Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । डिप्टी सीएम अरुण साव कवर्धा के लोहारीडीह कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनकी बातें सुनेंगे. साव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा. इसके साथ ही अरुण साव ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है. कांग्रेस के बंद को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है. हमने बार-बार आंकड़े पेश किये हैं. हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कठोर है. कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस है. 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की है, जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की होगी. सरकार के पास कानून व्यवस्था की सर्वोच्च व्यवस्था है. मैंने आपसे कई बार कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारना होगा और सरकार इसके लिए व्यवस्था करेगी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा केंद्र की सत्तासीन भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने के ऐलान का छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्वागत करती है, यह देश हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है, एक राष्ट्र एक चुनाव से न सिर्फ खर्च कम होगा, देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी बल्कि देश में विकास के कार्य तेजी से होंगे और देश दुगुनी और तिगुनी गति से प्रगति करेगा।
 इसके अतिरिक्त देश छोटे-छोटे दल, क्षेत्रीय दल जिन्हे चुनाव का भारी भरकम खर्च उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें भी बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा देश में लगातार किसी न किसी राज्य में कोई ना कोई चुनाव होते रहता है, इस निर्णय के लागू होने से देश में एक बार में सभी चुनाव संपन्न हो जाएंगे, सबका कार्यकाल एक हो जाएगा, एक ही समय पर केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों के कार्यकाल खत्म होंगे। जिससे राज्यों को फायदा मिलेगा, देश को फायदा मिलेगा देश की जनता को फायदा मिलेगा।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर । चिन्ता का विषय हैं कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी हैं वही दूसरी ओर लाखों युवा डीएड बीएड प्रशिक्षित होकर शिक्षक पात्रता परीक्षा में पात्रता प्राप्त कर अभी भी बेरोजगार हैं जिनके शिक्षक बनने का सपना साकार होना बांकि हैं। विद्यार्थी भी हैं मैदान पर उतरने को मजबूर शिक्षासत्र 2024-25 के अंतर्गत त्रैमासिक परीक्षा शुरू होने को हैं लेकिन कई स्कूलों में अभी भी पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं जिसके चलते विद्यार्थियों को उचित शिक्षा नही मिल पा रही हैं जो उन्हें मिलना चाहिए। हाल ही में प्रदेश के राजनांदगांव, बिलासपुर, बेमेतरा सहित कई जिलों में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों की मांग पर प्रदर्शन किया फिर भी सरकार द्वारा इस विषय में कोई भी पहल नही की जा रही। 
 विधानसभा में भी हो चुकी हैं घोषणा विधानसभा लोकसभा चुनावी समय में भाजपा के घोषणा पत्र में 57000 व 33000 शिक्षक भर्ती का उल्लेख तो हैं लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद तत्कालीन शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी द्वारा विधानसभा में भी शिक्षक भर्ती की घोषणा की गयी थी लेकिन आज पर्यन्त तक जमीनीस्तर पर कोई भी पहल नजर नहीं आ रही हैं। सरकार की इन्ही उदासीनता के कारण ही प्रदेश के डीएड बीएड प्रशिक्षित युवा राजधानी में महाआंदोलन करने पर मजबूर हैं।
21 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास का है घेराव 
छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ के बैनर तले 05 सितम्बर, शिक्षक दिवस के दिन प्रदेश के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें सरकार को दस दिवसीय अल्टिमेटम दिया गया था लेकिन सरकार द्वारा कोई भी पहल नहीं किया गया अब 21 सितम्बर को डीएड बीएड संघ द्वारा शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा।विज्ञप्ति के माध्यम से श्रवण साहू ने प्रदेश के समस्त डीएड-बीएड प्रशिक्षितों को आन्दोलन में सम्मिलित होने आह्वान किया।
जिले के सैंकड़ों प्रशिक्षित आंदोलन में होंगे सम्मिलित 
प्रदेश स्तरीय आंदोलन में पूरे प्रदेश भर के डीएड बीएड प्रशिक्षित युवा-युवती सम्मिलित होंगे जहां बेमेतरा जिला से दीनबंधु साहू जिलाध्यक्ष, कैलाश साहू उपाध्यक्ष, सुखदेव उपाध्यक्ष, प्रदीप पाठक सचिव,दिलेश्वर वर्मा कोषाध्यक्ष, तारण साहू संयोजक, डाकवर साहू, हेमराज साहू, संतोष अंचल , राजकुमार नवागढ़,लोकेंद्र कुमार, परमेश्वर पटेल, जगराखन मंडावी, वेदप्रकाश जायसवाल, नोहर साहू, नरेंद्र साहू, छोटू राम साहू सहित सैंकड़ो प्रशिक्षित युवा राजधानी पहुंचेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/बिलासपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी रायपुर में गुरुवार को दर्ज एफआईआर के बाद अब बिलासपुर में भी राहुल गांधी के खिलाफ FIR हुई है. इसके अलावा प्रदेश के पांचो संभागों में शिकायत दर्ज कराई गई. बता दें कि हाल ही में अमरीका प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने सिख समाज को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से देशभर में राहुल के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है और मामले लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है. 
राहुल गांधी के अमेरिका प्रवास के दौरान दिए गए बयानों को लेकर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में भाजपा पार्षदों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 और 302 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. शिकायत में भाजपा पार्षदों ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिका प्रवास में सिख समाज के धार्मिक प्रतीक पगड़ी और कड़ा को लेकर भी अमर्यादित और अप्रासांगिक टिप्पणी करके भारतीय लोकतंत्र भारत की सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने के साथ-साथ सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. राहुल गांधी का यह कृत्य भी भारतीय सर्वधर्म समभाव की छवि को बिगाड़ कर विश्व पटल पर सिख समाज को अपमानित करने और भारत की छवि को गलत रूप में प्रस्तुत करने की एक सोची समझी राजनीतिक साजिश को प्रमाणित करता है. मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । कांग्रेस के सीनियर लीडर और विपक्ष के नमा राहुल गांधी की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ऐसे एफआईआर वहीं दर्ज कराए जा रहे हैं, जहां जहां भाजपा की सरकार है। छग में भाजपा की सरकार है इसलिए यहां भी एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल को मारने की धमकी दी जा रही है। उनकी जीभ काटने की धमकी दी जाती है, लेकिन धमकी देने वालों पर एफआईआर नहीं होता है। यह सब बदले की राजनीति हैं। हम इसका विरोध करते हैं। हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे। 
उन्होंने कल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर कहा कि कवर्धा में पुलिस की बर्बरता हद पार कर गई है। पुलिस अभिरक्षा में जिस बेरहमी से मारा गया है, वह खौफनाक है। पूरा गांव डरा, सहमा है। दूसरी तरफ रायपुर में हर दिन चाकूबाजी में जान जा रही है। इसके खिलाफ में बंद का आह्वान किया गया है। इस पर आज राज्यपाल से भी मुलाकात का वक्त मांगा गया है। कांग्रेस इसकी लड़ाई लड़ती रहेगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
राज्य मंत्रिमण्डल ने राज्य में गठित पांचों विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन की मंजूरी दी है। इस संशोधन से पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा काफी विस्तृत किया गया है। पांचों प्राधिकरणों में अब राज्य मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रीगणों को सदस्य के रूप में शामिल करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद एवं प्राधिकरण क्षेत्रों के जिला पंचायत अध्यक्षों को अब इसका सदस्य बनाया गया है। पांचों प्राधिकरणों में प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शेष सभी सदस्य यथावत रहेंगे। 
 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में प्रस्तावित संशोधन को मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दी, जिसके तहत मुख्यमंत्री प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक उपाध्यक्ष होंगे। इस प्राधिकरण में सदस्य के रूप में शामिल पूर्व में मात्र तीन विभागों के मंत्री के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त माननीय मंत्रीगणों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष प्राधिकरण के सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को प्राधिकरण के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुसार पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल 35 विधायकगणों को और अन्य सदस्यों को यथावत रखा गया है। 
 सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) उपाध्यक्ष होंगे। पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री एवं वित्त मंत्री के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगण प्राधिकरण के सदस्य होंगे। प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष भी अब प्राधिकरण के सदस्य होंगे। आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुसार इसमें सदस्य के रूप में शामिल 14 विधायकगणों को यथावत शामिल किया गया है। 
 अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण माननीय मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा विधायक (अ.जा. आरक्षित) प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। राज्य मंत्रिमण्डल के दो मंत्रियों के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रीगणों, संबंधित क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण के जिला पंचायत अध्यक्ष (अ.जा.), अनुसूचित जाति विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इस प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुरूप सदस्य के रूप में शामिल किए गए 10 विधायकों को यथावत रखा गया है। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण माननीय मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) उपाध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में किए गए संशोधन के अनुसार अब दो मंत्रीगणों के स्थान पर राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगणों तथा प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस प्राधिकरण में आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को सदस्य के रूप मंे तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। 
इस प्राधिकरण में पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल 12 विधायकों को यथावत रखा गया है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण माननीय मुख्यमंत्री जी इस प्राधिकरण के अध्यक्ष और प्राधिकरण क्षेत्र के निर्वाचित विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) इसके उपाध्यक्ष होंगे। पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल मात्र दो मंत्रियों के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगणों, प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद तथा प्राधिकरण क्षेत्र के जनजातीय बाहुल्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इस प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। प्राधिकरण में सदस्य के रूप में पूर्व में शामिल 12 विधायकगणों को यथावत सदस्य रखा गया है। 
§ मुख्यमंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से 262 व्यक्ति एवं संस्थाओं को 4 करोड़ 56 लाख 72 हजार रूपये स्वीकृत राशि का अनुमोदन किया गया। § राज्य के शहरों के सुव्यवस्थित विकास और राज्य की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया। जिसके तहत भूखण्डों का पुनर्गठन और प्रदेश में स्वीकृत विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु शहरी विकास नीति (टी.डी.एस.) का अनुमोदन किया गया। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने हेतु आवास एवं पर्यावरण विभाग को अधिकृत किया गया है। प्रदेश में विकास योजनाओं में प्रस्तावित जनोपयोगी भूमि के समुचित रूप से विकास करने, अतिक्रमण तथा अवैध निर्माणों को हतोत्साहित करने एवं शहरी आबादी को आधुनिक नागरिक सुविधाओं के अभाव और असुविधाओं के निराकरण के लिए इस शहरी विकास नीति का निर्धारण किया गया है। नगर विकास योजना आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक अथवा अन्य प्रयोजन हेतु क्रियान्वित की जा सकेगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से हमारी सरकार काम कर रही है। सुशासन की यह सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। आगे सीएम ने X पोस्ट में लिखा, बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे आरआर – 2013) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 
 यह सुशासन की सरकार है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रही है हमारी सरकार…
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई जमीनी स्तर पर भी उतनी ही सख्त नजर आ रही है। इसकी बानगी एक बार फिर सरकार की त्वरित कार्रवाई से दिखती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
 कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का मामला सामने आने पर इस घटना की जाँच का दायित्व मुख्य सचिव के पश्चात सबसे वरिष्ठ अधिकारी को देना यह स्पष्ट करता है कि इस राज्य में अब प्रशासनिक ढिलाई के दिन बीत चुके हैं । यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका दौरे से राजधानी रायपुर लौटे. प्रदेश आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ 9 सितम्बर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. इस अध्ययन यात्रा के अनुभव को उन्होंने साझा किया. इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने कवर्धा के लोहराडीह में हुए हिंसा पर कहा, मामला संज्ञान में है. सभी को आश्वस्त करता हूं जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अध्ययन यात्रा के दौरान उनका अमेरिका के पांच प्रमुख शहरों में जाना हुआ. इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, रख-रखाव की तकनीक, पुल और पुलियों के निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कैसे उसमें उपयोग हो सकता है और ग्रीन फील्ड रोड के अवलोकन का गहन अध्ययन किया. साथ ही अमेरिका में किन तकनीकों का इस्तेमाल होता है ये अध्ययन किया. डिप्टी सीएम साव ने बताया कि अध्ययन दौरे के दौरान भारतीय और छत्तीसगढ़ के लोगों से भी मिलना हुआ. अमेरिका में छत्तीसगढ़ के लोग न केवल रहते है बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं. बीजेपी संगठन के प्रतिनिधियों (ओवरसीज़) से मिलना हुआ. भारतीय स्वदेशी मेले के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. यात्रा बहुत ही लाभदायक रहा. 
 डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि अमेरिका में हमने देखा कि पुलों का निर्माण वहां स्थिर है जो न केवल समय की बचत करता है, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी होता है. कम चौड़ी सड़क में डिवाइडर कैसे अच्छा बनाया जाता है इस तकनीक का भी अध्ययन किया, जिसे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढ़ को लोगों को प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है, ताकि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा और पौराणिक चीजों को देख सकें तथा यहां की संस्कृति और सभ्यता को समझ सकें. छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लोग अवैधानक टिप्पणी कर रहे हैं. समाज को अपमानित करने का काम कर रहे, कार्रवाई होनी ही चाहिए.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित युवा उत्सव में शामिल हो रहे हैं। युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कौशल उन्नयन और राइजिंग भारत 2047 पर युवा उत्सव केंद्रित है। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक दिवसीय युवा उत्सव 3.0 का आयोजन हो रहा है।