Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर को प्रदेश भर की शराब दुकान बंद रहेगी। गांधी जयंती के अवसर पर आबकारी विभाग ने पत्र जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार “गांधी जयंती“ 02 अक्टूबर 2024 के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस क्रम में शुष्क दिवस पर सभी जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार को 02 अक्टूबर 2024 बुधवार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। शुष्क दिवस के दिन अगर कोई शराब बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों का एक दल आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मिला। नक्सल हिंसा से प्रभावित इन लोगों ने अपनी व्यथा साझा की और न्याय व पुनर्वास की मांग की। इस दल का नेतृत्व बस्तर शांति समिति ने किया, जो राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए काम कर रही है।इनमें से कई लोगों ने नक्सलियों के हाथों अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, कुछ ने अपने अंग गंवाए हैं, और कुछ पूरी तरह से अपाहिज हो गए हैं। इस दल का नेतृत्व
बस्तर शांति समिति द्वारा किया गया, जो राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए काम कर रही है। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य नक्सल हिंसा से पीड़ित लोगों की पीड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर लाना था। पीड़ितों ने बताया कि नक्सली हमलों के कारण उनके जीवन में गंभीर व्यवधान आए हैं। इस मुलाकात के दौरान, गृह मंत्री ने नक्सल पीड़ितों की कहानियों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने इन लोगों के संघर्ष और साहस की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दी ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का योगदान नक्सल पीड़ितों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों से प्रभावित होकर अपनी बात दिल्ली तक लाने का साहस कर पाए हैं। राज्य सरकार ने जिस तरह से बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों और सुरक्षा प्रयासों को प्राथमिकता दी है, उसने इन लोगों को यह हिम्मत दी कि वे अपनी आवाज़ दिल्ली में उठाएं। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और सक्रियता से प्रभावित होकर, पीड़ितों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में जिस प्रकार से
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास के लिए काम किया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। राज्य सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे प्रभावित लोगों में नई उम्मीद जागी है। एक पीड़ित ने बताया, “हमने अपने परिवार, अंग और जीवन की खुशियाँ खोईं, लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों ने हमें यह हिम्मत दी कि हम अपनी बात देश की राजधानी दिल्ली तक ला सकें। मुख्यमंत्री साय ने न केवल हमारे दर्द को समझा, बल्कि हमें यह भरोसा दिलाया कि हमारे साथ न्याय होगा।”
नक्सल पीड़ितों की पीड़ा और संघर्ष मुलाकात के दौरान नक्सल पीड़ितों ने गृह मंत्री को अपनी आपबीती सुनाई कि कैसे नक्सल हिंसा ने उनके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। किसी ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया, किसी ने अपने अंग गंवाए, और कई लोग अब भी शारीरिक और मानसिक रूप से इन हमलों के जख्मों से जूझ रहे हैं। एक पीड़ित ने बताया, “नक्सलियों के कारण हमने अपना सब कुछ खो दिया। अब हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मदद करेगी और हमें न्याय मिलेगा।” गृह मंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे इन परिवारों का पुनर्वास हो सके और वे एक बार फिर सामान्य जीवन जी सकें।
जंतर मंतर पर पीड़ितों की आवाज़ गृह मंत्री से मुलाकात से पहले, नक्सल पीड़ितों का यह दल जंतर मंतर पर भी पहुंचा था, जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को आम जनता के सामने रखा। इस आंदोलन का उद्देश्य था कि नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और शांति को प्राथमिकता दी जाए, और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। एक पीड़ित ने कहा, “हमने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों और विकास कार्यों से प्रेरित होकर अपनी आवाज़ दिल्ली तक पहुंचाने का साहस किया है। अब हमें उम्मीद है कि हमारे गाँवों में स्थायी शांति आएगी और हम अपने जीवन को फिर से सुधार पाएंगे।” आने वाली योजनाएं यह दल 21 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेगा। इस मुलाकात में नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी शांति और विकास के लिए चर्चा की जाएगी। दल के सदस्य राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें सुरक्षा बलों की तैनाती, विकास कार्यों की गति बढ़ाने, और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की जाएगी। इस मुलाकात के बाद नक्सल पीड़ितों में एक नई उम्मीद जागी है कि उनके संघर्ष और पीड़ा को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा। सरकार उनके पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाएगी, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी की सड़कों पर गणेश की झांकियां निकलनी शुरू हो गयी है। गणपति विसर्जन के अवसर पर आज शहर में 100 से अधिक झांकियों के निकलने की उमीद है। गणेशोत्सव समितियां रामकुंड बस्ती, राजनांदगांव, आरंग व दलदलसिवनी से झांकियां लाकर तैयारियों में जुटी हैं। झांकियों में सृष्टि की रचना से लेकर कुंभकरण वध तक के दृश्य शामिल हैं। श्रीकृष्ण बाल समाज गणेशोत्सव समिति गोवर्धन चौक पुरानी बस्ती की झांकी में इस बार ’सृष्टि की रचना और अंत’ दिखाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नितिन यदु ने बताया कि दो जीपों पर आधारित इस झांकी में पहली जीप पर भगवान विष्णु और ब्रह्मा द्वारा सृष्टि निर्माण का दृश्य होगा, जबकि दूसरी जीप पर भगवान शंकर के रूद्र अवतार के साथ मां काली का दर्शन होगा। शारदा चौक से विसर्जन झांकियों की शुरुआत होगी। यहां हर समिति को विशेष नंबर दिए जाएंगे। झांकियां जयस्तंभ चौक, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखे नगर चौक, सुंदरनगर, महादेव घाट, रिंगरोड चौक होते हुए रायपुरा स्थित महादेव घाट के विसर्जन कुंड तक जाएंगी।
नगर निगम द्वारा बनाए गए विशेष व्यवस्थाओं के तहत क्रेन और रोलिंग मशीन की मदद से विसर्जन को सुव्यवस्थित किया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा महादेवघाट विसर्जन कुंड स्थल की विशेष सफाई भी सुनिश्चित की गई। विसर्जन के दौरान पूजा सामग्री, फूल-माला और अन्य अपशिष्ट को तत्काल हटाया जा रहा है, ताकि स्वच्छता बनी रहे। आज शाम 6 बजे से ये रास्ते रहेंगे बंद – शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाली रोड।
मौदहापारा मस्जिद से जयस्तंभ चौक तक की सड़क। – तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक की सड़क। – शास्त्री बाजार से मालवीय रोड जाने वाली सड़क। – सुभाष स्टेडियम से कोतवाली जाने वाली सड़क। – गांधी मैदान से कोतवाली चौक। – बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क। – लाखेनगर से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क। इन सड़कों पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक – शास्त्री चौक से ट्रैफिक को कचहरी चौक और फाफाडीह चौक पर डायवर्ट किया जाएगा। – मौदहापारा से नहरपारा और स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। – स्टेशन से तेलघानी नाका, भैंसथान रोड से आमापारा की ओर डायवर्सन रहेगा। – सुभाष स्टेडियम से महिला थाना, कालीबाड़ी, टिकरापारा की ओर गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा।
राहुल गांधी की बयानबाजी पर किरण सिंहदेव ने कहा -जीतू पटवारी को जांच और कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए

panchayattantra24.-रायपुर । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखा है. इस मामले को लेकर अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी की बयानबाजी पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है. किरण सिंहदेव ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ राहुल गांधी की बयानबाजी पूरी देश जानता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने ही देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. कभी “चौकीदार चोर” तो कभी “मौत का सौदागर” कहकर उनकी जाति को लेकर भी टिप्पणियाँ की गई हैं. देश के लोग इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करते. राहुल जी विदेशों में भी जाकर देश के मान सम्मान को गिराने का काम कर रहे हैं.
इसके अलावा, “केंजा नक्सली मनवा माटा” के तहत 70 नक्सल प्रभावित लोग दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इस पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस मामले पर सतत नजर बनाए हुए हैं. वहां की क्या परिस्थितियां है, किस तरीके से क्या काम हो रहे हैं, इस पर सरकार का फोकस है. बलौदा बाजार के मामले पर MP के PCC चीफ जीतू पटवारी के बयान पर किरण सिंहदेव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए. पटवारी को जांच और कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए.


panchayattantra24.-रायपुर । देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर बिल शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाएगा. देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के इस फैसले के बाद सियासत भी गरमा गई है.
विपक्ष राजनीतिक दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. सीएम साय ने “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे देश को बहुत लाभ होगा. समय की बचत होगी और खर्च की बचत होगी. बार-बार चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ता है.
अगर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराए जा सकें, तो देश को बहुत बड़ा लाभ होगा. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किये गए साप्ताहिक जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज जन दर्शन का आयोजन हुआ है. भारी संख्या में पूरे प्रदेश से लोग आए हैं. दिव्यांग आए हैं, लोग व्यक्तिगत और सामूहिक समस्या भी लेकर आए. ज्यादातर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग,स्वेक्षा अनुदान और विभिन्न तरीके समस्याएं लेकर पहुंचे हैं. जो तत्काल में समाधान किया जा सकते हैं वह हम कर रहे हैं. कुछ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिए हैं. आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं, जितना तत्काल में संभव है वह किया जा रहा है.

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैl इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की।
जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। रोशन ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री को आवेदन देने आए हैं।
उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया कि बच्चे की बीमारी के इलाज की उचित व्यवस्था की जाये तथा इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने पिता को ढाढ़स बांधा । लक्ष्य के पिता ने मुख्यमंत्री के सहृदयता को देख उनका जनदर्शन में बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे का लंबे समय से इलाज करते हुए परेशान हो गये थे और हिम्मत भी हार चुके थे अब मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नई उम्मीद जगी है।जिस प्रदेश का ऐसा संवेदनशील मुखिया हो वहाँ के आमजनों की दिक़्क़ते ऐसे ही जल्द से जल्द दूर होंगी ।

panchayattantra24.-रायपुर । शहर में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम आज रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है।
आज शाम से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक- सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

panchayattantra24.-रायपुर । आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी.बनाकर फ्रेंड्स ऐड कर छवि धुमिल करने तथा छल से रुपए कमाने के उद्देश्य से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा था। सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(C)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देशानुसार टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश परिहार को पकड़ा गया। आरोपी ने 2022 में माननीय मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी ID बनाना बताया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी ID बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी को 19/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी – राकेश कुमार परिहार पिता मूलचंद बलाई उम्र 32 वर्ष गांव रामनगर तहसील फुलेरा जिला जयपुर राजस्थान

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा सांसद विजय बघेल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला बोला है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव के बहाने भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि देवेंद्र यादव के जेल जाने से भूपेश बघेल अंदर से खुश हैं। वे बाहर दिखावे के लिए अलग बात करते हैं। देवेंद्र यादव अब राहुल गांधी के बहुत करीबी हो गए हैं। राहुल गांधी के कहने पर ही उनके प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट देवेंद्र यादव से मिलने आए थे।
बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। Bhupesh Baghel उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। जांच में सहयोग नहीं करने पर उन्हें बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।