Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। #PahalgamTerroristAttack पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत की। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और हम मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। जब-जब भी देश के साथ ऐसा हुआ है देश ने उसका करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी दो दिन के सऊदी अरब दौरे पर थे लेकिन वह अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर हवाई अड्डे पर इस मामले पर बैठक की है। तो इससे गंभीरता समझ में आती है निश्चित रूप से इसका बदला लिया जाएगा। रायपुर के एक कारोबारी की भी मृत्यु हुई है हम उनके प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हैं हम उनके परिवार के साथ है जो भी सहयोग होगा हम वो कर रहे हैं।”
दिल्ली लौटकर एयरपोर्ट में ही बैठक लेते हुए पीएम मोदी, नीचे फोटो बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को समय से पहले ही समाप्त कर दिया और भारत लौट आए। भारत लौटते समय पीएम मोदी के विमान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का विमान रियाद से लौटते वक्त पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से परहेज करते हुए एक वैकल्पिक मार्ग से दिल्ली पहुंचा।

panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया। सांसद अग्रवाल ने कहा, पृथ्वी दिवस पर अंजनेय विश्वविद्यालय के जागरूकता अभियान में शामिल होकर युवाओं का उत्साह और पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखकर गर्व हुआ। यह धरती हमारी माता है। इसका संरक्षण हम सबका दायित्व है। प्लास्टिक प्रदूषण आज पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है। युवाओं की यह ऊर्जा और जागरूकता निश्चित रूप से एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर पृथ्वी सौंपें।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में टेकवांग नामग्याल अतिरिक्त महानिदेशक, एंटी नक्सल ऑपरेशन सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। इस अवसर पर एंटी नक्सल (ऑपरेशन) सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ केे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल श्री संजय यादव भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.- रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम और केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया के मध्य छत्तीसगढ़ के विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के विभिन्न स्थानों में खेलो इंडिया मद से खेल अधोसंरचना निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया, इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने सैंद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।
मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि उनके इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिल जाने से छत्तीसगढ़ के दुरूस्थ जिले रामानुजगंज-बलरामपुर में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी खेलो छत्तीसगढ़ के माध्यम से राज्य के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। मंत्री नेताम ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया को विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज जिला बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गांजर में स्टेडियम निर्माण एवं समतलीकरण कार्य लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार ग्राम त्रिशुली हल्दीमोड के पास क्रिकेट मैदान स्टेडियम निर्माण लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए डिण्डो में मिनी स्टेडियम निर्माण लागत 1 करोड़ रुपए, रामानुजगंज, बलरामपुर और रामचंद्रपुर में मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम का निर्माण के लिए लागत राशि प्रति कार्य 15-15 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है। इसी तरह रामानुजगंज में बॉलीवाल और बैडमिंटन के लिए पक्के मैदान एवं सीटिंग बैच के निर्माण के लिए 5 करोड़, रामानुजगंज में ही सर्वसुविधा युक्त क्रीडा परिसर का निर्माण जिसकी लागत 10 करोड़ रुपए अनुमानित है का प्रस्ताव केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्री डॉ. मंडाविया के समक्ष रखा गया है। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए जल्द स्वीकृति का आश्वासन दिया है। इन कार्यों की स्वीकृति हो जाने पर रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में भी खेल गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बंगाल हिंसा को लेकर कहा, “उनका (ममता बनर्जी) प्रयास है कि वहां पर जितने जिले हैं उसे वह हिंदू विहीन करने का प्रयास कर रही हैं। उनको देश की चिंता नहीं है उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है और इसलिए जहां-जहां से भी हिंदू कम हो सके उसका प्रयास ममता जी कर रही हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में जगह दे रही हैं…एक तरीके से ममता जी को अपने देश के प्रति कोई स्नेह नहीं है बल्कि अपने कुर्सी के प्रति है इसलिए वहां पर विद्रोह हो रहा है और केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।’ पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर उन्होंने आगे कहा, ” राज्यपाल जो रिपोर्ट देंगे उसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी।”

panchayattantra24.- रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने, बरगलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का एक प्रयास है। देश के सामने मौजूद महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना। अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना। स्वतंत्रता संग्राम को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और देश की विरासत का अपमान करना।
हाल ही में हुए कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखलाए मोदी-शाह की जोड़ी ने फिर से कांग्रेस पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)-अपनी पसंदीदा आपराधिक वसूली मशीन- को छोड़ दिया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर तथाकथित आरोप पत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड़यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य- चाहे वह राजनीति में हो या नहीं-भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
विडंबना यह है कि पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप ऐसे मामले में लगाए जा रहे है, जिसमें एक भी पैसा या संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई है। बैलेंस शीट को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कर्ज को इक्विटी में बदला जाता है। यह एक आम प्रथा है और पूरी तरह से कानूनी है। जब पैसा ही नहीं है, तो लॉन्ड्रिंग कहां है? ये एक षड़यंत्रकारी राजनीतिक ठगी है। मोदी सरकार ने ईडी को अपना Election Department बना लिया है और बेशर्मी से और बार-बार प्रतिशोध के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है। ईडी के मामलों में सजा की दर सिर्फ 1 प्रतिशत है। इसके अलावा, ईडी ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए है, उनमें से 98 प्रतिश तमामले सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत मामलों की जा रही साजिश सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से कम नहीं है। फर्जी और झूठे मामलों के माध्यम से नेतृत्व और उनके परिवारों को निशाना बनाकर, भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है – एकमात्र ताकत जो लगातार लोगों के साथ और इस देश की आत्मा के लिए खड़ी रही है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा और खतरनाक हमला है। यह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा राजनीतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है। यह बदले की राजनीति का सबसे बुरा रूप है।
चाहे वे हमें कितना भी चुप कराने की कोशिश करें, हम चुप नहीं होंगे। जो लोग दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, वे खुद डरे हुए है। यह एक राजनीतिक साजिश है, और कांग्रेस पार्टी इसका सीधे सामना करेगी। सत्य की जीत होगी। नेशनल हेराल्ड के बारे में कुछ तथ्य: 1. 1937 में पुरूषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव और रफी अहमद किदवई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की मुख्य आवाज के रूप में नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरुआत की, जिसके हिंदी और उर्दू संस्करण नवजीवन और कौमी आवाज शीर्षक से प्रकाशित हुए। नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय धरोहर है। 2. अंग्रेजों को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया और यह प्रतिबंध 1945 तक चला। 3. एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (।AJL) की स्थापना 1937-38 में हुई थी। एजेएल की स्थापना मूल रूप से एक पब्लिक लिमिटेड न्यूजपेपर कंपनी के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य संघर्ष का मुखपत्र बनना था, न कि मुनाफा कमाना। 4. एजेएल के पास छह शहरों-दिल्ली, पंचकूला, मुंबई, लखनऊ, पटना और इंदौर में अचल संपत्तियां हैं, लेकिन लखनऊ एकमात्र फ्रीहोल्ड संपत्ति है। बाकी संपत्तियां अखबारों को प्रकाशित करने के लिए लीज/आवंटित की गई है। आवंटन के समय, शर्त यह थी कि लखनऊ को छोड़कर, जो एक फ्रीहोल्ड संपत्ति है, इन्हें बेचा नहीं जा सकता। समय के साथ एजेएल को घाटा हुआ और कर्ज बढ़ता गया, जिसके कारण इसका संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। यह आरोप कि एजेएल के पास हजारों करोड़ रूपये की अचल संपत्ति है, निराधार है क्योंकि उक्त संपत्ति केवल मीडिया संबंधी चीजों के लिए इस्तेमाल हो सकती थी। 6 संपत्तियों में से केवल लखनऊ एकमात्र फ्रीहोल्ड संपत्ति है। भारी वित्तीय घाटे के कारण, एजेएल और नेशनल हेराल्ड कर्मचारियों के वेतन, वीआरएस बकाया, कर और अन्य देनदारियों का भुगतान नहीं कर सके। 5. कांग्रेस पार्टी ने 2002 से 2011 के बीच संस्था को बचाने के लिए बैंक चेक के माध्यम से 100 छोटे-छोटे किस्तों में 90 करोड़ रूपये का भुगतान किया। अखबार की खराब वित्तीय स्थिति के कारण नेशनल हेराल्ड के कर्मचारियों और कर्मियों को वेतन मिलने में बहुत देरी हो रही थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए इस पैसे का इस्तेमाल वेतन, पीएफ, वीआरएस, ग्रेच्युटी और लंबित बिजली बिलों के भुगतान में किया गया। वर्षो से कांग्रेस इस संस्था का समर्थन करती रही है, क्योंकि वह नेशनल हेराल्ड को सिर्फ एक अखबार नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, गणतंत्र के मूल्यों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का जीवंत प्रतीक मानती है। 6. कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक एजेएल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध थी और है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 51 ए(बी) में कहा गया हैः भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह उन महान आदर्शों को संजोए और उनका पालन करे, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया। इसके बाद कंपनी और उसके समाचार पत्रों को पुनर्जीवित करने के लिए एजेएल का पुनर्गठन करना पड़ा, और इसलिए कानूनी सलाह लेने के बाद, 2010 में यंग इंडियन का गठन किया गया, जो एक गैर-लाभकारी कंपनी है (कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत धारा 25 और अब कंपनी अधिनियम (संशोधन) 2013 के तहत धारा 8 है।) 7 यंग इंडियन लिमिटेड के 4 शेयरधारक थे, ये सभी पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारी थे- श्रीमती सोनिया गांधी (तत्कालीन AICC अध्यक्ष), स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा (तत्कालीन AICC कोषाध्यक्ष), स्वर्गीय श्री ऑस्कर फर्नांडीस (तत्कालीन AICC महासचिव), श्री राहुल गांधी (तत्कालीन AICC महासचिव) और दो गैर-शेयरधारक निदेशक श्री सैम पित्रोदा और श्री सुमन दुबे। 8. चूंकि AJL संकट में थी, इसलिए यंग इंडियन के माध्यम से 90 करोड़ रुपये के लोन को इक्विटी में बदल दिया गया। कोई भी निदेशक, कोई भी शेयरधारक वितीय लाभ नहीं उठा सकता है या नहीं उठा पाया है कोई वेतन, लाभांश या लाभ अर्जित नहीं किया जा सकता है, भले ही यंग इंडियन बंद हो जाए। यंग इंडियन लिमिटेड कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत धारा 8 के तहत एक गैर-लाभकारी कंपनी है, और इसलिए यह अपने किसी भी शेयरधारक या निदेशक को लाभ, लाभांश या वेतन में एक पैसा भी नहीं दे सकती है। श्रीमती सोनिया गांधी या श्री राहुल गांधी या यंग इंडियन लिमिटेड के किसी भी अन्य निदेशक को एक भी रुपया नहीं मिला। 9. AJL भारी कर्ज में डूबी हुई और घाटे में चल रही कंपनी थी। यह कर्ज वसूल नहीं किया जा सकता था। जब यंग इंडियन ने AJL की मदद करने का प्रयास किया, तो उसने वास्तव में एक ऐसा लोन खरीदा जिसकी वसूली नहीं की जा सकती थी और ऐसा उसने कर्ज को इक्विटी में बदलकर कंपनी को पुनर्जीवित करने के लिए किया। संपूर्ण दिवालियापन संहिता इसी सिद्धांत पर आधारित है और यह कंपनियों को पुनर्जीवित करने के लिए भारत (NCLT) सहित एक सुस्थापित वैश्विक तरीका है। इसके पहले भी उदाहरण हैं। उदाहरण के लिए (i) रुचि सोया का कर्ज माफ कर दिया गया और बाबा रामदेव की पतंजलि ने इसे खरीद लिया। (ii) मोदी सरकार ने वोडाफोन के 36,000 करोड़ रुपये माफ कर दिए और यहां तक कि उसका स्वामित्व भी अपने हाथ में ले लिया, जो अब 22.6 प्रतिशत से बढ़कर 48.99 प्रतिशत हो गया है। 10. भाजपा और उसका तंत्र AJL की संपत्तियों के मूल्य के बारे में भी झूठ बोलता है, जो 5000 करोड़ रुपये का कुछ काल्पनिक झूठ है, यह आंकड़ा उनकी सुविधा के अनुसार बदलता रहता है। वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार के आयकर विभाग ने इसकी सभी संपत्तियों का मूल्य 413 करोड़ रुपये ओका है। 11. 2013 में, सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत में एक मामला दायर किया, जिसे उन्होंने 2020 तक आगे बढ़ाया। अजीब बात यह है कि स्वामी ने अपनी खुद की जिरह पर रोक लगाने की मांग की और बदले में अपने ही मामले के खिलाफ। 12. इससे पहले, 2012 में. सुब्रमण्यम स्वामी की चुनाव आयोग में की गई शिकायत को खारिज कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने फैसला सुनाया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29 (बी) और 29 (सी) के तहत, इस बात पर कोई प्रतिबंध नहीं है कि कोई राजनीतिक दल अपने फंड का उपयोग कैसे कर सकता है। कांग्रेस ने आधिकारिक फाडलिंग में ऋण की घोषणा की थी और लेनदेन को सार्वजनिक किया था। 13. अगस्त 2015 में मामला ED को सौंपा गया और ED ने फाइल को रिकॉर्ड Par बंद कर दिया। मोदी सरकार ने सितंबर 2015 में तत्कालीन ED निदेशक श्री राजन कटोच को मामले से हटा दिया, जो राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट उदाहरण है। 14. कुछ साल बाद, 2021 में जब ED भाजपा की प्रत्यक्ष राजनीतिक जबरन वसूली मशीन बन गई तो मोदी-शाह ने ED के माध्यम से सरकार से मामला दर्ज करा दिया। 15. 2023 में ED ने एक अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया, जिसकी पुष्टि 10 अप्रैल 2024 को एक न्यायाधिकरण ने की। तब म्क् के पास आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 365 दिन थे। 365वें और अंतिम दिन, 9 अप्रैल 2025 को ईडी ने आरोपपत्र दाखिल किया, जिसकी रिपोर्ट केवल मीडिया में आ रही है, लेकिन आरोप पत्र की विषय-वस्तु अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। 16. अगर कोई सबूत या वास्तविक गड़बड़ी होती, तो सरकार को आखिरी दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ता। यह देरी एक ऐसे मामले के लिए हताशा को दर्शाती है, जो बहुत ही तुच्छ आधार पर है और मोदी सरकार के नैतिक-राजनीतिक दिवालियापन की बू भी आती है। 17. एक सफल पुनर्गठन के बाद AJL नेशनल हेराल्ड और नवजीवन अखबारों को छापता और प्रकाशित करता है और कौमी आवाज को ऑनलाइन प्रकाशित करता है। AJL अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में विभिन्न वेबसाइट और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रबंधन करता है और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी अच्छी प्रिंट और डिजिटल उपस्थिति है। 18. नेशनल हेराल्ड अखबार में सरकारी विज्ञापनों को लेकर भाजपा द्वारा एक नया झूठा विवाद खड़ा किया जा रहा है। यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क है। इस तर्क के अनुसार, भाजपा की राज्य सरकारें और केंद्र सरकार आरएसएस से जुड़े पंचजन्य और ऑर्गनाइजर या भाजपा के तरुण भारत में विज्ञापन क्यों देती हैं? अखबारों और टीवी चैनलों पर सरकारी विज्ञापन एक आम बात है। वास्तव में भाजपा की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों को केरल के मलयालम अखबारों में हिंदी में विज्ञापन देने के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मामले को अदालतों में ले जाएगी लेकिन हम मोदी सरकार से डरने से इनकार करते हैं। 19. एजेएल स्वतंत्रता संग्राम के मुखपत्र के रूप में अपनी भूमिका से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 49 में स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को संरक्षित करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। कई वर्षों तक, यह कंपनी जो लाभ कमाने के लिए नहीं बल्कि भारतीय गणराज्य के मूल्यों को संरक्षित करने और बनाए रखने के लिए चलाई गई थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समय-समय पर इस धरोहर को बचाया। कानूनी सलाह के आधार पर, कर्ज में डूबी इस वित्तीय रूप से दिवालिया कंपनी को इस पूरी तरह से वैध मार्ग से पुनर्जीवित करना पड़ा। यह पुनरुद्धार की एक सफल कहानी है, न कि अनियमितता। 20. भाजपा, जिसके पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीयों के खिलाफ अंग्रेजों का साथ दिया था, और जो स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को मिटाने पर तुली हुई है, वह स्वतंत्रता संग्राम और विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को कलंकित करने के लिए दुष्प्रचार का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इस जीवित स्मारक को बदनाम करने की कोशिश की है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने DDU ऑडिटोरियम में आयोजित धर्म रक्षा महायज्ञ में एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। सीएम साय के इस बयान के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा हाई है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सीएम साय पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक बयान में कहा था कि, सीएम साय को संविधान पढ़ लेना चाहिए। आदिवासियों को हिंदू बताने से उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। पूर्व सीएम बघेल ने कहा था कि, आदिवासी हिंदू लिखेंगे तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। वहीं अब इस मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान समाज को तोड़ने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस संविधान/आरक्षण पर भ्रम फैला रही है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि, आदिवासी प्रकृति के उपासक है और सीएम साय ने जो भी कहा है सहीं कहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड, जरिता लेटफ्लांग, एस. संपत सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
कांग्रेस आज से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसकी शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से होगी. यह अभियान 30 मई तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न चरणों में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 25 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय रैलियां, 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय रैलियां और 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैलियां निकाली जाएंगी. अभियान के अंतिम चरण में 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क किया जाएगा, जिसका उद्देश्य संविधान की रक्षा और आम जनता में जागरूकता फैलाना है.

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय रायपुर पहुंचे है, उन्होंने मीडिया से बातचीत में बंगाल हिंसा को लेकर कहा, “उनका (ममता बनर्जी) प्रयास है कि वहां पर जितने जिले हैं उसे वह हिंदू विहीन करने का प्रयास कर रही हैं। उनको देश की चिंता नहीं है उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है और इसलिए जहां-जहां से भी हिंदू कम हो सके उसका प्रयास ममता जी कर रही हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में जगह दे रही हैं…एक तरीके से ममता जी को अपने देश के प्रति कोई स्नेह नहीं है बल्कि अपने कुर्सी के प्रति है इसलिए वहां पर विद्रोह हो रहा है और केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।’ पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर उन्होंने आगे कहा, ” राज्यपाल जो रिपोर्ट देंगे उसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी।”

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।
पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद – 23 अप्रैल मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।
दूसरा दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण – 24 अप्रैल मुख्यमंत्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य पवेलियन में झलकेगा नया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया से संवाद – बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मुख्यमंत्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।