Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरू हो गया है। वहीं भाजपा का सदस्यता अभियान आज से बूथ स्तर पर शुरू हो रहा है. इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से बूथों पर जाकर नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में मोर्चा संभालेंगे, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय माना कैंप क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर और संगठन महामंत्री साय रायपुर ग्रामीण के मतदान केंद्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे. 
 

 

panchayattantra24.- रायपुर । बुधवार को गृहमंत्री विजय शर्मा की तरफ से मिले आश्वासन से एसआई भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। कल उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदर्शनकारी ऐसी भर्ती उम्मीदवारों से अपने बंगले में भेंट की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि आने वाले 10 से 15 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। लेकिन अभ्यर्ती इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं और वे तारीख बताये जाने की मांग करते हुए कल पुलिस मुख्यालय के बाहर पहुंचे थे। उनका कहना हैं कि, पूर्व में भी उन्हें इस तरह के आश्वासन मिल चुके है लिहाजा इस बार वह निश्चित तारीख जानना चाहते हैं। 
दरअसल 4 सितंबर को ही उम्मीदवारों की गृहमंत्री से उनके बंगले पर भेंट हुई थी। मंत्री विजय शर्मा ने उनसे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया था कि कोर्ट के निर्णय के बाद 370 पदों और इसकी भर्ती के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इंटरव्यू ले लिया गया है। उनकी लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के रिजल्ट को मर्ज करके एक रिजल्ट बनाया जाना है। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में रिजल्ट आ जाएगा।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में गरीब महिलाओं को रोजगार देने का झांसा खुलवाए गए बैंक खाते में 15 करोड़ का लेन-देन किया गया। यह रकम आनलाइन सट्टे से जुड़ी हुई है। महिलाओं के बैंक खाते की पासबुक और एटीएम अपने पास रख लिए गए थे। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपित समाजसेवी शोभा ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओं ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर नारी शक्ति पार्टी नाम की संस्था की संचालिका शोभा ठाकुर के नाम पर शिकायत दर्ज कराई थी। रोजगार देने के नाम पर संस्था चलाने वाली आरोपित शोभा ने पीड़ितों से पंजीयन के नाम पर सौ-सौ रुपये लिए और उसकी रसीद भी दी। इसके अलावा महिलाओं को यह कहकर कर्नाटका बैंक में खाता खुलवाया कि सरकारी योजनाओं का पैसा उन्हें मिलेगा। उनके नाम से सिम कार्ड भी लिया गया। इसके बाद आरोपिता ने एटीएम, पासबुक और सिम कार्ड खुद रख लिए। खातों का उपयोग अवैध काम में किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की है तो पता चला कि संस्था कहीं भी पंजीकृत नहीं है। 

 खाते में लेन-देन – नंदिनी देवांगन- 77 लाख 25 हजार। – कोमल सेंटरे- 59 लाख 90 हजार। – दामिनी वर्मा- दो करोड़ 41 लाख। – रितू सेंदरे- 49 लाख 74 हजार। – रेशमा सोनी- 35 लाख 74 हजार। – योगिता सेंदरे- 5 लाख 60 हजार। – प्रीतम ध्रुव- तीन करोड़ रुपये। – पूर्णिमा माझी- पांच करोड़ 53 लाख। – रजुला बाघ- एक करोड़ 66 लाख। – लीला बघेल दो करोड़ 88 लाख।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। 
उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, श्री आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर में बिलासपुर पुलिस रेंज की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में ‘उद्योग समागम’ में की भागीदारी छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘उद्योग समागम’ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवेश की विशाल संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के लिए बेहतर नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । राजभवन के दरबार हॉल में आज आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तीन उत्कृष्ट शिक्षकों बिलासपुर जिले की डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और दुर्ग जिले की डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी वर्ग के 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में शिक्षक दिवस का जितना उत्साह और महत्व है वैसा शायद ही कहीं और देखने को नहीं मिलता। भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को हम सब शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। साय ने कहा कि भारत देश उत्तम शिक्षा के मामले में हमेशा से समृद्ध रहा है। गणित के क्षेत्र में शून्य भारत ने ही विश्व को दिया, आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिक और भाष्कराचार्य जैसे गणितज्ञ भारत में ही पैदा हुए। नागार्जुन जैसे रसायनज्ञ यहाँ हुए। शिक्षकों ने देश को हमेशा नई दिशा दिखाई है। भले ही आज इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान एक क्लिक पर उपलब्ध है लेकिन अनुभव भरा ज्ञान, संस्कारपूर्ण शिक्षा, जीवन जीने की कला, कौशल, उत्तम शैली की सीख केवल विद्यालयों में शिक्षकों के जरिए ही संभव है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जरूरत को समझा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लेकर आए। इस नीति के माध्यम से हमारी शिक्षा में आमूलचूल बदलाव की संभावना तैयार हुई है, जिसमें लोकल से वोकल तक के ज्ञान, सीख व समझ का समावेश किया गया है।
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हमने प्रदेश में भी लागू कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हमने प्रदेश में 9438 बालवाड़ियाँ आरंभ की हैं। हमने 18 स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई की शुरुआत की है। इसके लिए किताबें बनाई हैं और शिक्षक इसे पढ़ा रहे हैं। यह बच्चों की नींव तैयार करने में काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षा से नक्सलवाद का अँधियारा छँटने से बस्तर में अब शिक्षा की रोशनी भी तेजी से फैल रही है। बस्तर में वर्षों से बंद 29 स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक समय एआई तथा रोबोटिक्स का है। हमारे बच्चे भी इसमें पीछे नहीं रहेंगे। हमने आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के लिए भी स्कूलों में रोबोटिक्स तथा एआई की शिक्षा आरंभ कर दी है। नक्सल प्रभावित जिलों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए हम बिना ब्याज के शिक्षा ऋण दे रहे हैं। हमारा सबसे ज्यादा ध्यान कौशल विकास पर है। छोटे-छोटे ट्रेड में बच्चों को थोड़ा भी प्रशिक्षित कर दें, तो उनके लिए बेहतर भविष्य की राह खुल जाती है। हम हाइटेक स्कूल तैयार कर रहे हैं। प्रदेश में पीएम श्री योजना के अंतर्गत 211 स्कूलों का शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा 52 स्कूलों की और स्वीकृति मिल गई है। यहाँ गुणवत्तायुक्त शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। हमारी सरकार ने 13 नगरीय निकायों में नालंदा की तरह हाइटेक लाइब्रेरी की स्थापना का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने स्कूलों में न्योता भोज की भी पहल की है, इससे सामुदायिक सहयोग से स्कूलों में बच्चों को रूचिकर पोषण आहार मिल रहा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। 
 प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सर्वश्री बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, लक्ष्मी ध्रुव और श्यामलाल कंवर, सर्वश्री एम आर ठाकुर, देवरतन सिंह, आर बी सिंह, फूल सिंह नेताम, मोहिंदर कंवर, गणेश ध्रुव, कुंदन सिंह ठाकुर, शिव प्रसाद ध्रुव, सनम सिंह, हेमलता परते, उमा शर्मा, अलका परते, उपेंद्र ठाकुर डॉ शंकर उईके सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना साकार होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 11 हजार 600 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का जाल बिछाया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं कुलदीप शर्मा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ ने नवा रायपुर स्थित आपेक्स बैंक के सभागार में बुधवार को संबंधित विभागों सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सहकार से समृद्धि’ पर बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में सचिव डॉ. प्रसन्ना और आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने पंचायतवार, पेक्स, मत्स्य समिति और दुग्ध समितियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही क्रियाशील और अक्रियाशील समितियों के चिन्हांकन कर सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्राम पंचायत जहां एक भी समिति नहीं है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी छह-छह माह इस तरह डेढ़ वर्ष का लक्ष्य बनाकर पेक्स को मबजूत करने तथा इन पेक्सों में मल्टी एक्टिविटी की सुविधाएं बढ़ाने के दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि पेक्स को मल्टी परपस पेक्स के रूप में विकसित करने से लोगों के लिए घर के द्वार पर ही अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे किसानों, गरीबों और मजदूरों के समय और पैसे की बचत होगी। 
 सचिव डॉ. प्रसन्ना ने कहा कि आगामी खरीफ फसल की खरीदी का समय नजदीक आ रहा है। अतः सभी समितियों के पुराने कार्यों का ऑडिट अनिवार्य रूप से कर ली जाए। वर्तमान में 2058 सहकारी समितियों और 2739 धान उपार्जन केन्द्र हैं। ऐसे ग्राम पंचायत अथवा ऐसे स्थान जहां दूरी अधिक है, वहां नवीन समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड एवं रूपे क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की और राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस की समीक्षा करते हुए सभी समितियों के डेटाबेस को अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
 बैठक में सचिव डॉ. प्रसन्ना और आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने इसी प्रकार उन्होंने विश्व अन्न भंडारण योजना, भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-डिस्ट्रिक्स सर्विस की स्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। यथा संभव समस्त सहकारी संस्थाओं के खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अनिवार्यता खोले जाना चाहिए, जिससे सहकारिता का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है। 
·आज एक 4 साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। 
·हाल ही में हुई एक घटना 3 सितम्बर को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही से गैंगरेप की घटना होती है। 
·रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। 
·बस्तर, जषपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलायें भयभीत है। महिलायें घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। 
·सबसे चौकाने वाली घटना भिलाई में 5 जुलाई को डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया गया जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई भी घटना होने पर सबसे पहले एफआईआर लिखते है उसके बाद जांच की जाती है। भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि बच्ची के निजी अंगो में चोट आई है। डॉक्टरों ने गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई। उसके बाद भी एसपी मामले को नकारते रहे। 5 जुलाई को घटना होती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध करने के बाद भाजपा सरकार दबाव में आकर अब जाकर लगभग दो महिने बाद 4 सितम्बर को एफआईआर दर्ज करती है। 
·क्या अब प्रदेश की महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिये हर बार आंदोलन करने पर ही ये सरकार उस मामले की जांच या कार्यवाही करेंगी। 
·रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करती रही मीडिया की दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। 
·जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हुआ। 
·कोण्डागांव में नाबालिक से बलात्कार, नारायणपुर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण, राजिम में 2 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना, भिलाई में नाबालिक एवं 5 साल की बच्ची के साथ रेप, रायगढ़ में मुक-बधिर महिला के साथ बलात्कार। जशपुर, केशकाल, पखांजूर दुर्ग, राजधानी रायपुर और रायगढ़, सक्ती, अंबिकापुर में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही है। 
 ·बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का खोखला नारा देने वाले अपराधियों को बचा रही है। 
·पीड़ित महिलाएं हिम्मत करके थाना एफआईआर दर्ज करवाने जाती है तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाजाय उन्हें जजील किया जाता है। जिससे पीड़ित महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती है। 
·प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना प्रदेश के लिये चिंता का विषय बन गयी है। आज खेत में काम करने वाली महिलाएं, बस में सफर करने वाली महिलाएं, घर में रहने वाली महिलाएं, अस्पताल में महिलाएं, स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां, कही पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 
·पुलिस और प्रशासन आरोपी को बचाने में लगे रहते है और पीड़ित महिला को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। 
·बेहद शर्म की बात है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। 
·इस मामले में कांगेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा और उनके न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। 
·महिलाओं के अधिकार के लिये महिलाओं के सुरक्षा के लिये महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी और 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। 
आज लगातार प्रदेश भर में हो रही बलात्कार की घटना बहुत ही दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करती हॅूॅ। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और उनके न्याय के लिये हमेशा अवाज उठाती रहेगी।
 

 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने शिक्षक दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को रचने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. भारत उच्च शिक्षा के मामले में शुरू से ही समृद्ध रहा है. दुनिया को शून्य भी भारत ने ही दिया. आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञ भारत ने दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए नई शिक्षा नीति लागू की है.
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भले ही इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान एक क्लिक में उपलब्ध है, लेकिन अनुभाग और जीवन जीने की शिक्षा सिर्फ़ विद्यालय में ही उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का अंधियारा छंटने से बस्तर में भी शिक्षा का रास्ता खुल रहा है. आने वाला दिन AI और रोबोटिक का है, इसमें हमारे बच्चे पीछे नहीं रहेंगे. आदिवासी क्षेत्र में रोबोटिक और AI की शिक्षा प्रारंभ कर दी है.