Browsing: रायपुर

कैबिनेट मंत्री व सांसद ने किया 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 10 करोड़ 34 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों क़ा भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 7 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल की मांग पर लगभग एक करोड़ 26 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्याें का स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नगरपालिका को सुंदर, स्वच्छ बनाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आपसी भाई-चारा के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्माण सम्बन्धी विकास कायों के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान देना होगा।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरों में निर्माण कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। निर्माण के साथ उसका संरक्षण करना भी नागरिकों का कर्तव्य है। नगर की पहचान केवल अच्छी सड़कें, बिजली, पानी की सतत् आपूर्ति ही नहीं बल्कि वहां के नागरिकों के प्रतिभा एवं गुणों से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने में नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
विकास कार्याे क़ा हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण  
अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5 करोड़, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में गार्डन चौक से मणिकंचन केंद्र होते हुए रिस्दा रोड तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 98.34 लाख, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 45.90 लाख रुपये, षष्ठी देवी मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य 35 लाख रूपये, अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड क्र.-2 तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण कार्य 24.74 लाख रूपये क़ा भूमिपूजन तथा वार्ड क्र.-10 मण्डी कॉम्प्लेक्स के पास बाह्य विकास कार्य 79.26 लाख रूपये, हाट बाजार निर्माण कार्य 45 लाख रुपए, नगर भवन जीणोद्धार कार्य 92.10 लाख रुपए, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी-पसारी निर्माण कार्य 60 लाख रुपए एवं अम्बेडकर चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
 इन कार्याेकी मिली स्वीकृति
स्ट्रीट लाईट के लिए 50 लाख रुपये, आर.सी.सी. रोड निर्माण के लिए 66 लाख रूपये एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये शामिल हैं।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ.सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति बघमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। चोरी मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। सुमन तिवारी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विप्र नगर अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा में रहती है। दिनांक 27.08.2024 को शाम करीबन 04.00 बजे घर में ताला लगाकर चंगोराभाठा अपने मायके चली गई थी तथा उस दौरान घर पर कोई नही था। प्रार्थिया दिनांक 29.08.24 के शाम करीबन 06.00 बजे घर वापस आई तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे के अंदर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के कमरे अंदर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 346/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने के साथ ही चोरी करने वाले बाहरी गिरोह को भी फोकस करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। 
तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से आरापियों को रायगढ़ा उड़ीसा के बाहरी गिरोह के रूप में चिन्हांकित करते हुए प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी को उड़ीसा रायगढ़ा निवासी रबिशंकर महानंदिया के रूप में पहचान की गई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम को रायगढ़ा उड़ीसा रवाना किया गया। टीम क सदस्यों द्वारा रायगढ़ा उड़ीसा पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी रबिशंकर महानंदिया की पतसाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथी बिज्जू एवं पी. श्रीकांत के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ-साथ आधा सोने चांदी के जेवरात को मुथूट फायनेंस में गिरवी रखना, कुछ सोने चांदी के जेवरात को अपने साथी के.अनिल कुमार के घर में रखना बताया गया तथा शेष जेवरात को अपने पास रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुथूट फायनेंस से जेवरात बरामद लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे घटना कारित करने के कुछ दिवस पूर्व रायपुर आये थे तथा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु रेकी किये थे उसके पश्चात् दिनांक घटना को मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर रायगढ़ा उड़ीसा फरार हो गये थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी पी. श्रीकांत एवं के. अनिल कुमार की भी पतासाजी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के.अनिल कुमार को धारा 317(2) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम जुमला एवं घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल किमती लगभग 5,60,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी बिज्जू फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। तीनों आरोपियान के विरूद्ध रायगढ़ा उड़ीसा में दर्ज आधा दर्जन से अधिक चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में रह चुके है जेल निरूद्ध। गिरफ्तार आरोपी- 01. रबिशंकर महानंदिया पिता शंकर महानंदिया उम्र 32 साल निवासी आर.के नगर रायगढ़ा थाना रायगढ़ा उड़ीसा। 02. के. अनिल कुमार पिता के. चंद्रशेखर राव उम्र 37 साल निवासी पीतल स्टेट पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नं. 04 थाना रायगढ़ा उड़ीसा। 03. पी. श्रीकांत पिता पी. चंदर उम्र 28 साल निवासी बेहरा कॉलोनी आर.के नगर थाना रायगढ़ा उड़ीसा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने पोषण पुनर्वास केंद्र, खैरागढ़ में बेड ऑक्यूपेंसी और क्योर रेट जीरो होने पर नाराज़गी जताई। सभी जिले आयुष्मान पंजीयन आगामी 6 माह में शत प्रतिशत करें। पीएम जनऔषधि के जो केंद्र संचालित नहीं हैं उन्हें शुरू करें। ये सुनिश्चित करें कि मरीजों को जनऔषधि केंद्र स्पष्ट रूप से दिखें। डायलिसिस की सुविधा हर ज़िले में उपलब्ध कराने के निर्देश। शुरुआती उद्बोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। उन्होंने कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। 
मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने भाषा के संयम को लेकर दी विशेष हिदायत, कहा आपके अधिकारियों से भाषा का संयम नहीं हो तो सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर स्तर पर ऐसी गलती हुई तो मैं स्वयं कारवाई करूंगा ल मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाया जाए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में वैश्विक सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा राजधानी के मरीजों के साथ-साथ आस-पास के राज्यों से आने वाले मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
अंबेडकर अस्पताल में खुल सकता है आईवीएफ सेंटर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रुकी हुई डीपीआर का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें नए उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्थापित की जा रही है। यह मशीन देश में सबसे आधुनिक तकनीक से युक्त होगी और इससे पोस्टमार्टम के कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही यह सुविधा राजधानी के लोगों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। अस्पतालों में बढ़ेंगी नई सेवाएं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार सरकारी अस्पतालों में नई सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें दूरस्थ परामर्श, अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे राज्य के सभी नागरिकों को अत्याधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों में अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही है सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि होटल स्टाफ द्वारा अवैध बीयर कस्टमर के टेबल पर बेचने के लिए रखा जा रहा है। मामलें में होटल के संचालक पर पहले भी रायपुर एएसपी ग्रामीण की टीम ने छापेमारी करने के बाद कार्रवाई की है लेकिन होटल के स्टाफ और संचालक इस कार्रवाई के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। निजी रेस्टोरेंट के स्टाफ हर बोतल को जहां आबकारी विभाग के रेट में जो बोतल 200 से 210 रुपए की मिलती है वही निजी रेस्टोरेंट में यही बोतल 400 रुपए में बेचीं जा रही है। कुछ दिन पहले देर रात पुलिस ने बिना लाइसेंस या पुराने लायसेंस पर अवैध शराब पिलाने वालों पर और इन होटलो और ढाबों के संचालकों पर कार्रवाई की थी मगर उसके बाद भी विधानसभा थाना इलाके के पब और होटल यूटर्न, सोशियल ढाबा, वुड आईलैंड, होटल रॉयल कॉस्टल, अन्ना पंजाबी जैसे रेस्टोरेंट और होटलों में भी परोसी जा रही है।
नाइट पार्टियों में पिलाई जा रही है शराब 
छुटभैया नेताओं ने भी बड़े पैमाने में रायपुर शहर में पब, क्लब, हुक्काबार, रेस्टोरेंट बिंदास होकर खोल दिए है। एक सर्वे के मुताबिक गोवा जैसे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन शहर को भी रायपुर की पार्टियां भारी पड़ रही है और आगे निकल गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और छुट्टी के दिनों में पूरे भारत का अय्याशी का स्वर्ग बन जाती है रायपुर राजधानी। शहर के सभी लग्जरी होटल, विला, फार्महाउस, झुमका, मुजरा, रेव पार्टी के नशे में डूब जाते है और रायपुर और देश के युवा राजधानी में 75 हज़ार के टेबल बुक करने और 25 हज़ार की एंट्री फीस देने से भी गुरेज नहीं करते है। सोशल साइट्स के मुताबिक रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्?स का कॉकटेल होता है। बड़े ही गुपचुप तरीके से ये पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इनमें जिनको बुलाया जाता है, वे लोग ही पार्टी के बारे में जानते हैं। इसके साथ ही नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियां धंधे की सबसे अच्छी जगह बन गई हैं। वही ये शराब पिलाने वाले नशे के सौदागर अपने-अपने होटलो, रेस्टोरेंटों, बारों, पबों के ग्राहकों को कच्चा बिल बनाकर देते है जिसमें लिखा होता है कोट बुक, जबकि इस बिल से होटलो और रेस्टोरेंटों के संचालक त्रस्ञ्ज की चोरी भी करते है।
कुछ दिन पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई 
राजधानी के क्लब, पब- रेस्टोरेंट में एक बार फिर से देर रात और आधी रात बाद तक वाइन-डाइन-डांस का सुरुर देखा जा रहा है। करीब छ माह पूर्व वीआईपी रोड पर ऐसे ही क्लब से निकल युवक युवतियों के दो गुटों में हुए शूट आउट के बाद कुछ सख्ती बरती गई थी। सभी पब,होटल क्लब के संचालकों को 12बजे को बाद वाइन सर्व करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन अब तक एक पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। लेकिन एक बार फिर देर रात तक बिना लाइसेंस या पुराने लायसेंस पर पब और होटल यूटर्न, सोशियल ढाबा, वुड आईलैंड जैसे रेस्टोरेंट में भी परोसी जा रही है। वह भी बाहर की शराब। चूंकि अभी प्रदेश में विदेशी शराब सप्लाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए इन क्लब, रेस्टोरेंट के संचालक चोरी छिपे मंगवाकर बेच रहे हैं। जो महंगे ब्रांड की थी। इनमें युवकों के साथ साथ युवतियां भी कंधे से कंधा मिलाकर प्याला टकराती हैं। किसी के क्लब में जाने, शराब पीने से कोई एतराज नहीं है, एतराज इस बात पर है कि शराब के नशे में कभी ये आपस में ही उलझ जाते हैं या फिर किसी अन्य राहगीर पर जान लेवा हमला करने से नहीं चूकते। यहां तक कि नशे में ओवर स्पीड ड्राइविंग से किसी बेगुनाह कि जान पर बन आती है। और इसके लिए जिम्मेदार देर रात तक खुले रहने वाले ये क्लब, रेस्टोरेंट संचालक ही होते हैं।
आबकारी विभाग ने पकड़ी कुंरा में नकली शराब
 जिले में अब नकली शराब भी बेची जा रही है। इसे जब्त करने और बेचने वाले तस्करों को पकडऩे जिला आबकारी अमले को कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाना पड़ा। चार-पांच दिनों तक छद्म नंबर से ग्राहक, कोचिया बनकर शराब तस्करों से बातचीत की। और इस दौरान यह हुआ कि आरोपी मोतीलाल साहू से कार मारुति वैगन आर सीजी 10 एफए 8132 में परिवहन के दौरान बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की गई। साथ ही विवेचना के दौरान ही एक अन्य आरोपी युवराज साहू द्वारा चार पहिया वाहन अशोक लीलैंड पिकअप सीजी 25 के 2638 में परिवहन करते हुए देशी शराब निर्माण में प्रयुक्त 300 लीटर स्प्रिट जब्त किया। कार्रवाई के दौरान उक्त पिक अप वाहन में नकली बड़ी मात्रा में खाली शीशियां, खाली ढक्कन, अवैध शराब निर्माण सामग्री बनाने में प्रयुक्त सामग्री भरी हुई मिली। विभाग ने स्वीकार किया कि उसने पहली बार राज्य में यह कार्रवाई की है। जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब और अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(1)च, 34(1) ज, 34(2) और धारा 36 के तहत जेल भेजा।
आयुक्त ने की बड़ी कार्रवाई: नशे के दो अवैध कारोबारियों को भेजा जेल
 बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नशीली दवाओं और गांजे के अवैध व्यापार से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में आयुक्त महादेव कांवरे ने एक निर्णायक और प्रभावशाली कार्रवाई की है। उन्होंने अवैध व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को अलग-अलग प्रकरण में तीन-तीन महीने की सजा सुनाई है, जो नशे के खिलाफ प्रशासन की कड़ी मुहिम का स्पष्ट संकेत है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, अनावेदक एजाज खान पिता अहमद खान, निवासी भवानी नगर सिमगा, और ज्वाला चतुर्वेदी पिता इंद्रमन चतुर्वेदी, निवासी भैंसापसरा, बलौदाबाजार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा इश्तगाशा पेश किया गया था। अवैध रूप से स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थों का व्यापार करने की पुष्टि हुई थी। मामले की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों आरोपियों की संलिप्तता में कोई संदेह नहीं है।जांच के दौरान, आयुक्त महादेव कांवरे ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अवैध गतिविधियों से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके आदेश में यह भी उल्लेखित है कि अनावेदक अवैध रूप से नशीली कैप्सूल तस्करी करने के आदी हैं, जिससे उनके समाज में रहने से संभावित विपरीत प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।आयुक्त कांवरे ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर गहन विचार करने के बाद यह निर्णय लिया कि अनावेदक एजाज खान और ज्वाला चतुर्वेदी के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 10 के तहत तीन माह के लिए जिला जेल बलौदाबाजार निरुद्ध किया जाए।आयुक्त महादेव कांवरे की यह कड़ी कार्रवाई न केवल नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ प्रशासन की दृढ़ता को प्रदर्शित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ सरकार नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति को गंभीरता से लागू कर रही है। इस कार्रवाई के माध्यम से आयुक्त ने यह संदेश दिया है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्पित हैं और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत सोनडोंगरी क्षेत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में स्थित डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने इस परियोजना की प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के लिए जोन 8 के अधिकारियों को निर्देशित किया है. इस डॉग शेल्टर हाउस में अस्वस्थ श्वानों के लिए 50 कैनल बनाए जा रहे हैं, जो श्वानों को समुचित उपचार और देखभाल प्रदान करेंगे. इसके अतिरिक्त, शेल्टर हाउस में डॉ. के चेम्बर, श्वानों के लिए वेटिंग हाल, ऑपरेशन थियेटर और ऑपरेशन उपकरण रखने के कक्ष का निर्माण किया जा रहा है. मृत श्वानों के संस्कार के लिए क्रीमेटोरियम मशीन लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है, ताकि मृतक श्वानों का सम्मानपूर्वक संस्कार किया जा सके. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अगले एक महीने के भीतर इस परियोजना को पूरी तरह से समाप्त किया जाए. नगर निगम की इस पहल से सोनडोंगरी क्षेत्र में श्वानों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा, साथ ही मृत श्वानों के संस्कार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के प्रत्येक वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के कार्य को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी), सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के वेतन में ऐतिहासिक वृद्धि का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2024 से पूरे राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों के लिए प्रभावी होगा।
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 90 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 35 हजार से 1 लाख 55 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 75 हजार रूपए कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार  अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 90 हजार रूपए से बढ़ाकर 2 लाख 25 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से 1 लाख 85 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख 25 हजार तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 95 हजार रूपए कर दिया गया है।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संविदा चिकित्सकों के लिए जारी पुनरीक्षित संविदा वेतनमान के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 46 फीसदी तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 23 फीसदी की वेतन वृद्धि की गयी है। इस ऐतिहासिक वेतन वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले भावी डाक्टरों का ये अधिकार है कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाला शिक्षक और शिक्षा मिले और वेतन वृद्धि का ये आदेश राज्य शासन की स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने की मंशा को स्पष्ट जाहिर करता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने सूपेबेड़ा में किडनी रोगियों पर चिंता जतायी। किडनी के मरीजों की संख्या घटाने तेजी से कार्य करें। जरूरत पड़े तो दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाकर काम करें। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का रोगियों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की – मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी और कहा, कलेक्टर ध्यान दें , अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दें, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुये हैं। जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी करेंगे। सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें।
 

 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद है। बता दें कि इसी तरह दूसरे दिन 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्य रुप से अपराधों की रोकथाम पर फोकस करेंगे। इस दौरान संगठित अपराध यानी गैंग्स के खिलाफ कितनी कार्रवाई की गई है। इसी तरह महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध तथा उसकी रोकथाम की जानकारी लेंगे। तथा नशीले पदार्थों के रुट मैप, ड्रग्स डिस्पोजल, इसका नेटवर्क तथा नारकोटिक्स प्रकरणों आदि की रिपार्ट पेश करने कहा गया है। 
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है, जो कि 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह दशहरा पर्व विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक है। 
 मुख्यमंत्री साय को इस दौरान बस्तर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इसमें तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 15 अक्टूबर 2024 को मुड़िया दरबार का आयोजन होगा। इसी तरह बस्तर दशहरा को भव्य रूप देने के लिए बस्तर मड़ई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट, एक पेड़ बस्तर के देवी-देवताओं के नाम, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा, नगरगुड़ी टेंट सिटी, टूरिज्म ट्रेवलर्स आपरेटर मीट, देव सराय, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बस्तर दशहरा पर्व में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्री बसों के संचालन के सम्बंध में भी चर्चा की गई।
4 अगस्त को पाट जात्रा पूजा विधान से शुरू हुए ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2024 के अंतर्गत 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान, रेलामाता पूजा विधान। 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन नवरात्रि पूजा विधान, रथ परिक्रमा पूजा विधान। 12 अक्टूबर को मावली परघाव विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा पूजा विधान और मुरिया दरबार, 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान, 19 अक्टूबर को मावली माता जी की डोली की विदाई पूजा विधान आयोजित है।
मुरिया दरबार गौरतलब है कि मुरिया दरबार में विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुख, नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर संस्कृति, परंपरा और प्रथाओं को सहेजने और सामुदायिक मांग तथा समस्याओं पर विचार करते हैं। इस वर्ष 15 अक्टूबर 2024 को मुरिया दरबार का आयोजन किया जायेगा।मुरिया दरबार आयोजन के 10 दिन बाद बस्तर संभाग के मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरीन, पुजारी, कोटवार, पटेल, मातागुड़ी के मुख्य पुजारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव पहल की जा रही है। द बस्तर मड़ई के अंतर्गत बस्तर की प्राकृतिक सौन्दर्य, एतिहासिक एवं पुरातत्विक स्थलों, एडवेंचर स्थलों, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा “द बस्तर मड़ई” की अवधारणा तैयार की गयी है। बस्तर मड़ई के अंतर्गत 21 सितम्बर को सामुहिक नृत्य कार्यक्रम, 21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्तर हाट-आमचो खाजा, 24 सितम्बर को सिरहासार परिसर मैदान में बस्तर नाचा, 27 सितम्बर को पारंपरिक लोक संगीत, 29 सितम्बर को बस्तर की कहानियां एवं हास्य कवि सम्मेलन, 30 सितम्बर को बस्तरिया नाचा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर से बस्तर दशहरा 2024 की समाप्ति तक बस्तर के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।