Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर/रांची। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए। X पोस्ट में गृहमंत्री ने लिखा, झारखंड के देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन व पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूजा-अर्चना कर सब की समृद्धि की कामना की। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाये रखें। हर हर महादेव।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। डिप्‍टी सीएम और पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री अरुण साव, पीडब्‍ल्‍यूडी सचि‍व डॉ. कमलप्रीत सिंह 4 दिन दिल्‍ली में रुकने के बाद छत्‍तीगसढ़ लौट आए हैं। डिप्‍टी सीएम आज बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह शामिल होने पहुंचे राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री की हेलीपैड पर अगुवानी करते नजर आए। बता दें क‍ि अमेरिका के दौरे के लिए डिप्‍टी सीएम और उनके विभागीय सचिव 26 अगस्‍त को रायपुर से दिल्‍ली गए थे। उम्‍मीद थी कि उन्‍हें अमेरिका का वीजा मिल जाएगा, लेकिन लगातार 4 दिन की कोशिश के बाद भी उन्‍हें वीजा नहीं मिल पाए, ऐसे में सभी लोग छत्‍तीसगढ़ लौट आए हैं। 
 डिप्‍टी सीएम और उनकी टीम एशियाई विकास बैंक ने अमेरिका दौरा का प्रस्‍ताव दिया था। इस यात्रा का राज्य की सड़क परियोजनाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों और प्रथाओं को अपनाना है, जिससे छत्तीसगढ़ में चल रही सड़कों के निर्माण और उन्नयन परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। दौरे का मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सड़कों के प्रबंधन और निर्माण की जानकारी देना था।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका ’राधा रासबिहारी‘ की प्रस्तुति होगी। साथ ही पद्मश्री रामलाल जी का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य का भी प्रदर्शन होगा। 
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय दिवस 8 सितम्बर को श्री विजय शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक गायन, सुश्री वाणी राव भोपाल द्वारा शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री मंदाकिनी स्वैन दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन तथा श्री सौगत गांगुली कोलकाता द्वारा सरोद वादन प्रस्तुति देंगे तथा तृतीय दिवस 9 सितम्बर को श्री रामप्रसाद सारथी खरसिया द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री जया दीवान और सुश्री धरित्री सिंह चौहान द्वारा कथक, श्री शैकी सिंह दिल्ली द्वारा कथक, श्री गजेन्द्र पण्ड़ा त्रिधारा भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य, श्री जीतू शंकर मुम्बई द्वारा फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन तथा श्री चांद अफजल कादरी द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगी। 
 इसी प्रकार 10 सितम्बर को श्रीमती अनिता शर्मा रायगढ़ द्वारा भजन, सुश्री नीत्या खत्री बिलासपुर द्वारा कथक, श्री तमसीर मोहम्मद रायपुर द्वारा अकार्डियन वादन, श्री शिव प्रसाद राव दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन, श्री राकेश चौरसिया मुम्बई द्वारा बांसुरी वादन, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार बिलासपुर द्वारा कथक तथा श्री प्रभंजय चतुर्वेदी रायपुर गजल गायन की प्रस्तुति देंगे। 11 सितम्बर को सुश्री सौम्या नामदेव रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री विधि सेन गुप्ता द्वारा ओडिसी, सुश्री दीपमाला सिंह द्वारा कथक, सुश्री अनुष्का सोनी जबलपुर द्वारा सितार वादन, सुश्री उपासना भास्कर द्वारा कथक समूह नृत्य, सुश्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा भरतनाट्यम तथा श्री राकेश शर्मा एवं श्रीमती निशा शर्मा द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 12 सितम्बर 2024 को श्री अंशुल प्रताप सिंह भोपाल द्वारा तबला वादन, सुश्री दीक्षा घोष रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री अन्विता विश्वकर्मा रायपुर द्वारा कथक, डॉ.आरती सिंह रायपुर द्वारा कथक, श्री राहुल शर्मा मुम्बई द्वारा संतूर एवं श्री रामकुमार मिश्र दिल्ली द्वारा तबला वादन, डॉ.जी.रथीस बाबू द्वारा भरतनाट्यम एवं कुचिपुडी तथा इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा विविध छत्तीसगढी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। 
 13 सितम्बर को श्री हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य-गीत, सुश्री शार्वी केशरवानी सारंगढ़ द्वारा कथक, श्रीमती भद्रा सिन्हा एवं गायत्री शर्मा दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम, श्री लकी मोहंती कटक द्वारा ओडिसी, सुश्री मुदुस्मिता दास गुवाहाटी द्वारा असमिया सत्रीया नृत्य, सुश्री विद्या प्रदीप कोचिन द्वारा मोहिनीअट्टम तथा पद्मश्री डॉ.भारती बंधु रायपुर द्वारा कबीर एवं सूफी गायन की प्रस्तुति होगी तथा 14 सितम्बर को सुश्री अनंता पाण्डेय रायगढ़ द्वारा विविध कला नृत्य, सुश्री शाश्वती बनर्जी रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री कृष्णभद्रा नम्बूदरी मुम्बई द्वारा भरतनाट्यम, डॉ. रघुपतरूनी श्रीकांत श्रीकाकुलम द्वारा कुचिपुड़ी, श्री विनोद मिश्रा सतना द्वारा शास्त्रीय गायन (ख्याल एवं ठुमरी, ग्वालियर घराना), सुश्री पौशाली चटर्जी कोलकाता द्वारा मणिपुरी तथा श्री आलोक श्रीवास दिल्ली द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 15 सितम्बर को सुश्री पलक देवांगन रायगढ़ द्वारा कथक, पंडित प्रदीप कुमार चौबे रायपुर द्वारा शास्त्रीय गायन (किराना घराना), सुश्री भूमिसुता मिश्रा रायपुर द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री वेदिका शरण बिलासपुर द्वारा कथक, सुश्री माया कुलश्रेष्ठ दिल्ली द्वारा कथक, पद्मश्री देवयानी दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम तथा पद्मश्री अनुज शर्मा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गायन की प्रस्तुति होगी तथा समापन दिवस 16 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से सुश्री मानसी दत्ता गुआहाटी द्वारा बीहू लोकनृत्य तथा श्री अनिल कुमार गढ़ेवाल बिलासपुर द्वारा गेंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें डॉ. कुमार विश्वास गाजियाबाद, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री दिनेश बावरा, श्री सुदीप भोला एवं सुश्री साक्षी तिवारी द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। श्याम नगर नवजागरण समिति के द्वारा मदर टेरेसा वार्ड, श्याम नगर की गंभीर समस्याओं पर समिति के सदस्यों ने तेलीबांधा थानेदार से मिलकर गंभीर समस्याओं का ज्ञापन सौपा।
थानेदार विनय सिंग बघेल ने आश्वासन दिया कि सभी लोग मिलकर कानून के तहत समस्याओ का निराकरण करेंगे, कोई भी असामाजिक तत्व कानून को अपने हाथ मे नही ले सकेगा, अतिशीघ्र मोहल्ले का दौरा किया जायेगा।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व्यास पाठक, भाजपा की सक्रिय युवा नेता दीपक भारद्वाज (पोल्ले), समाजसेवी टोनी सिंह, समाज सेविका माधुरी पटेल, संतोष राठौर, सुनील सपहा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 4 पूर्व मंत्रियों ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई DPS में 4 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है, लेकिन SP ने कह दिया कि जांच हो गई और मामला दबा दिया। उन्होंने कहा कि SP कभी अभिभावक, कभी जज, कभी गुंडे की भूमिका में रहते हैं। बघेल ने कहा कि POCSO के अंतर्गत सबसे पहले FIR दर्ज करनी होती है, फिर जांच होती है, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। बघेल ने कहा कि भिलाई स्टील प्रबंधन, प्रिंसिपल और तीसरा SP को बचाने की कोशिश हो रही है। ये मामला कहीं न कहीं लेन देन का है। 
 भूपेश बघेल ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म की पुष्टि हुई है।मामला सरकार की जानकारी में है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को 4 साल की बच्ची की तबियत खराब होती है, जब उसकी जांच होती है तो पता चलता है कि प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं। अभिभावकों को जब पता चला तो प्रिंसिपल ने कहा कि मैंने जांच की है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि एसपी दुर्ग के संज्ञान में बात आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहुत बेशर्मी के साथ एसपी दुर्ग यह कहते हैं कि इसमें कोई तथ्य नहीं हैं। अभिभावक भी इसमें FIR नहीं चाहते। आप बताइए कौन ऐसा अभिभावक होगा जो जिसकी बच्ची के साथ गलत हुआ है, वह अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहेगा? 
बघेल ने कहा कि इसका साफ अर्थ है कि वह दबाव में है। बिना जांच कैसे हुई अगर एसपी के संज्ञान में यह बात आई थी तो इस पर कार्रवाई होनी थी। महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भी दिया था। यह बात मंत्री की जानकारी में आ गई तो इसका मतलब यह है कि सरकार की जानकारी में भी यह बात है। पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में 4 साल की बच्ची से अपराध हुआ, जिनके कंधों पर सुरक्षा करने के लिए स्टार लगे हैं, वही मामले को दबाने की कोशिश करें तो इससे बड़ा दुर्भाग्य छत्तीसगढ़ का नहीं हो सकता है। 2 मेडिकल डॉक्टर के कहने के बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। मंत्री को आवेदन के बाद भी कार्रवाई नहीं। 
चौबे ने कहा कि प्रिंसिपल का टेस्ट क्यों नहीं होना चाहिए, उसके खिलाफ FIR क्यों नहीं होनी चाहिए। सारी बातें आ चुकी हैं, तो प्रिंसिपल को यह कहने को किसने कह दिया कि हमने जांच कर दिया। प्रेस को भी धमकाते हैं कि अगर आपने न्यूज चलाया तो आपके खिलाफ FIR हो जाएगी। इस देश में लोकतंत्र है। आप सुशासन के नाम पर छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना दिए हैं। पुसौर में एक महिला के साथ गैंगरेप करते हैं। कवर्धा और अंबिकापुर में गैंगरेप हो जाता है। रायपुर को अपराध का गढ़ बना दिया। कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। आपने कैपिटल रायपुर को अपराधों का कैपिटल बना दिया है। सरकार को संज्ञान में लेकर इस तरह के अपराध को रोकना चाहिए। 
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, धनेंद साहू, सत्यनारायण शर्मा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, डॉक्टर राकेश गुप्ता शामिल रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित हाईवे कलेक्शन कपड़ा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार। प्रार्थी मजहर खान ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दीनदयाल चौक गोबरानवापारा में रहता है तथा उसका राजिम पुल के पहले गोबरानवापारा में स्वयं का हाईवे कलेक्शन के नाम से कपड़ा दुकान है जिसका संचालन वह स्वयं करता है। प्रार्थी दिनांक 25.08.2024 को रात्रि करीबन 08.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था कि दिनांक 27.08.2024 को सुबह करीबन 08.00 बजे दुकान खोलने गया तो देखा उसके दुकान के पीछे का टीन का चादर मुड़ा हुआ था। प्रार्थी दुकान के अंदर जाकर देखा तो कपड़ा व सामान बिखरा हुआ था तथा दुकान में बिक्री करने हेतु रखा नया जिंस, चड्डा, लोवर एवं टी-शर्ट नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के पीछे तरफ से टीन को उठाकर दुकान अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 369/24 धारा 305, 331(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी हिस्ट्रीशीटर कुश उर्फ छोटकू निषाद तथा आलोक साहनी को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
 जिस पर आरोपी कुश उर्फ छोटकू निषाद एवं आलोक साहनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की जिंस, चड्डा, लोवर एवं टी-शर्ट कीमती लगभग 22,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी कुश उर्फ छोटकू निषाद थाना गोबरानवापारा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में लूट, चोरी, चाकूबाजी, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों के लगभग एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी 01. कुश उर्फ छोटकू निषाद पिता परमेश्वर निषाद उम्र 21 साल निवासी लटर्स पार नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर। 02. आलोक साहनी पिता स्व. अमर साहनी उम्र 21 साल साकिन साहनी पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पश्चिमी और मध्यवर्ती राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन गोवा के पणजी में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में सुधार और नए आयाम जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया। पर्यटन की समग्र प्रगति और विकास हेतु सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा गोवा में पश्चिमी तथा मध्यवर्ती राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया।
 ताकि पर्यटन क्षेत्र के लिए संकल्पना निर्माण तथा विचार-विमर्श किया जा सके और एक साझा विजन तैयार किया जा सके। इस बैठक में वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों के विकास, वैकल्पिक गंतव्यों के विकास, मार्केटिंग और संवर्धन, पर्यटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी, स्वच्छता, व्यवसाय करने की सुविधा और सुगमता में सुधार के साथ-साथ पर्यटन में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने संबंधी उत्कृष्ट कार्य पद्धतियों को साझा करने पर फोकस किया गया। सम्मेलन में राज्यों के प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्र, वैकल्पिक गंतव्य, मार्केटिंग और संवर्धन, व्यवसाय करने की सुगमता और निजी निवेश तथा स्वच्छता तथा पर्यटक सुरक्षा जैसे विषयों को शामिल किया गया। 
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थलों की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की, साथ ही विकास की राह में आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। मंत्री श्री कश्यप ने केंद्र से समर्थन और संसाधनों की मांग की ताकि छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके। 
 मंत्री श्री कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, प्राचीन स्मारकों, दुर्लभ वन्यप्राणियों, नक्काशीदार मंदिरों, बौद्ध स्थलों, राजमहलों, जलप्रपातों, गुफाओं और प्रागैतिहासिक काल के शैलचित्रों से परिपूर्ण राज्य है। हमारा राज्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के साथ गौरवशाली प्राचीन लोक संस्कृति का भी अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय से भी पूरा सहयोग प्राप्त होता रहा है। हमने अनेक परियोजनाएँ केंद्रीय सहायता से विकसित की हैं। स्वदेश दर्शन में ’ट्रायबल टूरिज्म सर्किट’ विकसित किया है। प्रशाद योजना में डोंगरगढ़ का कार्य अंतिम चरणों में है। इसके पूर्व जगदलपुर, चित्रकोट, भोरमदेव, सिरपुर, रतनपुर, मैनपाट, राजिम, मल्हार आदि स्थलों को केंद्रीय सहायता से विकसित किया है। इसमें राज्य बजट से भी कार्य कराया गया है।
इन विकास कार्यों से और पर्यटन के व्यापक प्रचार-प्रसार से अब यहाँ पर्यटक आने लगे हैं और लगातार पर्यटकों की संख्या बढती जा रही है। आने वाले समय में राज्य में शक्तिपीठ स्थलों का विकास किया जायेगा। हम रोपवे एवं क्रूज पर्यटन के विकास के लिये भी कार्यवाही कर रहे हैं। नयी पर्यटन नीति पर कार्य चल रहा है एवं पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने हेतु भी कार्यवाही चल रही है। हमने केंद्र की होमस्टे गाइडलाइन्स के आधार पर राज्य में ’होमस्टे एंड बेड-एंड-ब्रेकफास्ट’ गाइडलाइन्स तैयार कर जारी की है। इको टूरिज्म पॉलिसी, एडवेंचर गतिविधियों की गाइडलाइन्स, वाटर एक्टीविटी लाइसेंस हेतु गाइडलाइन्स बनाने की भी तैयारी चल रही है। राज्य में पर्यटन को और गति देने के लिये हमें पर्यटन मंत्रालय से नयी योजनाओं की स्वीकृति की अपेक्षाएँ हैं। स्वदेश दर्शन 2.0 में चयनित डेस्टीनेशंस बिलासपुर एवं जगदलपुर के लिये भारत सरकार के स्तर से कंसल्टेंट नियुक्त किया जाना है। प्रशाद योजना में सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ का कांसेप्ट प्लान जमा किया जा चुका है जिसकी स्वीकृति अपेक्षित है। अगले प्रस्तुतिकरण के अनुसार आगे भी नयी योजनाएँ तैयार हो रही हैं जिनके प्रस्ताव जल्द ही पर्यटन मंत्रालय को भेजे जायेंगे। 
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि निजी सहभागिता एवं निवेश तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के द्वारा निर्मित किये गए हाइवे मोटलों को संचालन एवं प्रबंधन हेतु लीज पर निजी क्षेत्र को सौंपे जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिससे पर्यटकों को पर्यटन स्थलों के भ्रमण के दौरान राजमार्गों पर स्तरीय सुविधा उपलब्ध हो सके। स्थानीय सहभागिता, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के द्वारा चित्रकोट में वन विभाग के सहयोग से नेचर ट्रेल का विकास किया गया है। इसका संचालन स्थानीय महिला स्वसहायता समुह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है तथा पर्यटन से उनके लिये अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ाने एवं पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, रहन सहन व खानपान का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से होमस्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है तथा हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने एवं युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नॉलाजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन संस्थान का संचालन किया जा रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने राज्य की आगामी 5 वर्षों की योजनाओं से कराया अवगत श्री कश्यप ने आगामी 5 वर्षों की राज्य की योजनाएं से अवगत कराया जिसके तहत राज्य के पाँच शक्तिपीठों को जोड़ते हुए सर्किट विकसित करना, स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत बिलासपुर एवं जगदलपुर डेस्टीनेशंस के पर्यटन स्थलों का विकास। प्रशाद योजना के तहत सूरजपुर जिले के माँ कुदरगढ़ी देवी स्थल का विकास कार्य एवं रोपवे की स्थापना शामिल है। 
इसी तरह नवनिर्मित राजमार्गों एवं बायपास पर पर्यटकों के लिये वेसाइड अमेनिटी विकसित करना। पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय लोगों की सहभागिता को बढ़ावा देना। ईको टूरिज्म, एग्री टूरिज्म, रूरल टूरिज्म एवं माइस (MICE) टूरिज्म को बढ़ावा देना। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आवासीय इकाईयों को लीज पर निजी क्षेत्र को संचालन हेतु दिया जाना जैसी योजनाएं भी शामिल है। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंते, मध्यप्रदेश से मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राज्यों से आए पर्यटन मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडाँड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI आज CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को गुलाब देगी। इसके साथ ही गेट वेल सून का कार्ड भी देगी। बताया जा रहा है कि NSUI के नेता CM हाउस जाएंगे। NSUI के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताएंगे। दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 4 दिन पहले ही भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है। 
 NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार हमारे साथियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई कर रही है, जो की गलत है। हमारे विधायक समेत युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं पर जो कार्रवाई की गई है, वह सरासर गलत है। नीरज पांडेय ने कहा कि हम लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जल्दी हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की रिहाई नहीं होगी तो यह आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर: रायपुर में चोरी करने वाले बनियान गैंग की एंट्री हुई है। शहर के आउटर के कॉलोनी और सोसाइटी में इस गैंग के चार सदस्यों को देखा गया है। बनियान गैंग के लोग हाथों में कटर और धारदार हथियार लेकर नंगे पांव कॉलोनियों में घूमते और रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आवाज न आए इसलिए चप्पल-जूतों को हाथों में रख लेते हैं। गैंग के लोगों के दिखने से आउटर के इलाकों में खौफ बना हुआ है। गैंग का जो CCTV फुटेज सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रिंग रोड नंबर-3 के किनारे स्थित एक सोसायटी का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चार संदिग्ध लोगों ने बनियान पहन रखा है और हाथों में चप्पल और जूते थामे हुए हैं। फिर वे दबे पांव धीरे-धीरे चल रहे हैं। जिससे कि बाहर किसी तरह की आवाज न आ पाए। 
 जानकारी के मुताबिक, ये चोर गैंग कॉलोनी में घूम कर अलग-अलग घरों में रेकी करते हैं। घरों में ताला तोड़ने के लिए अपने हाथों में धारदार सामान रखे होते हैं। इसके अलावा इनके हाथों में कटर भी होता है।