Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस भी पहुंचे। मुख्यमंत्री साय का हैलीपेड में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, सामाज के पदाधिकारियों और जिला के अधिकारियो ने आत्मीय स्वागत किया। 
 इस दौरान पूर्व मंत्री धरमलाल कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, भुवनेश्वर चंद्राकर, वीरेन्द्र साहू, लालजी चंद्रवंशी, मनीराम साहू, हेमचंद्र चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ शशि कुमार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे. वे चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से 12:20 बजे कवर्धा के लिए प्रस्थान होंगे.
12:50 बजे कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन-चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित महाधिवेशन में शामिल होंगे. यह महाधिवेशन पीजी कॉलेज मैदान स्थित न्यू इनडोर स्टेडियम में आयोजित है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 से 2:30 बजे तक समय आरक्षित है. 2:40 बजे मुख्यमंत्री साय कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. वही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर आएंगे. वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा अब तक सदस्यता अभियान में मिली सफलता और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी. बैठक में सदस्यता अभियान के सारे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांड़ा ने सौजन्य मुलाकात कर विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा बजाज कालोनी, न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मूक-बधिर बच्चों के लिए यंग इंडिया और रामा टीएमटी के सहयेाग से शाला परिसर में अत्याधुनिक स्पीच थैरेपी सेंटर की स्थापना की गई है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राकेश पाण्डेय व डॉ. रुचिरा पाण्डेय मूक-बधिर बच्चों को विभिन्न उपकरणों व यंत्रों से नियमित जांच कर इनके सुनने व बोलने की क्षमता का विकास करेंगे। स्पीचथैरेपी सेंटर का पूर्व महापौर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने शुभारंभ किया। यंग इंडिया और रामा टीएमटी ने अर्पण दिव्यांग स्कूल को स्पीच व हियरिंग थैरेपी उपकरण प्रदान किए। इन उपकरणों को देखकर स्कूल के बच्चों ने इशारों की भाषा में बताया कि वे भी अब सुन तथा बोल सकेंगे।
श्रवण व संवाद विकास कक्ष को विशेष रूप से मूक-बधिर विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां स्थापित उपकरण बच्चों की संवाद क्षमता और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व सरल बनाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे ने कहा कि यह स्पीच थैरेपी सेंटर मूक बधिर बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। ये विशेष बच्चे अब सुन और बोल सकेंगे। कार्यक्रम में यंग इंडिया की चेयर रायपुर चैप्टर अनुजा भंडारी, पूर्व चेयर जुगल मदनानी, चेयर एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल पंकज सोमानी, को-चेयर एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल अंजलि केजरीवाल, रामा टीएमटी के स्टाफ मौजूद थे। आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व कार्यक्रम का संचालन स्कूल की कोऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोयला लेवी घोटाले के आरोपी कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से मिलने केंद्रीय जेल जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का संस्कार रहा है आरोपियों को बचाना, भ्रष्टाचारियों को बचाना, जो देश विरोधी काम करते हैं उनके पक्ष में खड़ा होना. कांग्रेस का कोई भी नेता हो उनकी संस्कृति है.छत्तीसगढ़ सरकार के “केंजा नक्सली मनवा माटा” अभियान पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने सात राज्यों को लेकर मीटिंग की है. भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प है. आने वाले 2 साल के भीतर हमरा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त हो. नक्सल पीड़ित व्यक्तियों के साथ हम सभी लोगों को खड़ा होना चाहिए, सरकार की यही मंशा है, इसलिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं.
 ई बस को लेकर बड़ी सौगात पर तोखन साहू ने कहा कि अर्बन ट्रांसपोर्ट एक बड़ी चुनौती है. बिलासपुर, रायपुर और भिलाई के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है, उसके लिए फंड भी जारी कर लिए हैं. इसका लाभ भी आम जनता को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के फ्लाईओवर की सहमति दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत सारे निर्माण कार्य होने हैं. 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है. हर सेक्टर में काम के लिए नीव रखी जा चुकी है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा, दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है,हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है।कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे ना हो बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।
 बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतोष करना नही है, हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है ,जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए , ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है, ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेंज पुलिस को निर्देश दिए और कहा, बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतोष करना नही है, हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है, पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है ,जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए, एसपी और कलेक्टर टीम भावना से आपसी समन्वय से काम करें, धार्मिक मामलों में लापरवाही न करें और तुरंत कार्रवाई करें। 
 हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए , ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें, गौ-तस्करी व नशा एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर नियंत्रण पाना है, ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई करनी है। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात करने जेल पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सब कुछ बहुत स्पष्ट है. भारतीय जनता पार्टी तो शुरू से ही कह रहे हैं कि सांच को आंच नहीं. कांग्रेस की सरकार में सिंडिकेट का जन्म हुआ था. जब संलिप्तता नहीं है तो ऐसी कौन सी बात है जो जेल में जाना पड़ गया. किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार की सीमा लांघ दी. जिनकी जमानत नहीं हो रही है, वे सभी लोग जेल में हैं. अत्याचार आपकी सरकार में हुआ है, भ्रष्टाचार आप करें, आपके लोग करें. कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. टारगेट करने की बात बहुत हास्यास्पद है. जनता सब समझती है इसलिए पांच सालों में ही सरकार चली गई. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे के संगठन में टिप्पणी वही करता हैं, जो फुर्सत में रहते हैं. उनके दौरे का फर्क पहले भी नहीं पड़ा, अभी नहीं पड़ेगा.
 

हरी झंडी दिखाकर वजन त्यौहार रथ को किया रवाना
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र बीरपुर से आज वजन त्यौहार 2024 का शुभारंभ किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना सिलफिली के सेक्टर पार्वतीपुर के आंगनबाड़ी केंद्र बीरपुर से वजन त्यौहार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 12 से 23 सितंबर तक वजन त्यौहार कार्यक्रम चलाया जाता है, जिसकी शुरूआत आज से राज्य के प्रत्येक आंगनबाड़ी केेंद्रों में की गई।
सूरजपुर जिले के बीरपुर आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष तौर से ध्यान देना चाहिए। उन्हें संतुलित तथा पौष्टिक आहार का सेवन कराएं, ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा एवं वजन संतुलित हो। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह 2024 की गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने स्कूल की बच्चियों की एनीमिया जांच की जानकारी ली और स्वयं का स्वास्थ्य जांच भी कराया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज राज्य में वजन त्यौहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 23 सितंबर 2024 तक किया जाना है, जिसमें शून्य से 06 वर्ष से कम बच्चों का वजन एवं ऊंचाई जांच कर कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इस दौरान उनके कुपोषण के स्तर की भी जांच की जाएगी। वजन त्यौहार का उद्देश्य 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर का आंकलन कर शत्-प्रतिशत रूप में सुपोषित करना है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है। 
जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैै। वर्तमान में सेंटर में 54 बच्चे थेरेपी ले रहे हैं। राज्यपाल श्री डेका ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि वे जल्द ही स्पीच थेरेपी सेंटर को देखने आयेंगे। इस अवसर पर डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा उपस्थित थे।