Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
पूर्ववर्ती सरकार में दर्ज नहीं होते थे अपराध- अरुण साव

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कल प्रदर्शन करने जा रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता CM हाउस का घेराव करेंगे। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है। कांग्रेस लोकसभा-विधानसभा में पराजित हुई है। सरकार के एक साल के कामों पर पंचायत और निकाय चुनाव में मुहर लगाया है। जहां तक कानून व्यवस्था की बात है, तो पिछले 5 साल में अपराध दर्ज नहीं होते थे। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिलता था। आज वैसी स्तिथि नहीं हैं। कोई घटना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से घटती हैं। तो त्वरित करवाई भी होती है। सभी जवान काम कर रहे हैं। पुलिस भी काम कर रही है।

panchayattantra24.com-रायपुर। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में ग्राम कांदुल के भारत गैस गोदाम के सामने अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों, नीरज धनकर और दयालु साहू, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 12 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, मोटरसाइकिल, एक्टिवा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 15,300 रुपये नकद जब्त किए हैं। इस पूरे मामले में धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल 2025 को मुखबिर से टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि कांदुल में भारत गैस गोदाम के सामने नाले के पास कुछ लोग अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग कर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम में उपनिरीक्षक एचपी देवता, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रविकांत पांडेय, खिलेश्वर राजपूत, पालेश्वर कश्यप, विजय कंवर, राजकुमार देवा और अन्य शामिल थे।
पुलिस ने कांदुल में नाले के पास खेत में छापेमारी की, जहां कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर दो आरोपी, नीरज धनकर (33 वर्ष, निवासी कांदुल) और दयालु साहू (41 वर्ष, निवासी देवपुरी, टिकरापारा), पकड़े गए। पुलिस ने उनके कब्जे से एचपी कंपनी के 3 व्यवसायिक सिलेंडर (19 किग्रा, 2 भरे, 1 खाली), 3 घरेलू सिलेंडर (14 किग्रा, 1 भरा, 2 खाली) इंडेन कंपनी के 6 खाली सिलेंडर (14 किग्रा), 1 गैस सिलेंडर पाइप, 55 नोजल कैप, 23 रिफिलिंग पाइप, 7 गैस कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल (CG 04 KQ 4944), एक्टिवा (CG 04 DD 7692), और 15,300 रुपये नकद जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घरेलू सिलेंडरों की गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर 600-700 रुपये प्रति सिलेंडर का मुनाफा कमा रहे थे।

panchayattantra24.-रायपुर। पंचायत सचिव संघ ने नि:शर्त हड़ताल समाप्त की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात करने के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि विगत एक माह से चल रहे हड़ताल को आगामी तिथि तक के लिये स्थगित कर दिया गया है:-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा जनवरी 2026 तक अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर दिया जायेगा। तत्पश्चात शासकीयकरण किया जायेगा।
शासकीयकरण करने से पहले पूर्व में जारी आदेश में निर्देशित चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु अलग से मार्गदर्शिका जारी की जायेगी।वर्तमान में 15 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर हो रहे वेतन सत्यापन विसंगति का सुधार किया जायेगा।आंदोलन अवधि के वेतन की स्वीकृति तत्काल प्रदान की जायेगी।पंचायत सचिव संघ,छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा ने समस्त जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी के साथ सभी सचिवों के अपार सहयोग एवं समर्थन के प्रति आभार जताया है। साथ ही कहा है कि हड़ताल के दौरान दिवंगत हुए तीन साथियों के बलिदान को भी हमेशा याद रखा जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। चैंबर ऑफ कामर्स का चुनाव आज हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए. रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए वोट डाले गए. रायगढ़ में शक्ति अग्रवाल और महासमुंद में प्रवीण अग्रवाल की जीत हुई. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के शहीद स्मारक में 20 अप्रैल को होगा.चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया को प्रमाणपत्र सौंपा. इस अवसर पर ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, योगेश अग्रवाल, सचिन मेघानी, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, राजेश तौरानी, अमरदास खट्टर समेत अन्य मौजूद रहे.
सिर्फ दो जगह हुए चुनाव, दोनों जगह पारवानी के प्रत्याशी हारे: रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें रायगढ़ से शक्ति अग्रवाल और महासमुंद से प्रवीण अग्रवाल की जीत हुई. दोनों प्रत्याशी व्यापारी एकता पैनल के थे. अमर पारवानी पैनल के दोनों प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा. 20 को होगा शपथ ग्रहण समारोह : भंसाली: निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आज शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ. प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित रायगढ़ और महासमुंद में मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. सभी विजयी प्रत्याशियों को शहीद स्मारक भवन में 20 अप्रैल जीत को शपथ दिलाई जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य के बहुचर्चित नान (छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाट्सएप चैटिंग प्रकरण की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर एसीबी की पूर्व में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच के सिलसिले में शुक्रवार सीबीआई ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के सिविल लाइन स्थित निवास पर दबिश दी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया गया है।
एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, यह मामला आपराधिक षड्यंत्र, लोकसेवक द्वारा रिश्वत लेना, निजी व्यक्ति द्वारा लोकसेवक को रिश्वत देना, आपराधिक कदाचार, झूठे साक्ष्य गढ़ना, साक्ष्य छिपाना तथा जांच को प्रभावित करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है। बता दें कि नान घोटाले से जुड़े आरोपियों को जमानत दिलाने एवं साक्ष्य को छिपाने की साजिश के मामले में चार नवंबर 2024 को ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया था। हालांकि, सतीश चंद्र वर्मा और आलोक शुक्ला को बाद में जमानत मिल गई थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई को दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे हैं। ईडी ने एसीबी को सूचित किया था कि अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला ने न केवल जांच को प्रभावित करने की कोशिश की, बल्कि आयकर विभाग द्वारा जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ईडी की कार्रवाई में भी बाधा उत्पन्न की।


panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज यह कॉरपोरेशन केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रहे हैं। यह अनुभव अब उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी के कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल देगा, जिससे प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपनी राज्य स्थापना का रजत जयंती मना रहा है। वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अभी तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं। प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कार्यरत है और 13 मेडिकल कॉलेजों की भी स्थापना हो चुकी है, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी नागरिक की सबसे बड़ी पूंजी होती है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ में भी लाखों परिवार इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री स्वयं ऊर्जावान और सक्रिय हैं और अब कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी श्री दीपक महस्के जैसे कर्मठ और योग्य व्यक्ति को मिली है, तो निश्चित रूप से सीजीएमएससी प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने संबोधन के अंत में श्री महस्के को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, मेडिकल उपकरणों की समय से उपलब्धता और आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के उद्देश्य के साथ वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन का गठन हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा कि श्री म्हस्के जैसे योग्य, ईमानदार, दूरदर्शी और काबिल हाथों में इस कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई और वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने म्हस्के को नए दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित कर सीजीएमएससी के कार्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 के शंकर नगर जलागार परिसर स्थित कार्यालय पहुंचकर जोन के तहत आने वाले सभी 7 वार्डों में रहवासियों को जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक ली.
महापौर मीनल चौबे ने बैठक जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद सर्वश्री राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, कैलाश बेहरा, पुष्पा रोहित साहू, महेश कुमार ध्रुव, जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता योगेश कडु, नरेश साहू, उप अभियंताओं की उपस्थिति में लेकर नगर निगम जोन 3 के जल विभाग के कार्यों और गर्मी में रहवासियों को जल आपूर्ति पर जानकारी ली और समीक्षा करते हुए जोन 3 जोन कमिश्नर को जोन में वार्डों से गर्मी में प्राप्त हो रही रहवासियों की पेयजल सम्बन्धी सभी जन समस्याओं और जन शिकायतों का शत- प्रतिशत संख्या में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. महापौर मीनल चौबे ने इस दौरान नगर निगम जोन 3 कार्यालय में जल समस्या लेकर पहुंचे रहवासियों से उनकी जल समस्या ध्यानपूर्वक सुनी और जोन कमिश्नर को तत्काल रहवासियों की जल समस्या का समाधान करने निर्देशित किया.

panchayattantra24.- रायपुर। लापरवाही पूर्वक कार के ऊपर बैठकर धूम्रपान करने वाले वायरल वीडियो के प्राप्त होते ही रायपुर पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया! आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
रायपुर SSP ने ट्रैफिक जवानों को बांटे पानी बॉटल और इलेक्ट्रॉल पाउडर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार यातायात ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत एवं डिहाईड्रेशन से बचाव के उद्देश्य से पानी बोतल, इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी वितरण करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन पर डॉक्टर प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर , सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथों से यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी बोतल इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी का वितरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा पानी बोतल रखने, इलेक्ट्रॉल पाउडर का उपयोग करने एवं छतरी के नीचे रहकर ड्यूटी करने निर्देश दिए। साथ ही रायपुर शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित करने सभी अधिकारी कर्मचारियों को हर संभव प्रयास करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने बताया गया।

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों दिनभर की तेज़ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं रात के समय उमस ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है. हालांकि, आज मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है. प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका का असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है. अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है. इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-2°C की क्रमिक वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि अगले 5 दिनों तक मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की भी संभावना जताई गई है.