Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । रेलवे ने आज गुरुवार से एक बार फिर नौ पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भाटापारा-हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बाक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस दौरान 26, 27 और 29 सितंबर को पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेलवे की पूछताछ सेवा 139 से ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करें।
26 सितंबर को बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद रहेगी। 27 सितंबर को बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी। 28 सितंबर को जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल और रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी। – 29 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल और गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रद रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर । राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीगसढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की मांग अनुरूप आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के 160 आईटीआई को माडल आईटीआई के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन आईटीआई को 484 करोड़ रूपए की लागत से आगामी तीन वर्षों में आधुनिक किया जाएगा। राजस्व मंत्री वर्मा आज शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार में आयोजित आभार सम्मेलन का संबोधित करते हुए बताया कि इस संस्थान को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए पहले चरण में 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।
आभार सम्मेलन को संबोधित करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन का समय बहुत अनमोल है। युवा अपने सपनों को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए त्याग तथा समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सफल व्यक्तियों से प्ररेणा लेने के साथ ही सोशल मीडिया से दूर रहने की समझाइश दी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने सकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने के प्रति राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाईड विजय केसरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख रूपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये, फिल्टर 46 लाख रूपये, मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये, वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये, नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी। दिसंबर 2022 में ED ने गिरफ़्तार किया था। जमानत पर आने के बाद भी सौम्या चौरसिया निलंबित रहेंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था। कोयल मामले को लेकर ईडी ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद से सौम्या चौरसिया सेंट्रल जेल रायपुर में बंद है।
ईडी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हुए कोयले घोटाले में सौम्या चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। मामले में किगपिन सूर्यकांत तिवारी के ऊपर सौम्या चौरसिया का प्रशासनिक सपोर्ट बताया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में अपराधिक घटनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने पुराने गुंडे और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आपात बैठक में एसएसपी, एएसपी समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक IG रायपुर रेंज के ऑफिस में हुई है।
बैठक के दौरान, आईजी अमरेश मिश्रा ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने चाहिए। इसके अलावा, आईजी ने अधिकारियों को जनता के साथ संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता की सेवा करनी चाहिए और उनका विश्वास बनाए रखना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की।
उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण और नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक और चिंतक थे। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी। देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करे, यह उनका विचार था। उनकी विचारधारा के अनुरूप विकास कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा।
साव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही है। जन भागीदारी और जन सहयोग से ही स्वच्छता का मिशन पूरा और सफल होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया।
उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर में डिप्टी कमिश्नर की आईडी से उनके बेटे पर युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक FIR और जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित परिजन के मुताबिक आरोपी की मां ज्योति सिंह डिप्टी कमिश्नर और पिता भगवान सिंह प्रिंसिपल हैं। दोनों के बड़े पद में होने के कारण कोई एक्शन नहीं हो रहा है। रायपुर SSP संतोष सिंह को भी हफ्तेभर पहले शिकायत दी गई है। पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया कि फोटो वायरल करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था वह ज्योति सिंह के पति भगवान सिंह का था।
जबकि इस फोटो को वायरल उनके बेटे ने किया है। शिकायत के लिए टिकरापारा थाना पहुंचे तो 2-3 दिनों तक कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई। फिर 4 सितंबर को FIR हुई। पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद ज्योति सिंह और भगवान सिंह दोनों पुलिस थाने पहुंचे। दोनों हमसे माफी मांगने लगे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बेटे ने उनकी आईडी से ये फोटो पोस्ट की है। दोनों ने अपने बेटे को साइको बताया था। पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गृहग्राम बगिया में “मोर बूथ – मोर अभियान” सदस्यता कार्यक्रम में हुए शामिल
हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे

panchayattantra24.-बगिया/रायपुर। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहग्राम बगिया में “मोर बूथ – मोर अभियान” सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।
सीएम साय ने सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ – मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
“हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगे” का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है। विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत अभी 19 लाख सदस्य बनना हर्ष का विषय है। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर जिले में अभी तक 40 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका मैं स्वागत करता हूँ। आगामी दिनों में जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार्टी जरूर पूरा करेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। बता दें कि साय सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति का दौर जारी है। सरकार ने अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद भी नियुक्ति कर दी है। सरगुजा जिला के रहने वाले विश्व विजय तोमर को अध्यक्ष बनाया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के रहने वाले विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में अभी पार्षद हैं। इसके साथ ही वे अभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस की एक और उपलब्धि देशभर में छाई। हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *स्वर्ण पदक* अपने नाम किया।
यह चैंपियनशिप केंद्रीय एवम राज्यो के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, योग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। कविता ठाकुर ने 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया , रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की संगीता के द्वारा 325 प्वाइंट प्राप्त किया तथा 305 प्वाइंट पर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पावरलिफ्टिंग के 47 kg महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया, रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी तथा कांस्य पदक छत्तीसगढ पुलिस में जीआरपी में में पदस्थ महिला आरक्षक रामावती ने प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला वर्ग के अधिकारी ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्टता हासिल कर रही है।