Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में नियुक्ति देने कमेटी गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं. वन मंत्री केदार कश्यप और खेल मंत्री टंक राम वर्मा समेत सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी और खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी को सदस्य, सचिव बनाए गए हैं. इसका आदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी किया है. बता दें कि 2015 से उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी नहीं मिली है. पिछले 9 साल से ये खिलाड़ी नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, खेल मंत्री, और खेल विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. अब इसके लिए कमेटी गठित की गई है. सीएम हाउस में कमेटी की बैठक के बाद खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी। 
पिछली सरकार में कई बार खिलाड़ियों ने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. बता दें कि 29 अगस्त को खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले कई बार खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री साय और खेल मंत्री टंक राम वर्मा को शासकीय नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है. मिली जानकारी के अनुसार कमेटी की बैठक में लगभग 199 खिलाड़ियों की सूची जारी हो सकती है. सरकार के ओर से अनुमोदन होने के बाद राज्य शासन के अधीनस्थ किसी विभाग में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. इस मामले में मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा जल्द होगी. इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने कमेटी गठित हुई है। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजिम में पुन्नी मेला का नाम फिर बदल दिया गया है। राजिम पुन्नी मेला का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित किया गया था। संशोधन विधेयक राज्यपाल रमेन डेका ने मंजूरी दे दी है। बदले हुए नाम का गजट में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अब मेले को राजिम कुंभ (कल्प) को नाम दिया गया है। 
 
 
बता दें कि राजिम में लगने वाले मेले का नाम रमन सरकार में राजिम कुंभ मेला हुआ करता था, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजिम पुन्नी मेला कर दिया था। वर्तमान सरकार ने फिर इस मेला का नाम बदलने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक लाया था, जो पारित किया गया था। अब इसे राज्यपाल रमेन डेका ने मंजूरी दे दी है। राजिम पुन्नी मेला को अब राजिम कुंभ (कल्प) मेला नाम से जाना जाएगा। सरकारी कामकाज में इसे अब कुंभ (कल्प) मेला नाम से प्रतिस्थापित किया गया है। इसका राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के केंद्रीय जेल पहुंच चुके हैं, सचिन पायलट विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। बलौदा बाजार हिंसा मामले में देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। इसके पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी जेल में जाकर देवेंद्र यादव से मिल चुके है। वही कांग्रेस के नेताओं ने अपने बयान में बताया है कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक षड़यंत्र बताते हुए राज्य सरकार की विफलता व तानाशाही पूर्ण कार्रवाई कहा है। भिलाई विस क्षेत्र में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए झूठे व बेबुनियाद आराेप लगाकर देवेंद्र यादव को परेशान किया जा रहा है। गत दिनों हुए समाजिक सभा में उनके निमंत्रण पर यादव कुछ समय के लिए जनता के बीच नीचे बैठै हुए थे। वे उपर मंच तक भी नहीं गए थे। जो आरोप श्री यादव पर लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद तथा आधारहीन है। यादव को गिरफ्तारी के दाैरान एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई, जो भी नोटिस दिया गया वह कानूनी धारा 160 के तहत दिया गया है। जो गवाही की नोटिस होती है। गवाही लेने की बात कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव को धोखा देकर के गिरफ्तार किया गया है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। 
बलौदाबाजार की घटना ने पूरे प्रदेश के लोगों के मन में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये हैं। प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने में पूरी तरीके से असमर्थ रही है। जनता के सवालों के दबाव में आकर सरकार ने अपनी विफलता को छिपाने के लिए विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कराया है। बलाैदाजार जैसी गंभीर घटना के लिए किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री को अभी तक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। समय रहते यदि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस कृत्य के असली आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो बलाैदाबाजार जैसी घटना की परिस्थिति ही उत्पन्न नहीं हाेती। बाबा गुरू घासीदास के बताए शांति व सद्भावना के मार्ग पर चलने वाले प्रदेश के वृहद आबादी वाले समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना भाजपा को भारी पड़ेगी। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति गुढियारी, रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संयोजक बसंत अग्रवाल, सह-संयोजक हेमेंद्र साहू एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
संयोजक श्री अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियां प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाडली बेटियों गरिमा-स्वर्णा दिवाकर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। 
 

 
 
 
 panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस अग्रेसिव मोड पर है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3 बजे सचिन पायलट रायपुर जेल देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे। पायलट के अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे। सचिन पायलट आज शाम लगभग 4 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आने वाले दिनों में कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 24 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रदर्शन में पायलट भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में है। 24 अगस्त के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जल्द ही आगे क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन की प्लानिंग कर रही है। 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के कौशल उन्नयन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य के सरकारी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को शामिल करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ सरकार ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ एक तीन साल की साझेदारी की है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (NCF) 2023 के अनुरूप है, और इसका उद्देश्य छात्रों को आवश्यक स्किल्स और शिक्षा प्रदान करना है। 
 इस समझौते के तहत, पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 1,600 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे 40,000 छात्रों, जो कक्षा 6 से 10 तक के होंगे, को स्किल और जीवन कौशल शिक्षा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत कांकेर और कोंडागांव से होगी और इसे धीरे-धीरे राज्य के सभी 33 जिलों में फैलाया जाएगा। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के CEO, जयंत रस्तोगी, ने कहा कि स्किल एजुकेशन किशोरों के सशक्तिकरण और उनकी शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के लिए मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा देने का भी निर्देश दिया है, जिससे उनकी सांस्कृतिक पहचान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास, विशेषकर दुर्गम आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए, विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण क़दम है। स्कूली शिक्षा में स्किल एजुकेशन के नए अवसर देकर, यह कदम राज्य को सशक्त करेगा और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। युवा पीढ़ी नई तकनीकों और ज्ञान से लैस होकर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे। 
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ आगमन है. इसे लेकर डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश में पूरी दृढ़ता और ताकत के साथ नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई और नक्सलियों के आत्म समर्पण के लिए उचित माहौल बनाने लॉ एंड ऑर्डर पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. इसके अलावा प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.
वहीं नक्सल प्रभावित बस्तर में विकास कार्यों को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता के लिए योजना अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बोर से साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, राशन दुकान चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि बस्तर के गांव से होकर हम आये हैं, बस्तर की जनता का मन बदल गया है. अब सभी विकास की राह पर लौटना चाहते है. वहां के लोगों ने मुख्यमंत्री जी से नरेगा शुरू करने की मांग की है. गांव के लोग 1 एकड़ के पीछे 65 हजार धान बेचना चाहते है, अब बस्तर की जनता विकास के रास्ते पर सरपट दौड़ना चाहती है.
डिप्टी सीएम शर्मा ने बिलासपुर, सूरजपुर, रायगढ़ में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि हर प्रकरण की गंभीरता से पुलिस जांच जारी है. रायगढ़ के विषय में तुरंत गिरफ्तारी हुई, एक व्यक्ति मृत पाया गया है. जांच अब भी जारी है.
उन्होंने आगे कहा कि घटनाओं की तुलना नहीं करनी कि चाहिए कितनी हुई है. छत्तीसगढ़ में फिर भी घटनायें कम है. मसला यह है कि ऐसा होना नहीं चाहिए. जनजागरण और पुलिस की मॉनिटरिंग की आवश्यकता है. अमित शाह जी लॉ एंड ऑर्डर की भी समीक्षा करने वाले है, उनके दौरे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग नये अभियानों के साथ दिखेगी. महादेव सट्टा एप मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि महादेव सट्टा के संदर्भ में जांच CBI को सौपा जाएगा. अनेक राज्यों का मसला है. कई दोषी देश के बाहर भी हैं. CBI स्पष्टता से इसकी जांच करेगी और सारी स्थितियां स्पष्ट होंगी, इसलिए जांच सौपने का निर्णय लिया गया है.
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात के लिए छत्तीगसढ़ दौरे को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- जेल में मुलाकात एक सामान्य बात है. पुलिस की जांच जारी है, जांच में सभी चीजें स्पष्ट होगी. इन्होंने EOW और ईडी के प्रकरणों को क्वॉश करने के लिए 7 पेटिशन लगाये, सातों पेटिशन खारिज हुए हैं और कोर्ट ने कहा है कि FIR को देखकर ये कहा नहीं जा सकता कि कुछ भी नहीं हुआ है. कोर्ट ने कहा है कि 2161 करोड़ का ऑर्गनाइज्ड क्राइम किया गया है. 70 लोगों का इसमें नाम है और इसकी जांच के लिए कोर्ट ने स्वयं निर्णय लिया है. उसके बाद सड़क पर तमाशे की आवश्यकता नहीं है. 
 

 

panchayattantra24.- रायपुर: राजधानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी. रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधा शुरू की जाएगी. इसके लिए एमओयू साइन हुआ है. 400 से 500 करोड़ का आएगा बजट रायपुर में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर लाइट मेट्रो चलाने का प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग 400 से 500 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि तकनीकी पक्ष समझने के बाद बजट कि स्वीकृति सरकार से लेने की प्रक्रिया होगी. निगम इसमें अपनी आय विदेशी निवेश की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है. रूस में जो लाइट मेट्रो ट्रेन चलती है. वह बैटरी से संचालित होती है और इसमें 8 बोगियां होती हैं. 
अमूमन 8 बोगियों की होती है लाइट मेट्रो में यह ट्रेन एलिवेटेड रूट पर चलती है, यानि की ऊपर से नीचे की ओर लटकी हुई होती है. सड़कों पर पिलर लगाकर उस पर हल्की पटरियां बिछाई जाती हैं. ट्रेन में एक बार में लगभग 1000 लोग सफर कर सकते हैं. ट्रेन में एसी और वाई-फाई की सुविधा भी होती है. एक तरह से लाइट मेट्रो पूरी तरह से हाइटेक सिस्टम से लैस होती है. सुरक्षा के लिहाज से भी ये बेहतर मानी जाती है. आरामदायक सफर के लिहाज से ये बेहतर साबित होती है. 
इन मार्गों पर चलाई जा सकती है ट्रेन इस एमओयू के बाद संभवतः टाटीबंद, टिकरापारा, तेलीबांधा, शंकर नगर, मठपुरैना और श्रीनगर जैसे इलाकों को जोड़ सकता है। साथ इससे नया रायपुर (अटल नगर) को भी जोड़ा जा सकता है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां ‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे दिव्यांगजनों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पूरे देश से आये दिव्यांग उद्यमी एवं कलाकार उपस्थित थे। राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। उनके प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ के तहत समावेशी रूप से दिव्यांगजनों सहित सभी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों को यह ऐहसास दिलाना होगा कि वे भी समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों में सुलभ बुनियादी ढ़ांचा, सुगम्य परिवहन के साधनों की उपलब्धता, टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच बनाने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों के पाठ्यक्रम में भी ऐसी कहानियां आदि शामिल करना चाहिए, जिससे उनमे दिव्यांगजनों के प्रति करूणा की भावना जागृत हो, किन्तु उनसे वे सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें।
राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त करने ‘‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति‘‘ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह महसूस होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है। राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी दिव्यांगजनांे का जीवन-यापन सरल बनाने के लिए अनेक योजनाएं, संचालित की जा रही हैंं। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ विभाग द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर देने, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आवास आबंटन में प्राथमिकता देने और उनके परिवारों को विशेष सहायता देने से दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में बराबरी से योगदान दे सकेंगे। 
 इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में अलग तरह की विषेषताएं होती है और वे अनेक क्षेत्रों में बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री विरेंद्र कुमार द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाये जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में 17 से 22 अगस्त तक 16 राज्यों से आये हुए दिव्यांग शिल्पकार एवं उद्यमियों द्वारा अपने शिल्प की मार्केटिंग की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अत्यंत सराहा है।