Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर । सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रामकृष्ण हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर एवम रक्तदान शिविर का अयोजन 22 सितंबर रविवार को रामकृष्ण हॉस्पिटल में किया जा रहा है सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया आज रामकृष्ण हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ संदीप दवे के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। 
स्वास्थ शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उपलब्ध रहेगी डॉ संदीप दवे जनरल सर्जरी एक्सपर्ट डॉ जावेद अली खान हृदय रोग डॉ विनोद आहूजा हार्ट सर्जन डॉ प्रकाश चौधरी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज प्रेमचंदानी लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज धाबलिया हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पवन जैन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत शदाणी जनरल फिशिशन डॉ देवा दुलाल बिस्वाल कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत अग्रवाल पेट रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल पाठक माष्टिक रोग विशेषज्ञ डॉ चेतना रमानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उज्जवला वर्मा स्किन स्पेशलिस्ट डॉ नवीन खुवचंदानी प्लास्टिक सर्जन डॉ निखिल मोतीरामानी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष निहाल उपस्थित रहेंगे अग्रिम पंजीयन हेतु राशि बलवानी 9300488863 सोनिया निंज्यानि 9329423128 टोल फ्री नम्बर 18008430000 पोस्टर विमोचन अवसर पर डॉ संदीप दवे सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ वरिष्ट डाक्टर डॉ एन डी गजवानी डॉ धीरज प्रेमचंदानी डॉ संतोष चावला उपस्थिति थे। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2024 में आयोजन हो रहा है। राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा। 
 राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता श्रीमती नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता श्रीमती नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी श्रीमती रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी श्री धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी श्री टुमनु गोसाई और श्री अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक श्रीमती जयमाला और श्री हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक श्री नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी श्री मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी श्री महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता श्री सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी श्री पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता श्रीमती तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती श्वेता सोनी और श्रीमती अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी श्री गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू के नामों की विधिवत् घोषणा की। 
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी श्रीमती कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी श्रीमती लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी श्री दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी श्री कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता श्री पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी सुश्री हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी श्री भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी श्री शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्री श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. श्री सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक श्री जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी श्री डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक श्री किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी श्रीमती ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता श्री भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता श्रीमती मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक श्री पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी श्री ककेम नारायण के नाम शामिल हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छग के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. राज्य के सिमडेगा में केदार कश्यप की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी के लोककल्याणकारी कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया. सिमडेगा के प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की. सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है. यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. 
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं, और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है. यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. भारत का सम्मान बढ़ रहा है. मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा. इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । नशीली टेबलेट स्पास्मों का सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन पास आरोपी मनीष चंद्राकर पिता स्व. मुगन लाल चंद्राकर उम्र 32 साल सा.सामुदायिक भवन के पास कूकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर के मकान में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 864 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो खुदरा मूल्य कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 22(ग), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।
 गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो को बलांगीर उडीसा निवासी देवेन्द्र मांझी नामक व्यक्ति से लाना बताया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी देवेन्द्र मांझी की पतासाजी करते हुए आरोपी को उडीसा के बलांगीर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उडीसा के बलांगीर में आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी देवेन्द्र मांझी को पकड़कर पूछताछ करने पर देवेन्द्र मांझी द्वारा मनीष चंद्राकर को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपी देवेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध भी कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – देवेन्द्र मांझी पिता बेगो मांझी उम्र 24 साल निवासी इंचगांव थाना सिंदेकला जिला बलांगीर उडीसा।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । भारत सरकार द्वारा कमार जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। 
इसके तहत धमतरी जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में लगातार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटों में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण मुक्ति, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण-पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड, ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल प्रवेश और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा। इसी कड़ी में मगरलोड विकासखण्ड के खड़मा, मड़वापथरा और नगरी विकासखण्ड के बगरूमनाला स्थित कवाचीपारा तथा आमापारा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 07 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता 11, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 12, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 01, किसान सम्मान निधि 18, सुकन्या समृद्धि 01, सिकलसेल, एनीमिया एवं कुपोषण के 01, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के 01, विश्वकर्मा योजना से 08 और श्रम कार्ड प्रदाय 26 कमार हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के कल्याण की योजना है. पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में राज्य के 18 लाख परिवार वंचित हो गये थे. बघेल सरकार ने गरीबों का हक सिर्फ इसलिए छीना था, क्योंकि इस योजना में प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र था. 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के साथ केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदान की गई स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री आवास में प्रेस को संबोधित किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिये यह खुशी की बात है. पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों तक हम अपनी बात पहुँचाना चाहते हैं. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में वैश्विक सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
 उन्होंने बताया कि यह सुविधा राजधानी के मरीजों के साथ-साथ आस-पास के राज्यों से आने वाले मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। अंबेडकर अस्पताल में खुल सकता है आईवीएफ सेंटर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रुकी हुई डीपीआर का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें नए उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्थापित की जा रही है। यह मशीन देश में सबसे आधुनिक तकनीक से युक्त होगी और इससे पोस्टमार्टम के कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही यह सुविधा राजधानी के लोगों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। अस्पतालों में बढ़ेंगी नई सेवाएं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार सरकारी अस्पतालों में नई सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें दूरस्थ परामर्श, अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे राज्य के सभी नागरिकों को अत्याधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका भिलाई के वैशाली नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। जहां राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 24 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ ही शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समारोह में उपस्थित होना मेरे लिये एक अद्वितीय अनुभव है। शिक्षक का कर्तव्य विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों तथा उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। शिक्षक विद्याथियों को एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में भी अग्रसर कर रहे हैं। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व मंत्री रमशीला साहू एवं विधायक रिकेश सेन, संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आर.शजी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने दलदल सिवनी, कचना, और लाभांडी के आवासीय परिसरों के लाभार्थी आज प्रदर्शन करेंगे. इन इलाकों के रहवासी आवासीय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी, जैसे साफ पानी, बिजली, और अन्य आवश्यक सेवाओं की अनुपलब्धता से परेशान हैं, जिसके कारण उनमें आक्रोश है.
इसको लेकर सभी रहवासी आज दोपहर 1 बजे रायपुर नगर निगम का घेराव करेंगे. इन लाभार्थियों ने “ईडब्ल्यूएस परिवार संगठन” नामक एक संगठन भी बनाया है. समस्याओं को लेकर इससे पहले रहवासियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है और लाभांडी में जोन कार्यालय का भी घेराव कर चुके हैं. फिर भी उन्हें मुलभुत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पास रहा है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) परिवारों से चर्चा करेंगे। बलरामपुर जिले के राजपुर में होने वाले इस बड़े आयोजन में पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे और पीवीजीटी परिवारों से चर्चा करेंगे। इस आयोजन की तारीख की घोषणा भी जल्द होगी। आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। 
पीवीटीजी बसाहट वाले राज्य के 18 जिलों में कार्य किया जा रहा है। विशेष कैंप लगाकर पीवीटीजी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग के लिए मुख्यालय से अधिकारियों द्वारा दौरा भी किया जा रहा है। अब तक प्रदेश स्तर पर कुल 662 कैंप लगाए गए हैं, इनमें अभी तक 66540 पीवीटीजी हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवाया है। 
इसमें 3569 हितग्राहियों का आधार कार्ड, 4824 हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड, 1320 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि, 934 हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड, 1764 हितग्राहियों का पीएम जनधन योजना, 234 हितग्राहियों को पीएम मातृ वंदन योजना, 2320 हितग्राहियों का राशन कार्ड, 1350 हितग्राहियों का जाति प्रमाण-पत्र, 731 हितग्राहियों का वन अधिकार पटटा दिया जा चुका है। दूसरा चरण 10 सितंबर तक चलेगी।