Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश में आरक्षण पर दिए गए बयान के खिलाफ बीजेपी आज धरना प्रदर्शन करेगी. दोपहर 2 बजे रायपुर के अंबेडकर चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. यह प्रदर्शन बीजेपी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया है. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज राजधानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम होगा, जिसमें सर्वसमाज और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिलाअध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे.
 

panchayattantra24.-रायपुर। शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवर्ष भाई सापरिया ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकानदारों को हो रही समस्या से सरकार को अवगत कराया है पर सरकार दुकानदारों की समस्या को लगातार सुन नहीं रही है दुकानदार परेशान होकर हड़ताल पर जाने मजबूर हो गये है और अपने 6 सुत्रीय मांग को लेकर 1अक्टुबर को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर 2 अक्टूबर से स्थानीय स्तर पर हड़ताल करेंगे। इसलिए राशन दुकान बंद रहेंगी प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे ने इस आंदोलन को सफल बनाने राज्य के सभी जिला ब्लाक में बैठक कर दुकानदारों की एकता पर बल दिया है और राज्य के सभी दुकानदारों को मजबूती के साथ हक अधिकार की लडाई में शामिल होने आहवान किया है। 
 1, छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन ट्रायल में ई पास मशीन से वितरण कार्य के लिए बाध्य किया गया है पर उक्त मशीन की गुणवत्ता बहुत ही खराब है जो बार बार खराब होती है और सुधार करने उचित व्यवस्था संसाधन और स्टूमेंट उपलब्ध नहीं है और आधी अधुरी संसाधन हैं भी वह बहुत महंगी है और सर्वर का भी बड़ी समस्या है इस कारण वितरण प्रणाली प्रभावित है! 2, विगत 5 माह से राशन का आबंटन में अनियमितता बरती जा रही है इसलिए भंडारण वितरण बेवस्था पुरी तरह से प्रभावित है इस कारण दुकानदार एवं उपभोक्ता में वाद विवाद, शिकायत जैसे बेवजह घटना का सामना करना पड़ रहा है ! 
 3, दुकानदार आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं समय पर बारदाना की राशि,मार्जिन राशि,ई पास मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि समय पर भुगतान नहीं किया जाता है और मार्जिन राशि 20 वर्ष से एक रुपया का वृध्दि नहीं हुई है वर्तमान मार्जिन राशि बहुत कम है जिसे सभी स्कंधों में वृद्धि कर 250 दो सौ पचास रुपया प्रति क्विंटल कर मासिक भुगतान और सहकारिता समुह के विक्रेता को 30 हजार रुपए मासिक मान्यदेय के अलावा राशन दुकान एवं विक्रेता का बीमा सुविधा मुहैया कराई जाये ! 
 4,राशन भंडारण में गड़बड़ी के कारण दुकान में कमी हो रही है इसलिए भंडारण भी ई पास मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से कनेक्टिविटी के माध्यम से भंडारण कराई जाये और 2% छतीपुर्ती दी जायें! 5,राशन वितरण के अलावा अन्य कार्य कराने पर पारिश्रमिक अनिवार्य दी जायें! 6,विगत कोरोना काल में दुकानदार से कुछ माह का डी डी राशि पटवा कर फ्री राशन बटवाई गई उस राशि को दुकानदार को विभाग अभी तक लौटाया भी नहीं है ना समायोजन किया है उसे सिघ्र लौटाया जायें! 
 उपरोक्त 6 बिंदु मांग को पुरा नही किया गया तो छत्तीसगढ़ के 15 हजार शासकीय उचित मुल्य दुकान 1 अक्टूबर से बंद कर देने की घोषणा शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने किया है और अपने मांग को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी खाद्य अधिकारी खाद्य निरीक्षक सभी को दुकानदार सौप रहे हैं साथ ही सभी जिला ब्लाक के दुकानदारों को हड़ताल में शामिल होने जागरूक किया जा रहा है और दुकानदार बैठक भी कर रहे हैं इसमें सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्वयं सहायता समूह , उपभोक्ता भंडार, खाद्य सुरक्षा सहकारी समिति,वन समिति लैम्पस व अन्य समिति द्वारा संचालित राशन दुकान को आमंत्रित किया जा रहा है !1 अक्टूबर को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर 2 अक्टूबर से स्थानीय स्तर पर हड़ताल जारी रहेगी ! 
इससे राज्य के 72 लाख परिवार को राशन 1अक्टुबर से नहीं मिलेंगी छत्तीसगढ़ सरकार दुकानदारों की समस्या जल्द से सहानुभूति पुर्वक समाधान करें अन्यथा अनेक परिवारों के लिए खानें को संकट हो जायेगा!इस आंदोलन को सफल बनाने संघ के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल कोषाध्यक्ष विजय राठौर प्रदेश संरक्षक नरेश बाफना देवेन्द्र मिश्रा सुब्रमण्यम जी लक्ष्मण भटट विशेष बंजारे शाहिद खान गजाला परवीन अरुण यादय अश्विनी चन्द्राकर महेंद्र पांडेय वास्कल बंजारे कांति साहू देवी साहू सुशिला निषाद नंद कुमारी साहू मनिष टंडन अजय दुबे कुणाल तिवारी इशरत हुसैन राम अकबाल यादल बी डी लाल गुप्ता मोहर जायसवाल अजय सोनी अशोक अग्रवाल अमित पाटले वास्कल बंजारे लखनलाल यादव बिंदू यादव रेखा ठाकुर हैजेमबर सेठिया किसन सोनी रोहित नाग कमलेश जैन श्रवन दिपक जैन अनसुईया पटेल मोहरलाल जायसवाल अबिदा अंसारी असलम मेमन नानक नागदेव लक्ष्मी साहू नर्मदा यादव राजेंद्र साहू भरत मंडेला मनोज चन्द्राकर डोमन चन्द्राकर योगदत साहू फिरोज खान एलवनदास सुनिल चौधरी बदरेआलम रजनीकांत जैन हेमंत यादव सभी इस आंदोलन को सफल बनाने में लगे हैं !
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका आज तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, रायपुर द्वारा ‘गुड लाइफ-गुड लक’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुनिश्री सुधाकर जी एवं मुनिश्री नरेश कुमार के सानिध्य में अपने विचार व्यक्त करते हुए आत्म-संतोष को वास्तविक धन बताया। राज्यपाल ने कहा कि ‘गुड लाइफ’ गंतव्य नहीं यात्रा है। यह हमारे विचार, कर्म और रिश्तों का समन्वय है। ‘गुड लक’ हमारा साथी तब बनता है जब हम इस यात्रा में ईमानदारी, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं। इसलिए, अच्छे कर्म करें और सही दिशा में आगे बढ़ें। 
साथ ही राजपाल ने कहा कि हमारा भाग्य हमारे ही हाथों में है। कम सुविधाओं में भी प्रसन्न रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया एक मंच है, जिसमें सभी की भूमिकाएं निर्धारित है। हमें समाज कल्याण की भावना रखते हुए अपनी भूमिका निभानी है। कार्यक्रम में राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं आधुनिक तकनीकों के सदुपयोग के विषय पर भी विचार व्यक्त किए। सभा को आचार्य सुधाकर मुनि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारियों सहित जैन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब इसकी मॉनिटरिंग नहीं की जाती। हमारी एक टीम अनुराग जी के नेतृत्व में काम कर रही है, जिसमें सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक सक्रिय है।” उन्होंने कहा कि यह एक महापर्व है, जिसमें सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “जो लोग सदस्य बनने के लिए तैयार हैं, उन्हें हम समय दे रहे हैं। हमारी सदस्यता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत चल रही है। ‘सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प’ का मूलमंत्र लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।” किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान में सभी समाज के वर्गों के लोगों को शामिल किया जा रहा है, और यह अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल द्वारा तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के दल द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित आवास में उनकी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जा रही है। 
 तीजन बाई महाभारत की कथा को पूरे वेग व कापालिक शैली में मंच पर उतारने वाली पहली महिला हैं। तीजन बाई का जन्म भिलाई के गांव गनियारी में हुआ था। इनके नाना ब्रजलाल ने इन्हें प्राचीन पंडवानी कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महज 13 वर्ष की अल्पायु से ही छोटे से गांव चंदखुरी जिला दुर्ग से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की थी। तब से लेकर अब तक देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई मंच पर पंडवानी गायकी से लोगों का मन मोहा है। उनकी मां सुखबती और पिता छुनुक लाल ने उनका लालन-पालन किया। प्रथम गुरु उनके नाना बृजलाल पारधी रहे और औपचारिक प्रशिक्षण उमेश सिंह देशमुख थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविवार को राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में अपनी गिरौदपुरी से रायपुर की पदयात्रा की घोषणा की । नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ पत्रकार वार्ता में बैज ने बताया कि यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी में बाबाधाम के दर्शन कर रवाना होगी। 
जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर रायपुर में खत्म होगी। यात्रा का नाम छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा होगा । बैज ने कहा कि भाजपा की 9महीने की सरकार में जनता का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं हैं। इस पीसी में पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू समेत कई नेता मंचस्थ रहे। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने विधायक अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। X पर सीएम ने लिखा, बिलासपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मां महामाया से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। अमर अग्रवाल (जन्म: 22 सितम्बर 1963) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे पूर्व में छत्तीसगढ शासन में स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा , वाणिज्यिक कर एवं श्रम मंत्री के पद पर कार्यरत थे। 1998 से 2013 तक लगातार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनाव में जीत हासिल किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन समुदाय के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की खुद के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। 
पीएम जनमन योजना अंतर्गत कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के गुडरूमुड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर वर्ग के हितग्राही श्री पूरन सिंह के खुद के पक्के आशियाने का सपना साकार हुआ है। हितग्राही ने आवास पूर्ण होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा बदल दी है। योजना के तहत वर्ष 2023-24 में उन्हें आवास की मंजूरी मिली। पंचायत स्तर पर दस्तावेजों की पूर्ति होने के साथ ही आवास निर्माण प्रारंभ किया गया। जिसमें पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलते ही उनकी मकान निर्माण की उम्मीद पक्की होने लगी। उनके द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया। मकान निर्माण आगे बढ़ने के साथ ही प्रगति के आधार पर किश्त की राशि मिलती गई और देखते ही देखते उनके सपनों का आशियाना पूरा होकर तैयार हो गया। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण में कार्य करने पर मनरेगा के तहत उन्हें मजदूरी का भुगतान भी किया गया। 
हितग्राही अपने पुराने दिनों की कठिनाई याद करते हुए बताते हैं कि वह एक खेतीहर मजदूर हैं। रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आवास निर्माण से उनका परिवार कच्ची झोपड़ीनुमा घर में निवास करते थे। जहां जीवन व्यतीत करना बहुत कठिन था। मौसम के अनुसार अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन आना, साथ ही सर्दी के समय रात में ठण्ड के कारण नींद नहीं आती थी। साथ ही साल भर जहरीले कीड़े, सांप, बिच्छू इत्यादि का डर बना रहता था। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में चैन की नींद सो रहे हैं। पक्की छत वाली घर होने से उनकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ी है। नए आवास में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही श्री पूरन सिंह ने बताया कि शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उनके परिवार को मिल रहा है। जिसके अंतर्गत महतारी वंदन योजना के तहत उनकी पत्नी को प्रतिमाह 01 हजार रूपए की सहायता राशि मिल रही है। इसी प्रकार रोजगार गारंटी योजना मनरेगा में कार्य, तेंदूपूत्ता संग्रहण, किसान पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसी अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। जिससे उनके परिवार की आय बढ़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को अपने आर्थिक एवं सामाजिक वृद्धि हेतु आभार व्यक्त करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आशियाने के सपने को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिये प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, नलजल, आजीविका, कौशल विकास, उज्जवला सहित अन्य योजनाओं से प्राथमिकता से लाभान्वित किया जा रहा है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रुबी सिंह के भाई रोहित तोमर और उसके मैनेजर योगेश सिन्हा को पुलिस ने सूदखोरी केस में पकड़ा। आरोप है कि कारोबारी को 5 लाख का लोन देकर उससे 30 लाख की वसूली की है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। 
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तारी की और 13 सितंबर को चुपचाप तरीके से जेल भेज दिया। रोहित तोमर की गिरफ्तारी सार्वजनिक नहीं की। मीडिया को भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी। आरोपियों ने गन प्वाइंट पर कारोबारी को किडनैप किया था।
पुलिस ने 7 दिन बाद भी खुलासा नहीं किया, जिसके बाद मीडिया ने गुढ़ियारी पुलिस से आरोपी सूदखोर की जानकारी ली। अफसर गिरफ्तारी के बाद भी जानकारी देने से बचते दिखे। बाद में रामनगर चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने रोहित तोमर और उसके साथी योगेश सिन्हा की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । राष्ट्रपति भवन में आज का दिन बस्तर के नक्सल पीडि़तों के लिए उम्मीदों भरा था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए 70 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत, अपनी पीड़ा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। उनके चेहरे पर वर्षों से झेले गए अत्याचार की छाप थी, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद की किरण भी नजर आ रही थी। राष्ट्रपति से मुलाकात का उद्देश्य साफ था — नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को देश की सर्वोच्च शक्ति के सामने रखना और बस्तर को माओवाद के आतंक से मुक्त कराने की अपील करना। मुलाकात के दौरान पीडि़तों ने बताया कि कैसे माओवादी हमलों ने उनके जीवन को तबाह कर दिया है। 
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि पिछले चार दशकों से बस्तरवासी माओवादी आतंक का दंश झेल रहे हैं। माओवादी हमलों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सैकड़ों लोग अपंग हो चुके हैं। बारूदी सुरंगों और बम विस्फोटों ने उनके जीवन को तहस-नहस कर दिया है। विस्फोटों से न केवल शरीर को नुकसान पहुंचा है, बल्कि मानसिक रूप से भी वे पूरी तरह टूट चुके हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि माओवादियों ने उनके घर, जमीन और संस्कृति को भी बर्बाद कर दिया है। बस्तर में 8,000 से अधिक लोग पिछले ढाई दशकों में माओवादी हिंसा के शिकार हुए हैं। आज भी कई लोग नक्सलियों के डर के साये में जीने को मजबूर हैं। जहां देश के अन्य हिस्सों में लोग स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वहीं बस्तर के लोग अपनी जमीन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।