कड़ नाटक, प्लॉग रन, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग एवं राज्य सरकार की निरंतर कोशिशों से शहरों में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वच्छता के इस जन आंदोलन से और अधिक प्रतिबद्धता से जुड़ गए हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। 14 सटोरिए गिरफ्तार हुए है, 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए। दरअसल आज रायपुर पुलिस ने कोलकाता और असम में किए छापेमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था। 
 सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पैनल संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी भविष्य में की जायेगी। आरोपियों द्वारा रकम लेने-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों में करोड़ो रूपये का लेन-देन किया गया है, जिसके संबंध में बैंको से पत्राचार कर जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। पैनल संचालनकर्त्ताओं द्वारा 25 लाख रूपये व 15 लाख रूपये में पैनल प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त हुई है। 
 आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 116 नग मोबाईल फोन, 09 नग लैपटॉप, नगदी रकम 3,74,300/- रूपये, चारपहिया/दोपहिया वाहन सहित अन्य मशरूका जुमला कीमती लगभग 72,27,700/- रूपये जप्त किया जा चुका है। साथ ही आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। 
कोलकाता से पकड़े गये आरोपी 01. पंकज वासवानी पिता संतोष कुमार वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। 02. रवि सजनानी पिता हीरानंद सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर। 03. रोशन कुमार ठाकुर पिता परमेश्वर कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)। 04. प्रतीक सोनी पिता धर्मदास सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर। 
05. संदीप अमरानी पिता स्व. देवानंद अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)। 06. अंकुल मिश्रा पिता कौशलेश मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)। 07. दीपांशु गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)। 08. ताज्जु मसीह पिता हदयत मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता – शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग। गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी 01. कुशल साहू पिता पकालू साहू उर्फ रामदेव साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 02. जीत सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग। 03. सूजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर। 04. अनुराग डहरिया पिता उमेश डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)। 05. हरदीप सिंह पिता सुखपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि । 06. भानू सिंह राजपूत पिता संजीव सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया। 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। मुझे गर्व होता है यह बताते हुए कि डॉ सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में जो पीडीएस व्यवस्था बनाई गई। वह आज पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस व्यवस्था है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहद अनुभवी हैं रायपुर नगर निगम में सभापति और रायपुर विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने निभाया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह कॉर्पाेरेशन सिर्फ एक संस्था नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। यह एकमात्र निगम है जो प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता से जुड़ा हुआ है। राशन की एक-एक दुकान की मॉनिटरिंग, वेयर हाउस की निगरानी, समय पर जन-जन तक खाद्यान्न सप्लाई सुनिश्चित करने तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 
कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री किरण सिंह देव, श्री धरमलाल कौशिक, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री प्रबोध मिंज, श्री अमर अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा, श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश अग्रवाल, श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडेय, राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्रकार, छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलीम राज, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्घा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव मौजूद रहे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चार इण्डस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना की घोषणा की. इनमें से दो राजनांदगांव जिले के घुमना तहसील में और दो नवा रायपुर में स्थापित होंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में सीएसआईडीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें संगठन और उद्योग जगत का लंबा अनुभव है. उनके नेतृत्व में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मजबूत होगा.
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नेतृत्व में विभाग के सभी अधिकारियों ने मेहनत से उद्योगपतियों से सलाह-मशविरा कर नई उद्योग नीति लाए हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और रायपुर में उद्योग नीति को बताया, जिसे उद्योगपतियों ने पसंद किया है. जिसका परिणाम है कि कुछ महीने में लांच करते हुए साढ़े चार लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹25,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
यह नई योजना पहले से संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ से जुड़ी हुई है, जिसके तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि दी जा रही है। अब सरकार ने इस योजना का विस्तार करते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है।
योजना की शुरुआत
इस योजना का औपचारिक शुभारंभ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया। शुभारंभ समारोह में राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी मौजूद थे। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है और जो महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं।
ऋण लेने की प्रक्रिया आसान
सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत महिलाओं को ऋण प्राप्त करने के लिए किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। पात्र महिलाओं को बिना किसी खास औपचारिकता के ₹25,000 तक का ऋण आसानी से मिल सकेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास है। इससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार को बेहतर भविष्य दे सकेंगी।”
महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर
‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ से महिलाएं किराना दुकान, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन जैसे छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनेंगी।
राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा ने बताया कि बैंक इस योजना की निगरानी करेगा और ऋण वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
बीजेपी का चुनावी वादा
गौरतलब है कि ‘महतारी वंदन योजना’ भाजपा का चुनावी वादा था, जिसे सरकार बनने के बाद लागू किया गया। सरकार का दावा है कि इस योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। अब ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की राह खोलने वाली साबित हो सकती है। यह योजना न केवल उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।
यह योजना महिलाओं के जीवन में नई रोशनी और संभावनाओं के द्वार खोलने जा रही है — एक ऐसा प्रयास जो उन्हें वास्तविक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करेगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मिक्सड डबल्स स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। स्पर्धा का रजत पदक भी छत्तीसगढ़ के नाम रहा। केरल के क्षेत्रीय खेल केन्द्र राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम कदवंथरा, एर्नाकुलम में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने 43 टीमों के बीच पदक तालिका में तीसरे स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन और टेबल टेनिस में छत्तीसगढ़ ने कुल 11 पदक जीते। केरल के कोचीन में आज 5 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ ने 5 पदक जीते गए थे। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इस शानदार उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और पदक विजेताओं को बधाई और शुमकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। बहुचर्चित आबकारी घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ACB/EOW की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में लखमा की संलिप्तता पाई गई है और यह अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। 
लखमा इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्हें 15 जनवरी 2025 को ईडी ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर ईडी ने लखमा को इस घोटाले का एक अहम किरदार बताया है। ईडी का आरोप है कि कवासी लखमा के कार्यकाल में आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ जिसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन हुए। इस घोटाले में कई अफसर और कारोबारी पहले ही गिरफ्त में आ चुके हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री इस दौरान उन्होंने घाटपदमपुर के कई हितग्राहियों के घर पहुंचकर स्वयं सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले। 
 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है। उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। 
 इस महाभियान में राज्य के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 के हितग्राहियों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि योजनांतर्गत आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम घाटपदमपुर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं लाभार्थियों से चर्चा करते हुए उनके मकान की स्थिति जानी और नवनिर्मित घरों को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए यह भी कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के माध्यम से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें शीघ्रातिशीघ्र योजना में सम्मिलित किया जाएगा।
 मुख्यमंत्री ने किया पात्र परिवारों का सर्वे मुख्यमंत्री श्री साय जब हितग्राही शिलोमणि कश्यप एवं करुणा कश्यप के घर पहुंचे तब परिवारजनों ने उनका परंपरागत रूप से आत्मीय स्वागत किया। शिलोमणि कश्यप ने बताया कि उनके परिवार में कुल पाँच सदस्य हैं पति हरिसिंह, बेटा अभिनव जो 9वीं कक्षा में पढ़ता है, बेटी अनुप्रिया (8वीं कक्षा) और छोटा बेटा अभिषेक जो तीसरी कक्षा में है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहा था, जो अब इस योजना के तहत पूरा होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने गांव की एक अन्य हितग्राही लूदरी कश्यप के घर का भी सर्वेक्षण किया। उन्होंने स्वयं ‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया। इस दौरान लूदरी कश्यप ने भावुक होकर कहा कि बरसों से पक्के मकान का सपना देखा था, आज वह साकार होता दिख रहा है। यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। लूदरी कश्यप ने यह भी साझा किया कि बरसात के दिनों में कच्चे घर में सांप का डर और घर की मरम्मत पर होने वाले खर्च से वे परेशान रहती थीं। उन्होंने कहा कि अब इस योजना से उन्हें इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। लूदरी कश्यप ने बताया कि उनके साथ पति मनबोध कश्यप, बहू करुणा कश्यप, पुत्र ईश्वर कश्यप और पोता रहते हैं। लूदरी कश्यप ने कहा कि उनका पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है और सीमित आय के चलते पक्के मकान का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनका एक सुरक्षित और स्थायी पक्का मकान का सपना जल्द ही पूरा होगा। ग्राम पंचायत घाटपदमपुर की कुल जनसंख्या 2,078 है, जिसमें वर्तमान में 583 परिवार निवासरत हैं। इस पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्व में स्थायी प्रतीक्षा सूची के आधार पर 11 परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई थी, जिनके मकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 
महतारी वंदन योजना बनी सहारा मुख्यमंत्री श्री साय को ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए भी कुछ बचत कर पा रहे हैं। हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार: उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिले, जिसमें पक्का मकान एक बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संकल्प के साथ कार्य कर रही है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कुल 11,50,315 मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 9,41,595 मकानों की पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 1,78,476 मकान पूर्ण रूप से निर्मित हो चुके हैं और शेष निर्माणाधीन हैं। अब तक कुल 3,59,037 लाभार्थियों को आवास मिल चुका है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए लाभार्थी स्वयं भी मोबाइल ऐप के जरिए अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा GRIH पोर्टल भी विकसित किया गया है। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। भगवान अग्रसेन महाराज के द्वारा स्थापित सिद्धांत- समानता, परोपकार और आत्मनिर्भरता आज भी अग्र समाज की पहचान है। व्यापार, सेवा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अग्र समाज की सक्रिय भागीदारी न केवल राष्ट्र के विकास में सहायक रही है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करती है। आज अग्रवाल सभा, रायपुर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित अग्र गौरव सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं जिला पंचायतों में निर्वाचित हमारे अग्रवंशी पार्षदों, महापौरों, जिला पंचायत सदस्यों एवं अध्यक्षों को सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पूरे अग्र समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की गहराई को भी दर्शाता है। 
 कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत हमारे समाज के अनेक वरिष्ठजन और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सीताराम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ओमी बरडिया, मनमोहन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, विशंभर अग्रवाल, मुरली अग्रवाल जी जैसे समर्पित समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों को बधाई और अग्र समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। “जय अग्रसेन, जय अग्रोहा!”