Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.- रायपुर। राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता पैसे के विवाद में आपस में ही भीड़ गये। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में सिर्फ एक पक्ष ने ही सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कटोरा तालाब नेताजी होटल के संचालक राहुल चंदनानी की शिकायत पर करण बजाज, सचिन मेघानी, संदीप मेघानी, दीव्यांश सक्सेना, कमल पारेख, याकूब गनी, मनोज जोशी, नितेश कुमार सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस 115 2, 191 2, 296, 351 2 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए
 सीएम साय ने x पर लिखा, जनधन के 10 साल… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में शुरू की गई इस क्रांतिकारी योजना से साल 2014 के बाद ₹38 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचे। लाभार्थियों के खाते में पहुंची यह राशि डीबीटी के बिना प्रति रुपया केवल 15 पैसे, यानी मात्र ₹5.7 लाख करोड़ तक ही सीमित रहती। जनधन खातों ने भारत में वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाई दी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । संचालनालय कोष, लेखा और पेंशन द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये 01 सितंबर से 30 सितंबर 2024 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगें. इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नही किया जाएगा. निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ-पत्र संलग्न होना अनिवार्य है. प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से मिली जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में के आवेदन पत्र भेज सकते है. यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को 30 सितंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए. 
लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर इसी प्रकार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो केम्प कलर्क के रूप में कार्य करते हो तथा संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नहीं है. मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें. आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा. पूर्व प्रचलित आवदेन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें. आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज संलग्न होना चाहिए.
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण,नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमिनाशक दवा देना आवश्यक है। 
 शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. व्ही.आर. भगत ने बताया कि प्रदेश में 1 से 19 वर्ष के 1 करोड़ 7 लाख 97 हजार बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल 400 एमजी की दवा का सेवन कराया जाएगा। 04 सितम्बर 2024 को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें दवा सेवन से छूटे हुए बच्चों व किशोरों को दवा सेवन कराया जाएगा। इससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार आएगा। 
शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल का सेवन कराकर कृमि नियंत्रण किया जाएगा जिसमें 01 वर्ष से 02 वर्ष के बच्चों को आधी गोली (पीसकर), 02 से 03 वर्ष के बच्चों को एक गोली (पीसकर), 03 से 05 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर, 06 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। डॉ. भगत ने बताया कि कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों, किशोरों व किशोरियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चों के शरीर में कृमि के कारण कुछ सामान्य प्रतिकूल प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान का अनुभव हो सकता है। इसके अतिरिक्त जिन बच्चों को तीव्र कृमि संक्रमण होता है, उन्हें आमतौर पर कुछ अस्थायी प्रभाव भी हो सकते हैं, जिनको आसानी से स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में ही देखभाल करते हुए ठीक किया जा सकता है। बच्चों एवं किशोरों में ये लक्षण पाए जाने पर उन्हें पीने का साफ़ पानी दें और उन्हें अपनी निगरानी में रखें। 
कृमि की दवा वर्ष में दो बार देना आवश्यक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों को एक-एक अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। ऐसे बच्चे और किशोर-किशोरी जो स्कूल नहीं जाते हैं उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार पेट में कृमि होने के कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए। कृमि के कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता व खाने में रूचि घटती है। बच्चे अधिक भोजन करेंगे, लेकिन शरीर में नहीं लगेगा। अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया का शिकार होने से बच सकते हैं। इससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है और बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाना जरूरी है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। आंरग के वार्ड क्रमांक 5 समुदा निवासी टिकेश्वरी साहू ने महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। 
उन्होनें बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनको योजना के तहत प्रदेश सरकार से मिलने वाली राशि नहीं मिल रही थी। इसको लेकर उन्होनें संबंधित विभागों और बैंको में जानकारी भी मांगी। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गयी। जिसके बाद उनको महतारी वंदन योजना की राशि मिल गई। समस्या का निदान होने पर श्रीमती साहू काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश के अन्य जिलों की तरह अब राजधानी में भी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 16 संदिग्ध मरीज मिले हैं। उनके स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक रायपुर में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। राज्य में 19 केस दर्ज किए गए हैं।
इस बीच मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर अंबेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड को आइसोलेशन कर उसे स्वाइन फ्लू पीड़ितों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। एक मरीज अभी भर्ती है। अस्पताल प्रशासन ने मेडिसिन और टीबी एंड चेस्ट विभाग को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल सभी संदिग्ध मरीज टीबी एंड चेस्ट विभाग ही ट्रांसफर किए जा रहे हैं। भास्कर की पड़ताल के दौरान पता चला है कि राजधानी के बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू के इक्का-दुक्का मरीज भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।स्वास्थ्य विभाग के महामारी नियंत्रण विंग के अफसरों के अनुसार अभी तक रायपुर में केवल एक ही मरीज के स्वाब में स्वाइन फ्लू के वायरस मिले हैं। प्रदेश में 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू का पहला केस जुलाई में मिला था।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्रीटंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। 
 इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, नन्दे साहू, पूर्व अध्यक्ष सीएसआईडीसी छगनलाल मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित समस्त थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान स्थित फिरोज कबाडी के मकान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए एक महिला सहित कुल 02 लोगों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अल्ताफ खान एवं सुल्ताना बेगम निवासी तालाब पार मौदहापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अंग्रेजी शराब रखा होना पाये जाने से दोनों से शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तोवज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। 
 जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अल्ताफ खान एवं सुल्ताना बेगम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 55 नग गोवा अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 56,140/- रूपये जुमला कीमती लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 227/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. अल्ताफ खान पिता फिरोज खान उम्र 27 साल निवासी रजबंधा मैदान तालाब पार थाना मौदहापारा जिला रायपुर। 02. सुल्ताना बेगम पति फिरोज खान उम्र 43 साल निवासी रजबंधा मैदान तालाब पार थाना मौदहापारा जिला रायपुर। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव की धर्मपत्नी, झिंगिया उरांव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे 28 अगस्त को ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले के केंदूडीही (लहूनियापारा) में ओरांव की शोक सभा में शामिल होंगे।नेताम ने इस मौके पर कहा कि मैं झिंगिया ओरांव की निधन की दुखद खबर सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं जुएल ओरांव और उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ​न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। जिसके बाद आज फिर से देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्या में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले 20 अगस्त को उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।
आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 7 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जिसके बाद आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही है। देवेंद्र यादव के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था। जिसके बाद आज उनकों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश कर सकते हैं।