Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भू जल स्तर में हो रहे गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जल संरक्षण में अपना पूरा पूरा योगदान देने प्रोत्साहित किया जाएगा। धमतरी जिला में भू-जल स्तर बढा़ने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें जिले के परसतराई, नवागांव, थुहा सहित कई गांव के लोग स्वेच्छा से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं।
जल संरक्षण के लिए यहां नल और जलाशयों के आसपास जल संरक्षण सबंधी स्ट्रक्चर बनाए गए हैं साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। गांव की महिलाओं भी जल संरक्षण के लिए आगे आ रही हैं। बिहान की महिलाएं नारी शक्ति से जल शक्ति, ग्रीन आर्मी और ग्रामीण महिलाओं ने रैली, दीवार लेखन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इन सभी कार्यक्रमों में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सामाजिक, स्वैच्छिक संगठन भी अपना योगदान दे रहे हैं। धमतरी जिले के ग्राम परसतराई के ग्रामीणों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एकमत होकर दलहन, तिलहन, साग सब्जी की खेती करने आगे आए। वहीं गांवों की बेटियों के नाम से वृक्षों का नाम रखा, उन पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पूरे जिले में जल संरक्षण की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी वेणुगोपाल से मुलाकात की. उन्होंने x पर जानकारी देते हुए लिखा, इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था एवं देश के राजनीतिक हालातों पर संवाद एवं विचार विमर्श किया.

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुँचे। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, कलेक्टर अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक गर्ग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां मुख्यमंत्री निवास रायपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया।
इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव जिल के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय सुबह 10.30 बजे राजनांदगांव रवाना होंगे, जहां ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद ग्राम अमलीडीह में PWMU का निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता दीदियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सीएम दोपहर 3.30 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे.
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील का रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वागत करेंगे. इसके बाद साव बस्तर रवाना होंगे. बस्तर में डिप्टी सीएम साव PWD विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. फिर शाम 5.40 तक राजधानी रायपुर लौटेंगे.


panchayattantra24.-रायपुर । देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव में अभियान में शामिल होंगे. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है.पूरे देश भर में यह अभियान चल रहा है. निश्चित रूप से स्वच्छता में आज देश बहुत आगे गया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की, आज वह जन आंदोलन का रूप ले चुका है. हर एक व्यक्ति जन भागीदारी से स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं. पूरे देश भर में स्वच्छता को लेकर बड़ी जागरूकता आई है. स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर भारत सरकार के मंत्री सीआर पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा है.
वहीं नगरीय निकायों की बैठक को लेकर अरुण साव ने कहा कि सभी नगरी निकायों की बैठक 2 दिन में संपन्न हुई है. पहले दिन नगर निगम और नगर पालिका दूसरे दिन नगर पंचायत की बैठक हुई. बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर आगे नगरी निकाय में किस प्रकार से काम करना है, इसको लेकर विस्तार से चर्चा और बातचीत हुई है. काम गुणवत्ता युक्त हो, समयबद्ध हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में आए बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2024 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पारम्परिक पागा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष 4 अगस्त को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ इस पर्व की शुरुआत हुई है। 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा, 10 अक्टूबर को बेल पूजा तथा 15 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बस्तर दशहरा पर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा व सामजिक समरसता का प्रतीक है। चालुक्य नरेश पुरुषोत्तम देव द्वारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर रथपति की उपाधि के साथ वापस लौटने के प्रतीक स्वरूप रथ उत्सव गोंचा व दशहरा का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव व श्री विनायक गोयल तथा बस्तर दशहरा समिति से अर्जुन कर्मा, बलराम मांझी, भरत चालकी, बीरो मांझी,मंगलू मांझी, तिरनाथ मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रायपुर एवं कोरबा के अस्पताल को 100 बिस्तर में होगा उन्नयन
गंभीर रोगों के ईलाज के लिए अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल की सुविधा


panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए में कर्मचारी राज्य बीमा योजना को पूरे राज्य में लागू होगी। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिलासपुर में 100 बिस्तर नया अस्पताल प्रारंभ करने, रायपुर एवं कोरबा के अस्पतालों को 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन और लारा एवं खरसिया के अस्पतालों को जल्द प्रारंभ करने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
श्रमिकों को कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोगों के ईलाज के लिए औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल की सुविधा भी मिलेगी। बिलासपुर में नया 100 बिस्तर अस्पताल के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द भूमि उपलब्ध कराएगी। बीमित व्यक्तियों एवं नियोक्ताओं की सुविधा के लिए कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर के क्षेत्रों को मिलाकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उप क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव का बैठक में अनुमोदन किया गया है।
रायपुर एवं कोरबा के अस्पतालों को तीन माह के भीतर 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर किए जाने और लारा एवं खरसिया के अस्पतालों को नवंबर माह तक प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है। भिलाई एवं रायगढ़ के 100 बिस्तर अस्पतालों में मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड मेटरनिटी वार्ड, एक्सरे, ऑपरेशन थयेटर तथा लैबोरेटरी की सुविधा प्रारंभ करने, कोरबा और रायपुर के अस्पतालों में आने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोविड राहत योजना के तहत 386 बीमित व्यक्तियों के दावों को स्वीकृति दी गई तथा मार्च 2024 तक 16.21 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इसी प्रकार उद्योगों एवं संस्थाओं के पंजीकृत बीमित व्यक्तियों को बीमारी हित लाभ, स्थायी अपंगता पर पेंशन मातृत्व अवकाश, अन्त्येष्टि व्यय आदि पर वर्ष 2023-24 में 33.04 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
बैठक में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय परिषद, एवं सचिव श्रम विभाग, श्रीमती अलरमेलमंगई डी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक महेंद्र भोई, क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सचिव डॉ रचिता विश्वास, क्षेत्रीय बीमा आयुक्त रांची (पूर्वी क्षेत्र) तथा क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सर्वश्री हरीश केडिया, डी. के. अग्रवाल, एल. पी. कटकवार शामिल थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव के दुर्ग आगमन पर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड स्थल पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर । वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को उनके निवास कार्यालय में बस्तर के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के साथ प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात कर बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। मंत्री कश्यप ने सभी आवश्यक तैयारियां की जानकारी ली तथा सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।
मंत्री कश्यप ने कहा कि यह पर्व खास तौर पर यहां की आदिवासी संस्कृति देवी दंतेश्वरी की पूजा और बस्तर राजवंश की परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार बस्तर की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है इसे देखने के लिए देश-विदेश के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि यह लगभग 75 दिनों तक चलने वाला पर्व है तथा बस्तर की विशिष्ट परंपराओं से जुड़ा हुआ है। दशहरा के दौरान पूरे बस्तर क्षेत्र में विशेष अनुष्ठान, परंपरागत नृत्य, संगीत और शोभायात्राएं की जाती है। उन्होंने मेला समिति के प्रतिनिधियों से कहा कि आयोजन की तैयारी में किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को ना हो तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए।