Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर





बिलासपुर,राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू के 60 से ज्यादा मरीज सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

P. T. रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अमित शाह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाव-भीनी विदाई दी।
P. T. रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे का आज अंतिम दिन हैं। आज शाम वे दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर में नवनिर्मित NCB ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे। बैठक में सीएम विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की एक बड़ी बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
P.T. जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह दिन पूरी तरह से भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। इस पर्व को दुनिया भर में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे भाव के साथ कान्हा जी की पूजा-अर्चना करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 3 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
पूजा मुहूर्त – श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
पूजा विधि
ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और भक्तिपूर्वक कठोर व्रत रखने का संकल्प लें। पूजा की शुरुआत से पहले घर और मंदिर को साफ करें। लड्डू गोपाल जी का पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक करें। फिर उन्हें नए सुंदर वस्त्र, मुकुट, मोर पंख और बांसुरी आदि से सजाएं। पीले चंदन का तिलक लगाएं। माखम-मिश्री, पंजीरी, पंचामृत, ऋतु फल और मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं
कान्हा के वैदिक मंत्रों का जाप पूरे दिन मन ही मन करें। आरती से पूजा का समापन करें। अंत में शंखनाद करें। इसके बाद प्रसाद का वितरण करें। अगले दिन प्रसाद से अपने व्रत का पारण करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
श्रीकृष्ण पूजन मंत्र
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे