Browsing: रायपुर

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जी की धर्म पत्नि कमला देवी साहू के अस्वस्थ होने पर कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे। डॉ महंत ने ईश्वर से भाभी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं परिजन से भेंट कर ढाँढस बंधाया है । 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रथम मराठी लेखक ज्ञानपीठ पुरस्कार व पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। द्वारका मठ एवं ज्योतिर्मठ के परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज जी की जयंती पर शत शत नमन।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जूनियर चेंबर इंटरनेशनल एलुमनी क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. अंबाझाजन ने सौजन्य भेंट कर उन्हें संस्था की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राजपाल ने संस्था के पदाधिकारियों से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने तथा ‘एक पेड़ मॉं के नाम अभियान’ में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।  इस अवसर पर संस्था के जयेश पोगल, गोविंद गांधी, अमित अग्रवाल, हेमंत सोनी एवं राजेश साहू उपस्थित थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम हाउस में आयोजित पोला तीजा उत्सव में महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था अनियंत्रित होने लगी है। प्रशासन ने तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया था। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीएम हाउस में प्रवेश रोक दिया गया है। गेट बंद कर दिया गया है। 
 तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी २ प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है। 
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया की नेशनल चेयरमैन छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर केंद्र की मोदी और छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नही है। सरकार जनता और महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। 
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के अपराध हुए हैं। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में 600 से अधिक रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महिलाओं से संबंधित करीब 20 से 25 जघन्य अपराध दर्ज है, जिसमें भाजपा के नेताओ के नाम शामिल है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को तीजा पोरा तिहार की बधाई दी। ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहा है। प्रदेश के लिए आज अच्छा दिन है, आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने जा रही है। विष्णु सरकार में सब अच्छा चल रहा है। 
बजट की तैयार पर वित्त मंत्री ने कहा कि, विष्णु सरकार के दूसरे बजट की तैयारी शुरू हो गई है। पहले बजट में कई योजनाओं को शुरू किया गया है। पिछली सरकार में कई कार्यो को सिर्फ दिखावे के लिए स्वीकृत किया गया था, उनके लिए बजट का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है। वित्त मत्री ने कहा कि, नए बजट में युवाओं पर फोकस रहेगा। शहरी क्षेत्रों में आईटी सेक्टर को मजबूत करेंगे। बस्तर सरगुजा में पर्यटन को बढ़ाना देने की भी कोशिश रहेगी। 
 कर्ज लिए जाने पर ओपी चौधरी ने कहा कि, हमने RBI के नियम के तहत की कर्ज लिया है। GSDP (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) के एक मानक अनुपात में ही कर्ज लिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में GSDP बढ़ रही है, इसलिए कर्ज ज्यादा मिल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि, हम विकास की योजनाओं के लिए कर्ज ले रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस ने अपनी जेब भरने के लिए कर्ज लिया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। श्रीराम थोक सब्जी मंडी डूमरतराई के बाहर स्थानीय रहवासी प्रदर्शन पर उतर आए। पुरूषों के साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हुए। ये सभी प्रशासन विरोध में नारे बाजी करते रहे। वर्धमान नगर के रहवासी कॉलोनी के रास्ते पर अवैध पार्किंग, अवैध कब्ज़ा और सड़क किनारे सड़ी गली सब्जियां फेकने से हो रही गंदगी से परेशान हैं।‌
हाथों में पोस्टर लिए ये लोग नगर निगम के विरोध में नारे लगा रहे । इनका कहना है कि सुबह 4 बजे से दोपहर 12-1बजे तक सब्जियों से भरे ट्रक, मेटाडोर, छोटा हाथी, आटो वर्धमान नगर से लेकर हिमालयीन हाइट्स तक अवैध रूप से पार्क किए जाते हैं । और सड़ी गली सब्जियों फेंके जाने से उनकी बदबू किसी ट्रेचिंग ग्राउंड से अधिक बदबू आती है। 
 इससे इलाके के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इनके ड्राइवर कंडक्टर वहीं अवैध रूप से शराब,गांजा आदि पीकर प्रदूषण फैलाते है। और आपसी मारपीट कर अशांति फैलाते है। इससे लोगों खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर हमेशा खतरा 

 
 
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में महिलाएं तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी किया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों,में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके में सामने आई, जहां एक नाबालिग ने आशु यादव नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 मठपुरैना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने आशु यादव पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है और सुरागों की तलाश कर रही है।
 

P. T. – रायपुर। छग विस अध्यक्ष रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को जन्मदिन की बधाई दी। X पर रमन सिंह ने लिखा, छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री @NitinNabinजी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बर्फ़ानी आपको उत्तम स्वाथ्य और दीर्घायु जीवन का मंगल आशीर्वाद प्रदान करें और आप सतत् माँ भारती की सेवा में समर्पित रहें ऐसी कामना करता हूँ।