Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर l मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय किचन में कई सारे मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। सदियों से ये विभिन्न मसाले हमारे जायके को बढ़ाने के साथ ही सेहत को फायदा पहुंचा रहे हैं। इलायची (cardamom for weight loss) इन्हीं मसालों में से एक है, सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा है। यह अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल मीठे व्यंजनों में किया जाता है। हालांकि, कुछ अन्य पकवानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
बेस्वाद खाने में भी स्वाद भरने वाली इलायची यूं तो कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाती है, लेकिन वजन कम करने में यह काफी असरदार होती है। अगर आप इन दिनों अपना वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं या वेट लॉस का कोई आसान तरीका खोज रहे हैं, तो इलायची एक बढ़िया विकल्प है। आइए जानते हैं वेट लॉस (Weight Loss) में कैसे मददगार है इलायची-
पाचन में सुधार करे
इलायची डाइजेक्टिव जूस और एंजाइम्स के प्रोडक्शन को स्टीमूलेट करके पाचन में सुधार करने में मदद कर सकती है। यह आपके शरीर को भोजन को ज्यादा अच्छे तरीके से तोड़ने और पोषक तत्वों को ज्यादा आसानी से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
वॉटर रिटेंशन कम करे
इलायची एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि यह आपके शरीर से एक्सट्रा पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह सूजन को कम कर सकता है और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करे
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने में मदद कर सकते हैं। यह आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।
लंबे समय तक पेट भरा रखे
इलायची की मदद से आप अपनी भूख को शांत कर सकते हैं। दरअसल, इसमें भूख दबाने वाले गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आपका पेट भरा रहता है। ऐसे में आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बचे रहते हैं।
मेटाबोलिज्म रेट बढ़ाए
इलायची एक थर्मोजेनिक मसाला है, जिसका मतलब है कि यह आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकता है। इसे डाइट में शामिल करने से आपको आराम करते समय या व्यायाम के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया गया यह सरकार का षडयंत्र है।
बिना हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए आप एफआईआर नहीं कर सकते। इतनी जल्दी कैसे कर ली जबकि दूसरे तरफ संतोष पटेल दोंदेकला निवासी धरसींवा विधान सभा वह सुसाइड नोट लिखकर मरा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आत्महत्या कर लिया उसके सुसाइड नोट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी और पटेल समाज ने भी धरना दिया। लेकिन आज तक के वह सुसाइड नोट सार्वजनिक नहीं हुआ। परिवार और मृतक के परिवार के लोग मांग रहे है उसको नहीं दिए तो इसका मतलब यह है कि आप निष्पक्ष नहीं हूं पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए।
9 महीने में भारतीय जनता पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। सरकार के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और न ही पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक खुद चिट्ठी लिखने लग गये है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा चिट्ठी लिख रहे है। सरकार अपने सरकार से निराश हाथ लग रही है तो इनके पास बताने के लिये कुछ नहीं है और लोगो के ध्यान भटकाने के लिये है। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कार्यवाही, कभी मो. अकबर के खिलाफ कार्यवाही, कभी डॉ. शिवकुमार डहरिया और देवेन्द्र यादव के खिलाफ कार्यवाही करते है। यह हमारे कांग्रेस नेता के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर करने का और जेल भेजने और गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मीडिया में चलाने यह भाजपा सरकार का काम हैं।
सरकार द्वारा धान खरीदी के लिये लोन लेने पर उन्होंने कहा कि पहले कहते थे केन्द्र धान खरीदती है अब क्यों लोन ले रहे? पहले झठ बोले थे या अब झूठ बोल रहे है। राज्य सरकार जो मार्कफेड को गांरटी देती है और मार्कफेड उसी के आधार पर लोन देती है बैंक से, बाजार से लोन देती है। धान खरीदती है राज्य सरकार और मीलिंग करने बाद उसको केन्द्र सरकार को देती है। केन्द्र सरकार तय करती है कि वो कितना टन चावल लेंगे। भारतीय जनता पार्टी फस चुकी है कि 37000 करोड़ धान खरीदी का कर्ज ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानो पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बुरा लगता है राहुल गांधी देश की बेरोजगारी की बात करते है। अब तक का सबसे दुर्भाग्यजनक बात तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा विदेश की धरती में जाकर मेरा दुर्भाग्य है कि भारत में पैदा हुआ इससे ज्यादा भारत विरोधी कोई दूसरा बयान मिल सकता है। इससे बड़ा बयान दूसरा नहीं हो सकता है जो बोलते हैं कि इस मिट्टी में पैदा होना उनका दुर्भाग्य था जिस मिट्टी ने उसको मुख्यमंत्री बनाया प्रधानमंत्री बनाया उसके बारे में सब भारत भूमि में तो देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हैं जहां वे प्रधानमंत्री ये बोलते हैं कि मेरा दुर्भाग्य उसके बारे में विष्णु जी हो और कोई भी हो।
रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ऐसे जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी भवन जो मरम्मत योग्य नही है, को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है, ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमान की क्षति होने से बचा जा सके। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133, नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग मरवाही, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग मरवाही एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 44 आंगनबाड़ी भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया। उपरोक्त भवनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत् डिस्मेंटल करने की अनुमति प्रदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत के खाते में राशि जमा नियमानुसार करेंगें।
डिस्मेंटल योग्य आंगनबाड़ी भवनों में कुम्हारी, माड़ाकोट, मनौरा, मरवाही, गरलैयाटोला, परासी, भर्राटोला, ठिहाईटोला, धौराठी, नगदहराटोला, कांसबहरा, चलचली, तेंदूमुड़ा, केरहाटोला, धनौरा, गनया, चनाडोंगरी, चिनगीटोला, ठोढ़ीचुआ, छलकाटोला (करगीकला), चिल्हनटोला, मौहरीटोला, मढै़याटोला, चमरानटोला, पटौहाटोला, सत्तीटोला, बच्छाटोला, मासूलडांड़, झाड़ूटोला, निमधा, जरहाटोला, दरमोहली, मसूरीखार, कनईटोला, बरटोला, छलकाटोला (बगड़ी), अण्डी, गुड्डीटोला, डोंगरीटोला, चुरकीटोला, स्कूलपारा, खंता, धोबहर, छिंदीटोला शामिल है।
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सुबह ग्रामीणों का फोन कॉल आया कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ सुबह ही ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों का कुशल क्षेम जाना और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर है। जल्द ही क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें ताकि लोगों को राहत कार्यों का लाभ मिल सके।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता सरकार की प्राथमिकता है और इस आपदा की घड़ी में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सर्वेक्षण कार्य करें और आवश्यक राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए सटीक योजना बनाएं।
रायपुर। प्रदेश में लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। जिसमें बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत 200 पुरुष और 265 महिला नगर सैनिकों की भर्ती होगी। आगामी 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
महतारी वंदन योजनाः जशपुर जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ*
*महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*
जशपुर नगर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तहत् महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। योजना से महिलाओं को आर्थिक सम्बल और हाथों में एक निश्चित राशि मिल रही है, जिसका उपयोग महिलाएं परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के उपयोग में कर रही हैं। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बन गई है। साथ ही निर्भक होकर अपने जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन कर पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अब तक सातवीं किस्त जारी कर दी गई है। जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 760 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।
महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महिना एक-एक हजार मिल रहा है। जिससे वे बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिए हैं। महिलाओं ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगाऐगें। वे बेटे को उच्च शिक्षा में मदद मिले इसके लिए इस राशि से सहयोग करेगें। प्रति माह 1000 राशि आने से राहत मिलने के साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ने में मदद मिल पाएगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि राशि का अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगें। जिससे आने वाले समय में उनके काम आ सके।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। जशपुर सहित प्रदेश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी।
*कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का किया गया गठन*
रायपुर, 09 सितम्बर 2024 /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले ग्राम सिलसिला में संचालित एल्युमिनियम प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है।
गौरतलब है कि सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में 8 सितंबर की सुबह औद्योगिक हादसे में 04 लोगों की मृत्यु हुई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को घटना की त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लुण्ड्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लुण्ड्रा, जिला श्रम पदाधिकारी अंबिकापुर, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अंबिकापुर और औद्योगिक एवं सुरक्षा अधिकारी अंबिकापुर को शामिल किया गया है। जांच दल के द्वारा घटना स्थल पर जाकर जांच कर प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
रायपुर l तेलीबांधा पुलिस ने एक कारोबारी को शेयर में निवेश करने पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर 28 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया हैl Telibandha Police दो दिन पहले खम्हारडीह थाने में राजीव नगर निवासी एक डॉक्टर असित कुमार नायक ने 89 लाख के साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट लिखाई थी. दोनों मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. ऐश्वर्या एम्पायर लभांडीह निवासी निशांत जैन (45 वर्ष) ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके मोबाइल में कॉल करके आरोपी ने खुद को एसएमओ ग्लोबल का सप्लायर बताया और शेयर मार्केट में पैसा लगाने कहा. ऑफर पर विश्वास हो जाने पर आरोपी ने अलग अलग बैंक खातों में 27 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए. रकम वापस मांगने पर जब उन्हें भुगतान नहीं मिला और अतिरिक्त रुपए की मांग की जाने लगी, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ l