Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


राहुल गांधी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर सियासी बवाल, आज कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय में करेंगी प्रदर्शन

panchayattantra24.-रायपुर: राजधानी शहर रायपुर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर प्रथम पूज्य देव विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा दी गयी विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन करने श्रीगणेश भक्तों का मेला सुबह से लग गया. भक्तजन श्रीगणेश की घरों एवं पंडालों में बिठायी मूर्तियों को लाकर नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में उपलब्ध क्रेन एवं रोलिंग मशीन की सहायता से पूजा – अर्चना, आरती के बाद नम आँखों से गणपति बप्पा को दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर्व पर बिदाई देने जुटे हैँ. जानकारी दी गयी है कि नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप आज सुबह 6 बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में श्रद्धालुजनों द्वारा श्रीगणेश की 3900 छोटी मूर्तियों एवं 345 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है. श्रीगणेश की मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला तेज गति के साथ विसर्जन कुण्ड स्थल पर श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा निरन्तर जारी है. नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर माननीय एनजीटी, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा – निर्देश के अनुरूप प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से विसर्जन व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से विसर्जन कुण्ड में दी गयी है. इस हेतु 8 – 8 घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जोनवार ड्यूटी आज दिनांक 17 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक लगायी गयी है. क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, फर्स्ट एड मेडिकल कैंप लगाया गया है. नगर निगम सहित गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ का सहयोग निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था में मिल रहा है. इस हेतु नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पूर्व में ही आवश्यक निर्देश प्रशासनिक तौर पर श्रीगणेश मूर्तियों की विसर्जन व्यवस्था देने जारी किये हैँ एवं इस हेतु एक समिति गठित की है.


रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा तथा महापौर एजाज ढेबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इसके बाद से ही घर-घर में शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार गरीबों और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत देशभर में लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी लीकेज के हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इन राशियों का बहुत बेहतर सदुपयोग भी हो रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं स्वच्छता दीदियों को शत-शत नमन करता हूं। वे घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण कर रही हैं और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर रिसायक्लिंग और खाद बनाने के लिए भेज रही हैं। श्री साय ने बताया कि उन्हें कल गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें वायुमंडल को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता दीदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही मैराथॉन, साइक्लोथॉन, श्रमदान जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।
रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा की भी शुरुआत की, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत शहरों, गांवों, मोहल्लों और चौपालों में सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंदों की मदद करना l
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम, साधना और दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है और उसे विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाई है।” अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी ने देश को ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच से जोड़कर पुनः सशक्त बनाया है। उन्होंने मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रेरक और हमारे मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत है और वे हमेशा देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” नीतीश कुमार ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा दी है और उनकी दूरदर्शिता ने भारत को एक अलग पहचान दी है।